Hot News

सेल में iPhone तो खरीद लिया, लेकिन क्या वो सच में असली है? इन 3 तरीकों से मिनटों में चल जाएगा पता

iPhone: त्यौहारों में चल रहे सेल सीजन का रंग सर चढ़ कर बोल रहा है. फ्लिपकार्ट का Big Billion Day और अमेजन का Great Indian Festival दोनों ही अभी लाइव हैं. सेल के दौरान कई लोगों ने iPhone ऑर्डर कर भी लिया होगा, और कुछ लोग शायद जल्द ही ऑर्डर करने की प्लानिंग भी कर रहे होंगे. सेल में महंगे फोन खरीदते समय थोड़ा डर या शक तो रहता ही है, खासकर तब जब हम iPhone खरीदते हैं.

लेकिन अच्छी बात यह है कि आपको ओपन-बॉक्स डिलीवरी का ऑप्शन मिलता है, जिससे आपको उतना टेंशन लेने की जरूरत नहीं होती. डिलीवरी बॉय आपके सामने ही फोन चेक करवाता है कि फोन सही-सलामत है या नहीं. जब तक आप पूरी तरह संतुष्ट न हो जाएं, तब तक आपको OTP नहीं देना होता, और इसी के बाद डिलीवरी पूरी मानी जाती है. फिर भी अगर आपका मन न मानें तो कुछ और आसान तरीके हैं जिनसे आप ये चेक कर सकते हैं कि आपके हाथ में असली प्रोडक्ट आया है या नकली. आइए आपको बताते हैं.

कैसे चेक करें iPhone असली है या नकली?

सीरियल नंबर चेक करें 

जैसे ही डिलीवरी वाला आपको फोन दे, सबसे पहले पहले आप फोन का सीरियल नंबर देखें. आईफोन के बॉक्स पर आपको सीरियल नंबर लिखा हुआ दिखाई देगा. उस नंबर को लेकर Apple की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और सीरियल नंबर चेक करें. वहां से आपको पता चल जाएगा कि फोन पहले से एक्टिवेट है या नहीं. अगर फोन पहले ही एक्टिवेट किया हुआ है, तो समझ जाएं कि आपको सेकंड हैंड या पहले इस्तेमाल किया हुआ फोन दिया गया है. लेकिन अगर फोन नया है और एक्टिवेट नहीं हुआ है, तो वेबसाइट पर साफ दिखेगा “Device not activated” यानी कि फोन अभी तक ऑन नहीं हुआ है.

फोन का IMEI नंबर मिलाएं 

अगला काम ये करें कि मोबाइल के डिब्बे पर लिखा सीरियल नंबर और IMEI नंबर फोन से मैच कराएं. इसके लिए फोन को ऑन करें, साइन इन करें और फिर सेटिंग्स में जाकर चेक करें कि फोन में दिख रहा IMEI और सीरियल नंबर वही है जो बॉक्स पर लिखा हुआ है या नहीं.

फोन का मॉडल नंबर चेक करें

अंत में आप फोन का मॉडल नंबर भी देख सकते हैं. अगर मॉडल नंबर M से शुरू हो रहा है, तो इसका मतलब है आपका फोन बिलकुल नया है. अगर यह F से शुरू होता है, तो वो रीफर्बिश्ड यानी दुबारा तैयार किया गया डिवाइस है. N से शुरू होने का मतलब है कि यह रिप्लेसमेंट फोन है, और P से शुरू होने पर समझिए ये पर्सनलाइज्ड फोन है. मॉडल नंबर के आखिर में अगर आपको H/NA लिखा दिखाई दे, तो इसका मतलब है कि फोन हिंदुस्तान में बेचने के लिए बनाया गया है.

यह भी पढ़ें: iPhone की बैटरी कब करें रिप्लेस? एक क्लिक में करें चेक

यह भी पढ़ें: आपका भी iPhone बार-बार हो रहा है गर्म? जानें इसके पीछे की वजह और इसे ठंडा करने का आसान तरीका

The post सेल में iPhone तो खरीद लिया, लेकिन क्या वो सच में असली है? इन 3 तरीकों से मिनटों में चल जाएगा पता appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top