Hot News

April 4, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Manoj Kumar Death: 87 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए मनोज कुमार, ‘भारत की बात सुनाने वाले’ एक्टर के रूप में बनायी पहचान

Manoj Kumar Death: दिग्गज एक्टर, फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, गीतकार और संपादक मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन हो गया. फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें ‘हिंदुस्तान कुमार’ के नाम से खास पहचान मिली थी. आज सुबह उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली. उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार, दादा साहब फाल्के, पद्म श्री पुरस्कार और 8 फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था. उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में सोक लहर दौड़ गई है. https://x.com/ANI/status/1907971047669858687?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1907971047669858687%7Ctwgr%5E9e8d4be1d3019362ac8b3c0bc4fbfd2fce4edde0%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatvnews.com%2Fentertainment%2Fnews%2Fmanoj-kumar-known-for-patriotic-films-nickname-bharat-kumar-passes-away-at-87-kokilaben-dhirubhai-ambani-hospital-2025-04-04-983832 मनोज कुमार का असली नाम जानते हैं आप? मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को पाकिस्तान में एक पंजाबी हिंदू ब्राह्मण परिवार में हुआ था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनका असली नाम हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी था, हालांकि बाद में उन्होंने अपना नाम बदल लिया. उनके नाम बदलने के पीठछे की कहानी बहुत दिलचस्प है. उन्होंने बचपन में फिल्म शबनम देखी थी, जिसमें दिलीप कुमार और कामिनी कौशल ने लीड रोल निभाया था. उस फिल्म में दिलीप कुमार के किरदार का नाम मनोज था. इस फिल्म में एक्टर से मनोज कुमार बहुत प्रभावित हुए, जिसके बाद उन्होंने अपना नाम बदल कर मनोज कुमार कर लिया. The post Manoj Kumar Death: 87 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए मनोज कुमार, ‘हिंदुस्तान की बात सुनाने वाले’ एक्टर के रूप में बनायी पहचान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कर्क राशि वालों का वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा, देखें 6 से 12 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल

Cancer Weekly Horoscope 06 April to 12 April 2025: अप्रैल माह का आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल. करियर—इस सप्ताह क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है, जिससे आप अपने करियर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे. वित्तीय मामलों, व्यक्तिगत संपत्ति, निधि और वित्त से संबंधित सभी गतिविधियाँ आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित करेंगी, जिससे आप वित्तीय समस्याओं का समाधान कर सकेंगे. उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों के लिए मेहनत और प्रयास से उनके लक्ष्यों की प्राप्ति संभव है. व्यक्तिगत जीवन—व्यक्तिगत जीवन के लिए यह सप्ताह सकारात्मक है. यदि आप नवविवाहित हैं, तो आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा. परिवार में संतान की संभावना भी बन रही है. प्रेम संबंधों में भी अच्छे अवसर मिलेंगे, और संभव है कि आप उसी व्यक्ति से विवाह का बंधन बना सकें, जिसके साथ आपका प्रेम चल रहा है. नए प्रेम संबंधों के लिए भी यह समय अनुकूल है. फैमिली-लाइफ—सामाजिक और पारिवारिक दायरे में आपकी प्रतिष्ठा और स्थिति उच्चतम स्तर पर होगी. आपको मित्रों और परिवार का समर्थन प्राप्त होगा. आप पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे. परिवार में शुभ कार्यों का आयोजन होने की संभावना है. सप्ताह के मध्य में पारिवारिक कार्यों में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. कुछ जातकों को रक्त संबंधी बीमारियों, शरीर में चोट, फोड़े आदि का खतरा हो सकता है. शुभ दिन-मंगलवार,शनिवारशुभ तारीख-7,10शुभ रंग-बादामी,क्रीम The post कर्क राशि वालों का वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा, देखें 6 से 12 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Free Fire Redeem Codes: 4 अप्रैल 2025 के लिए गरेना फ्री फायर मैक्स के 100% वर्किंग रिडीम कोड्स

