Hot News

March 1, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कल्याण बनर्जी की शिकायत पर रत्ना से मांगा जवाब

कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस सांसद और जाने माने वकील कल्याण बनर्जी को कथित रूप से धमकी देने के मामले में कलकत्ता हाइकोर्ट ने तृणमूल विधायक रत्ना चटर्जी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. हाइकोर्ट ने रत्ना चटर्जी से उनका पक्ष जानने के लिए जवाब देने का निर्देश दिया है. कल्याण बनर्जी ने अदालत में शिकायत दर्ज करायी थी कि रत्ना चटर्जी ने सार्वजनिक रूप से उन पर निशाना साधते हुए बयान दिया था कि मैं तो कल्याण दा की सलाह पर ही तलाक नहीं दे रही. इस बयान को कल्याण बनर्जी ने अदालत की अवमानना बताते हुए हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया.सुनवाई के दौरान रत्ना चटर्जी के वकील ने तर्क दिया कि कल्याण बनर्जी ने भी उनके मुवक्किल के पिता के बारे में अनुचित टिप्पणी की थी. इस पर न्यायमूर्ति हिरण्मय भट्टाचार्य ने रत्ना के वकील को अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया और कहा कि इस विवाद का असर मुख्य मामले की सुनवाई पर पड़ सकता है.गौरतलब है कि राज्य के पूर्व मंत्री और कोलकाता के मेयर रह चुके शोभन देव चट्टोपाध्याय ने अलीपुर अदालत में रत्ना चटर्जी से तलाक के लिए मामला दायर किया था, जिसमें अब तक दोनों पक्षों की गवाही हो चुकी है. रत्ना चटर्जी ने कुछ और गवाहों की गवाही की मांग की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था. इसी फैसले को चुनौती देते हुए रत्ना चटर्जी हाइकोर्ट पहुंची थीं. मामले की सुनवाई के दौरान कल्याण बनर्जी ने शोभन चटर्जी का पक्ष लिया था, जिससे रत्ना नाराज हो गयीं और उन्होंने मीडिया में बयान दिया. इसी बयान को कल्याण ने धमकी करार दिया और अदालत से हस्तक्षेप की मांग की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कल्याण बनर्जी की शिकायत पर रत्ना से मांगा जवाब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रात 2.36 बजे में भूकंप का डबल झटका

सीतामढ़ी. गुरुवार की रात करीब 2.36 बजे जिले में भूकंप का डबल झटका आया. इस झटके से जिनकी नींद खुली. वह दहशत में घरों से बाहर निकल कर खुले मैदान में आ गये. बताया जा रहा है कि भूकंप के इस झटके से आलमीरा, पंखा हिलने लगा. कई लोगों ने पलंग व चौकी हिलने की बात कही. जानकारों के मुताबिक इस भूकंप की तीव्रता सीतामढ़ी जिले में 5.1 के आसपास रही. हालांकि इससे किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है. यह झटका लगभग 10 से 12 सेकेंड के आसपास रहा. आफ्टर शॉक को लेकर लोग कुछ देर तक घरों से बाहर ही रहे. शहरी क्षेत्र में घरों में आलमीरा, सिलिंग फैन हिलने लगा. पलंग और चौकी पर सोये लोगों को भी भूकंप का यह झटका महसूस हुआ. जिले के बैरगनिया, सुरसंड, मेजरगंज, सुप्पी, रीगा, बथनाहा, सोनबरसा, परसौनी समेत अन्य कई जगहों से लोगों ने भूकंप का झटका महसूस होने की सूचना दी है. वहीं, प्रसिद्ध इतिहासकार व पुरातत्वविद् रामशरण अग्रवाल, पूर्व प्राचार्य डॉ आनंद किशोर, कैट के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सुन्दरका ने भी भूकंप के झटके की पुष्टि की है. इसके पूर्व 7 जनवरी की सुबह 6.35 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया था. तब तिब्बत में इसका केंद्र था. बताया जा रहा है कि देर रात्रि में आये इस भूकंप का यह केंद्र नेपाल के सिंधुपाल चौक में 6.1 तीव्रता का था. मालूम हो कि 25 अप्रैल 2015 को नेपाल में 7.8 से 8.1 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया था. इससे नेपाल में भारी पैमाने पर जान माल का नुकसान पहुंचा था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रात 2.36 बजे में भूकंप का डबल झटका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बेहतर मछली पालन के लिए जल की गुणवत्ता आवश्यक

