Hot News

March 1, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Crime News: धनबाद में CISF जवान ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, दुर्गापुर रेफर

Crime News: धनबाद-धनसार थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा प्रोजेक्ट के जे पैच में ड्यूटी के दौरान सीआईएसएफ के जवान केएस राव ने खुद को गोली मार ली. अपनी सर्विस रिवॉल्वर से जवान ने अपने सिर में गोली मार ली है. घटना के बाद इलाज के लिए जोड़ाफाटक रोड स्थित पाटलीपुत्र अस्पताल ले जाया गया. बाद में इलाज के लिए नवाडीह स्थित असर्फी अस्पताल ले जाया गया, जहां सीआईएसएफ जवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने दुर्गापुर रेफर कर दिया. तेलंगाना का रहनेवाला है सीआईएसएफ जवान सीआईएसएफ जवान केएस राव तेलांगना का रहने वाला है. वह धनसार स्थित सीआईएसएफ कैंप में रहता है. शनिवार की रात आठ बजे विश्वकर्मा परियोजना स्थित जे पैच में उसकी ड्यूटी थी. सहकर्मियों के अनुसार ड्यूटी के दौरान परियोजना के पास एकांत में जाकर उसने खुद को गोली मार ली. इसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए दुर्गापुर रेफर किया गया है. पढ़ें नया विचार प्रीमियम स्टोरी: सावधान!  कहीं आपका बच्चा घंटों मोबाइल से चिपक कर मनोरोगी तो नहीं बन रहा पढ़ें नया विचार प्रीमियम स्टोरी: Mughal Harem Stories :  मुगल हरम की औरतों ने मौत की परवाह किए बिना रात के अंधेरे में प्रेम को दिया अंजाम पढ़ें नया विचार प्रीमियम स्टोरी: Child Mental Health : शिशु हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह The post Crime News: धनबाद में CISF जवान ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, दुर्गापुर रेफर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Garena Free Fire Max Code: 2 मार्च 2025 के लिए गरेना फ्री फायर मैक्स के 100% वर्किंग रिडीम कोड्स

Garena FF Max Redeem Code 2 March: गरेना एक लोकप्रिय गेमिंग कंपनी है, जिसने फ्री फायर मैक्स जैसे बैटल रॉयल गेम विकसित किए हैं. यह गेम मोबाइल पर मल्टीप्लेयर शूटिंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है, जहां खिलाड़ी एक आइलैंड पर उतरकर अन्य खिलाड़ियों से मुकाबला करते हैं और अंतिम तक जीवित रहने का प्रयास करते हैं. इस गेम में रिवॉर्ड्स का बड़ा महत्व होता है. इनसे गेम स्पोर्ट्सने और जीतने में मदद मिलती है. The post Garena Free Fire Max Code: 2 मार्च 2025 के लिए गरेना फ्री फायर मैक्स के 100% वर्किंग रिडीम कोड्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

2nd March 2025 Quordle Answers: हिंट्स देखें और चुटकी में ढूंढ लें सही जवाब

क्वॉर्डल (Quordle) एक रोचक और चुनौतीपूर्ण शब्द-पहेली स्पोर्ट्स है, जो Wordle से मिलता-जुलता है लेकिन अधिक कठिन होता है. इसमें खिलाड़ियों को एक नहीं, बल्कि चार 5-अक्षरों वाले शब्दों का अनुमान लगाना होता है, और उन्हें सही उत्तर तक पहुंचने के लिए कुल 9 प्रयास मिलते हैं. हर प्रयास के बाद, स्पोर्ट्स रंगों के माध्यम से संकेत देता है – हरा रंग सही स्थान पर सही अक्षर को दर्शाता है, पीला रंग सही अक्षर लेकिन गलत स्थान को दिखाता है, और ग्रे रंग उस अक्षर को इंगित करता है जो शब्द में मौजूद नहीं है. यह स्पोर्ट्स उन लोगों के लिए आदर्श है, जो अपनी शब्दावली और मानसिक कौशल को चुनौती देना चाहते हैं. क्वॉर्डल स्पोर्ट्सने के लिए रणनीति और धैर्य की जरूरत होती है, क्योंकि खिलाड़ियों को एक साथ चार अलग-अलग शब्दों पर ध्यान देना पड़ता है. स्पोर्ट्स को आसान बनाने के लिए, शुरुआत में ऐसे 5-अक्षरों वाले शब्दों का अनुमान लगाना फायदेमंद होता है जिनमें अधिक वॉवेल (A, E, I, O, U) मौजूद हों. इससे सही अक्षरों को जल्दी पहचानने में मदद मिलती है. जैसे-जैसे अनुमान लगाते जाते हैं, खिलाड़ियों को वास्तविक समय में फीडबैक मिलता रहता है, जिससे वे अपने अगले प्रयास को बेहतर बना सकते हैं. सही रणनीति अपनाकर और ध्यान केंद्रित करके, खिलाड़ी चारों शब्दों का सही अनुमान लगाकर स्पोर्ट्स में जीत हासिल कर सकते हैं. The post 2nd March 2025 Quordle Answers: हिंट्स देखें और चुटकी में ढूंढ लें सही जवाब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

