Hot News

लखनऊ के इस कॉलेज में 1 करोड़ का प्लेसमेंट पैकेज, Google Microsoft से मिला जॉब ऑफर

IIIT Lucknow Placement 2026: किसी कॉलेज की असली पहचान क्या होती है? यही कि उसके स्टूडेंट कहां-कहां पहुंचे. इस कॉलेज ने तो एक साथ दो मोर्चों पर धमाल मचा रखा है. एक तरफ “वीमेन इन टेक” प्रोग्राम के जरिए लड़कियां टेक की दुनिया में अपना डंका बजा रही हैं, तो दूसरी तरफ BTech वालों ने प्लेसमेंट में नया रिकॉर्ड बना दिया है.

IIIT Lucknow Placement 2026: लड़कियों ने मारी बाजी

यहां की लड़कियों ने टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप और मेंटरशिप लेकर दिखा दिया कि टेक फील्ड अब सिर्फ लड़कों का स्पोर्ट्स नहीं रहा. फ्लिपकार्ट के “गर्ल्स वाना कोड” प्रोग्राम से 5 लड़कियों को समर इंटर्नशिप मिली. फ्लिपकार्ट रनवे से 2 और लड़कियां इंटर्नशिप जीत गईं. लिंक्डइन कोचइन के लिए भी 3 लड़कियां क्वालिफाई हुईं.

IIIT Lucknow का 5 साल का प्लेसमेंट एक नजर में

साल औसत पैकेज हाईएस्ट पैकेज प्लेसमेंट %
2020-21 18.65 लाख 43 लाख 100%
2021-22 26.07 लाख 45 लाख 100%
2022-23 30.52 लाख 59 लाख 100%
2023-24 29.85 लाख 1.56 करोड़ 91.36%
2024-25 34.04 लाख 1.45 करोड़ 96.65%
2025-26 40 लाख 1 करोड़ 94%

बड़ी-बड़ी कंपनियों ने दी पहचान

डीई शॉ डेसिस असेंड में एक लड़की ने तीसरा नंबर हासिल किया, और 3 और लड़कियों को एजुकेयर मेंटी चुना गया. सेल्सफोर्स फ्यूचरफोर्स, रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलर्स और सर्विसनाउ के “वीमेन कोड टू विन” में भी लड़कियों ने टॉप 10 और नेशनल फाइनल तक जगह बनाई.

IIIT Lucknow Placement 2026 Check Here

हैकाथॉन में भी छाई रहीं

WISE@TI हैकाथॉन में 5 लड़कियां फाइनल तक पहुंचीं. NXP WIT मेंटरशिप में 3 लड़कियों को चुना गया. गूगल गर्ल हैकाथॉन में तो 10 लड़कियां नेशनल सेमीफाइनल तक गईं. माइक्रोसॉफ्ट कैंपस कनेक्ट और GHC (ग्रेस हॉपर सेलिब्रेशन) में भी 2-2 लड़कियों को स्कॉलर बनाया गया.

ये भी पढ़ें: NIT Jamshedpur में वर्ष 2024-25 में 93.76% छात्रों का हुआ प्लेसमेंट, CSE समेत इन ब्रांच में 82 LPA तक पैकेज

स्कॉलरशिप की तो बाढ़ आ गई

SheFi स्कॉलर प्रोग्राम में 5 लड़कियां चुनी गईं. Codess.Cafe और रिलायंस फाउंडेशन मिलाकर कुल 11 लड़कियों को मेंटी-स्कॉलर बनाया गया. गूगल टैलेंटस्प्रिंट WE से 6 लड़कियों को स्कॉलरशिप मिली. इसके अलावा अमेजन फ्यूचर इंजीनियर, AWS AI/ML स्कॉलर और LiFT स्कॉलर 2024 जैसे प्रोग्राम भी लड़कियों के साथ रहे. कुल मिलाकर एलीट टेक फेलोशिप में 29 लड़कियों ने अपनी जगह बना ली.

अब बात प्लेसमेंट की करते हैं

इस साल प्लेसमेंट में भी जबरदस्त धमाका हुआ है. औसत पैकेज 40 लाख रुपये पहुंच गया और मीडियन पैकेज 41.5 लाख रुपये रहा. सबसे बड़ा पैकेज पूरे 1 करोड़ रुपये का मिला, वहीं सबसे कम पैकेज भी 7.6 लाख रुपये रहा जो खुद में अच्छा है. कुल मिलाकर 94% बच्चों को प्लेसमेंट मिल गया, जो बताता है कि कंपनियां इस कॉलेज पर कितना भरोसा करती हैं.

ये भी पढ़ें: IIIT रांची में 60 LPA का हाईएस्ट पैकेज, BTech CSE ब्रांच का दिखा जलवा

The post लखनऊ के इस कॉलेज में 1 करोड़ का प्लेसमेंट पैकेज, Google Microsoft से मिला जॉब ऑफर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top