Hot News

March 16, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

WPL में पैसों की बारिश, हारकर भी करोड़पति बनी दिल्ली कैपिटल्स, जानें मुंबई इंडियंस कितनी हुई मालामाल

WPL Winner Prize Money: मुंबई इंडियंस ने मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में स्पोर्ट्से गए फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से हराकर WPL 2025 के फाइनल में अपना दूसरा स्त्री प्रीमियर लीग खिताब जीता. तीन बार WPL का फाइनल स्पोर्ट्सने वाली दिल्ली की झोली इस बार भी खिताब से खाली रही. एक महीने तक चली इस प्रतियोगिता के बाद विनर और रनरअप के ऊपर पैसों की बारिश की गई. DC vs MI वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का रोमांचक फाइनल मुकाबला 15 मार्च 2025 को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में स्पोर्ट्सा गया. इस महामुकाबले में मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को मात देकर दूसरी बार WPL का खिताब अपने नाम किया. मुंबई इंडियंस की इस जीत के साथ पूरे स्टेडियम में जश्न का माहौल छा गया. हालांकि बीसीसीआई ने WPL 2025 की पुरस्कार राशि की आधिकारिक घोषणा नहीं की थी, लेकिन माना जा रहा है कि इनामी राशि पिछले सीज़न के समान ही रही. WPL Runner up Prize Money. पिछले सीजन की तर्ज पर विजेता टीम को 6 करोड़ रुपये और उपविजेता टीम को 3 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी गई. यानी दिल्ली की हार के बावजूद उसको मालामाल किया गया. दिल्ली ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया, लीग मैचों के दौरान उसने मुंबई को हराया था. लेकिन फाइनल में उसे हार का सामना करना पड़ा.  #TATAWPL 2025, you have been incredible 🙌 📸📸 We leave you with the 𝗖𝗛𝗔𝗠𝗣𝗜𝗢𝗡𝗦 of this edition- 𝐌𝐮𝐦𝐛𝐚𝐢 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚𝐧𝐬 🏆#DCvMI | #Final | @mipaltan pic.twitter.com/yyyfVVAog3 — Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) March 15, 2025 ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के विजेता टूर्नामेंट में व्यक्तिगत प्रदर्शन को भी सम्मानित किया गया. सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी को ऑरेंज कैप और सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज को पर्पल कैप से सम्मानित किया गया. इन पुरस्कारों के तहत दोनों खिलाड़ियों को 5-5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई. मुंबई इंडियंस की इंग्लिश ऑलराउंडर नेट साइवर-ब्रंट ने WPL 2025 में 9 पारियों में 493 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की. उन्होंने इस दौरान 5 अर्धशतक जड़े. रन बनाने के मामले में एलीस पेरी (372 रन) दूसरे स्थान पर रहीं. फाइनल में साइवर-ब्रंट ने 30 रन बनाए और 3 विकेट भी झटके. मुंबई इंडियंस की स्टार गेंदबाज अमेलिया केर ने स्त्री प्रीमियर लीग (WPL) 2025 में अपनी घातक गेंदबाजी से तहलका मचा दिया. न्यूजीलैंड की इस स्पिनर ने 10 मैचों में कुल 18 विकेट झटके, जिसके लिए उन्होंने 287 रन खर्च किए. उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें टूर्नामेंट की पर्पल कैप से सम्मानित किया गया. Wicket-Taking Sensation 🫡 Amelia Kerr clinches the Purple Cap, with a phenomenal 18 wickets! 🙌 👏#TATAWPL | #DCvMI | #Final | @mipaltan pic.twitter.com/9KEPR2yxSw — Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) March 15, 2025 WPL फाइनल मैच का हाल मुंबई इंडियंस ने 149/7 का स्कोर खड़ा किया, जिसमें हरमनप्रीत कौर ने 66 रन और नेट साइवर-ब्रंट ने 30 रन बनाए. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 141/9 रन ही बना सकी. नेट साइवर-ब्रंट ने 30 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि अमेलिया केर ने 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए. मुंबई ने 8 रन से जीत दर्ज कर दूसरी बार खिताब जीता. विराट कोहली T20I में संन्यास से करेंगे वापसी? इस शर्त पर कर सकते हैं कमबैक Viral Video: जब बल्लेबाजी छोड़ बांग्लादेश के लिए ‘फील्डिंग’ करने लगे ऋषभ पंत, वीडियो देखेंगे तो छूटेगी हंसी का फव्वारा The post WPL में पैसों की बारिश, हारकर भी करोड़पति बनी दिल्ली कैपिटल्स, जानें मुंबई इंडियंस कितनी हुई मालामाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में पत्नी ने प्रेमी के लिए पति का काट दिया प्राइवेट पार्ट, होली के दिन दी मौत की खौफनाक सजा

