Hot News

April 4, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

धुआंधार जीत से KKR बमबम, SRH को हराकर तोड़ डाला CSK का रिकॉर्ड, रच दिए तीन नए कीर्तिमान

IPL 2025 KKR vs SRH Match Records: ईडन गार्डन्स में स्पोर्ट्से गए आईपीएल 2025 के मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 80 रनों से करारी शिकस्त देकर ना सिर्फ मुकाबला जीता, बल्कि आईपीएल इतिहास में अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिए. यह मुकाबला KKR के लिए हर लिहाज से यादगार रहा, जहां टीम ने बल्ले और गेंद दोनों से SRH पर दबदबा बनाया. वेंकटेश अय्यर की शानदार 60 रन की पारी, अंगकृष रघुवंशी का अर्धशतक और रिंकू सिंह की नाबाद पारी ने कोलकाता को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. इसके जवाब में SRH की पूरी टीम बिखर गई और 120 रन पर ढेर हो गई. Kolkata Knight Riders vs SunRisers Hyderabad.  इस मुकाबले ने सिर्फ KKR के लिए अंकतालिका में दो अंक ही नहीं जोड़े, बल्कि टीम की ऐतिहासिक उपलब्धियों में भी कई सुनहरे पन्ने जोड़ दिए. कोलकाता की यह जीत SRH के खिलाफ उसकी अब तक की सबसे बड़ी जीत बन गई है. इसके अलावा, लगातार जीत और सर्वाधिक जीतों के रिकॉर्ड्स में भी टीम ने इतिहास रचा. Kolkata Knight Riders Record in KKR vs SRH match. आईपीएल में SRH की सबसे बड़ी हार (रन के लिहाज से) कोलकाता के खिलाफ 80 रन की हार SRH के इतिहास की सबसे बड़ी हार बन गई. इससे पहले CSK ने 2024 में 78 रन और 2013 में 77 रन से हराया था. वहीं तीसरे नंबर पर भी चेन्नई ही है, जिसने 2013 में 77 रन से हैदराबाद को हराया था. Biggest defeat margins for SRH in IPL. 80 रन बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता, 2025* 78 रन बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, चेन्नई, 2024 77 रन बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, हैदराबाद, 2013 72 रन बनाम राजस्थान रॉयल्स, हैदराबाद, 2023 72 रन किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स), शारजाह, 2014 SRH के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीम कोलकाता ने SRH के खिलाफ लगातार 5वीं जीत दर्ज की है. यह हैदराबाद के खिलाफ किसी भी टीम की संयुक्त रूप से सबसे लंबी जीत की श्रृंखला है. दिल्ली कैपिटल्स ने भी 2020-2023 के बीच ऐसा किया था. अब कोलकाता संयुक्त रूप से हैदराबाद को लगातार हराने वाली टीम बन गई है. कोलकाता ने 2020-21 के बीच भी हैदराबाद को लगातार 4 बार शिकस्त दी थी. Most consecutive wins against SRH. 5 – दिल्ली कैपिटल्स DC (2020-23) 5* – कोलकाता नाइट राइडर्स KKR (2023-25) 4 – चेन्नई सुपर किंग्स CSK (2018) 4 – कोलकाता नाइट राइडर्स KKR (2020-21) आईपीएल में सबसे ज्यादा टीमों के खिलाफ 20+ जीत: इसके साथ ही KKR अब IPL इतिहास में पहली टीम बन गई है जिसने तीन अलग-अलग फ्रेंचाइज़ियों के खिलाफ 20 या उससे ज्यादा जीत हासिल की हैं. उसने पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद को 20 या उससे ज्यादा बार हराया है. Most wins against a team in the IPL. 21 जीत बनाम पंजाब किंग्स 20 जीत बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु 20 जीत बनाम सनराइजर्स हैदराबाद IPL 2025 KKR vs SRH मैच का हाल कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 200 रन बनाए. वेंकटेश