Hot News

हर जगह नहीं मिलेंगे अपने बेटे के लिए इतने एलिगेंट नाम, इंटरनेट पर तलाश रहे हैं मॉडर्न और यूनिक ऑप्शंस, तो यहां देखें पूरी लिस्ट

Elegant Baby Boy Names: घर में जब एक नन्हें शहजादे की किलकारी गूंजती है, तो परिवार की खुशियों को मानों पंख ही लग जाते हैं. पूरे घर और परिवार में एक उत्सव सा माहौल रहता है और सभी उस नन्ही सी जान का ख्याल रखने में जुट जाते हैं. घर पर बेटे का जन्म होने के साथ ही खुशियों के अलावा कई तरह की जिम्मेदारियां भी आती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है इस राजकुमार के लिए एक बेहतरीन नाम का चुनाव करने की. आपको शायद यह जानकर हैरानी हो लेकिन शिशु का नाम सिर्फ उसकी पहचान नहीं होता है, बल्कि यह शिशु की पूरी पर्सनालिटी का एक आइना भी होता है. आज के समय में जब आप दूसरे माता-पिता से बात करते हैं, तो आपको यह समझ में आता है कि अब वे अपने शिशु के लिए वही पुराने और घिसे पिटे नाम नहीं चाहते हैं. वे एक ऐसा नाम तलाशते हैं जो बोलने में छोटा हो, पुकारने में मॉडर्न लगे और जिसका अर्थ भी काफी गहरा और क्लासी हो. अगर आपके घर पर भी एक बेटे का जन्म हुआ है और आप उसके लिए इंटरनेट पर नाम खोज खोजकर थक चुके हैं, तो अब आपको किसी और साइट पर जाने की जरूरत नहीं है. इस आर्टिकल में हम आपके घर के चिराग के लिए 50 सबसे लेटेस्ट, यूनिक और क्लासी नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं. ये सभी नाम आपके बेटे को जिंदगीभर एक खास और शानदार पहचान दिलाने का काम करेंगे. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर और साथ ही जानते हैं इनके खूबसूरत अर्थ.

