अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के बावजूद हालात फिर बिगड़ते दिख रहे हैं. ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी डिस्ट्रॉयर को निशाना बनाकर मिसाइल दागी. इसका जवाब अमेरिका ने दिया. उसने ने काशेम और बंदर अब्बास पर हवाई हमला किया. फॉक्स न्यूज के मुताबिक अमेरिकी सेना ने इन इलाकों को टारगेट किया है. ईरान के मीनाब शहर में भी धमाकों की आवाजें सुनी गईं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी नौसेना के तीन युद्धपोत होर्मुज से गुजर रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ. ट्रंप के मुताबिक जहाजों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन जवाबी कार्रवाई में ईरानी हमलावरों को भारी नुकसान हुआ.
The post होर्मुज में हमले के बाद ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, बोले- इस बार जवाब और ज्यादा खतरनाक होगा appeared first on Naya Vichar.