VIRAL: तोता लेकर स्कूटी चलाती महिला का वीडियो वायरल, बिना हेलमेट के दिखीं बेंगलुरु की सड़कों पर

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्त्री स्कूटी चलाते हुए नजर आ रही है और उनके कंधे पर एक तोता बैठा हुआ है. खास बात यह है कि स्त्री ने हेलमेट नहीं पहना, जिससे यह वीडियो और भी चर्चा में आ गया है. यह घटना बेंगलुरु की बताई जा रही है, जहां सड़कों पर अक्सर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन देखने को मिलता है. The post VIRAL: तोता लेकर स्कूटी चलाती स्त्री का वीडियो वायरल, बिना हेलमेट के दिखीं बेंगलुरु की सड़कों पर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

iPhone 16e पर धमाकेदार ऑफर: यहां मिल रहा भारी डिस्काउंट, जानिए नयी कीमत और डील्स

अगर आप नया iPhone 16e खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है. विजय सेल्स (Vijay Sales) पर इस समय iPhone 16e पर भारी छूट दी जा रही है. इस ऑफर के तहत ग्राहकों को आकर्षक डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कैशबैक जैसे बेहतरीन फायदे मिल रहे हैं. The post iPhone 16e पर धमाकेदार ऑफर: यहां मिल रहा भारी डिस्काउंट, जानिए नयी कीमत और डील्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Garhwa News: प्रतिबंधित मांस का विरोध करने पर पश्चिम बंगाल के मजदूरों ने सुरक्षा गार्ड को पीटा, जेल भेजे गए सभी नौ आरोपी

