Hot News

16 लोगों के बैठने की जगह, Mercedes इंजन और लग्जरी केबिन… नई Force Urbania Deluxe हुई लॉन्च

Force Motors ने हिंदुस्तान में अपनी नई Urbania Deluxe लॉन्च कर दी है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइस 28.7 लाख रुपये रखी गई है. कंपनी की यह नई प्रीमियम वैन अब पुराने Urbania मॉडल की जगह लेगी. खास बात यह है कि Urbania Deluxe को प्रीमियम शेयर्ड मोबिलिटी सेगमेंट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. आइए जानते हैं कि इसमें क्या-क्या खास है, कितना दमदार इंजन मिलता है.

Force Urbania Deluxe: व्हीलबेस और सीटिंग कॉन्फिगरेशन

  • Force Motors अपनी नई Urbania Deluxe को हिंदुस्तानभर में अपने डीलरशिप नेटवर्क के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी. 
  • नई Force Urbania Deluxe को कंपनी ने तीन व्हीलबेस ऑप्शन 3,350 mm, 3,615 mm और 4,400 mm में लॉन्च किया है. 
  • कस्टमर्स की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसे 9+D, 10+D, 12+D, 13+D और 16+D जैसे कई सीटिंग कॉन्फिगरेशन में खरीदा जा सकता है.
Photo: forceurbania.co.in

Force Urbania Deluxe: सेफ्टी फीचर्स

  • इसमें हर पैसेंजर के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट दी गई है. वहीं, ड्राइवर और को-ड्राइवर की सेफ्टी के लिए ड्यूल एयरबैग मिलते हैं. 
  • इसके अलावा ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) और इंजन ड्रैग टॉर्क कंट्रोल (EDTC) जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं.

Force Care पैकेज

Force Motors इस वैन के साथ Force Care पैकेज भी दे रही है. इसके तहत i-Pulse टेलीमैटिक्स, 5 साल या 5 लाख किलोमीटर (जो पहले पूरा हो) की वारंटी, 3 साल की सेंसर वारंटी और 3 साल की रोडसाइड असिस्टेंस जैसी सुविधाएं मिलती हैं.

ये भी पढ़ें: Mahindra XUV 3XO की वो 3 खासियतें, जो उसे बनाती हैं बेस्ट कॉम्पैक्ट SUV

The post 16 लोगों के बैठने की जगह, Mercedes इंजन और लग्जरी केबिन… नई Force Urbania Deluxe हुई लॉन्च appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top