Hot News

Ramya Krishnan Birthday: रजनीकांत की ‘नीलांबरी’ से ‘बाहुबली’ की ‘शिवगामी’ तक, ऐसा रहा राम्या कृष्णन का सफर

साउथ सिनेमा की दमदार और ग्रेसफुल एक्ट्रेसेस में राम्या कृष्णन का नाम खास है. 15 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाने वाली राम्या ने तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई है. करीब चार दशक लंबे करियर में उन्होंने कभी नेगेटिव किरदार से दर्शकों को चौंकाया, तो कभी राजसी अंदाज वाली ‘शिवगामी’ बनकर पूरे देश पर अपनी छाप छोड़ी.

‘पड़ायप्पा’ की नीलांबरी ने रजनीकांत को दी कड़ी टक्कर

राम्या कृष्णन के करियर की सबसे यादगार भूमिकाओं में 1999 की तमिल फिल्म ‘पड़ायप्पा’ की नीलांबरी शामिल है. फिल्म में उनके सामने सुपरस्टार रजनीकांत थे, लेकिन राम्या के नेगेटिव किरदार ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा. नीलांबरी का एटीट्यूड, गुस्सा और स्क्रीन प्रेजेंस इतना दमदार था कि यह किरदार राम्या कृष्णन की पहचान बन गया. आज भी जब साउथ सिनेमा के यादगार फीमेल विलेन किरदारों की बात होती है, तो नीलांबरी का नाम जरूर लिया जाता है.

राम्या कृष्णन

‘बाहुबली’ की शिवगामी ने बनाया पैन-इंडिया स्टार

इसके बाद एस.एस. राजामौली की ‘बाहुबली’ ने राम्या कृष्णन के करियर को एक नई ऊंचाई दी. फिल्म में उन्होंने राजमाता शिवगामी देवी का किरदार निभाया था. शिवगामी के किरदार में उनका रौब, गुस्सा और भावनात्मक अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया. फिल्म की सफलता के साथ यह किरदार भी हिंदुस्तानीय सिनेमा के सबसे चर्चित स्त्री किरदारों में शामिल हो गया.

अमिताभ बच्चन और गोविंदा के साथ भी किया काम

राम्या कृष्णन ने हिंदी फिल्मों में भी काम किया है. अमिताभ बच्चन और गोविंदा स्टारर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में वह नजर आई थीं. इसके अलावा ‘वजूद’, ‘परंपरा’ और ‘शपथ’ जैसी फिल्मों का भी वह हिस्सा रही हैं. खास बात यह है कि साउथ सिनेमा में अपनी मजबूत पहचान बनाने के साथ-साथ राम्या ने हिंदी दर्शकों के बीच भी अपनी जगह बनाई.

View on Instagram

जयललिता से प्रेरित किरदार भी निभाया

राम्या कृष्णन ने फिल्मों के अलावा ओटीटी पर भी अपनी अदाकारी का दम दिखाया. वेब सीरीज ‘क्वीन’ में उन्होंने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता से प्रेरित किरदार निभाया था. इस भूमिका में भी उनके अभिनय को काफी चर्चा मिली. राम्या की खासियत यही रही है कि वह ग्लैमरस किरदारों के साथ-साथ मजबूत और प्रभावशाली स्त्री किरदारों को भी अपनी एक्टिंग से यादगार बना देती हैं.

2020 में कार से शराब बरामद होने पर आईं चर्चा में

राम्या कृष्णन का नाम जून 2020 में एक विवाद से भी जुड़ा. लॉकडाउन के दौरान चेन्नई के मुथुकाडु चेकपोस्ट पर पुलिस ने उनकी कार की तलाशी ली थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार से शराब और बीयर बरामद हुई थी. इस मामले में उनके ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया था और बाद में उसे जमानत मिल गई थी. यह मामला उस समय काफी चर्चा में रहा था.

View on Instagram

चार दशक बाद भी कायम है राम्या का जलवा

राम्या कृष्णन ने अपने करियर में कई तरह के किरदार निभाए हैं. कभी नीलांबरी बनकर उन्होंने दर्शकों को डराया, कभी शिवगामी बनकर अपनी शाही मौजूदगी दर्ज कराई और कभी अलग तरह के किरदारों के जरिए अपनी अभिनय क्षमता दिखाई. आज उनके जन्मदिन पर उनके करियर को देखें तो एक बात साफ नजर आती है. राम्या कृष्णन ने सिर्फ फिल्मों में काम नहीं किया, बल्कि ऐसे किरदार निभाए जिन्हें दर्शक सालों बाद भी याद करते हैं.

ये भी पढ़ें: KBC 18: ₹1 करोड़ के सवाल पर अटकीं अर्पिता, ₹50 लाख जीतने के बाद किया शो क्विट, आखिर क्या था वो सवाल?

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Update: हाई फाइव को लेकर उदिति सिंह हुईं आसिफ खान से अनकंफर्टेबल, कहा- ‘मुझसे दूर रहो’

The post Ramya Krishnan Birthday: रजनीकांत की ‘नीलांबरी’ से ‘बाहुबली’ की ‘शिवगामी’ तक, ऐसा रहा राम्या कृष्णन का सफर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top