बिहार के वैशाली जिले में एक पत्नी ने अपने पति को खौफनाक सजा दी. होली के दिन पति और पत्नी के बीच विवाद इस कदर गहराया कि पत्नी ने अपना आपा खो दिया और पति पर चाकू से हमला कर दिया. उसने पति के प्राइवेट पार्ट को जख्मी कर दिया जिससे पति की मौत हो गयी. पुलिस को इस घटना की सूचना मिली तो आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया.घटना करताहा थाना क्षेत्र के भगवान भटौली पंचायत अंतर्गत भटौली गांव की है. पति-पत्नी के बीच विवाद छिड़ा मिली जानकारी के अनुसार, होली के दिन पति-पत्नी में अचानक विवाद छिड़ गया. बताया जा रहा है कि होली की शाम को यह घटना घटी है. चर्चा है कि पत्नी होली के दिन किसी और से फोन पर बात कर रही थी. जिसे देखकर उसके पति ने विरोध किया. यह विरोध दोनों के बीच झगड़े की वजह बना और पत्नी इस तरह भड़की कि उसने अपने पति पर जानलेवा हमला कर दिया. ALSO READ: Bihar Weather: बिहार में 40 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, इन जिलों का तापमान दे रहा भीषण गर्मी का अलर्ट… पहले सिर को ईंट से कूचा, फिर प्राइवेट पार्ट को काट डाला बताया जा रहा है कि आरोपी पत्नी ने अपने पति के सिर पर पहले ईंट से वार किया. उसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट को काट डाला. इस तरह बेरहमी से उसपर हमला किया गया कि उसने दम तोड़ दिया. इधर, पत्नी अपने बच्चों को लेकर चुपके से घर से फरार हो गयी. जब युवक के परिजनों को इसकी भनक लगी तो ग्रामीणों को जुटाया. आनन-फानन में लहुलूहान पड़े युवक को अस्पताल लेकर गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. मृतक भटौली गांव का मिथिलेश पासवान है. पुलिस ने स्त्री को हिरासत में लिया इधर, पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया. उससे मामले में पूछताछ की जा रही है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैली है. ग्रामीणों के बीच इस हत्याकांड की चर्चा है. किसी ने यह नहीं सोचा था कि मिथिलेश को उसकी पत्नी इस तरह खौफनाक सजा देकर मौत के घाट उतार देगी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. The post बिहार में पत्नी ने प्रेमी के लिए पति का काट दिया प्राइवेट पार्ट, होली के दिन दी मौत की खौफनाक सजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Muzaffarpur News: रेलवे ट्रैक पर मिला लोको पायलट का शव, मौत को लेकर रहस्य कायम