Garhwa News: गढ़वा-झारखंड के गढ़वा थाना क्षेत्र के हूर-मधेया गांव में नहर के पास स्थित शिवालया कंस्ट्रक्शन कंपनी के कैंप में शनिवार को प्रतिबंधित गोवंशीय मांस का विरोध करने पर आरोपी मजदूरों ने सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट कर दी. इससे आसपास के ग्रामीण भी आक्रोशित हो गए. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में पश्चिम बंगाल के रायगंज थाना क्षेत्र के उत्तर दिनाजपुर जिले के महीग्राम निवासी अल्लाहुद्दीन शेख का पुत्र वसीर अली, उसका भाई नसीरुद्दीन मोहम्मद, महीग्राम भटियपारा निवासी जालू शेख का पुत्र नूर इस्लाम, दुलाल शेख का पुत्र फारूक इस्लाम, महीग्राम गांव निवासी बेलाल शेख का पुत्र आलम शेख, मिस्टर मोहम्मद का पुत्र मफिजुल हक, डीएन नगर थाना क्षेत्र के अंधेरी मुंबई जिले के गायत्री चावल नेहरू नगर भीएम रोड नंबर-5 निवासी समजेद शेख का पुत्र शहाबुद्दीन शेख एवं मोहम्मद सलीम का पुत्र मोहम्मद फिरोज शामिल है. प्लास्टिक के थैले में लेकर पहुंचा था प्रतिबंधित मांस घटना के संबंध में बताया गया कि गढ़वा जिले में चल रहे फोरलेन सड़क निर्माण में काम कर रहे मजदूरों के रहने के लिए कंपनी के द्वारा हूर-मधेया गांव में नहर के पास कैंप बनाया गया है. उसी कैंप में बंगाल के नौ मजदूर और एक सुरक्षा गार्ड रहते हैं. शनिवार की सुबह व्यक्ति मोटरसाइकिल से कैंप में प्लास्टिक के थैले में कुछ सामान लेकर पहुंचा तो ड्यूटी में तैनात सुरक्षा गार्ड गोविंद चौधरी ने उससे थैले में रखे सामान के बारे में पूछताछ की. तो उस व्यक्ति ने उसे चिकन बताया. शक होने पर जब गार्ड ने थैला खोलकर देखा तो उसमें प्रतिबंधित गोवंशीय मांस मिला. सुरक्षा गार्ड ने प्रतिबंधित गोवंशीय मांस का विरोध किया. इस पर कैंप के मजदूरों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. पूछताछ के बाद जेल भेजे गए सभी नौ मजदूर इस बात की जानकारी गांव के लोगों को मिलते ही गांव के काफी लोग कैंप में इकट्ठा हो गये. लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ नीरज कुमार ने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली. उन्होंने मौके से मारपीट में शामिल नौ मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया. सभी को गढ़वा थाना लाया गया और पूछताछ की गयी. इस दौरान मजदूरों ने बताया कि वे सभी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं. सभी को जेल भेज दिया गया. इस संबंध में गढ़वा एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित मांस की बरामदगी हुई है. उसे जब्त कर पशु चिकित्सक से जांच कराई जा रही है. पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच कर रही है. पढ़ें नया विचार प्रीमियम स्टोरी:Magadha Empire : सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार The post Garhwa News: प्रतिबंधित मांस का विरोध करने पर पश्चिम बंगाल के मजदूरों ने सुरक्षा गार्ड को पीटा, जेल भेजे गए सभी नौ आरोपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुर्गी महंगी या मुर्गी का अंडा महंगा?

