Hot News

रिशु श्री से जुड़े दो IAS समेत तीन लोगों के ठिकाने पर SVU की छापेमारी, आवास के बाहर ATS कमांडो तैनात

Raid In Bihar: रिशु श्री से जुड़े दो IAS समेत तीन लोगों के ठिकाने पर SVU की छापेमारी चल रही है. टेंडर घोटाला मामले में जांच एजेंसियों ने एक्शन तेज कर दिया है. अलग-अलग ठिकानों पर SVU की टीम छापेमारी कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, एसवीयू की टीम आईएएस योगेश कुमार सागर और अभिलाषा शर्मा के ठिकाने पर कागजात खंगाल रही है. दोनों पर आरोप है कि रिशु श्री की कंपनियों को टेंडर देने में काफी मदद की. इसके साथ ही मातृसवा इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पवन कुमार के ठिकाने पर तलाशी ली जा रही है. बताया जा रहा है कि तीनों फिलहाल फरार हैं.

3 दिनों से रिमांड पर हैं रिशु श्री

रिशु श्री की बात करें तो, वे पिछले 3 दिनों से रिमांड पर हैं. टेंडर घोटाले को लेकर ही उनसे पूछताछ की जा रही है. कहा जा रहा है कि पूछताछ के दौरान ही कई खुलासे हुए हैं, जिसके बाद आज एसवीयू की टीम छापेमारी करने अलग-अलग ठिकानों पर पहुंची है. छापेमारी के दौरान IAS अभिलाषा शर्मा के आवास के बाहर ATS कमांडो भी तैनात है.

IAS योगेश सागर और अभिलाषा शर्मा पर लगे ये आरोप

आईएएस योगेश कुमार सागर पर आरोप है कि वे रिशु श्री के पैसे पर परिवार के साथ यूरोप घूमने गए. विदेश में घूमने के अलावा आलीशान होटलों में ठहरे. इसके अलावा यात्रा और विदेश में ठहरने पर 21 लाख से भी ज्यादा खर्च हुए.

आईएएस अभिलाषा शर्मा पर लगे आरोप की बात करें तो, इनके घर की छत पर लगभग 9 लाख रुपये का बगीचा लगा है, इसे लगाने के लिए पैसे रिशु श्री ने ही दिए थे. रिशु श्री के पैसे पर ही रिश्तेदारों के साथ दिल्ली, गोवा समेत देश के अलग-अलग राज्यों में घूमे. इसके अलावा आईएएस को रिशु श्री ने खुद आईफोन और महंगे तोहफे दिए.

Also Read: शहरी बिहार में जमीन बनी सोना, एक कट्ठा जमीन का रेट 3 करोड़, स्त्रीओं को छूट का तोहफा

The post रिशु श्री से जुड़े दो IAS समेत तीन लोगों के ठिकाने पर SVU की छापेमारी, आवास के बाहर ATS कमांडो तैनात appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top