Hot News

March 16, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Buxar News: जिले का 35वां स्थापना दिवस आज

बक्सर . आज 35वां जिला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा. इसको लेकर प्रशासनिक तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है. कार्यक्रम को लेकर स्थल भी पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है. जिसको लेकर जिले में सोमवार को सुबह से ही कार्यक्रम का दौर शुरू हो जाएगा. वहीं जिला स्थापना दिवस के मौके पर विश्वामित्र महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. जिसमें जिले के साथ ही भोजपुरी के नामचीन गायिका कल्पना पटवारी भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होकर अपना जलवा विखेरेंगी. इसके साथ ही स्थापना दिवस के अवसर पर सुबह से ही कार्यक्रमों का आयोजन शुरू होगा. वहीं रविवार को विश्वामित्र महोत्सव को लेकर डीडीसी डॉ महेंद्र पाल के नेतृृत्व में कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया गया. तैयारी का निरीक्षण करते हुए कमियों को आवश्यक तैयारी को लेकर निर्देशित भी किया गया. जिसके तहत 6:30 बजे पूर्वाह्न में सभी नगर निकायों एवं पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा. सभी कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने अपने क्षेत्रांतर्गत स्वच्छता अभियान चलाने हेतु निदेशित किया गया. 6:45 बजे पूर्वाह्न में जिला एवं प्रखंड में प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा. प्रभात फेरी शिक्षा विभाग के माध्यम सेे किया जाएगा. 7:00 बजे पूर्वाह्न में सभी प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला मुख्यालय में मुख्य प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा. 7:30 बजे पूर्वाह्न में 11 नंबर लख इटाढी से महदह पुल तक मिनी मैराथन का आयोजन किया जाएगा. विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा. प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 5000 रुपए, दूसरा स्थान प्राप्त करने पर 3000 रुपए, तीसरा स्थान प्राप्त करने पर 2000 रुपए प्रदान किया जाएगा. 11:30 बजे पूर्वाह्न में समाहरणालय बक्सर अवस्थित पार्क परिसर में स्थापना दिवस के अवसर पर दीप प्रज्वलन, केक कटिंग एवं बैलून गुच्छ छोड़ने का कार्यक्रम किया जाएगा. 1:00 बजे अपराह्न में समाहरणालय बक्सर अवस्थित पार्क परिसर में जीविका दीदी, आंगनवाड़ी सेविका एवं सहायिका द्वारा रंगोली कार्यक्रम किया जाएगा. 12:00 से 4:00 बजे अपराह्न में समाहरणालय बक्सर में रक्तदान शिवर का आयोजन किया जाएगा. 3:00 अपराह्न से 9:30 बजे रात्रि तक विश्वामित्र महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. जिसमें ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी. बक्सर जिला स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सभी प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तरीय प्रशासनी भवनों के साथ साथ प्रमुख चौक चौराहों पर ब्लू लाइट लगाया जाएगा. जिला स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यालय के बच्चों को बक्सर के इतिहास एवं पौराणिक गौरव से अवगत कराने हेतु सीताराम संग्रहालय, कथकौली, चौसा लड़ाई का मैदान एवं अन्य पर्यटन स्थलों पर भ्रमण कराया जाएगा. सुरक्षित भ्रमण हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी सभी आवश्यक व्यवस्था करेंगे. बक्सर जिला स्थापना दिवस के अवसर पर रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. विजेताओं को बिहार दिवस के अवसर पर 22 मार्च 2025 को पुरस्कृत किया जाएगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Buxar News: जिले का 35वां स्थापना दिवस आज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विद्यालय में महिला एचएम के साथ बदसलूकी

नौतन. प्राथमिक विद्यालय संतपुर कुंड में स्त्री एचएम के साथ गाली गलौज कर बदसलूकी करने व मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पीड़ित एचएम पुष्पा जोसेफ ने चंद्र किशोर मुखिया को नामजद किया है. बताया कि 13 मार्च को वह विद्यालय में थी. आरोपी विद्यालय में घुसकर अपने बच्चों के छात्रवृत्ति राशि की उठाव कर एचएम द्वारा हजम करने की बात कहकर गाली गलौज कर बैग व अन्य समान छीनने तथा इज्जत लूटने की बात कह एक अन्य स्त्री को विद्यालय में बुलाकर गाली गलौज करने लगा. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विद्यालय में स्त्री एचएम के साथ बदसलूकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेकर मनाया रंगों का त्योहार