Muzaffarpur news: मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी हरिया के पास शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब लोगों ने रेलवे ट्रैक पर एक लोको पायलट का शव पड़ा देखा. शव की हालत इतनी खराब थी कि लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. मृतक की पहचान शिवहर जिले के बेलाई दुलह निवासी 33 वर्षीय अमरेंद्र कुमार के रूप में हुई. वह पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल में लोको पायलट के पद पर कार्यरत थे और मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहते थे. रेलवे ट्रैक पर मिला शव, लोगों में मचा हड़कंप शनिवार सुबह कुछ ग्रामीण पशुओं के लिए चारा लेने निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर रेलवे ट्रैक पर पड़े एक शव पर गई. शव का सिर पूरी तरह कुचल चुका था और दोनों हाथ सिर की ओर मुड़े हुए थे. यह दृश्य देखकर ग्रामीण सहम गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही GRP और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH, मुजफ्फरपुर भेज दिया. रेलवे I-card से हुई पहचान, ट्रेन से गिरने की जताई जा रही आशंका जब पुलिस ने शव की तलाशी ली, तो उसके पास से एक रेलवे आईकार्ड बरामद हुआ. इसी से मृतक की पहचान हुई. शुरुआती जांच में पुलिस इसे ट्रेन से गिरकर हुई मौत मान रही है, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा कैसे हुआ. थाना अध्यक्ष रवि प्रकाश के अनुसार, शव रेलवे ट्रैक के पोल संख्या 28 और 30 के बीच मिला. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के बाद ही यह तय हो सकेगा कि यह हादसा था या फिर इसके पीछे कोई गहरी साजिश है. दुर्घटना या साजिश? पुलिस हर एंगल से कर रही जांच रेलवे ट्रैक के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं किसी ट्रेन से गिरने की घटना रिकॉर्ड हुई है या नहीं. इसके अलावा मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल्स की भी जांच की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि घटना से पहले उन्होंने किससे बातचीत की थी. नया विचार प्रीमियम स्टोरी: मुगल राजदरबार में अकबर ने शुरू कराया था होली का जश्न, औरंगजेब ने लगा दिया था प्रतिबंध परिजनों की ओर से अब तक नहीं मिली कोई शिकायत फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत या आवेदन पुलिस को नहीं दिया गया है. पुलिस का कहना है कि परिजनों से बातचीत के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है और उनके मुजफ्फरपुर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है. The post Muzaffarpur News: रेलवे ट्रैक पर मिला लोको पायलट का शव, मौत को लेकर रहस्य कायम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बीएसएफ के महानिदेशक ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

संवाददाता, कोलकाता. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने शुक्रवार को दक्षिण बंगाल और सुंदरबन क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने दक्षिण बंगाल सीमांत अंतर्गत सीमा सुरक्षा व्यवस्था और संचालन की स्थिति का निरीक्षण किया. इस दौरे का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा उपायों और परिचालन तैयारियों का व्यापक मूल्यांकन करना था, ताकि सुरक्षा तंत्र को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाया जा सके. बीएसएफ के पूर्वी कमान के अतिरिक्त महानिदेशक रवि गांधी, दक्षिण बंगाल सीमांत के महानिरीक्षक करनी सिंह शेखावत व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी सुंदरबन दौरे में उनके साथ रहे. बीएसएफ के महानिदेशक चौधरी ने राजारहाट स्थित दक्षिण बंगाल सीमांत मुख्यालय में बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक की. इस बैठक का उद्देश्य हिंदुस्तान-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा स्थिति का मूल्यांकन और विभिन्न मोर्चों पर हुई प्रगति की समीक्षा करना था. बैठक के दौरान दक्षिण बंगाल सीमांत के महानिरीक्षक करनी सिंह शेखावत ने ऑपरेशनल तैयारियों और सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी. महानिदेशक ने सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ रोकने के लिए जा रहे सशक्त प्रयासों और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को उच्चतम स्तर की सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिया. घुसपैठ और अवैध गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक तकनीक और नवाचारी रणनीतियों के अधिकतम उपयोग पर उन्होंने विशेष जोर दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बीएसएफ के महानिदेशक ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चार वर्षीय बेटी को सड़क पर पटका, फिर ब्रिज से फेंका, मौत

पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार प्रतिनिधि, कल्याणी. चार वर्षीय बेटी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम बुद्धदेव घोष उर्फ बुदू है. यह घटना नदिया जिले के धुबुलिया इलाके में शुक्रवार रात को हुई. जानकारी के अनुसार, धुबुलिया थाना अंतर्गत मायाकोल निवासी बुद्धदेव घोष शुक्रवार की शाम अपनी चार वर्षीय बेटी को घुमाने के बहाने लेकर गया. आरोप है कि उसने पहले बेटी को सड़क पर पटका और फिर जालंगी ब्रिज से नदी में फेंक दिया. घर लौटने पर आरोपी ने अपनी मां को बताया कि उसने अपनी बेटी को मार डाला है. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद जालंगी पुल के नीचे से बच्ची का शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए शक्तिनगर जिला अस्पताल भेजा. स्थानीय लोगों का कहना है कि बुद्धदेव की पत्नी का किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था. इसे लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था. शुक्रवार को अपनी पत्नी को घर में न देखकर वह क्रोधित हो गया और ऐसी घिनौनी हरकत कर दी. उधर, बुद्धदेव की पत्नी ने अपने पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया. स्थानीय पंचायत के उपप्रधान और क्षेत्र के निवासियों ने दोषी को कड़ी सजा देने की मांग की है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना की जांच जारी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चार वर्षीय बेटी को सड़क पर पटका, फिर ब्रिज से फेंका, मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वोटर लिस्ट में ‘भूत’ का पता लगाने की तृणमूल की कवायद तेज

कोलकाता. अगले वर्ष राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री व तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी भाजपा पर निर्वाचन आयोग के कथित समर्थन से मतदाता सूची में बाहरी मतदाताओं को शामिल करने का आरोप लगा चुकी हैं. इस बाबत मतदाता सूची में कथित ‘भूत’ का पता लगाने का निर्देश देते हुए सीएम ने तृणमूल के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बक्शी के नेतृत्व में राज्य स्तर पर पार्टी की 36 सदस्यीय एक विशेष कमेटी भी गठित की है. उक्त कमेटी में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं. शनिवार को तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी ने कैमक स्ट्रीट स्थित अपने कार्यालय से पार्टी के सभी स्तरों के नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक कर महत्वपूर्ण निर्णय की घोषणा की है. उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बक्शी भी मौजूद थे. बैठक में यह तय हुआ है कि पार्टी की ओर से मतदाता सूची पर्यवेक्षक नियुक्त किया जायेगा. मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी का पता लगाने के लिए जिला स्तर, ब्लॉक स्तर, पंचायत स्तर, वार्ड स्तर और बूथ स्तर पर समितियां गठित की जाएंगी, घर-घर जाकर दस्तावेजों का सत्यापन जारी रहेगा. पंचायत स्तर पर इस समिति को पंचायत निर्वाचन सूची पर्यवेक्षक कहा जायेगा, जबकि टाउन कमेटी का नाम नगर निर्वाचन सूची पर्यवेक्षक (टाउन इलेक्ट्रोल रोल सुपरवाइजर) रखा गया है.बैठक की शुरुआत में अभिषेक ने मतदाता सूची पर्यवेक्षक के पद के सृजन की घोषणा की. उन्होंने वोटर लिस्ट को लेकर सभी को आगाह करते हुए आरोप लगाया कि “बंगाल में भाजपा की योजना 25 लाख वोटरों को हटाने और 25 लाख नये वोटरों को जोड़ने की है. इसके अलावा बैठक में मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी का पता लगाने के लिए राज्य के प्रत्येक जिले में कमेटी का गठन करने पर भी चर्चा हुई. तय हुआ कि पांच दिनों के अंतराल में जिला कमेटियों का गठन होगा. यह कार्य 20 मार्च तक पूरा कर लेना होगा. ब्लॉक समितियों का गठन 21 से 27 मार्च के अंतराल में होगा. दूसरी ओर, 14 अप्रैल तक अन्य समितियों का गठन किया जायेगा. पोइला बैशाख को छोड़कर 16 अप्रैल से मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी का पता लगाने का कार्य जारी रहेगा. श्री बनर्जी ने राज्यभर के लगभग सभी स्तरों के करीब साढ़े चार हजार तृणमूल नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ”आइपैक” के नाम पर पद दिलवाने के नाम पर व खुद सांसद बनर्जी के कार्यालय का हवाला देकर रुपये मांगने वालों से सतर्क रहें. ऐसा होने पर वे तुरंत सूचित करें. इस बाबत उन्होंने पार्टी के नेताओं के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया. पार्टी के कार्यों में सक्रिय नहीं रहने वाले नेताओं को पद से हटाया जायेगा : अभिषेक अभिषेक ने कहा कि वह अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने तक राज्यभर में अपना कार्य जारी रखेंगे. वर्चुअल बैठक में बनर्जी ने मतदाता सूची में धांधली के मुद्दे पर निर्वाचन आयोग पर दबाव बनाये रखने का निर्देश दिया और इसके लिए पार्टी में समन्वय से काम करने की बात कही. उन्होंने अगले वर्ष विधानसभा चुनाव के पहले पार्टी की संगठनात्मक ताकत और बढ़ाने का निर्देश दिया है. साथ ही यह स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी के कार्यों में सक्रिय नहीं रहने वाले नेताओं को पद से हटाया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post वोटर लिस्ट में ‘भूत’ का पता लगाने की तृणमूल की कवायद तेज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पारिवारिक विवाद के कारण चचेरे भाई ने पंचायत सचिव की हत्या की

