Hot News

April 4, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sanvikaa Net Worth: ‘पंचायत 4’ की सीधी-सधी रिंकी रियल लाइफ में हैं बेहद ग्लैमरस! एक्ट्रेस की कमाई कर देगी हैरान

Sanvikaa Net Worth: पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत’ के चौथे सीजन की अनोउंसमेंट हो गई है. ऐसे में एक बार फिर गांव की पृष्टभूमि में हंसी के ठहाके पुरे फुलेरा वासियों के साथ लगाने को तैयार हो जाएं क्योंकि यह सीरीज इसी साल 2 जुलाई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. सीरीज की कहानी प्रधान जी के गोली लगने के पीछे के खुलासे और रिंकी-सचिव जी की प्रेम कहानी को आगे बढ़ाएगी. दर्शकों ने पहले तीन सीजन पर खूब प्यार लुटाया और अब पंचायत सीजन 4 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वेब सीरीज में सीधी-सधी गांव की रिंकी यानी सांविका असल जिंदगी में कितनी ज्यादा ग्लैमरस हैं और साथ ही एक्ट्रेस सीरीज के अलावा भी कई जगह से कमाई करती हैं. ऐसे में आइए उनकी नेट वर्थ पर एक नजर डालते हैं. View this post on Instagram A post shared by Sanvikaa ( Pooja Singh) (@iamsanvikaa) इंजीनियरिंग स्टूडेंट से पंचायत की रिंकी तक View this post on Instagram A post shared by Sanvikaa ( Pooja Singh) (@iamsanvikaa) पंचायत सीरीज में अपनी सादगी से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली सांविका का असली नाम पूजा सिंह है, जो मूल रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली हैं. उन्होंने इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट किया है. शुरुआत से ही एक्टिंग में रुझान होने की वजह से एक्ट्रेस ने अपनी जॉब छोड़ दी और फिर अपने घर वालों से झूठ बोलकर मुंबई आ गई थीं. यहां आकर पहले उन्होंने कई टीवी-ऐड में काम किया. इसके साथ-साथ एक्ट्रेस ने ‘हजामत’ और ‘लखन लीला भार्गव’ जैसी वेब सीरीज में भी काम किया. हालांकि, उन्हें असल पहचान TVF की चर्चित वेब सीरीज ‘पंचायत’ से मिली, जिसमें वह प्रधान जी की बेटी ‘रिंकी’ के किरदार में नजर आईं. सांविका की नेट वर्थ View this post on Instagram A post shared by Sanvikaa ( Pooja Singh) (@iamsanvikaa) पंचायत की रिंकी यानी सांविका के नेट वर्थ की बात करें तो एक्ट्रेस मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2022 में कुल 5 लाख रुपये संपत्ति की मालकिन थीं. लेकिन अब 2025 में एक्ट्रेस ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर 40-60 लाख रुपये संपत्ति कमा ली है. वेब सीरीज के अलावा सांविका कई ब्रांड्स के प्रमोशन से भी कमाई करती हैं. यह भी पढ़े: CID: अब नहीं सुनाई देगा ‘कुछ तो गड़बड़ है दया’, शो से बाहर हुए एसीपी प्रद्युम्न The post Sanvikaa Net Worth: ‘पंचायत 4’ की सीधी-सधी रिंकी रियल लाइफ में हैं बेहद ग्लैमरस! एक्ट्रेस की कमाई कर देगी हैरान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rajasthani Korma Puri Recipe: सफर के लिए बेस्ट है ये दाल की पूरी 10 दिन तक नहीं होती है खराब

Rajasthani Korma Puri Recipe: ट्रैवल के दौरान ऐसा खाना चाहिए जो जल्दी खराब न हो, पेट को भरे रखे और स्वादिष्ट भी लगे. ऐसे में राजस्थानी कोरमा की पूरी एक बेहतरीन विकल्प है. यह पूरी मसालेदार होती है और इसमें दाल का उपयोग किया जाता है, जिससे यह स्वाद में भी खास होती है और सेहत के लिए भी अच्छी रहती है. आइए जानते हैं इसकी रेसिपी और क्यों यह सफर (Travel-Friendly Food) के लिए बेस्ट है. Rajasthani Korma Puri Recipe: राजस्थानी कोरमा की पूरी के लिए आवश्यक सामग्री Rajasthani korma puri recipe: सफर के लिए बेस्ट है ये दाल की पूरी 10 दिन तक