Hot News

राहुल गांधी शाम 4 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस : कहा- ‘संविधान के दुश्मन होंगे बेनकाब’

Voter List Controversy : चुनाव आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और वोटर लिस्ट से जुड़े कामकाज को लेकर छिड़े सियासी घमासान के बीच कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोर्चा खोल दिया है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का एलान किया.

अपनी पोस्ट में राहुल ने तीखा हमला बोलते हुए लिखा, “संविधान के दुश्मन बेनकाब हो चुके हैं. न्याय होकर रहेगा. मैं आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करूंगा. #VoteChori.”

चुनाव आयुक्तों के 14 बार ऐतराज जताने की रिपोर्ट पर बवाल

राहुल गांधी का यह तीखा रुख एक मीडिया रिपोर्ट के सामने आने के बाद देखने को मिला है. ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में SIR प्रक्रिया और वोटर लिस्ट से जुड़े फैसलों पर कम से कम 14 बार आपत्तियां दर्ज कराई थीं. यह असहमति फॉर्म 6, वोटरों के नाम काटने (डिलीशन) और चुनावी डेटाबेस तक पहुंच जैसे संवेदनशील मुद्दों को लेकर जताई गई थी.

चुनाव आयोग की सफाई: ‘सभी की सहमति से हुए फैसले, यह सामान्य प्रक्रिया’

मामले के तूल पकड़ने पर चुनाव आयोग (ECI) ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि उठाए गए सवालों को संस्थागत असहमति या मतभेद के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए. आयोग के मुताबिक, ड्राफ्ट तैयार करते समय अंदरूनी सवाल, सुझाव और टिप्पणियां आना उसकी सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है. आयोग ने जोर देकर कहा कि SIR समेत सभी अंतिम फैसले तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति और मंजूरी से ही लिए गए हैं.

29 सितंबर को कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक

विपक्षी दलों ने इस मामले को लेकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं और वोटर लिस्ट संशोधन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की है. सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग से जुड़े इस ताजा विवाद और मौजूदा नेतृत्वक हालात पर रणनीति तय करने के लिए 29 सितंबर को नई दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की अहम बैठक बुलाई गई है. जहां बीजेपी और चुनाव आयोग इस पूरी प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष बता रहे हैं, वहीं कांग्रेस ने SIR प्रक्रिया को लेकर अपने हमले और तेज कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें: VIDEO : ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

ये भी पढ़ें: Cyclone Arnab : आधा हिंदुस्तान नहीं जानता कैसे रखे जाते हैं चक्रवाती तूफानों के नाम? ऐसे हुई थी इस सिलसिले की शुरुआत

The post राहुल गांधी शाम 4 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस : कहा- ‘संविधान के दुश्मन होंगे बेनकाब’ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top