Roasted Peanuts Benefits: सुबह की चाय के साथ बिस्किट खाने की आदत मेरी भी कई लोगों की तरह आम हो सकती है, लेकिन कभी सोचा है कि दिन की शुरुआत मुट्ठीभर भुनी मूंगफली से की जाए तो कैसा रहेगा? यह खाने में टेस्टी होती है और शरीर को प्रोटीन, हेल्दी फैट समेत कई जरूरी पोषक तत्व भी देती है.
लेकिन क्या सुबह खाली पेट मूंगफली खाना सही है या इसे रातभर भिगोकर खाना ज्यादा बेहतर है? रांची की डायटीशियन मोनिका से जानते हैं कि सुबह मूंगफली खाने के क्या फायदे हैं और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
शरीर को मिलती है एनर्जी (Roasted Peanuts Benefits)
भुनी हुई मूंगफली में प्रोटीन, हेल्दी फैट और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं. सुबह नाश्ते में थोड़ी मूंगफली शामिल करने से दिन की शुरुआत में कुछ पौष्टिक खाने का विकल्प मिल सकता है.
इसमें मौजूद फैट और प्रोटीन के कारण पेट भरा हुआ महसूस हो सकता है. हालांकि, केवल मूंगफली खाकर पूरा नाश्ता छोड़ देना सही नहीं है. इसे संतुलित नाश्ते के साथ खाना बेहतर रहेगा.
मसल्स के लिए फायदेमंद है प्रोटीन
मूंगफली में अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. शरीर को मसल्स बनाने और उनकी मरम्मत करने के साथ-साथ टिश्यू के विकास के लिए भी प्रोटीन की जरूरत होती है. ऐसे में मूंगफली को अपनी डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है. अगर आप सुबह कुछ ऐसा खाना चाहते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ पोषण भी दे, तो सीमित मात्रा में भुनी मूंगफली खा सकते हैं.
पेट को लंबे समय तक रख सकती है भरा
सुबह जल्दी भूख लगने या बार-बार कुछ खाने का मन करने पर मूंगफली एक अच्छा स्नैक हो सकती है. इसमें मौजूद प्रोटीन, फैट और फाइबर पेट को कुछ समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद करते हैं.
इससे बार-बार स्नैकिंग करने की आदत को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है. हालांकि, इसका असर हर व्यक्ति की डाइट और शरीर की जरूरतों पर निर्भर करता है.
Roasted Peanuts Benefits: शरीर को मिलते हैं जरूरी पोषक तत्व
मूंगफली में सिर्फ प्रोटीन और हेल्दी फैट ही नहीं, बल्कि विटामिन ई, मैग्नीशियम और दूसरे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. ये शरीर के सामान्य कामकाज में अहम भूमिका निभाते हैं. इसलिए सीमित मात्रा में मूंगफली खाना संतुलित डाइट का हिस्सा हो सकता है.
भुनी या भीगी मूंगफली, क्या खाना है बेहतर?
रांची की डायटीशियन मोनिका के मुताबिक, मूंगफली को रातभर भिगोकर सुबह खाना भी एक विकल्प है. हालांकि, भीगी मूंगफली हर किसी के लिए भुनी मूंगफली से ज्यादा फायदेमंद हो, ऐसा जरूरी नहीं है.
आप अपनी पसंद और पाचन के हिसाब से दोनों में से कोई विकल्प चुन सकते हैं. अगर मूंगफली खाने से पेट में भारीपन या परेशानी होती है, तो इसके सेवन पर ध्यान देना चाहिए.
सुबह मूंगफली खाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- डायटीशियन मोनिका के अनुसार, हर किसी को सुबह मूंगफली खाना सूट नहीं करता.
- इसलिए अपनी सेहत और पाचन को ध्यान में रखकर ही इसे डाइट में शामिल करें.
- मूंगफली में कैलोरी अधिक होती है, इसलिए बहुत ज्यादा मात्रा में खाने से बचें.
- शुरुआत थोड़ी मात्रा से करें और बिना नमक वाली या कम नमक की मूंगफली चुनें.
- अगर आपको मूंगफली से एलर्जी है, तो इसका सेवन बिल्कुल न करें.
यह भी पढ़ें: मीठे की क्रेविंग और वजन बढ़ने का डर? जानिए कितनी डार्क चॉकलेट खाना है सही
The post सुबह चाय-बिस्किट छोड़ खाएं मुट्ठीभर भुनी मूंगफली, मिलेंगे ये फायदे appeared first on Naya Vichar.