नहीं होती है खराब 3 1 कप गेहूं का आटा ½ कप बेसन ½ कप चना दाल (पकी और मैश की हुई) 1 छोटा चम्मच अजवाइन 1 छोटा चम्मच जीरा ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मच हल्दी ½ छोटा चम्मच गरम मसाला ½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर 1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी नमक स्वादानुसार 2 बड़े चम्मच घी (मोयन के लिए) पानी जरूरत के अनुसार तेल पूरी तलने के लिए Korma Puri for Journey: बनाने की विधि Rajasthani korma puri recipe: सफर के लिए बेस्ट है ये दाल की पूरी 10 दिन तक नहीं होती है खराब 4 सबसे पहले चना दाल को धोकर 3-4 घंटे के लिए भिगो दें. फिर इसे हल्का उबालकर मैश कर लें. एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा, बेसन, मैश की हुई चना दाल, अजवाइन, जीरा, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला, धनिया पाउडर, कसूरी मेथी और नमक डालें. अब इसमें घी डालें और हाथ से अच्छे से मिला लें, ताकि मोयन अच्छी तरह मिक्स हो जाए. थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर टाइट आटा गूंध लें और इसे 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें. अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और बेलकर छोटी-छोटी पूरियां तैयार करें. कढ़ाई में तेल गरम करें और पूरियों को गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें. राजस्थानी कोरमा की पूरी तैयार है! इसे चटनी, अचार या दही के साथ परोसें. Long-Lasting Travel Food: क्यों सफर के लिए बेस्ट है कोरमा की पूरी? लंबे समय तक खराब नहीं होती: इस पूरी में चना दाल और मसाले डले होते हैं, जिससे यह जल्दी खराब नहीं होती और 2-3 दिन तक ताजी बनी रहती है. पचाने में आसान: इसमें बेसन और दाल का मिश्रण होता है, जो इसे हल्का और पचाने में आसान बनाता है. भूख को लंबे समय तक कंट्रोल करती है: दाल और गेहूं का आटा इसे हाई प्रोटीन और फाइबर युक्त बनाता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है. ट्रैवल-फ्रेंडली: इसे आसानी से पैक किया जा सकता है और बिना किसी झंझट के खाया जा सकता है. Also Read: Navratri Vrat Recipe of Aloo ka Halwa: व्रत के लिए बनाएं शुगरफ्री आलू का हलवा Also Read:Kuttu ka Dosa Recipe: व्रत के लिए बनाएं कुट्टू के आटे का हेल्दी और टेस्टी डोसा The post Rajasthani Korma Puri Recipe: सफर के लिए बेस्ट है ये दाल की पूरी 10 दिन तक नहीं होती है खराब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पहले परफ्यूम निकाला, अब काट खाई विराट की उंगली! फिर कर दी बड़ी डिमांड, देखें दुलारे खिलाड़ी का Video

IPL 2025 Virat Kohli and Swastik Chikara: रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु (RCB) एक ऐसी फ्रेंचाइजी है, जिसमें पार्टियों का अपनी ही जोर दिखता है. पहले क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स और विराट कोहली जब इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे, तब इसका अलग ही क्रेज देखने को मिलता था. खैर, उनके जाने से ये अब भी कम नहीं हुआ है. 3 अप्रैल को टीम के खिलाड़ी स्वास्तिक चिकारा के जन्मदिन पर एकबार फिर वही झलक देखने को मिली. हालांकि ज्यादातर युवा खिलाड़ी जब विराट कोहली के आसपास होते हैं, तो उनके सामने बोलने या सहज महसूस करने में हिचकिचाते हैं, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के युवा बल्लेबाज स्वस्तिक चिकारा बिल्कुल अलग हैं. वह न सिर्फ बेझिझक कोहली से बातचीत करते हैं, बल्कि कई बार मजाक में हद भी पार कर जाते हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कोहली के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं.  