Kadaknath Chicken: “ब्लैक चिकन” के नाम से मशहूर कड़कनाथ मुर्गे की मांग बाजार में काफी तेजी से बढ़ती जा रही है. कड़कनाथ मुर्गे का मांस जितना महंगा है, उसकी मुर्गी भी उससे कम महंगी नहीं है और खास तो यह है कि उसका अंडा भी महंगा ही बिकता है. कड़कनाथ मुर्गी अपनी उच्च पोषण गुणवत्ता और बाजार में ऊंची कीमत के कारण किसानों के लिए लाभदायक व्यवसाय बन गई है. झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कई किसान अब पारंपरिक मुर्गी पालन की जगह कड़कनाथ मुर्गे का पालन कर रहे हैं. यह मुर्गी अपने काले रंग, प्रोटीन से भरपूर मांस और कम कोलेस्ट्रॉल वाले अंडों के लिए प्रसिद्ध है. झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कड़कनाथ पालन मध्य प्रदेश का झाबुआ जिला कड़कनाथ मुर्गे के पालन के लिए सबसे प्रसिद्ध है. यह प्रजाति मुख्य रूप से झाबुआ, अलीराजपुर और धार जिलों में पाई जाती है. झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी अब किसान इसे बड़े पैमाने पर पाल रहे हैं. झारखंड में पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फार्म हाउस में कड़कनाथ मुर्गी पालन शुरू किया था, जिससे यह राज्य में लोकप्रिय हुआ. छत्तीसगढ़ प्रशासन भी किसानों को कड़कनाथ मुर्गी पालन के लिए प्रोत्साहित कर रही है. कड़कनाथ पालन पर खर्च और मुनाफा कड़कनाथ पालन में शुरुआती निवेश सफेद ब्रॉयलर मुर्गी की तुलना में थोड़ा अधिक होता है, लेकिन इसका बाजार मूल्य ज्यादा होने के कारण मुनाफा भी अधिक होता है. शुरुआती लागत: 100 चूजों के लिए लगभग 15,000 से 20,000 रुपये खाने पर खर्च: करीब 4 से 5 महीने तक प्रति चूजा 500 से 700 रुपये का खर्च मुर्गे की बाजार कीमत: 800 से 1200 रुपये प्रति किलोग्राम अंडों की कीमत: 30 से 50 रुपये एक अंडा अगर कोई किसान 100 कड़कनाथ मुर्गियों का पालन करता है, तो वह सालभर में 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी कर सकता है. कड़कनाथ मुर्गे की बाजार में मांग और कीमत कड़कनाथ का मांस पारंपरिक सफेद ब्रॉयलर से अधिक महंगा बिकता है. सामान्य ब्रॉयलर चिकन की कीमत जहां 200 से 300 रुपये प्रति किलो होती है, वहीं कड़कनाथ चिकन 800 से 1200 रुपये प्रति किलो बिकता है. इसका मांस स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है. इसलिए यह स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों और होटल उद्योग में अत्यधिक मांग में रहता है. नया विचार प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार महेंद्र सिंह धोनी का कड़कनाथ फार्म टीम इंडिया के कैप्टन कूल के नाम से मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने झारखंड स्थित अपने फार्म हाउस में कड़कनाथ मुर्गी पालन शुरू किया था, जिससे यह व्यवसाय और अधिक चर्चा में आया. धोनी ने इस व्यवसाय में निवेश करके यह दिखाया कि कड़कनाथ पालन किसानों के लिए एक लाभदायक विकल्प हो सकता है. उनके इस कदम से झारखंड और आसपास के राज्यों के किसान भी इस व्यवसाय की ओर आकर्षित हुए हैं. नया विचार प्रीमियम स्टोरी: क्या पुतिन से नजदीकियों की वजह से ट्रंप ने जेलेंस्की को व्हाइट हाउस से बाहर निकाला? The post मुर्गी महंगी या मुर्गी का अंडा महंगा? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Laghu Patrika Mela: धनबाद के लघु पत्रिका मेला सह सम्मेलन में पहुंचे नौ राज्यों के साहित्यकार, प्रभात फेरी के जरिए दिया ये संदेश