बांकेबाजार. प्रखंड क्षेत्र में रंगों का त्योहार रंगोत्सव शांतिपूर्ण व उत्सवी माहौल में संपन्न हो गया. गुरुवार को होलिका दहन से यह त्योहार प्रारंभ हुआ जो रविवार को मटका फोड़ तक चलते रहा. होलिका दहन के बाद ग्रामीण एक-दूसरे को होली की बधाई दी. शुक्रवार को आंतर हो जाने के कारण रंगों का त्योहार होली शनिवार को मनाया गया. इस मौके पर घर-घर पुआ पकवान, मिष्ठान भोजन सहित अन्य प्रकार की स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया व रंग अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान ग्रामीण ढोलक-झाल लेकर होली गीत गाते हुए घर-घर घूमते हुए होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. इस बार कुर्ता फाड़ होली का भी लोग खूब आनंद लिया. इधर, पुलिस प्रशासन की त्योहार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर लगातार पुलिस की गश्ती करती रही. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेकर मनाया रंगों का त्योहार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

श्री बंशीधर महोत्सव : स्थानीय कलाकार भी देंगे प्रस्तुति

गढ़वा. उपायुक्त शेखर जमुआर ने श्रीबंशीधर महोत्सव को लेकर जिला गोपनीय शाखा गढ़वा (कल्याणपुर स्थित उपायुक्त आवास) में जिला स्तर पर गठित समिति के सभी वरीय पदाधिकारियों के साथ महोत्सव की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की गयी. इसमें समिति के सदस्यों ने अपने-अपने दायित्वों से संबंधित अद्यतन तैयारी/प्रतिवेदन के साथ भाग लिया. कहा गया कि श्री बंशीधर महोत्सव का आयोजन श्री बंशीधर नगर स्थित गोसाईंबाग मैदान में 19 एवं 20 मार्च को किया जाना है. इसे लेकर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूर्व में दिये गये निदेशों के अनुपालन के लिए संबंधित पदाधिकारियों से अद्यतन स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निदेश दिये गये. श्री बंशीधर महोत्सव को धूमधाम से मनाने को लेकर श्री बंशीधर नगर समेत गढ़वा शहर एवं जिले के अन्य जगह पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने, साज-सज्जा कराने, लाइटिंग, डेकोरेशन, महोत्सव के वृहद प्रचार-प्रसार करने, सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने, हेलीपैड निर्माण, अथितियों के लिए रहने की व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चित करना, भोजन/अल्पाहार, पेयजल, शौचालय, इनविटेशन समेत गोसाईं बाग मैदान में महोत्सव की तैयारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. इस राजकीय महोत्सव के सफल संचालन के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ आवश्यक तैयारी पर विचार विमर्श करते हुए कार्यक्रम के संचालन, स्टेज निर्माण, साज-सज्जा, अतिथि स्वागत/सत्कार, कलाकारों के चयन, सीटिंग अरेंजमेंट, अल्पाहार, सुरक्षा व्यवस्था, लाइटिंग, डेकोरेशन, हेलीपैड निर्माण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित कार्यक्रम स्थल पर स्टॉल निर्माण, यातायात रूट निर्धारण, पार्किंग व एंट्री पास आदि से संबंधित विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. जन प्रतिनिधियों सहित अन्य को आमंत्रण देने का निर्देश : श्री बंसीधर महोत्सव में शामिल होने के लिए सांसद, सभी विधायकों, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य, पदाधिकारी, आसपास के जिले के पदाधिकारियों, पॉलिटिकल पार्टी के अध्यक्ष व सचिव को आमंत्रण देने का निर्देश दिया गया. श्री बंशीधर महोत्सव में बाहरी कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को भी प्रस्तुति देने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन पर स्वागत के लिए जेएसएलपीएस की स्वागत टीम होगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post श्री बंशीधर महोत्सव : स्थानीय कलाकार भी देंगे प्रस्तुति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पोल में मारी टक्कर, तीन घायल

मझिआंव. मझिआंव-गढ़वा मुख्य पथ स्थित बकोईया गांव में सड़क किनारे लगे बिजली के पोल में एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल उखड़कर गिर गया जबकि स्कार्पियो बंधी हुई दो बाछियों (गाय के शिशु) पर पलट गयी. इससे उसमें सवार वाहन मालिक सह चालक सहित दो शिशु घायल हो गये. घायलों की पहचान पलामू जिला के सतबरवा गांव निवासी मुन्ना साव के पुत्र निरंजन साव एवं उनके दो पोते के रूप में हुई है. इधर घटना की सूचना पाते ही पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी के निर्देश पर एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को रेफरल अस्पताल लाया गया. यहां उपस्थित चिकित्सक ने प्राइमरी उपचार कर बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार घायल निरंजन साव मेराल थाना क्षेत्र के दलेली गांव में अपने ससुराल आये थे. इसके बाद रविवार की सुबह बरडीहा थाना क्षेत्र के सरसतिया गांव में अपनी मौसी सास के घर से मुलाकात कर पुनः ससुराल दलेली गांव जा रहे थे. इसी बीच तेज रफ्तार के कारण बकोइया में स्कार्पियो सवार ने पोल में धक्का मार दिया. प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो से दबी हुई दोनों बछिया को ग्रामीणों ने तत्काल निकाला. उनकी स्थिति खतरे से बाहर है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पोल में मारी टक्कर, तीन घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