कुछ दिनों पहले ही चिकारा ने बिना पूछे कोहली के बैग से उनका परफ्यूम निकालकर इस्तेमाल कर लिया था और अब अपने जन्मदिन पर उन्होंने कोहली की उंगली ही काट ली. यही नहीं, इसके बाद उन्होंने कैमरे की ओर देखते हुए कोहली से घड़ी गिफ्ट करने की डिमांड भी कर डाली. RCB की तरफ से पोस्ट किए गए इस वीडियो में स्वस्तिक चिकारा केक काटते नजर आते हैं. पहले वह केक कोहली को खिलाते हैं और जब कोहली उन्हें केक खिलाने लगते हैं, तो वह उनकी उंगली को अपने दांतों से दबाकर बैठ जाते हैं. इस पर कोहली हंसते हुए कहते हैं, “कम से कम मेरी उंगली तो छोड़ दो.” यह सुनकर वहां मौजूद सभी खिलाड़ी ठहाके लगाने लगते हैं. इसके बाद चिकारा मजाक में कैमरे की ओर देखकर कहते हैं, “विराट भाई से 2-3 घड़ी गिफ्ट करवा दो.” कोहली भी इस मजाक पर मुस्कुराते हैं. Royal Challengers Bengaluru. Swastik Chikara hits the big 2️⃣0️⃣ and that’s plenty to cheer about! 🤩 🎥 Tune in for a bash packed with joy, cake, and a special request to Virat Bhai, all captured on @BigBasket_Com presents RCB Bold Diaries! 🎂🙌#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2025 pic.twitter.com/WkjDb5xspe — Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 3, 2025 स्वस्तिक चिकारा के जन्मदिन का जश्न सिर्फ कोहली तक ही सीमित नहीं रहा. उन्होंने टीम के अन्य खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के साथ भी इसे सेलिब्रेट किया. वह बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक और हेड कोच एंडी फ्लावर को भी केक खिलाते हैं, जबकि टीम के बाकी खिलाड़ी मस्ती-मजाक में उनके चेहरे पर केक लगाने से नहीं चूकते. यह सब तब हुआ जब पिछली रात RCB को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बावजूद टीम के खिलाड़ियों के बीच उत्साह कम नहीं हुआ. इस समय RCB ने तीन में से दो मैच जीते हैं और अंक तालिका में टॉप-3 में बनी हुई है. स्वस्तिक चिकारा ने बचपन से ही क्रिकेट को अपना सबकुछ मान लिया और कभी स्कूल नहीं गए. यूपी टी20 लीग में शानदार प्रदर्शन के बाद RCB ने उन्हें 2025 की नीलामी में 30 लाख रुपये में खरीदा, हालांकि 2024 में उन्हें खरीदने वाली दिल्ली कैपिटल्स ने भी उनके लिए बोली लगाई थी, लेकिन ऑक्शन कंडक्ट करने वाली मल्लिका सागर ने इस पर ध्यान नहीं दिया. हालांकि अब तक उन्हें IPL में डेब्यू का मौका नहीं मिला, लेकिन उनकी आक्रामक बल्लेबाजी किसी भी गेंदबाज के लिए खतरा बन सकती है. आरसीबी का अगला मैच अब 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा. यह मुकाबला एकबार फिर वानखेड़े में स्पोर्ट्सा जाएगा, जहां मुंबई ने पिछले मैच में केकेआर को बुरी तरह शिकस्त दी थी, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि हार्दिक पांड्या की मुंबई पाटीदार का सामना कैसे करेगी.   धुआंधार जीत से KKR बमबम, SRH को हराकर तोड़ डाला CSK का रिकॉर्ड, रच दिए तीन नए कीर्तिमान आईपीएल इतिहास में हुआ पहली बार, डेब्यू मैच में ही SRH के गेंदबाज ने किया बड़ा कारनामा, देखें Video ‘जो जब करना था किया, अब…’ मुंबई इंडियंस के साथ खुश नहीं रोहित शर्मा? जहीर खान के साथ ये कैसी बातचीत, देखें Video The post पहले परफ्यूम निकाला, अब काट खाई विराट की उंगली! फिर कर दी बड़ी डिमांड, देखें दुलारे खिलाड़ी का Video appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बोकारो में बंद का दिख रहा असर, आक्रोशित लोगों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़, वीरान पड़ी हैं सड़कें