Garena Free Fire MAX एक लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम है, जिसे बेहतर ग्राफिक्स और इमर्सिव गेमप्ले अनुभव के लिए डिजाइन किया गया है. इस गेम में खिलाड़ी एक आइलैंड पर उतरते हैं और अंतिम तक जीवित रहने की कोशिश करते हैं. गेम में विभिन्न इन-गेम पुरस्कार (Awards) मिलते हैं, जो मिशन पूरा करने, इवेंट्स में भाग लेने और लॉग-इन रिवॉर्ड्स के रूप में प्राप्त किए जा सकते हैं. खिलाड़ियों को नए कैरेक्टर्स, गन स्किन्स, डायमंड्स, गोल्ड, बंडल्स और लूट क्रेट्स जैसे कई आकर्षक आइटम्स मिलते हैं. ये इनाम न केवल गेम में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करते हैं, बल्कि गेमप्ले को अधिक रोमांचक भी बनाते हैं. The post Free Fire Redeem Codes: 4 अप्रैल 2025 के लिए गरेना फ्री फायर मैक्स के 100% वर्किंग रिडीम कोड्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दूल्हन की मांग में सजेगा अब बिहार का सिंदूर, बिक्सा ओरियाना से मिलेगी प्राकृतिक ठंडक

Made in Bihar : भागलपुर. बिहार के सबौर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) ने बिक्सा ओरियाना (अन्नाटो) से प्राकृतिक सिंदूर (सिया सिन्दूर) के उत्पादन में एक महत्वपूर्ण नवाचार किया है. इस उपलब्धि को मान्यता देते हुए ‘बिहार स्टार्टअप’ ने कटिहार की रीना सिंह को इस नवाचार के वाणिज्यीकरण के लिए 10 लाख रुपये का अनुदान दिया है. यह पहल निदेशक अनुसंधान डॉ. ए के सिंह और डॉ. वी. शाजिदा बानो के वैज्ञानिक मार्गदर्शन में और बीएयू, सबौर के कुलपति, डॉ. डी आर सिंह के नेतृत्व में चल रही है. पिगमेंट के लिए प्रसिद्ध बिक्सा ओरियाना बताया गया कि यह शोध बिक्सा ओरियाना पर केंद्रित है, जो अपने प्राकृतिक बिक्सिन रंजक (पिगमेंट) के लिए प्रसिद्ध है. यह एक पर्यावरण-अनुकूल, गैर-विषाक्त विकल्प प्रदान करता है, जो सीसे (लेड) और पारे (मरकरी) जैसी भारी धातुओं से मुक्त होता है. सिंथेटिक सिंदूर में पाए जाने वाले ये रसायन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं. इस परियोजना में उन्नत निष्कर्षण, स्थिरीकरण और सूत्रीकरण तकनीकों का उपयोग किया गया है, जिससे रंग स्थिरता, शेल्फ-लाइफ और उत्पाद की सुरक्षा को बढ़ाया जा सके. स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का हल डॉ. डीआर सिंह ने इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा, “यह शोध बीएयू सबौर की वैज्ञानिक उत्कृष्टता और कृषि-उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.” उन्होंने कहा कि बिक्सा ओरियाना की प्राकृतिक रंजक क्षमता का उपयोग करके हम स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को हल कर रहे हैं और साथ ही ग्रामीण जैव-आर्थिकी विकास को बढ़ावा दे रहे हैं. यह पहल जैव-तकनीकी नवाचारों को और प्रेरित करेगी. इस क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं अनुसंधान निदेशक डॉ. एके सिंह ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर जोर देते हुए कहा, “वनस्पति-आधारित जैव-रंजकों की व्यापक संभावनाएं हैं, और यह पहल उनके व्यावसायिक अनुप्रयोगों का एक उत्कृष्ट उदाहरण है. हमारी अनुसंधान टीम ने उन्नत निष्कर्षण और स्थिरीकरण तकनीकों को अपनाकर प्राकृतिक सिन्दूर की शुद्धता और स्थिरता को अधिकतम किया है। भविष्य में पादप-रसायन आधारित व्यावसायिक अनुप्रयोगों की संभावनाएं और भी बढ़ेंगी.” सौंदर्य प्रसाधन और पोषण उत्पादों के क्षेत्र में नए आयाम बिक्सा ओरियाना से प्राकृतिक सिंदूर का सफल वाणिज्यीकरण किसानों, लघु उद्योगों और स्त्री उद्यमियों के लिए नए अवसर पैदा करेगा, जिससे ग्रामीण रोजगार और बिहार के कृषि क्षेत्र में मूल्य संवर्धन (वैल्यू-एडिशन) को बढ़ावा मिलेगा. यह पहल जैव-प्रौद्योगिकी आधारित उत्पाद विकास की दिशा में एक नया मील का पत्थर साबित होगी, जिससे प्राकृतिक रंग, सौंदर्य प्रसाधन और पोषण उत्पादों के क्षेत्र में नए आयाम खुलेंगे. Also Read: बिहार की 4 नदियों पर बनेंगे 12 नए पुल, इन शहरों से लोग अब तीन घंटे में पहुंचेंगे पटना The post दूल्हन की मांग में सजेगा अब बिहार का सिंदूर, बिक्सा ओरियाना से मिलेगी प्राकृतिक ठंडक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिंह राशि वाले शत्रुओं के षड्यंत्र विफल होंगे, देखें 6 से 12 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल

Leo Weekly Horoscope 06 April to 12 April 2025: अप्रैल माह का आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल. सिंह साप्ताहिक राशिफल 06 अप्रैल से 12 अप्रैल 2025 कैरियर— इस सप्ताह कैरियर के क्षेत्र में परिणाम मिश्रित रहेंगे. पिछले कुछ दिनों से चल रही चिंताजनक स्थितियों में सुधार देखने को मिलेगा. आपके व्यवसाय में जो मंदी आई थी, वह अब फिर से गति पकड़ने लगेगी. आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी. उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं को सफलता प्राप्त होगी. शोध और यात्रा से संबंधित गतिविधियाँ भी सक्रिय होंगी. पर्सनल लाइफ— इस सप्ताह व्यक्तिगत जीवन में स्थिति सकारात्मक है. गुप्त शत्रुओं के षड्यंत्र विफल होंगे. आपसी संबंधों में गहराई आएगी और एक-दूसरे को समझने में आसानी होगी. यदि आपका पहले से प्रेम संबंध है और आप विवाह के इच्छुक हैं, तो भाग्य आपके पक्ष में रहेगा. फैमिली लाइफ—इस सप्ताह आपके पारिवारिक जीवन में विशेष महत्व रहेगा. दांपत्य जीवन में सुख और शांति का अनुभव करेंगे. मनोरंजन, सामाजिक मेलजोल, मित्रों के साथ भोज और समारोहों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा, और इसके लिए आपकी आंतरिक प्रवृत्ति भी सक्रिय रहेगी. पूंजी निवेश से संबंधित योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करें. शुभ दिन-रविवार,बुधवारशुभ तारीख-8,9शुभ रंग-लाल,भूरा The post सिंह राशि वाले शत्रुओं के षड्यंत्र विफल होंगे, देखें 6 से 12 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आईपीएल इतिहास में सुनील नरेन का ‘दोहरा शतक’, हासिल किया ऐसा मुकाम, जिसके लिए तरस गए बड़े-बड़े नाम