Laghu Patrika Mela: धनबाद-लिंडसे क्लब में शिल्पे अनन्या त्रैमासिक बांग्ला पत्रिका द्वारा आयोजित तीन दिवसीय चतुर्थ लघु पत्रिका मेला सह सम्मेलन के दूसरे दिन शनिवार को सुबह प्रभात फेरी निकाली गयी. इसमें साहित्यकार विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे. तख्तियों पर एक किताब जितना वफादार कोई दोस्त नहीं, तुम किताबों के सामने झुक जाओ-यह तुम्हारे सामने दुनिया झुका देगी, किताब पढ़ना हमें अकेले में, विचार करने की आदत सच्ची खुशी देती है आदि स्लोगन लिखे हुए थे. प्रभात फेरी में नौ राज्यों से आये साहित्यकारों, लेखक, कवि शामिल हुए. प्रभात फेरी लिंडसे क्लब से मुख्य डाक घर होते हुए, रणधीर वर्मा चौक से पुन : लिंडसे क्लब पहुंची. मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष सह शिल्पे अनन्या के संपादक प्रो दीपक कुमार सेन ने कहा कि उनके जीवन का सपना है लोगों को हमेशा पुस्तक के साथ जोड़े रखना. समिति के सचिव हिंदुस्तान ज्ञान विज्ञान समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ काशी नाथ चटर्जी ने कहा कि मेले का मकसद किताब से दूरी बनाने वाले को फिर से किताब से जोड़ना है. दूसरे दिन आयोजित सत्र के मुख्य अतिथि थे निरसा विधायक दूसरे दिन के आयोजित सत्र के मुख्य अतिथि निरसा विधायक अरूप चटर्जी थे. आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो डॉ दीपक कुमार सेन व सचिव डॉ काशी नाथ चटर्जी ने उनका स्वागत किया. मौके पर विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि वर्तमान समय में स्मार्ट फोन व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने सामाजिक व पारिवारिक जीवन को बिखराव के कगार पर ला खड़ा किया है. कार्यक्रम के प्रथम सत्र में लघु पत्रिकाओं पर परिचर्चा हुई. मौके पर राज नारायण तिवारी ने कविता प्रस्तुत की. प्रो बीजी मजूमदार ने कहा कि साहित्य के क्षेत्र में लोगों का रुचि बहुत कम होती जा रही है. मौके पर उदय किरोला (उत्तराखंड ), डॉ मृणाल, अंजन भट्टाचार्य (बिहार), अजय सान्याल, प्रदीप बनर्जी, अभिजीत मान (पश्चिम बंगाल), दिलीप कुमार मिस्त्री, रीता दास गुप्ता, दिलीप वैराग्य, राम चंद्र सिंह, उज्ज्वल दत्ता, अपूर्व राय आदि ने अपने विचार रखे. संतोष कुमार महतो व राज नारायण तिवारी (धनबाद) हिंदी गीत हम मेहनत करके जीने वाले-जागो मजदूर किसान प्रस्तुत किया. सत्र का संचालन प्रो वरुण प्रशासन द्वारा किया गया. स्त्री लेखिका की चुनौतियां पर हुई परिचर्चा दूसरे सत्र में वर्तमान समय में स्त्री लेखिका की चुनौतियों विषय पर परिचर्चा की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाब से आयी उर्मिला मोगा ने की. उन्होंने कहा कि लिटिल मैगजीन मेला में साहित्यकारों द्वारा गहन चिंतन किया जा रहा है. हमें कई भाषा सीखनी चाहिए, ताकि हम देश के अलग-अलग हिस्सों में होने वाले साहित्यिक सम्मेलन में भाग ले सकें. मीनाक्षी सांगानेरिया सह संपादक (सदीनामा) ने कहा कि नारी को अपने उत्थान के लिए खुल संबल बनना पड़ेगा. शालिनी सिंह, रीना भौमिक, आइबी चटर्जी, चैताली सान्याल, तनुश्री गोराई, शुभ्रा कोनार, बरनाली गुप्ता ने भी अपने विचार रखे. संचालन गायत्री आचार्या ने किया. पढ़ने की संस्कृति व जनवाचन पर हुई परिचर्चा तीसरे सत्र में पढ़ने की संस्कृति और जन वाचन विषय पर परिचर्चा में शामिल अमिताभ दास, तापस भट्टाचार्य, समीर भट्टाचार्य, बासुदेव मंडल, संजय पाल, डॉ ब्रज गोपाल मजूमदार, पंकज श्रीवास्तव, हेमंत कुमार जायसवाल, पूर्णेंदू घोष ने अपना विचार रखा. संचालन ज्ञान विज्ञान समिति झारखंड के अध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद द्वारा किया गया. युवा लेखक और वर्तमान परिवेश पर परिचर्चा चौथे सत्र में युवा लेखक और वर्तमान परिवेश विषय पर पर परिचर्चा की गयी. रूपेश कुमार, अरिंदम चंद्र, अभिषेक दे, अतनु मिश्रा, व्रतीन देवधारिया, निवारुन मलिक, अनवर बसु, अरूप गंगोपाध्याय ने अपने विचार रखे. वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान परिवेश में युवा लेखकों की जिम्मेवारी अधिक है. साहित्य समाज का दर्पण है. इसे हमें समझना होगा. मौके पर स्मारिका का विमोचन किया गया. संचालन विकास कुमार ठाकुर द्वारा किया गया. संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद सत्र का समापन हुआ. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार The post Laghu Patrika Mela: धनबाद के लघु पत्रिका मेला सह सम्मेलन में पहुंचे नौ राज्यों के साहित्यकार, प्रभात फेरी के जरिए दिया ये संदेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सफाई एजेंसी पर 12 हजार रुपये का जुर्माना