बोकारो, मुकेश झा: बोकारो में गुरुवार को विस्थापित अप्रेंटिस संघ पर हुई लाठी चार्ज के बाद हुई मौत पर बवाल बढ़ गया है. जिसके बाद आजसू ने बोकारो बंद की घोषणा की. शुक्रवार सुबह से ही इसका असर जिले में दिखने लगा है. बोकारो स्टील प्लांट के सभी गेट को बंद कर दिया गया है. कई प्रमुख सड़कों को लोगों ने जाम लगा दिया है. आक्रोशितों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए आगजनी की घटना को भी अंजाम दिया है. बंद का समर्थन कर रहे लोगों में बीएसएल के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है. बीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी आजसू के कार्यकर्ता सुबह से ही बोकारो के प्रमुख चौक चौराहों पर जाकर घटना का विरोध करना शुरू कर दिया. इस दौरान आवागमन ठप कर दिया गया. वे बीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे. शहर के जोधाडीह मोड़ हो या फिर चास में स्थित तेलमोच्चो पुल हर जगह आजसू के कार्यकर्ताओं ने रोड जाम कर दिया है. साथ ही साथ कई पेट्रोल पंप को भी बंद कर दिया गया है. बोकारो के नया मोड़ से नहीं खुली कोई बस वहीं, बोकारो के नया मोड़ से कोई भी बस नहीं खुली. उकरीद मोड़ के पास मुख्य सड़क पर इधर-उधर वाहन लगाकर रोड को ब्लॉक कर दिया गया है. सड़कें वीरान पड़ी है. दूसरी तरफ बंद के मद्देनजर जगह जगह भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. Also Read: विस्थापितों और CISF के बीच हुई झड़प मामले में BSL के मुख्य महाप्रबंधक गिरफ्तार, जांच के लिए बनी कमेटी The post बोकारो में बंद का दिख रहा असर, आक्रोशित लोगों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़, वीरान पड़ी हैं सड़कें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ram Navami 2025 : यूपी का बच्चा–बच्चा जय–जय श्री राम बोलेगा

Ram Navami 2025 : चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हर साल राम नवमी का त्योहार मनाया जाता है. यूपी में इसको लेकर तैयारी चल रही है. 6 अप्रैल दिन रविवार को राम नवमी इस साल है. रामनवमी के पावन मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जनपदों में 24 घंटे का श्रीरामचरिमानस का अखंड पाठ कराने के निर्देश दिए हैं. यूपी के सीएम योग ने कहा है कि 5 अप्रैल दिन शनिवार को दोपहर से अखंड मानस पाठ शुरू किया जाए. इसकी पूर्णाहुति 6 अप्रैल को श्रीरामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला के सूर्य तिलक के साथ की जाए. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सभी जनपदों में देवालयों और मंदिरों में  जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही है. शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बासंतिक नवरात्र और श्री रामनवमी से संबंधित तैयारियों की समीक्षा सीएम योगी ने की. मुख्यमंत्री ने कहा कि देवीपाटन मंदिर, बलरामपुर, शाकुम्भरी देवी मंदिर सहारनपुर, विंध्यवासिनी देवी धाम, म‍िर्जापुर आदि प्रमुख देवी मंदिरों और शक्तिपीठों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होगा. राम नवमी पर विशेष निगरानी 6 अप्रैल 2025 को राम नवमी के दिन विशेष प्रतिबंध लागू होगा, इस दिन पशु वध और मांस की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी. यूपी नगर निगम अधिनियम 1959 और खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 एवं 2011 के प्रावधानों के तहत, योगी प्रशासन ने अधिकारियों को उल्लंघन करने वालों पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. यह भी पढ़ें : इधर वक्फ बिल पास, उधर JDU में बवाल! कासिम अंसारी ने छोड़ी पार्टी, सीएम को भेजा इस्तीफा  सीएम योगी ने बूचड़खानों  को लेकर दिए खास निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश प्रशासन