अय्यर (60), अंगकृष रघुवंशी (50), अजिंक्य रहाणे (38) और रिंकू सिंह (32* रन) ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुँचाया. जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही और पूरी टीम 18 ओवर में केवल 120 रन पर सिमट गई. गेंदबाज़ी में केकेआर के लिए वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती सबसे सफल रहे, दोनों ने तीन-तीन विकेट चटकाए. इस जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स ने सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की और 4 अंकों के साथ अंकतालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई, जबकि SRH को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा और वह 2 अंकों के साथ आखिरी स्थान पर खिसक गई. आईपीएल इतिहास में हुआ पहली बार, डेब्यू मैच में ही SRH के गेंदबाज ने किया बड़ा कारनामा, देखें Video ‘जो जब करना था किया, अब…’ मुंबई इंडियंस के साथ खुश नहीं रोहित शर्मा? जहीर खान के साथ ये कैसी बातचीत, देखें Video KKR की लंबी छलांग, SRH की हालत खराब, 15 मैचों के बाद प्वाइंट्स टेबल का हाल, RCB, MI, CSK नहीं ये टीम टॉप पर The post धुआंधार जीत से KKR बमबम, SRH को हराकर तोड़ डाला CSK का रिकॉर्ड, रच दिए तीन नए कीर्तिमान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में गरुड़ और विषैले कोबरे के बीच रोमांचक लड़ाई का Live Video, सांप भी फन फैलाकर बोला हमला

Live Video: बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में गुरुवार दोपहर एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जिसने स्थानीय लोगों को हैरत में डाल दिया. कुरवा नया टोला के समीप एक खेत में गरुड़ और विषैले कोबरा के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई. इस दुर्लभ नजारे को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और कई लोगों ने इसे अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अचंभित हैं. खेत में अचानक आमने-सामने आए शिकारी और शिकार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे खेत में गरुड़ और कोबरा का आमना-सामना हुआ. गरुड़, जो सांपों का स्वाभाविक शिकारी होता है, ने कोबरा पर हमला कर दिया. कोबरा भी पीछे हटने के बजाय फन फैलाकर गरुड़ पर जवाबी हमला करने लगा. कुछ देर तक दोनों के बीच संघर्ष चला, जिसमें गरुड़ ने अपनी चोंच और पंजों से हमला कर कोबरा को काबू में कर लिया. डर और रोमांच से भरे रहे लोग ग्रामीणों ने बताया, “हमने पहले कभी ऐसा नजारा नहीं देखा था. यह एक अविश्वसनीय घटना थी. लोग डर और उत्साह दोनों में थे.” वीडियो में साफ दिख रहा है कि गरुड़ धीरे-धीरे कोबरा पर हावी होता गया और आखिरकार उसे हराकर उड़ गया. वन्यजीव विशेषज्ञों की प्रतिक्रिया वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि गरुड़ और कोबरा के बीच इस तरह की लड़ाई दुर्लभ है, लेकिन यह प्रकृति के संतुलन का हिस्सा है. आमतौर पर ऐसी घटनाएं जंगलों में होती हैं, लेकिन खुले खेत में इस तरह के दृश्य को देखना असामान्य है. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. लोग इसे देखकर आश्चर्यचकित हैं और इसे प्रकृति का चमत्कार मान रहे हैं. फारबिसगंज ही नहीं, बल्कि पूरे देश में इस वीडियो की चर्चा हो रही है. (अररिया से मृगेंद्र मणि सिंह की रिपोर्ट) Also Read: 20 लाख में दे रहा था कांग्रेस का अध्यक्ष पद, राहुल गांधी का PA बताने वाला पटना में गिरफ्तार The post बिहार में गरुड़ और विषैले कोबरे के बीच रोमांचक लड़ाई का Live Video, सांप भी फन फैलाकर बोला हमला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के 87 नये मार्गों पर मिलेगी बस सुविधा, परिवहन विभाग ने वसूला रिकार्ड राजस्व

