Hot News

Crime News: धनबाद में CISF जवान ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, दुर्गापुर रेफर

Crime News: धनबाद-धनसार थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा प्रोजेक्ट के जे पैच में ड्यूटी के दौरान सीआईएसएफ के जवान केएस राव ने खुद को गोली मार ली. अपनी सर्विस रिवॉल्वर से जवान ने अपने सिर में गोली मार ली है. घटना के बाद इलाज के लिए जोड़ाफाटक रोड स्थित पाटलीपुत्र अस्पताल ले जाया गया. बाद में इलाज के लिए नवाडीह स्थित असर्फी अस्पताल ले जाया गया, जहां सीआईएसएफ जवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने दुर्गापुर रेफर कर दिया.

तेलंगाना का रहनेवाला है सीआईएसएफ जवान

सीआईएसएफ जवान केएस राव तेलांगना का रहने वाला है. वह धनसार स्थित सीआईएसएफ कैंप में रहता है. शनिवार की रात आठ बजे विश्वकर्मा परियोजना स्थित जे पैच में उसकी ड्यूटी थी. सहकर्मियों के अनुसार ड्यूटी के दौरान परियोजना के पास एकांत में जाकर उसने खुद को गोली मार ली. इसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए दुर्गापुर रेफर किया गया है.

पढ़ें नया विचार प्रीमियम स्टोरी: सावधान!  कहीं आपका बच्चा घंटों मोबाइल से चिपक कर मनोरोगी तो नहीं बन रहा

पढ़ें नया विचार प्रीमियम स्टोरी: Mughal Harem Stories :  मुगल हरम की औरतों ने मौत की परवाह किए बिना रात के अंधेरे में प्रेम को दिया अंजाम

पढ़ें नया विचार प्रीमियम स्टोरी: Child Mental Health : शिशु हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

The post Crime News: धनबाद में CISF जवान ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, दुर्गापुर रेफर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top