पुपरी. कृषि विज्ञान केंद्र बलहा मकसूदन सीतामढ़ी के प्रशिक्षण सभागार में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनानंतर्गत मिश्रित मत्स्य पालन प्रशिक्षण के सातवें बैच की शुरुआत की गई. शुभारंभ केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ राम ईश्वर प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने कहा कि जिले में मत्स्य पालन से आमदनी प्राप्त करने की वृहत संभावनाएं है. इसे ध्यान में रखते हुए केंद्र द्वारा राष्ट्रीय मत्स्यकी बोर्ड, हैदराबाद के सहयोग से इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है. उद्यान वैज्ञानिक मनोहर पंजीकार, शस्य वैज्ञानिक सचिदानंद प्रसाद, पादप रक्षा वैज्ञानिक डॉ श्रीति मोसेस, कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ पिनाकी रॉय व गृह वैज्ञानिक डॉ सलोनी चौहान ने कहा कि बेहतर मछली पालन हेतु जल की गुणवत्ता, भोजन प्रबंधन, नस्ल प्रबंधन, रोग प्रबंधन की जानकारी अति आवश्यक है. मछली के बेहतर वृद्धि के लिए तालाब के जल की जांच जरूरी है. बताया कि सूबे में अब भी कुल खपत का 50 फीसदी मछलियां बाहर से आती है. अगर जिले में मत्स्य पालन के क्षेत्रफल को बढ़ाया जाए तो उत्पादन में वृद्धि होने के साथ हीं किसानों की आमदनी को बढ़ सकती है. मत्स्य पालन काफ़ी बेहतर आमदनी का श्रोत है, जिससे किसानों में सतत आमदनी का श्रोत तैयार किया जा सके. कार्यक्रम में प्रियंका देवी, इंदु देवी, शांति देवी, नूतन देवी, संजय कुमार, काजल कुमारी, अनिल पासवान, रंजीत कुमार समेत अन्य मत्स्य पलक शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बेहतर मछली पालन के लिए जल की गुणवत्ता आवश्यक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इलाका बंटवारा को लेकर किन्नरों के दो गुटों में टकराव जारी, दूसरे दिन भी नहीं निकला हल

सीतामढ़ी. इलाका बंटवारा को लेकर किन्नरों के दो गुटों में टकराव जारी है. शुक्रवार शाम तक भी दोनों गुट में समझौता नहीं हो पाया था. दोनों गुट अपने-अपने इलाका पर दावा कर रहे हैं. नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि 23 फरवरी को मारपीट मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. वहीं, इलाका बंटवारा को लेकर दोनों गुट को बैठाकर बातचीत की गयी, लेकिन हल नहीं निकाला जा सका. मालूम हो कि गुरुवार की शाम क्षेत्राधिकार को लेकर किन्नरों के दो गुटों में भिड़ंत हो गयी. इस दौरान एक गुट के किन्नर के साथ मारपीट से नाराज उसके समर्थकों ने शाम नगर थाना पहुंचकर हंगामा किया. इसमें बड़ी संख्या में किन्नरों का समूह शामिल था. 23 फरवरी को शहर के बाटा चौक के पास खुशी किन्नर के समर्थकों ने ज्योति किन्नर की समर्थक मोना किन्नर से मारपीट कर दी. इसको लेकर मोना किन्नर के द्वारा कार्रवाई को लेकर नगर थाना में लिखित आवेदन दिया गया था. आरोप है कि नगर थाना पुलिस के द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं किया गया. इसके बाद जब टीम लीडर ज्योति किन्नर तक यह बात पहुंची तो वह बड़ी संख्या में किन्नरों को लेकर नगर थाना पहुंचकर दोषी पर कार्रवाई की मांग की. इसकी समाचार पर दूसरे गुट की लीडर खुशी किन्नर के समर्थकों का हुजूम भी नगर थाना पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया. ज्योति किन्नर का कहना है कि वह लगभग 25-30 साल से शहर के मेला रोड नया टोला वार्ड नंबर 13 में समूह के साथ रहती है. गाना बजाना कर नेग मांगती है. उसके क्षेत्र में दूसरा गुट का घुसपैठ हो गया है. वहीं, खुशी किन्नर भी इलाका पर अपना दावा कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post इलाका बंटवारा को लेकर किन्नरों के दो गुटों में टकराव जारी, दूसरे दिन भी नहीं निकला हल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जनता दरबार कई मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट निदान

डुमरा. आमलोगों के समस्या के निदान को लेकर समाहरणालय में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन हुआ. डीएम रीचि पांडेय ने सभी आवेदकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए कई मामलों का ऑन द स्पॉट निदान कराया तो कई मामलों को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया. बताया गया अधिकांश मामले अतिक्रमण, भूमि विवाद, आपसी विवाद, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, विद्युत व पीएचईडी से संबंधित रहा. जनता दरबार में शामिल अधिकारियों को डीएम ने निर्देश दिया कि प्राप्त जन शिकायतों के निष्पादन की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें. इसमें किसी भी तरह की कोताही स्वीकार्य नहीं होगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जनता दरबार कई मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट निदान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तेज रफ्तार ऑटो की ठोकर से बच्ची की मौत

