Viral Video: जंगल के राजा शेर के साथ दो बाजों की खूनी जंग छिड़ गई. शेर अपने ताकतवर जबड़ों से बाजों को चबा जाने के लिए उन पर लगातार हमला करता रहा. वहीं, अपनी बेमिसाल उड़ान क्षमता और फुर्ती से बाज न सिर्फ बचते रहे, बल्कि शेर पर पलटवार भी करते रहे. काफी देर तक जंगल के राजा और आसमान के बादशाह में जंग होती रही. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
वीडियो में दिख रहा है कि बाज को काबू में करने के लिए शेर बहुत ऊंची छलांग लगाता है, लेकिन अपनी फुर्ती से बाज उसके चंगुल में आने से बच जाता है. इसके बाद बाज भी शेर पर पलटवार करता है. एक अन्य बाज भी अपने साथी को खतरे में देख शेर पर टूट पड़ता है. काफी देर तक यह जंग चलती है. बाज भी शेर से हारने को तैयार नहीं थे.
Eagle vs Lion. 🦅 🐆
— Juanita Broaddrick (@atensnut) March 14, 2025
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को @atensnut नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ है. इस वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है. हालांकि कई यूजर्स इसे एआई वीडियो बता रहे हैं. वहीं कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा ‘प्रकृति क्रूर है लेकिन सुंदर है’.
The post Viral Video: जंगल के राजा से भिड़ गए दो-दो बाज, छिड़ गई भयंकर जंग, कौन जीता मुकाबला? देखिए वायरल वीडियो appeared first on Naya Vichar.