सासाराम कार्यालय. शहर के जोन एक में वार्ड 10, 11, 12 व 13 की सफाई सहित अन्य समस्याओं का नगर आयुक्त सह उप विकास आयुक्त विजय कुमार पांडेय ने शनिवार को निरीक्षण किया. इस दौरान संबंधित वार्ड के पार्षद और नगर निगम के अधिकारी भी थे. सुबह में निरीक्षण के दौरान जगह-जगह डंप कूड़ों को देख नगर आयुक्त ने जोन एक में कार्यरत सफाई एजेंसी देवी शक्ति पर 12 हजार रुपये बतौर अर्थदंड अधिरोपित किया. इसके साथ ही सफाई संतोषजनक नहीं पायी जाने पर जोन के सफाई प्रभारी सतीश प्रकाश गुप्ता का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया. निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने असंतोषजनक सफाई व्यवस्था देख सफाई प्रभारियों को अतिरिक्त सफाई कर्मचारी लगा कर कार्य कराने का निर्देश दिया और कहा कि अतिरिक्त सफाई कर्मियों को देय भुगतान की रकम सफाई एजेंसी से काटी जायेगी. गजराढ़ मुहल्ले में संचालित खटालों से हो रही गंदगी पर आयुक्त ने सफाई प्रभारी को सभी को चिन्हित करते हुए नोटिस देने का निर्देश दिया. शहर में विकसित होगा सेल्फी प्वाइंट स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के तहत शहर में तीसरा पक्ष का निरीक्षण होना है. इसकी तैयारी के लिए आयुक्त ने स्वच्छता प्रभारी और जोन में कार्यरत सफाई एजेंसियों को अपने-अपने क्षेत्र में सेल्फी प्वाइंट विकसित करने का निर्देश दिया. त्योहार व मॉनसून को लेकर सजग होने का दिया निर्देश त्योहार और मॉनसून के मद्देनजर शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर आयुक्त ने मातहतों को सफाई एजेंसी के साथ प्रतिदिन शाम पांच बजे बैठक करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से शहर के नालों की सफाई की जाए. गैस पाइप लाइन के नाला का अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध जुर्माना लगाया जाए. इसके साथ ही प्रतिदिन एन्टी लार्वा के छिड़काव के साथ मच्छर निवारक फॉगिंग कराया जाए. इसके लिए सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी को निर्देश दिया. साथ ही तकिया मोहल्ले में जलापूर्ति यूनिट में खराब मोटर की मरम्मत कराने के साथ वहां तीसरा बोरिंग लगाने का निर्देश दिया. लोगों ने कहा-कर्मी बात सुने, तो शहर बदल जायेगा नगर आयुक्त के निरीक्षण और निर्देशों को सुनने व देखने वालों ने त्वरित टिप्पणी करते हुए कहा कि नगर आयुक्त पैदल चल सफाई देख रहे हैं. बहुत मेहनत कर रहे हैं. पर, नगर निगम के कर्मचारियों व अफसरों का स्वभाव बदल दें, तो लोगों पर मेहरबानी होगी. साहब को अपने दिये निर्देशों की दो दिन बाद जांच करनी चाहिए. खुलासा हो जाएगा. किसने निर्देशों का कितना पालन किया. खैर, साहब मेहनत कर रहे हैं. इसके लिए धन्यवाद. चलो कोरम पूरा करते हैं, कुछ जुर्माना वसूलते हैं शनिवार को नगर निगम ने नो वेंडिंग जोन में ठेला-खोमचा वालों से जुर्माना काटा. उनकी इस कार्रवाई को देख लोगों ने चुटकी ली, चलो कोरम पूरा करते हैं, कुछ जुर्माना वसूलते हैं. कितना जुर्माना वसूला यह बताने में निगम के अफसर सक्षम नहीं हो सके. लेकिन, दबी जुबान से निगम के अफसर यह जरूर कह गए कि इच्छा है, पर हमें शक्ति नहीं मिल रही है. कई बार पुलिस बल के लिए बड़े साहबों से कहा गया. एक दिन मिलता है और बाकी दिन हमें असुरक्षा के बीच सड़क पर जाना पड़ता है. अब डर लगने लगा है. कहीं हम लोगों पर हमला ना हो जाए. नो वेंडिंग जोन में रोज-रोज खिचखिच होने लगा है. हमलोग एक टाइम काम कर रहे हैं. अगर पुलिस बल मिलता, तो सुबह से देर रात तक 15 दिन काम हो, तो 26 लाख खर्च कर बना वेंडिंग जोन गुलजार हो जाएगा. कड़ाई नहीं होने के कारण वेंडर सड़क पर डटे हैं. नो वेंडिंग जोन को खाली कराने के लिए चौथी बार दंडाधिकारी नियुक्त नो वेंडिंग जोन को खाली कराने और नये वेंडिंग जोन तक वेंडरों को पहुंचाने में अब तक असफल अनुमंडल प्रशासन ने एक बार फिर (इस वर्ष में चौथी बार) दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है. ये दंडाधिकारी आगामी सात मार्च तक सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक सड़क पर रहेंगे और नो वेंडिंग जोन में ठेला-खोमचा वालों को कारोबार करने से रोकेंगे. इसके साथ ही वेंडरों को पुराने बस पड़ाव में बने वेंडिंग जोन में भेजने का कार्य करते हुए अतिक्रमण भी हटवाएंगे. अपने आदेश पत्र में अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा है कि तीन बार सात जनवरी, 21 जनवरी और 16 फरवरी को इस कार्य के लिए दंडाधिकारियों की नियुक्ति की जा चुकी है. परन्तु उक्त कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है. इसलिए पुन: एक मार्च से सात मार्च तक के लिए दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाती है. चंदेश्वरी काली मंदिर से करगहर मोड तक सड़क के दोनों तरफ बीडीओ जनार्दन तिवारी व निगम के नगर प्रबंधक अजहर हुसैन, करगहर मोड़ से पोस्ट ऑफिस चौक तक सड़क के दोनों तरफ उप नगर आयुक्त मैमुन निशा व सीओ सुधीर कुमार ओंकारा तथा पोस्ट ऑफिस चौक से धर्मशाला चौक तक सड़क के दोनों तरफ कार्यपालक दंडाधिकारी मो. गुलाम शाहिद व सहायक लोक स्वच्छता अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी कुमार अनुगम प्रतिनियुक्त रहेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सफाई एजेंसी पर 12 हजार रुपये का जुर्माना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रांसजेंडर कलाकारों को इस फिल्म में मिला अभिनय का अवसर, सोशल मीडिया से मिली थी पहचान