सीतामढ़ी. नगर थाना क्षेत्र के भूपभैरो मठ के पास शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार ऑटो की ठोकर से एक नौ वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. मृतका की पहचान भूपभैरो गांव के वार्ड नंबर छह निवासी प्रमोद कुमार यादव की पुत्री विभा कुमारी के रूप में की गयी है. सूचना मिलने पर नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विनय प्रताप सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन किया. वहीं, पंचनामा तैयार कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. ठोकर मारने के बाद चालक ऑटो लेकर भागने लगा. बाद में पीछा किये जाने पर वह ऑटो छोड़कर भाग निकला. पुलिस टीम ने ऑटो जब्त कर भासर पुलिस पिकेट में रखा है. जानकारी के अनुसार, विभा कुमारी सड़क पार कर जा रही थी. इसी बीच ऑटो चालक ने ठोकर मार दिया. ठोकर लगते ही बच्ची सड़क पर गिर गयी. आनन फानन में इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इस संबंध में मृतका के पिता के आवेदन पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post तेज रफ्तार ऑटो की ठोकर से बच्ची की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झाड़ी से बाइक सवार अधेड़ का शव बरामद

सुप्पी. सीतामढ़ी-बैरगनिया मुख्य पथ स्थित सुप्पी गोवास के पास शुक्रवार को बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के सरवरपुर निवासी वासुदेव नारायण झा के 50 वर्षीय पुत्र अरुण झा के रूप में की गयी है. सूचना पर थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने पहुंचकर छानबीन की. थानाध्यक्ष ने बताया कि सुबह झाड़ी में शव मिलने की ग्रामीणों ने जानकारी दी.मौके से डिस्कवर बाइक बरामद किया गया है. प्रथमदृष्टया जांच में यह सड़क दुर्घटना है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post झाड़ी से बाइक सवार अधेड़ का शव बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सीएसपी संचालक से हुई लूट मामले में पुलिस के हाथ खाली

शिवहर. सीएसपी संचालक से लाखों रुपये लूट की घटना के 12 दिन बाद भी अभी तक शिवहर पुलिस के हाथ खाली है. अपराधी पुलिस की गिरफ्त से फरार है. जिले के व्यापारियों का कहना है कि जब जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएं हो सकती हैं.तो अन्य इलाकों की सुरक्षा का क्या हाल होगा. 17 फरवरी को जिले के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवहर- टू- लालगढ़- मधुबन पथ में कटसरी पेट्रोल पंप के पास लालगढ़ चौक पर बेखौफ तीन अपराधियों ने लालगढ़ गोवास गांव निवासी बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सीएसपी संचालक अर्जुन पासवान से चार लाख 85 हजार रुपये लूट लिया गया था. सीएसपी संचालक शिवहर फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कहतरवा स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा ब्रांच से पैसा निकासी कर अपने घर लौट रहा था.अपाचे पर सवार तीन अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर सीएसपी संचालक से पैसा लूटकर फरार हो गये. इसका वीडियो फुटेज और फोटो सोशल मीडिया पर 19 फरवरी से वायरल हो रहा था. एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि लूट घटना की सूचना के बाद एसएसपी शैलेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न चिन्हित स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.शीघ्र ही अपराधी पुलिस गिरफ्त में होगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सीएसपी संचालक से हुई लूट मामले में पुलिस के हाथ खाली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अंग्रेजी की परीक्षा में 1517 परीक्षार्थियों में 1508 ने दी परीक्षा