Bihar Transport: पटना. परिवहन विभाग ने बिहार के अंतक्षेत्रीय मार्ग पर नयी बसों का परिचालन शुरू करने के लिए 87 मार्ग पर बसों को परमिट दिया गया है. बसों के परिचालन के लिए पटना से समस्तीपुर, पटना से पूर्णिया, उमगांव, हिसार, बेनीपटटी, मधुबनी,सकरी, दरभंगा, लरियासराय, सकरी, दरभंगा, बहेरी, समस्तीपुर, ताजपुर,महुआ, हाजीपुर, राजनगर, बांका, फूलपरास, सीतामढ़ी, नरपतगंज, अररिया, महुआ, बेगूसराय, लखीसराय, फारबिसगंज, किशनगंज, भोजपुर,अरवल , भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर, ताजपुर, गायघाट, महनार सहित कुल 87 मार्ग का परमिट दिया गया है. इन मार्ग पर परिचालन से लोगों को ग्रामीण इलाकों से शहरों तक पहुंचने मे परेशानी नही होगी. विभाग के मुताबिक जिन मार्ग पर बसों का परिचालन शुरू हो रहा है. उन सभी मार्ग पर आबादी के हिसाब से लोगों के लिए बस पड़ाव का निर्मण कराया जायेगा. परिवहन विभाग ने वसूला 3683.59 करोड़ का राजस्व परिवहन विभाग ने विततीय वर्ष 2024-25 मे 3684 करोड़ ȟपये की राजस्व वसूली की है. 2023-24 मे 3351 करोड़ ȟपये की राजस्व वसूली हुई थी, जो पिछले वर्ष की तुलना मे लगभग 10 पतिशत अधिक राजस्व की वसूली हुई है. विभागीय मंतरी शीला कुमारी ने कहा हमारा लकष्य आने वाले वर्ष मे परिवहन सेवाओ को और अधिक सुलभ, कुशल और पारदर्शी बनाना है. सचिव संजय कुमार अगवाल ने कहा कि विभाग की 3684 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली यह दर्शाती है कि परिवहन व्यवस्था अधिक पारदर्श, प्रभावी और तकनीक-संपन्न हो रही है. कर चोरी पर प्रभावी नियंत्रण, डिजिटल भुगतान प्रणाली और त्वरित सेवाओं के माध्यम से यह महत्वपूर्ण उपलब्धि संभव हुई है. सीएम सभी के हितो की चिंता करते है : शीला मंडल परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा है कि आमलोगो की सुविधा और सुरक्षा के पति परिवहन विभाग पूरी तरह सतर्कहै. इस दिशा मे निरंतर काम कर रहा है. उन्होने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 19 वर्षों के शासनकाल मे समाज के सभी वर्ग के कल्याण के लिए उल्लेखनीय काम किया है. हमारे नेता जाति और धर्म से ऊपर उठकर सभी के हितों की चिंता करते है. यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है. Also Read: बिहार की 4 नदियों पर बनेंगे 12 नए पुल, इन शहरों से लोग अब तीन घंटे में पहुंचेंगे पटना The post बिहार के 87 नये मार्गों पर मिलेगी बस सुविधा, परिवहन विभाग ने वसूला रिकार्ड राजस्व appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video : कोई हंसेगा नहीं! अंग्रेजी सुनकर पूरा अमेरिका डरा हुआ है