IPL Record Sunil Narine: किसी भी टीम के लिए कई खिलाड़ी आते हैं चले जाते हैं. आईपीएल में हर बार मेगा नीलामी के बाद खिलाड़ी एक टीम छोड़कर दूसरे टीम का हिस्सा बन जाते हैं, लेकिन लंबे समय तक कोई खिलाड़ी एक ही फ्रैंचाइजी के लिए स्पोर्ट्से तो यह काफी बड़ी बात होती है. वैसा ही कुछ सुनील नरेन ने किया, केकेआर के कई कप्तान बदले, लेकिन वे शुरुआत से ही उसका हिस्सा हैं. अब उन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी के लिए स्पोर्ट्सते हुए एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया है. ईडन गार्डन्स में स्पोर्ट्से गए आईपीएल 2025 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ स्पोर्ट्सते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की. नरेन ने KKR के लिए 200 विकेट पूरे कर लिए, ऐसा करने वाले वे फ्रेंचाइजी के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. नरेन ने इस मुकाबले में चार ओवर में 30 रन देकर एक विकेट (कामिंडु मेंडिस) झटका. 2012 में डेब्यू करने के बाद से उन्होंने KKR के लिए 189 मैचों में 24.14 की औसत से 200 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/19 रहा है, जो उनका इकलौता पांच विकेट हॉल है. इसके अलावा उन्होंने आठ बार चार विकेट भी झटके हैं. उन्होंने आईपीएल में 182 विकेट तो चैंपियंस लीग में कुल 18 विकेट के साथ अपने विकेटों की कुल संख्या 200 पहुंचा दी है. Sunil Narine 200 Wicket Record for KKR. 𝐍𝐚-𝐫𝐞𝐢𝐠𝐧!🔥 pic.twitter.com/sf2nYSkDCd — KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 3, 2025 इसके साथ ही आईपीएल के इतिहास में सुनील नरेन चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. वहीं, एक ही टीम के लिए T20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में नरेन अब दूसरे स्थान पर हैं, उनसे आगे केवल समित पटेल हैं, जिन्होंने नॉटिंघमशायर के लिए 208 विकेट लिए हैं. क्रिस वुड भी इस लिस्ट में तेजी से ऊपर चढ़ रहे हैं. तीसरे नंबर पर काबिज हैम्पशायर के इस गेंदबाज ने अब तक 199 विकेट झटके हैं और जल्द ही 200 क्लब में शामिल हो सकते हैं. वहीं, टी20 के दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा 195 विकेट के साथ इस सूची में चौथे स्थान पर हैं. ग्लॉस्टरशायर के डेविड पेन ने भी लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और 193 विकेट अपने नाम किए हैं, जिससे वो पांचवें नंबर पर इस एलीट लिस्ट का हिस्सा बने हुए हैं. Most Wicket for a franchise in T20s. टी20 में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज समित पटेल (नॉटिंघमशायर) – 208 विकेट सुनील नरेन (केकेआर) – 200 विकेट क्रिस वुड (हैम्पशायर) – 199 विकेट लसिथ मलिंगा (मुंबई इंडियंस) – 195 विकेट डेविड पेन (ग्लॉस्टरशायर) – 193 विकेट IPL 2025 KKR vs SRH मैच का हाल टॉस जीतकर SRH ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया. शुरुआत में यह फैसला सही साबित हुआ जब उन्होंने क्विंटन डी कॉक और खुद सुनील नरेन को सस्ते में आउट कर दिया और KKR का स्कोर 16/2 कर दिया. हालांकि इसके बाद अजिंक्य रहाणे (27 गेंदों में 38 रन) और युवा बल्लेबाज़ अंगक्रिश रघुवंशी (32 गेंदों में 50 रन) ने शानदार वापसी कराई. हालांकि इसके बाद में वेंकटेश अय्यर (29 गेंदों में 60 रन) और रिंकू सिंह (17 गेंदों में नाबाद 32 रन) ने पांचवें विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी करते हुए KKR को 20 ओवर में 200/6 के मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया. SRH की ओर से मोहम्मद शमी (1/29) और हर्षल पटेल (1/43) को सफलता मिली, लेकिन बाकी गेंदबाज़ों को रन बचाने में संघर्ष करना पड़ा. पावर हिटर से सजी SRH की पारी रन चेज में लड़खड़ा गई. टीम कभी भी लय में नजर नहीं आई और लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे. हेनरिक क्लासेन (33 रन) और कामिंडु मेंडिस (27 रन) को छोड़ दें तो कोई भी बल्लेबाज़ टिककर नहीं स्पोर्ट्स सका. उनकी पूरी टीम 120 रन पर ऑलआउट हो गई. KKR की ओर से वैभव अरोड़ा (3/29) और वरुण चक्रवर्ती (3/22) ने शानदार गेंदबाज़ी की, जिससे SRH की पूरी टीम 120 रन पर ऑलआउट हो गई और केकेआर ने 80 रन से मुकाबला जीत लिया. ‘पिच अच्छी थी, लेकिन…’ केकेआर के खिलाफ मैच गंवाने के बाद बोले पैट कमिंस, हार के कारणों को गिनाया SRH के खिलाफ जीता KKR, अय्यर और रिंकू सिंह ही नहीं, रहाणे ने इन दो खिलाड़ियों को भी दिया क्रेडिट The post आईपीएल इतिहास में सुनील नरेन का ‘दोहरा शतक’, हासिल किया ऐसा मुकाम, जिसके लिए तरस गए बड़े-बड़े नाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कन्या राशि वाले सफलता की ओर अग्रसर होंगे, देखें 6 से 12 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल

