Hot News

विधानसभा स्तरीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर भाजपा की मंत्रणा

मधुपुर. शहर के एसआर डालमिया रोड स्थित खेड़िया धर्मशाला में शुक्रवार को विधानसभा स्तरीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक की, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने की. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि 14 अक्तूबर को आत्मनिर्भर हिंदुस्तान, घर घर स्वदेशी, हर घर स्वदेशी निमित्त विधानसभा स्तरीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर चर्चा की गयी. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच हिंदुस्तान किस प्रकार आत्मनिर्भर बने, उसी कड़ी को आगे बढ़ाने, स्वदेशी अपनाओ, लोगों को आत्मनिर्भर बनने इसके लिए यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. मौके पर जिला उपाध्यक्ष पप्पू यादव, नगर अध्यक्ष रवि रवानी, मंडल अध्यक्ष महेंद्र भोक्ता, आमोद सिंह, मनोहर चौधरी, विक्की भारद्वाज, संजय यादव, अशोक गौंड, विश्वनाथ रवानी, गुड्डू दुबे, राकेश वर्मा, मोहन कुमार, सोनू गुप्ता, गोपाल मोदी, कृष्णा पोद्दार, नंदलाल तिवारी, संजय भोक्ता, मदन यादव, संतोष शरण, वीनू यादव, सत्यनारायण रवानी, मदन चक्रवर्ती, अंकुश बरनवाल, मुकेश यादव, सूरज गुप्ता, रवि भैया, मुरारी दास थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post विधानसभा स्तरीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर भाजपा की मंत्रणा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top