Viral Video : एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक युवक अंग्रेजी बोलता देख रहा है. लेकिन, उसकी अंग्रेजी ऐसी है कि कुछ समझ नहीं आ रहा है. इंस्टाग्राम पर ramdev.swami नाम के यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है. वीडियो का कैप्शन दिया गया है–इसका भाषण सुनकर यूएसए समाज डरा हुआ है. वीडियो में नजर आ रहा है कि युवक मंच पर माइक पकड़ा हुआ है. वीडियो गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम का है जो पुराना है. मंच पर लगे बैनर में तारीख 26 जनवरी 2019 लिखा हुआ है. यह किसी सार्वजनिक कार्यक्रम का वीडियो लग रहा है क्योंकि मंच पर कुछ अन्य लोग भी बैठे नजर आ रहे हैं. इस वीडियो पर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. देखें वायरल वीडियो. View this post on Instagram A post shared by ◦•●◉✿🇷‌🇦‌🇲‌🇩‌🇪‌🇻‌.🇸‌🇼‌🇦‌🇲‌🇮‌✿◉●•◦ (@ramdev.swami) The post Viral Video : कोई हंसेगा नहीं! अंग्रेजी सुनकर पूरा अमेरिका डरा हुआ है appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Vande Bharat Express: बिहार के इस शहर को मिल सकती हैं 4 नई वंदे भारत ट्रेनें, रेलवे ने शुरू की तैयारियां

Vande Bharat Express: बिहार में वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस की संख्या जल्द ही बढ़ सकती है. मुजफ्फरपुर जंक्शन से एक नहीं, चार वंदे हिंदुस्तान ट्रेनों के संचालन की संभावना पर रेलवे ने गंभीरता से काम शुरू कर दिया है. रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्व मध्य रेलवे (पूमरे) ने सोनपुर मंडल को स्टेशन स्तर पर फिजीबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने का जिम्मा सौंपा है. इस रिपोर्ट के जरिए यह आकलन किया जाएगा कि वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस का संचालन व्यावसायिक रूप से कितना सफल हो सकता है. चार बड़े रूटों पर संभावित संचालन मुजफ्फरपुर से नई दिल्ली, हावड़ा, न्यू जलपाईगुड़ी और वाराणसी के लिए वंदे हिंदुस्तान ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है. अब रेलवे बोर्ड ने उस पर तेज़ी से काम शुरू करते हुए फिजीबिलिटी रिपोर्ट मंगाई है. स्टेशन प्रबंधन को 15 दिनों के भीतर यह रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेजनी है. यात्रियों से ली जा रही राय स्टेशन के वाणिज्य और ऑपरेटिंग विभाग के अधिकारी यात्रियों से राय लेकर आंकड़े जुटा रहे हैं. यह रिपोर्ट गोपनीय रूप से तैयार की जाएगी ताकि निष्पक्षता बनी रहे. इसमें देखा जाएगा कि कितनी मांग है, किन रूटों पर ज्यादा यात्री हैं और इन ट्रेनों के संचालन से अन्य ट्रेनों पर क्या असर पड़ेगा. क्या होता है फिजीबिलिटी रिपोर्ट? फिजीबिलिटी रिपोर्ट एक अध्ययन है जो यह निर्धारित करने के लिए किया जाता है कि कोई प्रस्तावित परियोजना व्यावहारिक है या नहीं. इस रिपोर्ट में पहलुओं जैसे तकनीकी, आर्थिक, कानूनी और समयबद्धता आदि का विश्लेषण किया जाता है. इससे तय होता है कि परियोजना सफल होगी या नहीं. बदल सकती है बिहार की रेल यात्रा का अनुभव अगर यह रिपोर्ट सकारात्मक रही, तो बिहार को हाई-स्पीड वंदे हिंदुस्तान ट्रेनों की सौगात जल्द मिल सकती है. इससे राज्य के प्रमुख शहरों से देश के बड़े केंद्रों तक तेज़, आरामदायक और आधुनिक रेल सेवा का सपना साकार हो सकता है. Also Read: 20 लाख में दे रहा था कांग्रेस का अध्यक्ष पद, राहुल गांधी का PA बताने वाला पटना में गिरफ्तार The post Vande Bharat Express: बिहार के इस शहर को मिल सकती हैं 4 नई वंदे हिंदुस्तान ट्रेनें, रेलवे ने शुरू की तैयारियां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chanakya Niti: व्यक्ति की ये दो आदतें बन जाती हैं दुखों का कारण