ने अवैध बूचड़खानों को बंद करने और धार्मिक स्थलों के 500 मीटर के दायरे में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का सख्त आदेश जारी किया है. नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने सभी जिलाधिकारियों, पुलिस आयुक्तों और नगर आयुक्तों को बूचड़खानों को तत्काल बंद करने और धार्मिक स्थलों के पास मांस बिक्री पर प्रतिबंध लागू करने के निर्देश दिए हैं. पुराने आदेशों की पुनर्बहाली 2014 और 2017 में जारी आदेशों का हवाला देते हुए योगी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध पशु वध और धार्मिक स्थलों के पास मांस बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित होगी. इस फैसले को प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समितियों का गठन किया गया है. इनमें पुलिस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पशुपालन विभाग, परिवहन विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अधिकारी शामिल होंगे. The post Ram Navami 2025 : यूपी का बच्चा–बच्चा जय–जय श्री राम बोलेगा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रेलवे स्टेशन के बाद अब एयरपोर्ट पर भी मैथिली में उदघोषणा, दरभंगा के सांसद ने दी मंत्री को बधाई

Maithili at Airport: पटना. मोबाइल फोन और रेलवे स्टेशन के बाद अब एयरपोर्ट पर भी अंग्रेजी हिंदी के साथ मैथिली सुनने को मिलेगा. नागर विमानन मंत्रालय ने दरभंगा एयरपोर्ट पर मैथिली भाषा में भी उद्घोषणा करने का निर्देश दिया है. मंत्रालय के इस निर्णय पर खुशी जाहिर करते हुए दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मिलकर उन्हें धन्यवाद कहा है. प्रशासन के इस फैसले से न केवल यात्रियों को अपनी भाषा में बातों को समझने का अवसर मिलेगा, बल्कि मैथिली भाषी युवा को रोजगार के नये अवसर भी उपलब्ध होंगे. आज से शुरू हुई आकासा की सेवा मिथिला के लोगों की मांग को पूरा करते हुए नयी विमानन कंपनी आकासा की सेवा दरभंगा एयरपोर्ट से शुरू करने के लिए भी गोपाल जी ठाकुर ने नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू को बधाई दी. इस उड़ान से उत्तर बिहार के यात्रियों को सीधी हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘चप्पल के साथ हवाई यात्रा’ के सपने को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है. दरभंगा एयरपोर्ट से अकासा एयरलाइन की उड़ान सेवा 4 अप्रैल से शुरू हुई है. इसकी शुरुआत केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू और दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर हरी झंडी दिखाकर की. उड़ान प्रशिक्षण अकादमी की मांग सांसद ठाकुर ने मंत्री से मुलाकात के दौरान दरभंगा एयरपोर्ट से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की. उन्होंने मंत्री को पत्र सौंपकर दर्जनों मांगें रखीं. सांसद ने बताया कि दरभंगा एयरपोर्ट सामरिक दृष्टिकोण से अहम है. यहां उड़ान प्रशिक्षण अकादमी की स्थापना की जानी चाहिए. इससे मिथिला और पूर्वोत्तर हिंदुस्तान के युवाओं को प्रशिक्षण मिल सकेगा. सांसद ठाकुर ने एयरपोर्ट पर यात्री कैफे का आउटलेट शुरू करने, मिथिला की संस्कृति से जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धियों के प्रदर्शन के लिए अलग क्षेत्र देने, रांची, पुणे, हैदराबाद और अयोध्या के लिए उड़ान सेवा शुरू करने की मांग की. जल्द चालू हो नाइट लैंडिंग सिस्टम सांसद ठाकुर ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री से 34 करोड़ की लागत से बने अस्थायी टर्मिनल भवन का लोकार्पण जल्द कराने का आग्रह किया. साथ ही कहा कि यहां कैट-2 के साथ आधुनिक उपकरण लगाने की जरूरत है. सांसद ने नाइट