दीपक राव, भागलपुर Movie News अंगिका फिल्म बेरोजगार बेटा रिलीज हो गयी है. फिल्म रिलीज होते ही दर्शकों के बीच पसंद की जा रही है. यूट्यूब और फेसबुक पर फिल्म को मिलियन व्यूज मिल चुका है. इतना ही नहीं इस फिल्म में ट्रांसजेंडर कलाकारों को अभिनय का अवसर भी मिला और कलाकारों ने भी दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ा. फिल्म का निर्देशक सोमेश यादव ने बताया कि जब सेट पर पहुंचे, तो उन्हें एक अधूरी कहानी मिली. फिल्म में काम करने वाले सभी कलाकार नये थे, लेकिन उनमें जुनून की कोई कमी नहीं थी. फिल्म में 35 से अधिक किरदार थे, जो एक बड़ी चुनौती थी. निर्देशक और उनकी टीम ने रात-रात भर जागकर स्क्रीनप्ले लिखा और सुबह शूटिंग की. फिल्म की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज होने के कुछ ही दिनों में फिल्म को यूट्यूब पर 70,000 और फेसबुक पर एक मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुका है. फिल्म के गाने भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं और उन्हें लाखों व्यूज मिल रहे हैं. फिल्म के निर्देशक सोमेश यादव ने बताया कि समाज के सभी वर्गों को अपनी फिल्म में अभिनय कराना और कला को प्रोत्साहित करना चाहते हैं. इसलिए ट्रांसजेंडर कलाकारों को भी मौका दिया गया. फिल्म का दूसरा भाग भी तीन दिन पहले रिलीज हुआ है और उसे भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. यूट्यूब पर इसे 43,000 से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. ‘बेरोजगार बेटा’ की सफलता अंगिका सिनेमा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. यह फिल्म दिखाती है कि अगर आपके पास जुनून और प्रतिभा है, तो आप किसी भी चुनौती को पार कर सकते हैं. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : Magadha Empire : सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार The post ट्रांसजेंडर कलाकारों को इस फिल्म में मिला अभिनय का अवसर, सोशल मीडिया से मिली थी पहचान appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top