Hot News

₹10000 डाउन पेमेंट देकर घर लाएं Ather Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कितनी बनेगी EMI

इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटरों कि डिमांड काफी अधिक बढ़ गई है. टीवीएस, ओला और एथर जैसी कम्पनियां लॉन्ग रेंज वाला स्कूटर मार्केट में लॉन्च कर रही हैं. यदि आप एक स्टाइलिश, कम खर्चीला और फैमिली फ्रेंडली स्कूटर लेने का विचार कर रहे हैं, तो Ather Rizta आपके लिए एक बेस्ट चॉइस बन सकता है. यह बड़ी सीट, शानदार स्पेस और एडवांस फीचर्स के लिए मार्केट में पॉपुलर है. इस गाड़ी की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1 लाख 15 हजार रुपए है. इसे आप 10 हजार रुपए के डाउनपेमेंट पर भी खरीद सकते. आइए इसके बारे में हम आपको बताते हैं.

Ather Rizta S EMI प्लान 

एथर रिज्टा इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती एक्स शोरूम (दिल्ली) प्राइस 1,21, 499 रुपए है. ऐसे में इस स्कूटर को आप 10 हजार रुपए डाउन पेमेंट करके फाइनेंस पर खरीदना चाहते हैं, तो उसकी सुविधा भी मिल जाएगी. बाकी बचे हुए रकम को आप लोन के रूप में ले सकते हैं. लोन पर लेने के लिए आपका क्रेडिट रिकॉर्ड बेहतर होना चाहिए. बाइकदेखो के अनुसार, यदि फाइनेंशियल बैंक आपको बाकी बचे रकम को 8 प्रतिशत ब्याज दर पर 36 महीने के लिए देती है, तो आपको मंथली EMI 3,715 रुपए बनेगी. हालांकि, यह कीमत ऑन रोड प्राइस के हिसाब से तय की गई है. 

Ather Rizta बैटरी और रेंज 

एथर रिज्टा इलेक्ट्रिक स्कूटर 2 बैटरी पैक के साथ मार्केट में उपलब्ध है. इस स्कूटर में 2.9kWh बैटरी और 3.7kWh बैटरी लगाई गई है, जो 123 किलोमीटर और 160 किलोमीटर रेंज देती है. इस स्कूटर की टॉप स्पीड 80 kmph है. सिर्फ 4.7 सेकंड में यह स्कूटर 0 से 40 kmph की रफ्तार पकड़ लेता है. इसके अलावा स्कूटर की ग्रेडीबलिटी 15 डिग्री है, जिससे ढलान वाली सड़कों पर भी आसानी से यह चल सकता है.

Ather Rizta S के फीचर्स हैं शानदार 

Ather Rizta S इलेक्ट्रिक स्कूटर अपने एडवांस फीचर्स के लिए जाना जाता है. इस स्कूटर में कंपनी ने 17.7 सेंटीमीटर का कलर टीएफटी डिस्प्ले लगाया है, जो ब्ल्यूटूथ, टर्न बाय टर्न नेविगेशन और स्मार्ट कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा. इसके अलावा यह डिस्प्ले वॉट्सऐप नोटिफिकेशन और लाइव लोकेशन ट्रैकिंग की जानकारी भी आसानी से दे सकता है. 
ये भी पढ़ें: Electric Scooter खरीदने जा रहे हैं? पहले जानिए कौन-सी बैटरी है सबसे भरोसेमंद, वरना बाद में होगा बड़ा नुकसान

The post ₹10000 डाउन पेमेंट देकर घर लाएं Ather Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कितनी बनेगी EMI appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top