लैंडिंग सिस्टम की प्रक्रिया पूरी करने, मुंबई के लिए इंडिगो की दैनिक सेवा शुरू करने, 78 एकड़ में 912 करोड़ की लागत से बन रहे नए सिविल एनक्लेव को समय पर पूरा करने की मांग की. सांसद ने एयरपोर्ट पर सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ को सौंपने की मांग की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहयोग से दरभंगा एयरपोर्ट लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है. Also Read: बिहार की 4 नदियों पर बनेंगे 12 नए पुल, इन शहरों से लोग अब तीन घंटे में पहुंचेंगे पटना The post रेलवे स्टेशन के बाद अब एयरपोर्ट पर भी मैथिली में उदघोषणा, दरभंगा के सांसद ने दी मंत्री को बधाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Premanand Ji Maharaj: कब्ज की समस्या से मिलेगी राहत, अपनाएं प्रेमानंद जी महाराज के ये चमत्कारी उपाय

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं. उनके वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं. वे अपने प्रवचनों के ज़रिए श्रद्धालुओं को जीवन का सही अर्थ समझाते हैं और उन्हें संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं. उनके पास लोग अपनी सांसारिक समस्याएं लेकर आते हैं, जिसका प्रेमानंद जी उन्हें बहुत ही शांति और सरलता से जवाब देते हैं. इसके अलावा, प्रेमानंद जी महाराज अपने भक्तों को आध्यात्मिक जीवन जीने की सलाह देते हैं. इसके अलावा, शारीरिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कुछ आयुर्वेदिक इलाज के बारे में भी सलाह देते हैं. ऐसे ही एक बार उन्होंने पेट के कब्ज से राहत पाने के लिए कुछ आयुर्वेदिक सुझाव दिये हैं, जिसे अपनाकर आप कुछ दिनों से पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं. प्रेमानंद जी महाराज के सरल उपाय खासतौर पर सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने की आदत डालें, यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखेगा. ताजे फल, हरी सब्जियां और दलिया जैसी चीजें पेट को साफ करने में मदद करती हैं. रोजाना प्राणायाम, कपालभाति और हल्का व्यायाम करने से कब्ज की समस्या दूर होती है. ध्यान और मेडिटेशन को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं, इससे मानसिक शांति मिलेगी और पाचन भी बेहतर होगा. ज्यादा तेल-मसाले से बचें और पौष्टिक आहार को अपनी थाली में शामिल करें. यह भी पढ़ें- Premanand Ji Maharaj: क्या आप समय को महत्व नहीं देते हैं? हो जाएं सावधान, प्रेमानंद जी महाराज ने बताई समय की उपयोगिता यह भी पढ़ें- Premanand Ji Maharaj: मन का मायाजाल या बुरी नजर? प्रेमानंद जी महाराज ने बताया सच, अपनाएं ये उपाय प्रेमानंद महाराज का खास उपाय अगर पेट साफ और दुरुस्त रखना चाहते हैं, तो महाराज जी के बताए इस प्राकृतिक और आसान उपाय को अपनाएं. सामग्री 1 चम्मच- त्रिफला चूर्ण 1 गिलास- गुनगुना पानी 1 चम्मच- शहद इस तरह करें इस्तेमाल? रात को सोने से पहले 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी में अच्छे से मिलाएं.अगर स्वाद में हल्का बदलाव चाहिए, तो 1 चम्मच शहद भी मिला सकते हैं.इस मिश्रण को रोजाना पीने से कब्ज की समस्या धीरे-धीरे खत्म हो जाती है. यह भी पढ़ें- प्रेमानंद जी महाराज ने तलाक बढ़ने की बताई वजह, हर शख्स को जाननी चाहिए ये बातें Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है. The post Premanand Ji Maharaj: कब्ज की समस्या से मिलेगी राहत, अपनाएं प्रेमानंद जी महाराज के ये चमत्कारी उपाय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सुहागरात पर दुल्हन ने की ऐसी हरकत,सहम गया दुल्हा! परिवार पर आ गई सामत

