Hot News

श्रेयस अय्यर का तूफानी शतक, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से हराकर टॉप-4 में बनाई जगह

LSG vs PBKS: आईपीएल 2026 का 68वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच स्पोर्ट्सा गया. जिसमें पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से जीत हासिल की. इस जीत के साथ पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ की रेस की बनी हुई है. इसके साथ ही पंजाब किंग्स टॉप-4 में पहुंच गई है. पंजाब किंग्स को 6 मैचों के बाद ये जीत मिली है.

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत खराब रही. अर्शिन कुलकर्णी बिना खाता खोले ही आउट हो गए. उसके बाद निकोलस पूरन भी 2 रन बनाकर चलते बने। उसके बाद जोश इंग्लिस और आयुष बदोनी के बीच 49 रनों की साझेदारी हुई. बदोनी 43 रन बनाकर आउट हो गए.

जोश इंग्लिश का अर्धशतक

उसके बाद जोश इंग्लिस ने अपना अर्धशतक पूरा किया. इंग्लिस ने 44 गेंदों में 72 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 2 चौके लगाए. वहीं पंत ने 26 और अब्दुल समद ने नाबाद 37 रन बनाकर टीम को 196 तक पहुंचाया. पंजाब किंग्स के लिए मार्को यानसेन ने 2, युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट चटकाए.

पंजाब की खराब शुरुआत

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. प्रियांश आर्य बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. उसके बाद बाद कूपर कोनोली भी 18 रन बनाकर चलते बने. 22 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला.

प्रभसिमरन और श्रेयस के बीच शतकीय साझेदारी

दोनों ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करते हुए टीम की जीत सुनिश्चित कर दी. दोनों के बीच 76 गेंदों में 140 रन की साझेदारी हुई. इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने अपना अर्धशतक पूरा किया. प्रभसिमरन सिंह 69 रन की पारी स्पोर्ट्सकर आउट हो गए.

अय्यर का शतक से जीता पंजाब

श्रेयस अय्यर ने 51 गेंदों का सामना करते हुए आईपीएल का पहला शतक लगाया. अय्यर ने 51 गेंदों में 11 चौके और 5 छक्के के साथ नाबाद 101 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. इस पारी के बदौलत पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से मुकाबले को जीत लिया. लखनऊ के लिए मोहम्मद शमी ने 2 और अर्जुन तेंदुलकर ने 1 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें: RCB को लगा करारा झटका, IPL 2026 से बाहर हुए जैकब बेथेल

The post श्रेयस अय्यर का तूफानी शतक, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से हराकर टॉप-4 में बनाई जगह appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top