CJP Protest: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बीच एक बार फिर पुलिस ने कार्रवाई की है. CJP के नेता सौरव दास और सह-संयोजक आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने दोबारा हिरासत में ले लिया है. जानकारी के मुताबिक, सौरव दास अपने कुछ साथियों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे थे. इसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. उनके साथ मौजूद आशुतोष रांका को भी पुलिस अपने साथ ले गई.
सौरव दास ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर जारी बयान में कहा गया कि वे जंतर-मंतर में प्रवेश करने में सफल रहे, लेकिन इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. हालांकि, पुलिस की ओर से इस ताजा कार्रवाई के कारण और दोनों नेताओं को कहां ले जाया गया है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी नहीं मिली है.
दो दिन पहले भी हिरासत में लिए गए थे दोनों नेता
इससे पहले 10 अक्टूबर को दिल्ली में CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान सौरव दास, आशुतोष रांका और अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया था. बाद में तीनों की एहतियातन गिरफ्तारी की गई थी. रविवार को दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था.
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर विवाद जारी
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ CJP लगातार प्रदर्शन कर रही है. संगठन ने जंतर-मंतर पर विरोध जताने की अनुमति देने की मांग भी की थी.
The post CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका appeared first on Naya Vichar.

