Hot News

11 नवंबर को होगा घाटशिला उपचुनाव, जानें कब आएंगे नतीजे

Ghatshila By Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड में एक सीट पर होने वाले उपचुनाव की भी घोषणा हो गयी है. चुनाव आयोग ने कोल्हान के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है. यह चुनाव 11 नवंबर को होगा. रिजल्ट 14 नवंबर को जारी होगा. शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी.

चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना

घाटशिला (ST) विधानसभा सीट पर उपचुनाव की अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी. नामांकन करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2025 है. नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर 2025 को होगी. 22 अक्टूबर तक प्रत्याशी नामांकन वापस ले सकेंगे. 11 नवंबर को सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी. 14 नवंबर को मतगणना होगी और उसी दिन तय हो जायेगा कि घाटशिला का नया विधायक कौन बनेगा.

घाटशिला उपचुनाव और मतदाता का ब्योरा

आयु मतदाता संख्या
18-19 वर्ष 16,178
20-29 वर्ष 61,378
30-39 वर्ष 69,650
40-49 वर्ष 45,732
50-59 वर्ष 33,422
60-69 वर्ष 20,158
70-79 वर्ष 7,567
80-89 वर्ष 1,545
90-99 वर्ष 190
100+ वर्ष 3
29 सितंबर को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

घाटशिला विधानसभा उप चुनाव 2025

  • कुल मतदाता : 2,55,823
  • पुरुष मतदाता : 1,24,899 (1,585 अधिक, 1.29 प्रतिशत वृद्धि)
  • स्त्री मतदाता : 1,30,921 (2,871 अधिक, 2.24 प्रतिशत वृद्धि)
  • थर्ड जेंडर वोटर : 03 (कोई परिवर्तन नहीं)
  • 18-19 वर्ष के मतदाता की संख्या में 21.57 प्रतिशत की वृद्धि
  • 16,178 हुई दिव्यांगों की संख्या, पहले से 87 अधिक

इसे भी पढ़ें

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में कुल 2,55,823 मतदाता, पिछले चुनाव से 4,456 अधिक

The post 11 नवंबर को होगा घाटशिला उपचुनाव, जानें कब आएंगे नतीजे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top