Hot News

Salman Khan को शर्म आनी चाहिए… सुनील पाल ने सरेआम कर दी भाईजान की बेइज्जती, बोले- तुरंत बंद करो अपना गटर शो बिग बॉस

बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान ने जिस तरह से हेटर्स और ट्रोल्स की क्लास लगाई, उसने इंटरनेट का सिस्टम हैंग कर दिया, लेकिन भाईजान के इस ‘सॉलिड रेंट’ पर कॉमेडियन सुनील पाल ने पलटवार करते हुए सीधा सलमान को ही रोस्ट कर दिया है और बिग बॉस को एक “गटर” शो करार दिया है.

सुनील पाल ने सलमान-शाहरुख को किया ‘कॉल आउट’

सुनील पाल ने पैपराजी से बात करते हुए सलमानके गुस्से पर रिएक्ट किया और सुपरस्टार्स के ‘स्टारडम’ पर सवाल खड़े कर दिए. उन्होंने एकदम सीधे शब्दों में कहा, “हमने सलमान खान को बनाया है. सलमान खान ने हमें नहीं बनाया. भाईजान आज स्टार हैं तो हम सब की वजह से, हिंदुस्तान की जनता की वजह से. ये इसलिए है क्योंकि हमने उनकी इतनी फिल्में देखी हैं.”

ये भी पढ़ें: ‘सॉरी कैटरीना…’ बिग बॉस में सलमान खान की फटकार के बाद पाकिस्तानी RJ ने जोड़े हाथ, वीडियो जारी कर मांगी माफी

सुनील यहीं नहीं रुके. उन्होंने बड़े बजट की फिल्मों के फ्लॉप होने और कम बजट की फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) की सक्सेस का कंपैरिजन करते हुए बॉलीवुड के ए-लिस्टर्स को खरी-खोटी सुनाई. उन्होंने कहा, “सलमान खान, शाहरुख खान, सब लोग सबक ले लीजिए, आप लोगों का टाइम पास बहुत ज्यादा चल रहा है. ‘हनुमान अंश’ जो 2 करोड़ रुपये में बनी है, उसने 500 करोड़ रुपये कमाए और 500 करोड़ रुपये की फिल्म 50 करोड़ भी नहीं कमा पा रही है. शर्म आनी चाहिए आपको.”

सलमान खान, फोटो- इंस्टाग्राम

इंडस्ट्री के नेपोटिज्म और मोनोपॉली पर क्या बोले सुनील पाल

उन्होंने कहा, “आप लोग इतने बड़े स्टार्स हैं कि आपने कॉर्पोरेट लेबर और इंडस्ट्री को खरीद लिया है और छोटे लोग फिल्में नहीं बना पा रहे हैं. भगवान हनुमान और नीम करोली बाबा की कृपा से ‘हनुमान अंश’ इतना कमा पाई.” एक्टर ने सलमान से बिग बॉस को तुरंत बंद करने की डिमांड की और इसे एक “गटर शो” कहा. सुनील के मुताबिक, इस शो में ऐसे सेलेब्स आते हैं जो देश के लिए एक “बड़ा नुकसान” हैं, लेकिन शो उन्हें बेवजह स्टार बना देता है.

ये भी पढ़ें: Vivek Oberoi ने भुलाई Salman Khan से पुरानी दुश्मनी? सपोर्ट में कही ऐसी बात, ट्रोल्स भी रह गए हैरान

The post Salman Khan को शर्म आनी चाहिए… सुनील पाल ने सरेआम कर दी भाईजान की बेइज्जती, बोले- तुरंत बंद करो अपना गटर शो बिग बॉस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top