मालदा जिले में गोवर्धनटोला की घटना संवाददाता, कोलकाता. पुराने पारिवारिक विवाद को लेकर चचेरे भाइयों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक भाई की जान चली गयी. यह घटना मालदा के गोवर्धनटोला गांव में हुई, जहां दूसरे भाई की बकरी अपनी जमीन में घुस जाने को लेकर हुई लड़ाई खूनी घटना में बदल गयी. चचेरे भाई ने अपने चाचा के बेटे व पंचायत सचिव की धारदार हथियार से ””””हत्या”””” कर दी. उनके परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हो गये. उन्हें मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. बताया गया है कि मालदा के दक्षिण चांदीपुर पंचायत के सचिव कमल मंडल का अपने चचेरे भाई फेकन मंडल के साथ विभिन्न मुद्दों पर विवाद था. उनका घर हीरानंदपुर ग्राम पंचायत के गोवर्धनटोला गांव में है. हाल ही में दोनों के बीच बिजली कनेक्शन को लेकर विवाद पैदा हो गया था. शनिवार को फेकन मंडल ने शिकायत की कि कमल की बकरियों ने उनकी जमीन पर घुसकर फसल नष्ट कर दी है. इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया. कथित तौर पर फेकन और उसके दोस्तों ने कमल पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया. कमल के साथ-साथ उसकी पत्नी समेत तीन अन्य लोगों पर भी इसी तरह हमला किया गया. स्थानीय लोगों व परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से चारों को मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कमल को मृत घोषित कर दिया. कमल की पत्नी मयूरी और अन्य तीन का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने फेकन मंडल और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पारिवारिक विवाद के कारण चचेरे भाई ने पंचायत सचिव की हत्या की appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बेलघरिया : फायरिंग के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

कोर्ट ने नौ दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा प्रतिनिधि, बैरकपुर. कमरहट्टी नगरपालिका के 29 नंबर वार्ड के उत्तर वासुदेवपुर इलाके में गत आठ मार्च की शाम बाइक से आये बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में स्थानीय पार्षद निर्मला राय का खास आदमी विकास सिंह और संतू दास गोली लगने से जख्मी हुए थे. इस मामले में शुक्रवार रात ही पुलिस ने इंदल यादव को गिरफ्तार किया है. शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे नौ दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया. मालूम हो कि घटना के दिन उक्त इलाके में तृणमूल कार्यकर्ता विकास सिंह एक चाय की दुकान पर खड़े थे, तब उन पर फायरिंग की गयी थी. क्षेत्र के एक अन्य युवक संतु साव को भी गोली लगी थी. पुलिस ने बाद में विक्की यादव नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया. उससे पूछताछ के बाद इंदल को पकड़ा गया. इस मामले में अब तक दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बेलघरिया : फायरिंग के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल को मनरेगा के तहत फंड आवंटन की सिफारिश