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नई नवेली दुल्हन ने सुहागरात पर ही अपने पति को धमका दिया और घरवालों को भी चुप रहने की हिदायत दी. यह विवाद इतना बढ़ा कि दूल्हे को अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करानी पड़ी. कैसे शुरू हुआ विवाद? यह घटना बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र की है, जहां एक युवक का जनवरी में निकाह हुआ था. शादी सामान्य रीति-रिवाजों से हुई थी और दोनों परिवारों में खुशी का माहौल था. लेकिन सुहागरात के समय जब दूल्हा अपने कमरे में दाखिल हुआ, तो दुल्हन ने साफ शब्दों में कह दिया कि उसे छूना भी मत. इसके बाद उसने धमकी दी कि यदि दूल्हा उसे छूने की कोशिश करेगा, तो वह जहर खा लेगी. इसके साथ ही दुल्हन ने घरवालों को इस बारे में बताने से भी मना कर दिया. तीन महीने तक नहीं निभाए रिश्ते दूल्हे ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने तीन महीने तक उसे अपने पास नहीं आने दिया. हर बार जब वह पास जाने की कोशिश करता, तो पत्नी यह कहकर धमकी देती कि वह किसी और से प्यार करती है और परिवार के दबाव में शादी की है. दुल्हन ने दूल्हे से साफ कह दिया कि उसे छोड़ दे और इस शादी की पूरी जिम्मेदारी खुद उठाए. जब घरवालों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की, तो उसने ससुर पर छेड़खानी का झूठा आरोप लगाने की धमकी दी. युवक की मां दिल की मरीज हैं जिससे परिवार में तनाव फैल गया और अंत में उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. दूल्हे ने दर्ज कराया केस इस पूरे मामले में दूल्हे ने अपनी पत्नी और उसके भाइयों के खिलाफ जान से मारने की धमकी, धोखाधड़ी और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह भी देखा जा रहा है कि क्या यह शादी सिर्फ एक साजिश थी या इसके पीछे कोई और कारण था. इस समय पुलिस मामले की गहरी जांच कर रही है. The post सुहागरात पर दुल्हन ने की ऐसी हरकत,सहम गया दुल्हा! परिवार पर आ गई सामत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

4 अप्रैल 2025 के लिए क्या हैं क्वॉर्डल के जवाब?

Quordle एक रोमांचक और दिमागी कसरत करवाने वाला शब्द पहेली गेम है, जिसमें खिलाड़ियों को एक साथ चार अलग-अलग पांच-अक्षर वाले शब्दों का अनुमान लगाना होता है. यह गेम रोजाना एक नई चुनौती प्रस्तुत करता है, जिससे खिलाड़ियों को अपने शब्द ज्ञान को निखारने का शानदार अवसर मिलता है. जनवरी 2022 में लॉन्च होने के बाद से ही इस गेम ने तेजी से लोकप्रियता हासिल की और आज यह दुनिया के सबसे पसंदीदा वर्ड पजल गेम्स में से एक बन चुका है. कैसे स्पोर्ट्सें Quordle? Quordle स्पोर्ट्सते समय खिलाड़ियों को नौ प्रयासों में चारों शब्दों को सही-सही पहचानना होता है. इस गेम में एक खास रंग कोडिंग प्रणाली होती है, जो सही उत्तर की ओर इशारा करती है:हरा (Green): अक्षर सही स्थान पर हैपीला (Yellow): अक्षर सही है लेकिन स्थान गलत हैग्रे (Gray): अक्षर शब्द में मौजूद नहीं हैये संकेत खिलाड़ियों को सही उत्तर तक पहुंचने में सहायता करते हैं और स्पोर्ट्स को और अधिक दिलचस्प बनाते हैं. Quordle स्पोर्ट्सने के लाभ यह गेम न केवल मनोरंजन प्रदान करता है, बल्कि मस्तिष्क को तेज और सक्रिय रखने में भी मदद करता है.इसे स्पोर्ट्सने से शब्दावली (Vocabulary) मजबूत होती है और लॉजिकल थिंकिंग विकसित होती है.Quordle एक बेहतरीन समस्या-समाधान (Problem-solving) का अभ्यास कराता है.इसमें एक प्रैक्टिस मोड भी उपलब्ध है, जिससे खिलाड़ी अपनी क्षमताओं को बेहतर बना सकते हैं. Quordle की लोकप्रियता इसकी रोचक पहेलियों और नए चैलेंज के कारण लगातार बढ़ रही है. अगर आपको वर्ड गेम्स पसंद हैं, तो यह गेम आपकी बुद्धिमत्ता को परखने और मजे करने का एक बेहतरीन तरीका हो सकता है! Quordle Answers April 4th 2025 आज के क्वॉर्डल शब्दों के लिए हमारे संकेत इस प्रकार हैं: संकेत 1: शब्द 1 O से शुरू होता है, 2 L से, 3 C से और 4 B से.