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति के स्वभाव में गुस्सा और घमंड आ जाए, तो उसे बर्बाद करने के लिए किसी बाहरी शत्रु की जरूरत नहीं होती, क्योंकि ये दोनों आदतें खुद ही उसे दुखों की ओर ले जाती हैं. चाणक्य की यह नीति आज भी उतनी ही प्रासंगिक है जितनी प्राचीन काल में थी. आइए जानते हैं कि ये आदतें क्यों विनाशकारी हैं और इनसे कैसे बचा जा सकता है. Chanakya Thoughts on Anger: सोचने-समझने की शक्ति खत्म कर देता है गुस्सा Chanakya thoughts on anger चाणक्य नीति के अनुसार दुखों का कारण क्या है? गुस्सा एक ऐसा दुर्गुण है जो व्यक्ति की तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता को कमजोर कर देता है. जब हम गुस्से में होते हैं, तो अक्सर बिना सोचे-समझे कोई ऐसा कदम उठा लेते हैं जिसका पछतावा बाद में होता है. गुस्से के नुकसान रिश्ते खराब हो जाते हैं. मानसिक तनाव बढ़ जाता है. गलत फैसले लेने की संभावना बढ़ जाती है. सामाजिक और पेशेवर जीवन प्रभावित होता है. कैसे बचें: गहरी सांस लें और खुद को शांत करने की कोशिश करें. गुस्से के समय तुरंत कोई प्रतिक्रिया देने से बचें. मेडिटेशन और योग का सहारा लें. Chanakya Thoughts on Ego: सफलता को नष्ट कर सकता है घमंड Chanakya thoughts on ego घमंड व्यक्ति को वास्तविकता से दूर कर देता है. जब किसी को अपनी उपलब्धियों पर अत्यधिक गर्व हो जाता है, तो वह दूसरों को तुच्छ समझने लगता है और खुद को सबसे श्रेष्ठ मानने लगता है. घमंड क्यों नहीं करना चाहिए करीबी रिश्तों में दूरियां आ जाती हैं. व्यक्ति सीखने की इच्छा खो देता है. सफलता स्थायी नहीं रहती, क्योंकि घमंड विनाश की जड़ बन जाता है. समाज में इज्जत कम होने लगती है. कैसे बचें हमेशा विनम्र बने रहें और दूसरों की इज्जत करें. अपनी गलतियों से सीखें और आत्ममूल्यांकन करें. जीवन में संतुलन बनाए रखें और अहंकार को त्यागें. चाणक्य नीति हमें सिखाती है कि गुस्सा और घमंड व्यक्ति के जीवन में दुख और बर्बादी लाने वाले सबसे बड़े कारण हैं. यदि हम इन आदतों पर नियंत्रण नहीं रखते, तो हमारा आत्म-विनाश निश्चित है. इसलिए, सफलता और सुखी जीवन के लिए हमें चाणक्य की इस सीख को अपनाना चाहिए और अपने स्वभाव में संयम और विनम्रता लानी चाहिए. Also Read: Sadhguru Quotes: जीवन हमारे भीतर है बाकी सब तो बस सामग्री है – सद्गुरु Also Read: Jaya Kishori Quotes: आपके सारे कंफ्यूजन का एकमात्र हल है श्रीमद्भगवद गीता- जया किशोरी The post Chanakya Niti: व्यक्ति की ये दो आदतें बन जाती हैं दुखों का कारण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विस्थापितों और CISF के बीच हुई झड़प मामले में BSL के मुख्य महाप्रबंधक गिरफ्तार, जांच के लिए बनी कमेटी

बोकारो, रंजीत कुमार : उपायुक्त विजया जाधव ने तीन अप्रैल को विस्थापितों और सीआईएसएफ बलों के साथ हुए झड़प मामले में बीसीएल के मुख्य महाप्रबंधक हरि मोहन झा को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है. दरअसल डीसी ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ देर रात बैठक की. साथ ही घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. यह सभी जांच चास की अनुमण्डल पदाधिकारी प्रांजल के नेतृत्व में होगी. कमेटी में बतौर सदस्य बोकारो के नगर पुलिस उपाधीक्षक और कार्यदण्डा जया कुमारी भी शामिल हैं. डीसी ने जांच कमेटी को जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा बोकारो ने डीसी ने गठित कमेटी को पूरे घटनाक्रम