कोलकाता. ग्रामीण विकास और पंचायती राज की स्टैंडिंग कमेटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत धन न मिलने से पश्चिम बंगाल में गंभीर परिणाम सामने आये हैं. रिपोर्ट में केंद्र से राज्य को धन जारी करने की सिफारिश की गयी है. रिपोर्ट में कहा गया है, धन के निरंतर निलंबन से गंभीर परिणाम सामने आए हैं, इसकी वजह से बंगाल के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं और साथ ही ग्रामीण विकास पहलों में भी बाधाएं आ रही हैं. इसका ग्रामीण आबादी की आजीविका पर काफी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, जिससे राज्य में आर्थिक कठिनाइयां बढ़ गयी हैं. कांग्रेस सांसद सप्तगिरि शंकर उलाका की अध्यक्षता वाली समिति की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि लंबित भुगतान बिना देरी के जारी किये जाने चाहिए. ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि चल रही ग्रामीण विकास परियोजनाएं रुकी न रहें और लक्षित लाभार्थियों को वित्तीय बाधाओं के कारण नुकसान न उठाना पड़े. केंद्र ने मार्च 2022 से मनरेगा के तहत फंड का आवंटन बंद कर दिया है. स्थायी समिति की रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि केंद्र ने सूचित किया है कि चालू वित्त वर्ष (2024-25) में पश्चिम बंगाल को 7,888.67 करोड़ रुपये की राशि जारी करने का निर्णय सक्षम प्राधिकारी के पास लंबित है. योजना के कार्यान्वयन में भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण मनरेगा के लिए धन रोक दिया गया है. कृषि श्रमिकों के एक संघ, पश्चिम बंग खेत मजदूर समिति ने स्टैंडिंग कमेटी की इस मजबूत सिफारिश का स्वागत किया, जिसमें पश्चिम बंगाल को सभी लंबित मनरेगा निधियों को तत्काल जारी करने का आह्वान किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बंगाल को मनरेगा के तहत फंड आवंटन की सिफारिश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अर्जुन सिंह के घर होली खेलकर लौट रहे लोगों पर हुआ हमला

संवाददाता, भाटपाड़ा. बैरकपुर के पूर्व सांसद व भाजपा नेता अर्जुन सिंह के घर होली स्पोर्ट्स कर लौटते समय उनके एक रिश्तेदार व भाजपा कर्मी पर हमला किया गया. आरोप है कि तृणमूल नेता नमित सिंह के ही कुछ लोगों ने हमला किया है. जख्मी भाजपाकर्मी का नाम अशोक कुमार सिंह बताया गया है. घटना को लेकर जख्मी कार्यकर्ता ने जगदल थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. जख्मी व्यक्ति का आरोप है कि पवन सिंह उनके चचेरे भाई हैं. वह अपने रिश्तेदार के यहां रंग स्पोर्ट्सने गये थे. इसी दौरान रंग स्पोर्ट्स कर लौटते समय शुक्रवार रात ऑकलैंड गेट के पास ही कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और हमला कर दिया. इधर, भाटपाड़ा के विधायक पवन सिंह ने कहा कि वह हमारे चचेरे भाई ही हैं. आतपुर में रहते हैं. होली के दिन रंग स्पोर्ट्सने आये थे. रंग स्पोर्ट्स कर जाते समय रात में तृणमूल नेता नमित सिंह के ही कुछ समर्थकों ने उन पर हमला किया. यह कहते हुए हमला किया गया कि अर्जुन सिंह के घर रंग स्पोर्ट्सने गया था. इधर, इस संबंध में भाटपाड़ा नगरपालिका के वाइस चेयरमैन देवज्योति घोष ने कहा कि पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है. अगर कोई गलत करता है, तो पुलिस कानूनी तरीके से अपना काम करेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अर्जुन सिंह के घर होली स्पोर्ट्सकर लौट रहे लोगों पर हुआ हमला appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top