Tej Pratap Yadav News in Hindi: 25 मई 2025 को पार्टी और परिवार से निकाले जाने के 7 महीने बाद तेज प्रताप यादव राबड़ी आवास पहुंचे. वो बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और अपनी मां का बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचे थे. 01 जनवरी को राबड़ी देवी का बर्थडे मनाया गया है. लालू यादव दिल्ली गए हैं और तेजस्वी अपनी फैमिली के साथ यूरोप ट्रिप पर हैं.
तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो
तेज प्रताप यादव ने अपनी मां राबड़ी देवी के साथ केक काटते हुए फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया इसके साथ-साथ उन्होंने एक और पुरानी तस्वीर साझा की जिसमे लालू यादव और राबड़ी देवी के साथ-साथ तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव अपनई सभी बहनों के साथ दिखाई दे रहे हैं.
*Happy Birthday, Maa.*
You are the soul of our family. The steady breath behind every laugh, every prayer, every moment that feels like home. This life we live – warm, imperfect, full of love exists because of you. You held it together long before we even knew what holding on… pic.twitter.com/Uyr3Gg0YGG
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) January 1, 2026
लालू ने घर से निकाला बाहर
तेज प्रताप यादव को 24 मई 2025 को अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशीप के सिलसिले में किए एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद घर से बाहर निकाल दिया गए था. लालू प्रसाद यादव ने उन्हे परिवार और पार्टी दोनों से बेदखल कर दिया था. इसके बाद से वो अपने प्रशासनी आवास में रह रहे हैं.
Also read: बंगाल और यूपी में चुनाव लड़ेंगे तेज प्रताप यादव! नए साल के मौके पर कर दिया बड़ा ऐलान
The post यूरोप ट्रिप पर तेजस्वी और दिल्ली में लालू, 7 महीने बाद राबड़ी आवास पहुंचे तेज प्रताप यादव appeared first on Naya Vichar.