Hot News

SSC CGL टियर-1 एग्जाम सिटी स्लिप जारी, 30 सितंबर से परीक्षा, ऐसे चेक करें अपना परीक्षा शहर

SSC CGL TIER 1 2026: SSC CGL 2026 की टियर 1 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है. SSC ने सीजीएल टियर-1 परीक्षा 2026 के लिए एग्जाम सिटी डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी कर दी है. इस भर्ती परीक्षा के जरिए केंद्र प्रशासन के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में खाली पदों को भरा जाएगा.

टियर-1 की यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा 30 सितंबर से शुरू होगी. आयोग ने उम्मीदवारों के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप का लिंक एक्टिव कर दिया है, ताकि छात्र अपनी यात्रा की तैयारी समय रहते पूरी कर सकें.

ऐसे चेक करें अपनी एग्जाम सिटी

उम्मीदवार SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर सिटी इंटिमेशन स्लिप देख सकते हैं.

  1. सबसे पहले SSC की वेबसाइट पर जाएं.
  2. Login/Register पर क्लिक करें.
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर/यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करें.
  4. अपने डैशबोर्ड में SSC CGL 2026 का सेक्शन खोलें.
  5. CGL Tier 1 Exam City Intimation से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
  6. स्क्रीन पर अपनी परीक्षा सिटी, तारीख और शिफ्ट की जानकारी देखें.
  7. सिटी स्लिप डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें.

ये भी पढ़ें: SSC दिल्ली पुलिस ड्राइवर फिजिकल एडमिट कार्ड जारी, 3 अक्टूबर से टेस्ट, ऐसे करें डाउनलोड

12,256 से घटकर 10,731 हुई वैकेंसी

SSC CGL 2026 के शुरुआती नोटिफिकेशन में करीब 12,256 पदों पर भर्ती की बात कही गई थी. अब 24 सितंबर को जारी ताजा टेंटेटिव वैकेंसी के अनुसार कुल 10,731 पद हैं. यानी शुरुआती आंकड़े की तुलना में 1,525 पद कम हो गए हैं. हालांकि ये अभी टेंटेटिव वैकेंसी हैं, इसलिए आगे संख्या में बदलाव संभव है.

इन पदों पर ग्रुप बी और ग्रुप सी की अलग-अलग प्रशासनी नौकरियों के लिए चयन किया जाएगा.

30 सितंबर से होगी Tier 1 परीक्षा

SSC CGL Tier 1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026 तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में होगी. उम्मीदवारों को उनकी सिटी स्लिप में परीक्षा शहर, तारीख और शिफ्ट की जानकारी मिल जाएगी.

ध्यान रखें कि एग्जाम सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है. इसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता और परीक्षा के दिन की जरूरी जानकारी नहीं होती. एडमिट कार्ड अलग से जारी होगा. आयोग के अनुसार इसे संबंधित परीक्षा तारीख से करीब 2 से 3 दिन पहले डाउनलोड किया जा सकेगा.

ये भी पढ़ें: एयरफोर्स अग्निवीर वायु इनटेक की Answer Key जारी, यहां से मिलाएं अपने सवाल-जवाब

The post SSC CGL टियर-1 एग्जाम सिटी स्लिप जारी, 30 सितंबर से परीक्षा, ऐसे चेक करें अपना परीक्षा शहर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top