होली की रात बोलेरो गाड़ी में लगायी आग

धुरकी. धुरकी थाना क्षेत्र के खाला गांव के सरिदाहा टोला के चंद्रदेव यादव ने धुरकी थाने में आवेदन देकर कहा है कि गुरुवार की रात दरवाजे पर खड़ी बोलेरो गाड़ी में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी है. इससे उनकी गाड़ी पूरी तरह से जल गयी. गाड़ी का टायर फटने की आवाज हुई, तो वे लोग घर से बाहर निकले, तो देखा कि दरवाजे पर खड़ी बोलेरो में आग लगी हुइ है. इसके बाद ग्रामीणों को उन्होंने इसकी सूचना दी. ग्रामीणों ने एकत्रित होकर पानी से आग बुझाने का प्रयास किया, तब तक गाड़ी जल चुकी थी. वाहन मालिक चंद्रदेव ने धुरकी थाने में आवेदन देकर गुहार लगायी है. थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अनुसंधान कर रही है शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post होली की रात बोलेरो गाड़ी में लगायी आग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नीचे बाजार पूजा पंडाल परिसर में होली मिलन समारोह

सिमडेगा. शहरी क्षेत्र के नीचे बाजार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. होली मिलन समारोह में सैकड़ों की संख्या में स्त्री पुरुष शामिल होकर एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हुए देखे गये. नीचे बाजार पूजा पंडाल परिसर में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में सामूहिक रूप से भोज का भी आयोजन किया गया. जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्त्री और पुरुष शामिल हुए. पूजा पंडाल परिसर में ही आयोजन समिति ने उपलब्ध कराये गुलाल भी उड़ाये गये. लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. इसके बाद यहां पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्त्रीओं की टोली ने होली की गीतों पर जबरदस्त नृत्य पेश किया. वहीं बच्चियों ने भी नृत्य प्रस्तुत कर लोगो का मन मोह लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से नीचे बाजार के युवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. कार्यक्रम स्थल पर विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया था. पुलिस प्रशासनिक के वरीय अधिकारी गश्ती भी कर रहे थे. मरीजो के बीच फल ब्रेड व अंग वस्त्र का वितरण होली के शुभ अवसर पर अस्पताल में मरीजों के बीच फल ब्रेड सहित अंग वस्त्र का वितरण किया गया. शहरी क्षेत्र के नीचे बाजार के युवकों की टोली होली की अहले सुबह सदर अस्पताल पहुंची. सदर अस्पताल में सबसे पहले चिकित्सकों को नाश्ता दिया गया. उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इसके बाद अस्पताल में भार्ती सभी वार्डों के सभी मरीजों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. फल ब्रेड बिस्कुट व चाय उपलब्ध कराया गया. सभी मरीजों को होली की शुभकामनाएं देते हुए जल्द स्वास्थ्य लाभ की लोगों ने कामना की. उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में नीचे बाजार के युवकों ने सराहनीय भूमिका निभायी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नीचे बाजार पूजा पंडाल परिसर में होली मिलन समारोह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अलग-अलग बाइक दुर्घटना में तीन की मौत, दो स्थिति गंभीर

मेदिनीनगर. पांकी-मेदिनीनगर मार्ग पर लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के महावीर मोड़ के पास बाइक दीवार से टकरा गयी. दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गयी, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे की बतायी जाती है. सूचना मिलने पर लेस्लीगंज थाना प्रभारी राजूकुमार गुप्ता घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने तीन घायलों को तत्काल एंबुलेंस से मेदिनीनगर एमसीसीएच भेजा. चिकित्सकों ने जांच करने के बाद दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे युवक की हालत नाजुक बनी हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी. अनियंत्रण होने के बाद बाइक दीवार से टकरा गयी. मृतकों में कुंदन कुमार राम व अंदीप कुमार के रूप में पहचान हुई है. जबकि अमन कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है. दोनों मृतक लेस्लीगंज के दारूडीह गांव के थे. जबकि घायल भी उसी गांव रहने वाला है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. दूसरी घटना हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग के गम्हर बिगहा गांव के समीप दो बाइक में सीधी टक्कर हो गयी. जिसमें हुसैनाबाद के न्यू वनांचल हॉस्पिटल के संचालक 35 वर्षीय शशिरंजन मेहता उर्फ माही की घटनास्थल पर मौत हो गयी. वह सबानो तकिया गांव का रहने वाला था. सूचना मिलने के बाद हुसैनाबाद थाना पुलिस हुसैनाबाद अस्पताल में पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया. घटना शुक्रवार की देर शाम की बतायी जाती है. इस घटना के बाद मृतक के गांव का माहौल गमगीन हो गया. बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम अपने मित्र हरिनंदन मेहता से मिल कर वापस हुसैनाबाद लौट रहा था. इसी क्रम में दुर्घटना हो गयी. जबिक दूसरा बाइक सवार गुडू यादव गंभीर रूप से घायल है. वह सिकनी गांव का रहनेवाला है. घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया था. प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया. आक्रोशित लोगाें ने शनिवार की सुबह पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता के नेतृत्व में जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. जाम के कारण छोटी-बड़ी गाड़ियों की कतार लग गयी. आवागमन बंद हो गया. पलामू डीसी के आश्वासन के बाद करीब 10 बजे सड़क जाम हटा ली गयी. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अलग-अलग बाइक दुर्घटना में तीन की मौत, दो स्थिति गंभीर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वृद्ध की मौत, मारपीट करने का भी आरोप

