Hot News

यूपी के रिटायर्ड ARTO ललित कुमार पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, जांच में नकदी समेत 35 करोड़ की संपत्ति मिली

UP News: आय से अधिक संपत्ति के मामले में घिरे आगरा के पूर्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ललित कुमार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. विजिलेंस जांच में अब उनकी कई और बेनामी संपत्तियों की जानकारी सामने आई है. जांच एजेंसी इन संपत्तियों का सत्यापन कराने में जुटी है. जांच के दौरान पता चला है कि ललित कुमार ने लखनऊ के मोहनलालगंज और सीतापुर रोड क्षेत्र में कई बेनामी संपत्तियां खरीदी हैं. शुरुआती जांच में इन संपत्तियों की जानकारी विजिलेंस को नहीं मिल सकी थी, लेकिन अब इनके दस्तावेज और अन्य सुराग सामने आने के बाद जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है. विजिलेंस को अब तक तीन और संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं, जिनका सत्यापन कराया जा रहा है. इसके अलावा मोहनलालगंज में एक और कृषि योग्य भूखंड की जानकारी भी मिली है, जिसकी जांच की जा रही है.

छापेमारी में मिली थी करोड़ों की संपत्ति

विजिलेंस ने पिछले मंगलवार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में लखनऊ के अलीगंज सेक्टर-ई स्थित पूर्व एआरटीओ के आवास पर छापा मारा था. कार्रवाई के दौरान 13 किलो सोना और सोने के आभूषण, 9 किलो चांदी और चांदी के आभूषण के साथ 15 संपत्तियों के दस्तावेज बरामद किए गए थे. इसके अलावा घर की दीवारों, आलमारियों और बेड में छिपाकर रखे गए 1.62 करोड़ रुपये नकद भी बरामद हुए थे. विजिलेंस के अनुसार, अब तक करीब 35 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियों का पता चल चुका है.

अदालत को सौंपी गई रिपोर्ट

विजिलेंस ने बरामद चल और अचल संपत्तियों का पूरा ब्योरा अदालत को सौंप दिया है. साथ ही छापेमारी के दौरान बरामद सोना, चांदी और नकदी को प्रशासनी कोषागार में जमा करा दिया गया है. विजिलेंस ने पूर्व एआरटीओ ललित कुमार को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है. जांच एजेंसी का प्रयास है कि उनकी सभी बेनामी संपत्तियों का पता लगाया जा सके और उनकी खरीद के स्रोत की जानकारी जुटाई जा सके.

नोएडा से लेकर बक्शी का तालाब तक जांच

विजिलेंस सूत्रों के अनुसार, ललित कुमार ने नोएडा में तीन फ्लैट, मोहनलालगंज में आवासीय और कृषि योग्य भूखंड तथा सीतापुर रोड के बक्शी का तालाब क्षेत्र में भी कई भूखंड खरीदे हैं. अब तक 18 आवासीय और कृषि योग्य भूखंडों का सत्यापन कराया जा चुका है. वहीं, अगले दो दिनों में अन्य संदिग्ध बेनामी संपत्तियों का भी सत्यापन कराया जाएगा. पूछताछ के दौरान आरोपित से इन संपत्तियों की खरीद के लिए इस्तेमाल किए गए धन के स्रोत के बारे में भी जानकारी ली जाएगी.

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2027 के लिए सपा की नई चाल: बूथ-बूथ पर उतरेंगे डिजिटल योद्धा, एक क्लिक में पहुंचेगा संगठन का संदेश

The post यूपी के रिटायर्ड ARTO ललित कुमार पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, जांच में नकदी समेत 35 करोड़ की संपत्ति मिली appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top