राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 अक्टूबर को 6 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की है. उन्होंने कुछ राज्यपालों का तबादला भी किया है. इस बदलाव के तहत ओम प्रकाश माथुर को केरलम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि केरलम के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
वहीं, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ सुधा यादव को कर्नाटक और डॉ ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वहीं, दुष्यंत गौतम को सिक्किम का नया राज्यपाल बनाया गया है. इन नियुक्तियों से कई राज्यों में राजभवन की जिम्मेदारियों में बदलाव होगा.
1. ओम प्रकाश माथुर: संगठन में लंबा अनुभव
राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर गोवा की नेतृत्व के अनुभवी नेता हैं. वे गोवा विधानसभा के सदस्य, विधानसभा अध्यक्ष और राज्य प्रशासन में मंत्री रह चुके हैं. विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए गोवा विधानसभा में पेपरलेस व्यवस्था लागू करने की पहल के लिए भी उनकी चर्चा हुई. वे हिमाचल प्रदेश और बिहार के राज्यपाल रह चुके हैं. जनवरी 2025 में केरल के राज्यपाल बने अर्लेकर को अब तमिलनाडु की जिम्मेदारी दी गई है.
3. ब्रज मोहन राम: ओडिशा के नए राज्यपाल
ब्रज मोहन राम को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वे झारखंड का वरिष्ठ भाजपा नेता हैं. उनकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा घोषित 6 राज्यों के राज्यपालों के फेरबदल का हिस्सा है.
The post 6 राज्यों के बदले गए गवर्नर: प्रकाश माथुर को केरल, आर्लेकर को तमिलनाडु की जिम्मेदारी appeared first on Naya Vichar.