की जांच बीएसएल प्रशासनिक भवन में अधिष्ठापित सीसीटीवी फुटेज और मीडिया से प्राप्त फुटेज के साथ साथ अन्य साक्ष्य माध्यम से मामले की जांच कर शीध्र इसकी रिपोर्ट सौंपने को कहा है. The post विस्थापितों और CISF के बीच हुई झड़प मामले में BSL के मुख्य महाप्रबंधक गिरफ्तार, जांच के लिए बनी कमेटी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नेपाल में राजशाही समर्थक आंदोलन तेज, बिहार-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ी

Nepal Border: पटना. नेपाल में राजशाही के समर्थन में बढ़ते आंदोलनों के चलते बिहार-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों ने अतिरिक्त सतर्कता बरतना शुरू कर दिया है. राजशाही समर्थक समूहों के प्रदर्शन का असर हिंदुस्तानीय क्षेत्रों पर न पड़े इसके लिए राज्य और केंद्र प्रशासन एहतियात बरत रही है. हिंदुस्तान नेपाल के साथ लगभग 1,751 किलोमीटर लंबी अंतरर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता है. इसमें बिहार की 601 किलोमीटर उत्तरी सीमा नेपाल के साथ साझा होती है. नेपाल पर सुरक्षा बलों की नजर बिहार पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सीमा क्षेत्रों में गश्त को बढ़ा दिया है. केंद्रीय सुरक्षा बल के एक आला अधिकारी ने अनौपचारिक बातचीत में नया विचार को बताया कि नेपाल के अंदर जो कुछ हो रहा है, उस पर हमारी नजर है. वहां की स्थिति को ध्यान में रखते हुए चौकसी की जा रही है और नाकों पर सुरक्षा बढ़ायी गयी है़ सभी को सतर्क रहने को कहा गया है़ बुधवार को इंटेलीजेंस ब्यूरो (आइबी) के डायरेक्टर तपन डेका ने लखनऊ में पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक की थी. आंदोलन से सीमा पर व्यापार हुआ प्रभावित पुलिस के आला अधिकारियों की इस बैठक में उन्होंने हिंदुस्तान-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया था. सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) से मदद लेने की बात कही थी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नेपाल में चल रहे आंदोलनों की वजह से सीमा पर व्यापार भी प्रभावित हो रहा है. बिहार के जिन जिलों की सीमा नेपाल से लगती है, वहां की पुलिस को निर्देशित किया गया है कि वे भी निगरानी बनाये रखें. Also Read: बिहार की 4 नदियों पर बनेंगे 12 नए पुल, इन शहरों से लोग अब तीन घंटे में पहुंचेंगे पटना The post नेपाल में राजशाही समर्थक आंदोलन तेज, बिहार-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आईपीएल इतिहास में हुआ पहली बार, डेब्यू मैच में ही SRH के गेंदबाज ने किया बड़ा कारनामा, देखें Video

IPL 2025 Kamindu Mendis: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच हुए आईपीएल 2025 के रोमांचक मुकाबले में श्रीलंकाई ऑलराउंडर कामिंदु मेंडिस का डेब्यू खास रहा. कामिंदु मेंडिस की दोनों हाथों से गेंदबाजी करने की क्षमता ने क्रिकेट प्रशंसकों का ध्यान खींचा. अपने पहले ही ओवर में उन्होंने विकेट लेकर आईपीएल इतिहास में एक अनूठी उपलब्धि अपने नाम कर ली. श्रीलंका के स्पिन ऑलराउंडर कामिंदु मेंडिस आईपीएल में एक ओवर के दौरान अपना गेंदबाजी हाथ बदलने और विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अपने डेब्यू मैच में यह उपलब्धि हासिल की. KKR vs SRH मेंडिस को SRH ने इस मैच में मौका दिया और उन्होंने अपनी विशेषता को बखूबी साबित किया. उन्होंने