Virgo Weekly Horoscope 06 April to 12 April 2025: अप्रैल माह का आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल. कन्या साप्ताहिक राशिफल 06 अप्रैल से 12 अप्रैल 2025 कैरियर—इस सप्ताह आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है. लंबे समय से रुके हुए कार्यों में सुधार होगा. आपके करियर में अप्रत्याशित लाभ की संभावना है. इंटरव्यू और अन्य अवसरों में सफलता प्राप्त होगी. छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना शुरू करेंगे. आप अपनी पसंद के कार्यों में संलग्न होंगे और सफलता की ओर अग्रसर होंगे. आप अपने व्यवसाय को सुधारने के लिए प्रयास करेंगे. नेतृत्वक और सामाजिक लाभ भी प्राप्त होगा. पर्सनल लाइफ—व्यक्तिगत जीवन के लिए यह समय अनुकूल है. प्रेम जीवन में पिछले कुछ दिनों से चल रही समस्याओं का समाधान होने की संभावना है. आपसी प्रेम में वृद्धि होगी. अविवाहितों के लिए विवाह का योग बन सकता है. फैमिली लाइफ—आप परिवारिक जीवन में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम रहेंगे. स्त्रीओं के लिए यह समय संतुलित है. अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है. परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होगा, जिसमें मित्रों और रिश्तेदारों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी. पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी. शुभ दिन-बुधवार,शुक्रवारशुभ तारीख-7,9शुभ रंग-सफेद,आसमानी, The post कन्या राशि वाले सफलता की ओर अग्रसर होंगे, देखें 6 से 12 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तुला राशि वालों को मिलेंगे करियर में तरक्की के संकेत, जानें 6 से 12 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

Libra Weekly Horoscope 06 April to 12 April 2025: अप्रैल माह का आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल. तुला साप्ताहिक राशिफल 06 अप्रैल से 12 अप्रैल 2025 कैरियर—इस सप्ताह, यदि आप अपने करियर में तेजी से प्रगति करना चाहते हैं, तो आपको अधिक मेहनत के साथ काम करना होगा. आप व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं. किसी बड़ी कंपनी या पार्टी से ऑर्डर मिलने की संभावना है. नौकरी में आपके बॉस आपसे संतुष्ट रहेंगे. युवतियाँ युवाओं की तुलना में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में अधिक सक्षम होंगी. पर्सनल लाइफ-व्यक्तिगत जीवन में, मानसिक तनाव और उलझनों का समाधान होगा. इस समय, आप किसी के साथ भावनात्मक संबंध स्थापित कर सकते हैं, जो आपके जीवन में एक नया मोड़ ला सकता है. अविवाहित व्यक्तियों को विवाह के प्रस्ताव मिलने की संभावना है. फैमिली लाइफ—आप परिवारिक जीवन में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम रहेंगे. स्त्रीओं के लिए यह समय संतुलित है. अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है. परिवार में शुभ कार्य संपन्न होंगे, जिसमें मित्रों और रिश्तेदारों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. आपको शुभ समाचार मिलेंगे. पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी. शुभ दिन-सोमवार,शनिवारशुभ तारीख-9.11शुभ रंग-सफेद,जामुनिया The post तुला राशि वालों को मिलेंगे करियर में तरक्की के संकेत, जानें 6 से 12 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वृश्चिक राशि वालों का नए प्रेम संबंध शुरू हो सकते हैं, जानें 6 से 12 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

