Hot News

IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, 15 सितंबर से खत्म हुआ सफर, आखिर क्यों छोड़ दी प्रशासनिक सेवा

UP News: यूपी कैडर की 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल के प्रशासनिक सेवा छोड़ने के फैसले पर अब मुहर लग गई है. केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. इस्तीफा 15 सितंबर 2026 से प्रभावी माना जाएगा. दिव्या मित्तल ने 30 अगस्त को व्यक्तिगत कारणों, पारिवारिक प्राथमिकताओं और जीवन के नए लक्ष्यों का हवाला देते हुए स्वेच्छा से सेवा से त्यागपत्र दिया था.

31 अगस्त को केंद्र को भेजा गया था इस्तीफा

दिव्या मित्तल के इस्तीफे को राज्य प्रशासन की ओर से केंद्र प्रशासन को भेजा गया था. शासन से जुड़े सूत्रों के अनुसार, त्यागपत्र केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग यानी DoPT को भेजा गया, जहां प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसे मंजूरी दे दी गई. इसके साथ ही अब उनकी आईएएस सेवा से औपचारिक विदाई तय हो गई है और 15 सितंबर से इस्तीफा प्रभावी हो जाएगा.

सोशल मीडिया के जरिए दी थी जानकारी

दिव्या मित्तल ने अपने इस्तीफे की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और एक्स के जरिए सार्वजनिक की थी. इससे पहले मई 2026 में उन्हें देवरिया के जिलाधिकारी पद से हटाकर राजस्व विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई थी. डीएम पद से हटाए जाने के बाद से ही उनके प्रशासनिक दायित्व को लेकर चर्चाएं चल रही थीं. बाद में उन्होंने सेवा छोड़ने का फैसला लिया.

अब आगे क्या होगा

शासन के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, आईएएस अधिकारी के इस्तीफे की प्रक्रिया में केंद्र स्तर पर अंतिम निर्णय लिया जाता है. चूंकि आईएएस अधिकारियों के नियुक्ति प्राधिकारी राष्ट्रपति होते हैं, इसलिए ऐसी प्रक्रिया में राष्ट्रपति भवन से जुड़े औपचारिक पहलू भी शामिल होते हैं. फिलहाल केंद्रीय स्तर से इस्तीफा स्वीकार किए जाने के बाद दिव्या मित्तल का प्रशासनिक सेवा से अलग होना तय हो गया है.

यह भी देखें: IAS की कुर्सी छोड़ी, अब नेतृत्व की राह? दिव्या मित्तल पर अजय राय के बयान से बढ़ा सस्पेंस

The post IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, 15 सितंबर से खत्म हुआ सफर, आखिर क्यों छोड़ दी प्रशासनिक सेवा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top