संकेत 2: शब्द का अंत – 1: N, 2: Y, 3: O, 4: E.संकेत 3: शब्द 1 – ओक के पेड़ की लकड़ी से बना है.संकेत 4: शब्द 2 – पागल या मूर्ख.संकेत 5: शब्द 3 – एक दुर्लभ, असामान्य या पेचीदा वस्तु.संकेत 6: शब्द 4 – खड़ी ढलानों और सपाट शीर्ष वाली एक अलग पहाड़ी (एक मेसा के समान लेकिन उससे संकरी). Daily Quordle Classic 1166 Answer on 4th April 4 अप्रैल को डेली क्वॉर्डल क्लासिक 1166 का उत्तर क्या है?यदि उपरोक्त संकेत आपकी मदद नहीं करते हैं, तो 4 अप्रैल, 2024 को जारी क्वॉर्डल 1166 का उत्तर नीचे देखा जा सकता है: OAKENLOOPYCURIOBUTTE टेक्नोलॉजी की अन्य समाचारें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें The post 4 अप्रैल 2025 के लिए क्या हैं क्वॉर्डल के जवाब? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 से पहले फिल्में नहीं चलने पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ऐसे निर्देशक और कहानियां…

Box Office: बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल एक बार फिर से अपनी अपकमिंग फिल्म जाट से बड़े पर्दे पर दमदार वापसी करने जा रहे हैं. ‘गदर 2’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद एक बार फिर से सनी अपना जादू दर्शकों पर चलाने के लिए तैयार है. जाट में उनका एक्शन अवतार देखने लायक होने वाला है. फिल्म में वह रणदीप हुड्डा से दो-दो हाथ करते दिखेंगे. हालांकि ‘गदर 2’ से पहले उनकी सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पा रही थी. ऐसा क्यों हो रहा था अब इसपर जाट एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. सनी देओल बोले- मैं अपने काम और फिल्मों के प्रति… सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म जाट के प्रमोशन में लगे हुए हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज हो रही. ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा संग बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि गदर 2 से पहले उनकी कई फिल्मों में कोई खास प्रदर्शन नहीं किया. एक्टर ने इसपर कहा, ” जहां तक मेरी जर्नी की बात है, मैं हमेशा मजाक करता हूं कहता हूं कि मेरा करियर गदर खत्म हो गया और गदर 2 के बाद मेरा करियर फिर से शुरू हो गया. मैं अपने काम और फिल्मों के प्रति बहुत जुनूनी रहा. मेरी प्राथमिकता फिल्म की स्टोरी और बाकी किरदार होते हैं, ना कि सिर्फ मैं. ” ‘जब मैंने अपने बेटे…’ सनी देओल ने बताया कि उन्होंने एक साथ कई काम करने शुरू कर दिया, जिसमें निर्देशन, निर्माण शामिल था. एक्टर कहते हैं, उन एक्स्ट्रा जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए वे कहीं खो गए. मुझे ऐसे निर्देशक और कहानियां भी नहीं मिल रही थीं जो मेरी संवेदनाओं से मेल खा सकें, लेकिन मैंने अलग-अलग रास्ते अपनाने की कोशिश की और कभी हार नहीं मानी.” आगे एक्टर ने बताया ”जब मैंने अपने बेटे के लिए फिल्म बनाई, मैंने डिसाइड कर लिया अब इसका अंत है और मुझे फिर से एक्टर बनना है. सौभग्य से मुझे गदर 2 मिल गई.” यह भी पढ़ें- Manoj Kumar की पहली सैलरी कितनी थी? जिस फिल्म के लिए हिंदुस्तान कुमार ने बेचा था बंगला, उसने तोड़े थे कमाई के सारे रिकॉर्ड The post बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 से पहले फिल्में नहीं चलने पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ऐसे निर्देशक और कहानियां… appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top