Hot News

सिर्फ 25 लोगों को मिलेगी Royal Enfield की नई Shotgun 650 लिमिटेड एडिशन बाइक, जानें क्यों है इतनी खास

अगर आप Royal Enfield की लिमिटेड एडिशन बाइक्स के शौकीन हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है. कंपनी ने कस्टम बाइक मेकर Rough Crafts के साथ मिलकर Shotgun 650 Limited Edition लॉन्च किया है. इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि दुनियाभर में इसकी सिर्फ 100 यूनिट्स बनाई गई हैं, जिनमें से सिर्फ 25 यूनिट्स हिंदुस्तान के लिए रखी गई हैं. ऐसे में इस बाइक को खरीदने के लिए सिर्फ पैसा होना ही काफी नहीं है, बल्कि सही समय पर रजिस्ट्रेशन करना भी जरूरी होगा.

30 जुलाई से शुरू होगी बिक्री

Royal Enfield Shotgun 650 x Rough Crafts Limited Edition की एक्स-शोरूम कीमत 5.75 लाख रुपये रखी गई है. यह कीमत स्टैंडर्ड Shotgun 650 के टॉप वेरिएंट से करीब 1.59 लाख रुपये ज्यादा है. बाइक के लिए रजिस्ट्रेशन Royal Enfield की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर शुरू हो चुके हैं. हालांकि, हिंदुस्तान में इसकी बिक्री 30 जुलाई शाम 7 बजे शुरू होगी. कंपनी केवल पहले 25 ग्राहकों को ही यह बाइक देगी, इसलिए देर करने पर मौका हाथ से निकल सकता है.

View on Instagram

लिमिटेड एडिशन में मिलेगी ये खासियत

यह स्पेशल एडिशन बाइक Caliber Royale नाम के कस्टम मॉडल से इंस्पायर्ड है, जिसे पहली बार EICMA 2025 और बाद में Motoverse 2025 में पेश किया गया था. इस बाइक में कई एक्सक्लूसिव डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं, जैसे-

  • Gloss Jet Black और Matt Stealth Black ड्यूल-टोन पेंट स्कीम
  • हाथ से की गई गोल्ड लीफ फिनिशिंग
  • Rough Crafts का खास ब्रास बैज
  • हर बाइक पर यूनिक नंबर वाली टैंक प्लेट
  • ब्लैक बार-एंड मिरर्स
  • प्रीमियम क्विल्टेड लेदर सीट
  • कॉन्ट्रास्ट-कट अलॉय व्हील्स
  • गोल्ड फिनिश फ्रंट फोर्क्स

इसके अलावा हर खरीदार को Caliber Royale की ओरिजिनल डिजाइन स्केच की नंबर वाली और Rough Crafts के फाउंडर Winston Yeh के सिग्नेचर वाली प्रिंट भी मिलेगी, जो इस बाइक को और खास बनाती है.

इंजन में कोई बदलाव नहीं

अगर आप सोच रहे हैं कि इस स्पेशल एडिशन में ज्यादा पावर या अलग परफॉर्मेंस मिलेगी, तो ऐसा नहीं है. इसमें वही 648cc पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो स्टैंडर्ड Shotgun 650 में मिलता है. इंजन, सस्पेंशन, ब्रेकिंग और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

खरीदना चाहिए या नहीं?

अगर आप एक ऐसी बाइक चाहते हैं, जो सड़क पर सबसे अलग दिखे और लिमिटेड एडिशन कलेक्शन का हिस्सा बने, तो Royal Enfield Shotgun 650 x Rough Crafts आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकती है. लेकिन अगर आपकी प्रायोरिटी सिर्फ परफॉर्मेंस है, तो स्टैंडर्ड Shotgun 650 भी वही इंजन और राइडिंग एक्सपीरियंस देती है. ऐसे में एक्स्ट्रा 1.59 लाख रुपये सिर्फ इसकी एक्सक्लूसिव डिजाइन, लिमिटेड उपलब्धता और कलेक्टिबल वैल्यू के लिए चुकाने होंगे.

यह भी पढ़ें: KTM Duke से लेकर Royal Enfield Himalayan तक, जल्द सड़कों पर धूम मचाने आ रहीं 5 एडवेंचर बाइक्स

The post सिर्फ 25 लोगों को मिलेगी Royal Enfield की नई Shotgun 650 लिमिटेड एडिशन बाइक, जानें क्यों है इतनी खास appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top