Manoj Kumar Death: दिग्गज एक्टर, फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, गीतकार और संपादक मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन हो गया. फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें ‘हिंदुस्तान कुमार’ के नाम से खास पहचान मिली थी. आज सुबह उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली. उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार, दादा साहब फाल्के, पद्म श्री पुरस्कार और 8 फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था. उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में सोक लहर दौड़ गई है.
https://x.com/ANI/status/1907971047669858687?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1907971047669858687%7Ctwgr%5E9e8d4be1d3019362ac8b3c0bc4fbfd2fce4edde0%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatvnews.com%2Fentertainment%2Fnews%2Fmanoj-kumar-known-for-patriotic-films-nickname-bharat-kumar-passes-away-at-87-kokilaben-dhirubhai-ambani-hospital-2025-04-04-983832
मनोज कुमार का असली नाम जानते हैं आप?
मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को पाकिस्तान में एक पंजाबी हिंदू ब्राह्मण परिवार में हुआ था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनका असली नाम हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी था, हालांकि बाद में उन्होंने अपना नाम बदल लिया. उनके नाम बदलने के पीठछे की कहानी बहुत दिलचस्प है. उन्होंने बचपन में फिल्म शबनम देखी थी, जिसमें दिलीप कुमार और कामिनी कौशल ने लीड रोल निभाया था. उस फिल्म में दिलीप कुमार के किरदार का नाम मनोज था. इस फिल्म में एक्टर से मनोज कुमार बहुत प्रभावित हुए, जिसके बाद उन्होंने अपना नाम बदल कर मनोज कुमार कर लिया.
The post Manoj Kumar Death: 87 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए मनोज कुमार, ‘हिंदुस्तान की बात सुनाने वाले’ एक्टर के रूप में बनायी पहचान appeared first on Naya Vichar.