अपने एकमात्र ओवर में तीन गेंदें बाएं हाथ से और तीन गेंदें दाएं हाथ से फेंकी, जिससे बल्लेबाजों को भ्रमित किया. उनकी गेंदबाजी ने तुरंत प्रभाव डाला और उन्होंने कोलकाता के उभरते हुए बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी का महत्वपूर्ण विकेट लिया. रघुवंशी 32 गेंदों में 50 रन बनाकर शानदार फॉर्म में थे, लेकिन 13वें ओवर में  मेंडिस की गेंद पर बड़ा शॉट स्पोर्ट्सने के प्रयास में आउट हो गए. इस विकेट को लेने में हर्षल पटेल का बेहतरीन कैच भी अहम साबित हुआ. डीप बैकवर्ड पॉइंट पर शानदार कैच पकड़ा. Kamindu Mendis 1st Bowler in IPL to bowl with both hands. कमिंदु मेंडिस ने अपने डेब्यू मुकाबले में शानदार शुरुआत करते हुए सिर्फ एक ओवर में चार रन देकर एक विकेट लिया, लेकिन इसके बावजूद कप्तान पैट कमिंस ने उन्हें दोबारा गेंदबाजी का मौका नहीं दिया. यह फैसला कई लोगों के लिए चौंकाने वाला रहा, खासकर तब जब मेंडिस ने अपने ओवर में KKR के सेट बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी का अहम विकेट चटकाया था. KAMINDU MENDIS BOWLING WITH BOTH HANDS IN IPL 🤯🔥 pic.twitter.com/fLbM1NUK4u — Johns. (@CricCrazyJohns) April 3, 2025 वहीं मैच की बात करें तो शुरुआत में हैदराबाद ने केकेआर के बल्लेबाजों पर अच्छी पकड़ बनाई हुई थी, लेकिन मिडिल ओवर्स में वेंकटेश अय्यर (60), अंगकृष रघुवंशी (50) और अजिंक्य रहाणे (38) की पारियों ने स्पोर्ट्स का रुख बदल दिया. आखिरी ओवरों में रिंकू सिंह ने नाबाद 32 रन बनाकर टीम का स्कोर 200/6 तक पहुंचा दिया. बल्लेबाजी में कमिंदु मेंडिस ने भी 27 रन का योगदान दिया, लेकिन वो टीम को जीत की ओर नहीं ले जा सके. Kamindu Mendis First Ambidextrous Bowler To Pick Up A Wicket in IPL. केकेआर की सधी हुई गेंदबाजी के सामने हैदराबाद की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और पूरी टीम निर्धारित लक्ष्य से काफी पीछे रह गई. एसआरएच केवल 16.4 ओवर में ही 120 रन पर ऑलआउट हो गई. कोलकाता नाइट राइडर्स ने यह मुकाबला 80 रन से अपने नाम किया. इस हार के साथ SRH को लगातार तीसरी शिकस्त झेलनी पड़ी और वे अंकतालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि KKR चार अंकों के साथ पांचवें स्थान पर आ गई. ‘जो जब करना था किया, अब…’ मुंबई इंडियंस के साथ खुश नहीं रोहित शर्मा? जहीर खान के साथ ये कैसी बातचीत, देखें Video KKR की लंबी छलांग, SRH की हालत खराब, 15 मैचों के बाद प्वाइंट्स टेबल का हाल, RCB, MI, CSK नहीं ये टीम टॉप पर The post आईपीएल इतिहास में हुआ पहली बार, डेब्यू मैच में ही SRH के गेंदबाज ने किया बड़ा कारनामा, देखें Video appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Manoj Kumar के निधन पर PM मोदी ने शेयर की सालों पुरानी तसवीर, अक्षय कुमार बोले- अपने देश के लिए प्रेम और गर्व जैसा…

Manoj Kumar Death: हिंदुस्तानीय एक्टर और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का शुक्रवार को निधन हो गया. मनोज कुमार ने ‘उपकार’ (1967), ‘पूरब और पश्चिम’ (1970), ‘रोटी कपड़ा और मकान’ (1974) और ‘क्रांति’ (1981) जैसी ऐतिहासिक फिल्मों में काम किया था. हिंदुस्तानीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारें से नवाजा भी जा चुका हैं. उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने बताया कि उनके पिता लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे. साथ ही उन्होंने बताया कि उनका अंतिम संस्कार 5 अप्रैल को होगा. उनके निधन पर सेलेब्स, राजनेता दुख जता रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मनोज कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया. पीएम मोदी ने मनोज कुमार संग शेयर किए अनसीन फोटोज पीएम मोदी में बॉलीवुड एक्टर और फिल्म निर्माता मनोज कुमार के निधन पर कुछ अनसीन फोटोज पोस्ट की. फोटो के साथ ही उन्होंने अपने एक्स पर लिखा, “महान एक्टर और फिल्म निर्माता मनोज कुमार जी के निधन से गहरा दुख हुआ. वह हिंदुस्तानीय सिनेमा के एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व थे, जिन्हें विशेष रूप से उनकी देशभक्ति भावना के लिए याद किया जाता है, जो उनकी फिल्मों में भी झलकती थी. मनोज जी के कार्यों ने देशभक्ति की भावना को प्रज्वलित किया और वे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं.” Deeply saddened by the passing of legendary actor and filmmaker Shri Manoj Kumar Ji. He was an icon of Indian cinema, who was particularly remembered for his patriotic zeal, which was also reflected in his films. Manoj Ji’s works ignited a spirit of national pride and will… pic.twitter.com/f8pYqOxol3 — Narendra Modi (@narendramodi) April 4, 2025 अक्षय कुमार बोले- अगर हम कलाकार ही… अक्षय कुमार ने अपने एक्स पर लिखा, ”मैंने उनसे सीखते हुए बचपन बिताया कि अपने देश के लिए प्रेम और गर्व जैसा कोई दूसरा भाव नहीं होता. अगर हम कलाकार ही इस भावना को दिखाने की पहल नहीं करेंगे, तो कौन करेगा? वह एक बेहतरीन इंसान थे और हमारी फिल्मी दुनिया की सबसे बड़ी धरोहरों में से एक थे.मनोज सर को श्रद्धांजलि. ॐ शांति. ” I grew up learning from him that there’s no emotion like love and pride for our country. And if we actors won’t take the lead in showing this emotion, who will? Such a fine person, and one of the biggest assets of our fraternity. RIP Manoj Sir. Om Shanti 🙏 pic.twitter.com/sr8U4Wkqgq — Akshay Kumar (@akshaykumar) April 4, 2025 फिल्म निर्माता अशोक पंडित बोले- पूरी इंडस्ट्री उन्हें याद करेगी मनोज कुमार के निधन पर फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कहा, “महान दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता, हमारे प्रेरणास्रोत और हिंदुस्तानीय फिल्म उद्योग के ‘शेर’ मनोज कुमार जी अब हमारे बीच नहीं रहे. यह उद्योग के लिए बहुत बड़ी क्षति है और पूरी इंडस्ट्री उन्हें याद करेगी.” #WATCH | Mumbai | On the demise of Indian actor and film director Manoj Kumar, Filmmaker Ashoke Pandit says, “…The legendary Dadasaheb Phalke award winner, our inspiration and the ‘lion’ of the Indian film industry, Manoj Kumar Ji is no more…It is a great loss to the industry… pic.twitter.com/vWL7FRI44D — ANI (@ANI) April 4, 2025 यह भी पढ़ें- Manoj Kumar की पहली सैलरी कितनी थी? जिस फिल्म के लिए हिंदुस्तान कुमार ने बेचा था बंगला, उसने तोड़े थे कमाई के सारे रिकॉर्ड The post Manoj Kumar के निधन पर PM मोदी ने शेयर की सालों पुरानी तसवीर, अक्षय कुमार बोले- अपने देश के लिए प्रेम और गर्व जैसा… appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top