Hot News

सफाई कर्मियों ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा

जामताड़ा. मिहिजाम नगर में गुरुवार को सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी. पाथेया कंपनी के सभी सफाई कर्मियों ने नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की. उनका कहना है कि बीते चार महीने से एक भी कर्मी को वेतन नहीं मिला है. कंपनी ने 10 सितंबर तक भुगतान करने का आश्वासन दिया था. नाराज कर्मियों ने कार्यपालक गोपेश कुंभकार को आवेदन सौंपा. चेतावनी दी कि जब तक सभी को बकाया वेतन नहीं दिया जायेगा, तब तक कार्य पूरी तरह ठप रहेगा. सफाई कर्मियों ने कहा कि त्योहार का समय है और बिना वेतन के घर-परिवार चलाना असंभव हो गया है. मजदूर रोज बच्चों का पेट पालने के लिए गंदगी में काम करते हैं, लेकिन जब मेहनत की कमाई ही नहीं मिलती तो काम करने का कोई अर्थ नहीं बचता. कहा कि यदि गंदगी से शहर में प्रदूषण फैलता है तो उसकी जिम्मेदारी नगर परिषद और कंपनी की होगी. इधर, कार्यपालक गोपेश कुंभकार ने बताया कि सफाई कर्मी कंपनी के स्टाफ हैं, इसलिए वेतन और निर्णय दोनों की जिम्मेदारी पाथेया कंपनी की है. नगर परिषद लिखित रूप से कंपनी को शिकायत भेजेगी. यदि कंपनी भुगतान करने में असमर्थ रहती है तो किसी दूसरी एजेंसी को ठेका सौंपा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post सफाई कर्मियों ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top