Scorpio Weekly Horoscope 06 April to 12 April 2025: अप्रैल माह का आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल. वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 06 अप्रैल से 12 अप्रैल 2025 कैरियर- इस सप्ताह करियर के क्षेत्र में आपको अनिश्चित परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. धन, पद और प्रतिष्ठा को लेकर आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं. युवा वर्ग कार्यक्षेत्र में उत्साह और ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे. आपके कार्यों में ग्लैमर का भी समावेश होगा. परीक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता की संभावना अनुकूल है. व्यापार में विशेष मेहनत से स्थिति में सुधार होगा. नौकरी में पदोन्नति के अवसर बनेंगे. कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे उदासीनता समाप्त होगी. पर्सनल लाइफ– व्यक्तिगत जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा, जो आपके मूड को बेहतर बनाएगा. कुछ लोगों के लिए नए प्रेम संबंध शुरू हो सकते हैं. नवविवाहितों का समय आनंद और मस्ती में बीतेगा. अविवाहितों के विवाह में कुछ देरी होने की संभावना है. फैमिली लाइफ-इस सप्ताह आपको पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में अधिक व्यस्तता का सामना करना पड़ेगा. रिश्तेदारों के साथ मतभेद, संतान की ओर से समस्याएं, और किसी कठिन परिस्थिति का सामना करना संभव है. संपत्ति से संबंधित कार्यों में रुकावट आ सकती है, जिससे चिड़चिड़ापन और मानसिक अशांति उत्पन्न होगी. आय और व्यय के बीच संतुलन कमजोर होगा, और क्रोध, उत्साह, और जल्दबाजी में वृद्धि देखने को मिल सकती है. शुभ दिन-रविवार,गुरूवारशुभ तारीख-6,12शुभ रंग-नारंगी,चंदन जैसा रंग The post वृश्चिक राशि वालों का नए प्रेम संबंध शुरू हो सकते हैं, जानें 6 से 12 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

धनु राशि वालों के रिश्तों में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं, देखें 6 से 12 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल

Sagittarius Weekly Horoscope 06 April to 12 April 2025: अप्रैल माह का आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल. धनु साप्ताहिक राशिफल 06 अप्रैल से 12 अप्रैल 2025 कैरियर– इस सप्ताह आपके करियर और वित्तीय स्थिति में अस्थिरता बनी रहेगी. नौकरी और व्यवसाय में कठिनाइयाँ उत्पन्न हो सकती हैं. गुप्त शत्रु आपके पीछे पड़कर नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे. नियमित आय में रुकावट आएगी, जिससे मन में अस्थिरता बनी रहेगी. युवाओं को नई नौकरी के लिए प्रस्ताव मिल सकता है, और यदि आप इसे स्वीकार करते हैं, तो यह आपके करियर के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा. उच्च शिक्षा के छात्रों के जीवन में तेजी आएगी. पर्सनल लाइफ– व्यक्तिगत जीवन में, रिश्तों में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं. छोटी-छोटी बातों पर टकराव और मानसिक तनाव हो सकता है. नवविवाहितों का समय खुशी से व्यतीत होगा. कुछ लोगों के लिए नए प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है, और विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए विवाह का योग बन सकता है. फैमिली लाइफ—फैमिली लाइफ में तनाव और विवाद का माहौल रहेगा, जो आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. कोई भी व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है. आर्थिक लेन-देन में अत्यधिक सतर्कता बरतें. माता-पिता या परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता उत्पन्न हो सकती है. स्त्रीओं के स्वास्थ्य में बाधा आने की संभावना है. शुभ दिन-बुधवार,शुक्रवारशुभ तारीख-6,9शुभ रंग-दुधिया सफेद,सिन्दूरी The post धनु राशि वालों के रिश्तों में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं, देखें 6 से 12 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top