50 elegant baby boy names

आपके बेटे के लिए मॉडर्न और एलिगेंट नामों की पूरी लिस्ट

  1. अयाज : इस नाम का अर्थ होता है सम्मान या आदर.
  2. अर्वन : इस नाम का अर्थ होता है बहादुर, जो घोड़े की तरह तेज और फुर्तीला हो.
  3. अद्वैत : इस नाम का अर्थ होता है अनोखा, जिसके जैसा दुनिया में कोई दूसरा न हो.
  4. अरीज : इस नाम का अर्थ होता है सम्मानजनक व्यक्ति या बादलों का राजा.
  5. नेवान : इस नाम का अर्थ होता है पवित्र, शुद्ध या छोटा संत.
  6. इजान : इस नाम का अर्थ होता है आज्ञाकारी या ईश्वर का आशीर्वाद.
  7. इराद : इस नाम का अर्थ होता है दृढ़ संकल्प या मजबूत इच्छाशक्ति वाला.
  8. इशित : इस नाम का अर्थ होता है जो शासन करे, समृद्ध या शक्तिशाली.
  9. ऋधान : इस नाम का अर्थ होता है, जिसके पास बहुत बड़ा या साफ दिल हो.
  10. एधान : इस नाम का अर्थ होता है चमक, तेज या बहुत बुद्धिमान लड़का.
  11. जेव : इस नाम का अर्थ होता है बहादुर, निडर या शक्ति का प्रतीक.
  12. कायरांश : इस नाम का सुंदर अर्थ होता है, जिसका जन्म सूरज की किरणों से हुआ हो.
  13. केयान : इस नाम का अर्थ होता है राजा या सितारों का समूह.
  14. क्षितिन : इस नाम का अर्थ होता है पृथ्वी का राजा या भूमि का मालिक.
  15. जायन : इस नाम का अर्थ होता है बेहद सुंदर, अट्रैक्टिव और मनमोहक.
  16. जशित : इस नाम का अर्थ होता है जो हमेशा खुशियां बांटे या रक्षक.
  17. जैदान : इस नाम का अर्थ होता है विकास, समृद्धि या आगे बढ़ने वाला.
  18. तविश : इस नाम का अर्थ होता है निडर, साहसी या मजबूत.
  19. तन्मय : इस नाम का अर्थ होता है, कोई ऐसा जो पूरी तरह से एकाग्र और लीन हो.
  20. त्वरंत : इस नाम का अर्थ होता है एनर्जेटिक, जो हर काम में तेज हो.
  21. दिव्यांश : इस नाम का अर्थ होता है भगवान का दिव्य प्रकाश.
  22. द्रोण : इस नाम का अर्थ होता है गुरु, मार्गदर्शक या आदरणीय.
  23. ध्रुविन : इस नाम का अर्थ होता है ध्रुव तारे की तरह चमकने वाला और अडिग.
  24. नव्यान : इस नाम का अर्थ होता है बिल्कुल नया, आज के जमाने का और फ्रेश.
  25. निर्वान : इस नाम का अर्थ होता है परम शांति, मोक्ष या तनावमुक्त.
  26. निशांत : इस नाम का अर्थ होता है सुबह का समय, जब अंधेरा खत्म हो जाए.
  27. प्रणव : इस नाम का अर्थ होता है पवित्र ध्वनि यानी ॐ का एक मॉडर्न रूप.
  28. पार्थिव : इस नाम का अर्थ होता है पृथ्वी का पुत्र, साहसी और जमीन से जुड़ा.
  29. प्रिशेन : इस नाम का अर्थ होता है प्यार और स्नेह देने वाला या बेहद प्यारा.
  30. भव्यम : इस नाम का अर्थ होता है, कोई ऐसा जिसका भविष्य बहुत शानदार और उज्ज्वल हो.
  31. भार्गव : इस नाम का अर्थ होता है भगवान शिव और परशुराम का एक रूप.
  32. मियांश : इस नाम का अर्थ होता है भगवान शिव का अंश या प्रकाश की एक किरण.
  33. मिशाल : इस नाम का अर्थ होता है मिसाल, उदाहरण या दूसरों का मार्गदर्शक.
  34. युवान : इस नाम का अर्थ होता है, हमेशा जवान और एनर्जी से भरपूर रहने वाला.
  35. युवराज : इस नाम का अर्थ होता है राजकुमार या राजा का उत्तराधिकारी.
  36. यक्षित : इस नाम का अर्थ होता है जो हमेशा के लिए सुरक्षित और स्थायी हो.
  37. रेयांश : इस नाम का अर्थ होता है सूरज की पहली किरण या भगवान विष्णु का अंश.
  38. रुद्रांश : इस नाम का अर्थ होता है भगवान शिव का अंश जो बेहद शक्तिशाली हो.
  39. रियांश : इस नाम का अर्थ होता है जो हमेशा खुशियों से भरा रहे.
  40. वियान : इस नाम का अर्थ होता है जीवन और नई एनर्जी से भरपूर.
  41. विराज : इस नाम का अर्थ होता है ब्रह्मांड में सबसे चमकदार यानी राजा.
  42. वेदांत : इस नाम का अर्थ होता है वेदों का अंतिम सार या परम ज्ञान.
  43. शौर्य : इस नाम का अर्थ होता है वीरता, साहस या निडरता.
  44. शिवांश : इस नाम का अर्थ होता है महादेव का अंश, जो शांत और शक्तिशाली हो.
  45. समर : इस नाम का अर्थ होता है रात की सुखद बातचीत या युद्ध का विजेता.
  46. सात्विक : इस नाम का अर्थ होता है पवित्र, शुद्ध या जिसका मन एकदम साफ हो.
  47. हृदान : इस नाम का अर्थ होता है दिल का टुकड़ा या बेहद प्यारा बच्चा.
  48. हार्दिक : इस नाम का अर्थ होता है दिल से, सच्चा और ईमानदार.
  49. हियान : इस नाम का अर्थ होता है दिल से जुड़ा हुआ या खुशमिजाज.
  50. अद्विक : इस नाम का अर्थ होता है अनूठा, असाधारण और सबसे अलग.

ये भी पढ़ें: Elegant Baby Girl Names: आपकी बेटी का नाम सुनते ही हर कोई करेगा तारीफ, जानना चाहेगा इतना खूबसूरत और एलिगेंट नाम कहां से मिला

ये भी पढ़ें: जुड़वा बेटों के लिए 30 ऐसे रॉयल नाम, जो हर किसी को आएंगे पसंद, सुनने में मॉडर्न और अर्थ भी हैं बेहद खास

The post हर जगह नहीं मिलेंगे अपने बेटे के लिए इतने एलिगेंट नाम, इंटरनेट पर तलाश रहे हैं मॉडर्न और यूनिक ऑप्शंस, तो यहां देखें पूरी लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top