मैट्रिक माध्यमिक परीक्षा में शुक्रवार को ठाकुरगंगटी प्रखंड के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर अंग्रेजी विषय की परीक्षा में कुल 1517 परीक्षार्थियों में 1508 ने परीक्षा दिया और नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं ठाकुरगंगटी के रामेश्वर ठाकुर जनजातीय महाविद्यालय भातखोरिया में कुल 286 परीक्षार्थी में 284 परीक्षार्थी ने परीक्षा दिया, जहां दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. बालिका उच्च विद्यालय भतखोरिया में कुल 220 परीक्षार्थी में 219 परीक्षार्थी ने परीक्षा दिया. 01 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. उच्च विद्यालय (ठाकुरगंगटी) में कुल 202 परीक्षार्थियों में 198 ने परीक्षा दिया, जहां चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. मध्य विद्यालय खरखोदिया में 492 परीक्षार्थी में 490 परीक्षार्थी ने परीक्षा दिया, जहां 02 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर प्लस टू उच्च विद्यालय मोरडीहा में 317 में 317 परीक्षार्थी ने कदाचार मुक्त परीक्षा दिया. सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्राधीक्षक, मजिस्ट्रेट के साथ सुरक्षा बल मुस्तैद थे. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार मंडल ने सभी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच कर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. मैट्रिक के अंग्रेजी व इंटर के इतिहास विषय की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न ललमटिया के सिदो-कान्हू शिशु विद्या मंदिर मैं प्रथम पाली में मैट्रिक के अंग्रेजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गयी. द्वितीय पाली में इंटर के इतिहास विषय की परीक्षा संपन्न हो गयी. मजिस्ट्रेट आशीष रंजन व केंद्राधीक्षक उमाकांत मिश्रा ने बताया कि मैट्रिक में कुल 221 विद्यार्थी में 220 विद्यार्थी उपस्थित हुए व एक विद्यार्थी अनुपस्थित रहे. इंटर में कुल 252 विद्यार्थियों में 249 उपस्थित हुए, जबकि तीन विद्यार्थी अनुपस्थित रहे. उन्होंने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक व कदाचार मुक्त संपन्न हुई है. परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जा रही है. विद्यार्थी को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो, इसका ख्याल रखा जा रहा है. परीक्षा उत्सव का माहौल बनाकर परीक्षा देनी चाहिए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अंग्रेजी की परीक्षा में 1517 परीक्षार्थियों में 1508 ने दी परीक्षा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अबुआ सरकार में भी अधिकार के लिए आंदोलन करेगा मांझी हंड़ाम

पोड़ैयाहाट प्रखंड के ब्लॉक मैदान में विभिन्न पंचायतओं के मांझी हंड़ाम, नायकी, जोग मांझी की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. बैठक में यह तय किया गया है कि अबुआ प्रशासन में भी अपने अधिकार के लिए मांझी हंड़ाम को आंदोलन करना पड़ेगा. बैठक में यह भी बताया गया कि एक साल से मांझी हंड़ाम को प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है. इस मुद्दे पर झामुमो पार्टी ने नैतिक समर्थन दिया है. आगामी 22 मार्च को इस मुद्दे पर बड़े पैमाने पर एक बैठक की जाएगी, जिसमें मांझी हंड़ाम के अधिकारों के लिए आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी. कई बार मामले को लेकर अंचल प्रशासन को अवगत कराया गया, मगर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. इससे हमलोग खास नाराज हैं. बैठक में मांझी हंड़ाम ने बताया कि वे अपने अधिकारों के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि अबुआ प्रशासन में भी उनके अधिकारों की अनदेखी की जा रही है. उन्होंने बताया कि वे अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करने के लिए तैयार हैं. बैठक में झामुमो पार्टी के नेताओं में जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष अवध किशोर हांसदा, केंद्रीय समिति सदस्य पुष्पेंद्र टुडू, युवा मोर्चा के नेता राजेश हांसदा, जगदीश हेंब्रम मांझी हंड़ाम के अधिकारों के लिए समर्थन दिया. उन्होंने बताया कि वे मांझी हंड़ाम के साथ हैं. उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे. आगामी 22 मार्च को होने वाली बैठक में मांझी हंड़ाम के अधिकारों के लिए आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी. इस बैठक में मांझी हंड़ाम के अलावा झामुमो पार्टी के नेता और अन्य समुदाय के लोग शामिल होंगे. इस बैठक के बाद मांझी हंड़ाम के अधिकारों के लिए आंदोलन की शुरुआत हो सकती है. इस आंदोलन में मांझी हंडाम के अलावा झामुमो पार्टी के नेता और अन्य समुदाय के लोग शामिल होंगे. इस आंदोलन के माध्यम से मांझी हंड़ाम अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे. वे अपने अधिकारों के लिए अबुआ प्रशासन से मांग करेंगे. इस आंदोलन के माध्यम से मांझी हंड़ाम के अधिकारों की लड़ाई लड़ी जाएगी. इस दौरान नंदकिशोर मरांडी, नाइक ब्रांडी, गुरु लाल हेंब्रम, वासुदेव बेसरा, हेमचंद्र टुडू, सुखलाल मुर्मू, शुकुर मुर्मू, देवन मुर्मू, देवीलाल सोरेन, शंकर सोरेन अन्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अबुआ प्रशासन में भी अधिकार के लिए आंदोलन करेगा मांझी हंड़ाम appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top