Hot News

वृद्ध की मौत, मारपीट करने का भी आरोप

मझिआंव. मझिआंव बाजार से सटे लोहरपुरवा मुहल्ला निवासी शंभू पटवा (65 वर्ष) की मौत हो गयी. मृतक का छोटा भाई बबलू पटवा ने बताया कि उसका भाई प्रतिदिन शराब पीता था. वह शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे कहीं किसी घर से शराब पीकर आये होंगे, इसके बाद उनकी स्थिति खराब होने पर मझिआंव रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर किया गया, वहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को शाम में मझिआंव लाया गया. यहां थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी के निर्देश पर एसआइ संजय मुंडा ने शव का पंचनामा किया और शनिवार की सुबह अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया. पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. इसके बाद कोयल नदी के तट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. बताया गया कि मृतक का पुत्र चंदन पटवा दूसरे राज्य में काम करने गया था. वह अपने पिता की मृत्यु की समाचार मिलने के बाद घर के लिए चला था, लेकिन रविवार को दोपहर डेढ़ बजे तक वह घर नहीं पहुंच सका था. इधर शंभू पटवा के अगल-बगल के रहनेवाले लोगों ने बताया कि सुबह में मृतक के साथ उसकी बहू एवं बड़ी पोती ने मारपीट की थी. इस संबंध में एसआइ श्री मुंडा ने बताया कि मृतक के शरीर पर कई स्थान पर जख्म के निशान पाये गये हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई प्राथमिकी दर्ज नही करायी गयी थी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post वृद्ध की मौत, मारपीट करने का भी आरोप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top