Hot News

युद्ध के लिए आमादा पाकिस्तान! पहले तोड़ा सीजफायर अब कर रहा इस घातक हथियार का परीक्षण

India Pakistan Conflict: हिंदुस्तान से जारी टेंशन के बीच पाकिस्तान ने एक और मिसाइल का टेस्ट किया है. पाकिस्तान ने सोमवार को 120 किमी रेंज वाली मिसाइल का टेस्ट किया है. पाकिस्तान ने फतह सीरीज की मिसाइल का परीक्षण ऐसे समय में किया है जब हिंदुस्तान के साथ उसकी दुश्मनी चरम पर है. पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता होने के कारण हिंदुस्तान ने उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है. सिंधु जल समझौते को हिंदुस्तान ने निलंबित कर दिया. पाकिस्तान के लोगों के देश से हिंदुस्तान छोड़ने का आदेश दिया गया. हिंदुस्तान की इन सब कार्रवाई के बाद पाकिस्तान अपनी अकड़ दिखाने में लगा है. सबसे बड़ी बात की कंगाली के दहलीज पर खड़े पाकिस्तान के पास खाने को खाना नहीं है, पैसा नहीं लेकिन अपनी ऐंठ दिखाने में वो जरा भी पीछे नहीं है.

सीजफायर तोड़ने के साथ-साथ कर रहा मिसाइल टेस्ट

पहलगाम हमले के बाद हिंदुस्तान के एक्शन से घबराकर पाकिस्तान अजीब हरकतें कर रहा है. कभी उनके मंत्री और नेता एटब बम की दुहाई देने लगते हैं तो कभी पाकिस्तान की ओर से कोई और बड़ा दावा सामने आने लगता है. इसी कड़ी में उसके सोमवार को मिसाइल टेस्ट कर हिंदुस्तान के साथ जारी तनाव को और हवा दे दिया है. पाकिस्तान ने अभी जिस फतेह सीरीज की मिसाइल की टेस्टिंग की है, उसकी रेंज 120 किलोमीटर है. यह सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों है. हालांकि, हिंदुस्तान के डिफेंस  सिस्टम के सामने इस मिसाइल की कोई हैसियत नहीं है.

हाल में ही पाकिस्तान ने की है बैलिस्टिक मिसाइल की टेस्टिंग

पाकिस्तान में हाल में ही अपनी एक बैलिस्टिक मिसाइल की टेस्टिंग की है. शनिवार को पाकिस्तान ने 450 किलोमीटर रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल की टेस्टिंग की थी. अब फतह मिसाइल का टेस्ट कर वो हिंदुस्तान के साथ बढ़ते तनाव को और गहराने में लगा है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान हिंदुस्तान के एक्शन से काफी डरा हुआ है. हिंदुस्तान ने सिंधु जल संधि निलंबित कर दिया. पाकिस्तानी लोगों को हिंदुस्तान से निकाला जा रहा है. बीते 10 दिनों में पाकिस्तानी सेना ने LoC पर कई बार युद्धविराम का उल्लंघन किया है.

हिंदुस्तान को उकसा रहा पाकिस्तान

सीमा पर तनाव के बीच पाकिस्तान जिस तरह से नए-नए मिसाइलों की टेस्टिंग करने में लगा है वो किसी उकसावे से कम नहीं है. हिंदुस्तान में इस घटनाक्रम के बारे में जानकारी रखने वाले लोगों ने कहा कि हिंदुस्तान पाकिस्तान की ओर से बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण को “स्पष्ट रूप से उकसावे” की कार्रवाई मानता है. उन्होंने कहा कि यह हिंदुस्तान के साथ हताशा में तनाव बढ़ाने का प्रयास है. हालांकि, पाकिस्तानी मिसाइल परीक्षण पर हिंदुस्तान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Also Read: हिंदुस्तान की सख्ती से हिला पाकिस्तान, UNSC से की ‘बंद कमरे’ की मीटिंग की गुजारिश

The post युद्ध के लिए आमादा पाकिस्तान! पहले तोड़ा सीजफायर अब कर रहा इस घातक हथियार का परीक्षण appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top