मझिआंव. मझिआंव बाजार से सटे लोहरपुरवा मुहल्ला निवासी शंभू पटवा (65 वर्ष) की मौत हो गयी. मृतक का छोटा भाई बबलू पटवा ने बताया कि उसका भाई प्रतिदिन शराब पीता था. वह शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे कहीं किसी घर से शराब पीकर आये होंगे, इसके बाद उनकी स्थिति खराब होने पर मझिआंव रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर किया गया, वहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को शाम में मझिआंव लाया गया. यहां थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी के निर्देश पर एसआइ संजय मुंडा ने शव का पंचनामा किया और शनिवार की सुबह अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया. पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. इसके बाद कोयल नदी के तट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. बताया गया कि मृतक का पुत्र चंदन पटवा दूसरे राज्य में काम करने गया था. वह अपने पिता की मृत्यु की समाचार मिलने के बाद घर के लिए चला था, लेकिन रविवार को दोपहर डेढ़ बजे तक वह घर नहीं पहुंच सका था. इधर शंभू पटवा के अगल-बगल के रहनेवाले लोगों ने बताया कि सुबह में मृतक के साथ उसकी बहू एवं बड़ी पोती ने मारपीट की थी. इस संबंध में एसआइ श्री मुंडा ने बताया कि मृतक के शरीर पर कई स्थान पर जख्म के निशान पाये गये हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई प्राथमिकी दर्ज नही करायी गयी थी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post वृद्ध की मौत, मारपीट करने का भी आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शराब लादकर भाग रही स्कार्पियो खेत में पलटी, दो तस्कर गिरफ्तार

बैरगनिया. पुलिस ने गश्ती के क्रम में शनिवार सुबह को हजारी राइस मिल, एसएसबी कैंप के समीप सैनिक रोड से एक स्कार्पियो पुलिस वाहन को देखकर भागने के क्रम में अनियंत्रित होकर रोड के नीचे गेहूं लगी खेत में पलट गई, जिससे उसपर लादकर ले जाते हुए 1200 बोतल नेपाली देशी गौरव सौंफी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि शनिवार को दिवा कालीन गश्ती के लिए एएसआई रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल रवाना हुई थी. स्थानीय हजारी मील एसएसबी कैम्प के समीप सैनिक रोड पर पश्चिम दिशा से एक स्कार्पियो आ रही थी, जैसे ही स्कार्पियो सवार को पुलिस गश्ती टीम दिखाई दी, वे लोग गाड़ी घुमा कर भागने लगे. शंका होने पर पुलिस दल द्वारा पीछा किया जाने लगा. इसी बीच गाड़ी अनियंत्रित होकर सैनिक रोड के नीचे गेहूं के खेत में पलट गई. गश्ती टीम द्वारा पलटी हुई गाड़ी से दो युवकों को निकल कर भागने के क्रम में खदेड़ कर पकड़ लिया गया तथा गाड़ी की तलाशी ली गई. तलाशी के क्रम में स्कार्पियो (एचआर 66- 4484) से दस प्लास्टिक की बालियों से 1200 बोतल नेपाली सौंफी शराब, प्रत्येक बोतल में 300 एमएल के अनुसार कुल 360 लीटर शराब बरामद किया गया. पूछताछ के क्रम में पकड़े गए युवक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव निवासी मोसाफिर महतो के पुत्र उपेंद्र कुमार(28 वर्ष) व नागेन्द्र महतो के पुत्र छोटू बाबू(19 वर्ष) के रूप में की गई. बिहार मद्य निषेध एवं पउत्पाद अधिनियम के तहत स्कार्पियो व शराब को जप्त करते हुए पकड़े गए तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शराब लादकर भाग रही स्कार्पियो खेत में पलटी, दो तस्कर गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top