Hot News

May 5, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दि कोशी सेंट्रल को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड पर ग्राहकों ने लाखों रुपये ठगी का लगाया आरोप

त्रिवेणीगंज बाजार स्थित पुरानी बैंक चौक के पास संचालित दि कोशी सेंट्रल को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड पर ग्राहकों ने लाखों रुपये की ठगी का गंभीर आरोप लगाया है. सोमवार को वर्षों से अपनी जमा राशि वापस लेने के लिए दर्जनों ग्राहक शाखा पहुंचे. लेकिन हर बार की तरह इस बार भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी. नाराज ग्राहकों ने इसकी शिकायत डायल 112 पर की. जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति की जांच की. मौके पर मौजूद थाना क्षेत्र के लालपट्टी निवासी मनीष कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 में सोसायटी में खाता खुलवाया था. बैंक प्रबंधन द्वारा भरोसा दिलाया गया था कि अन्य बैंकों की तुलना में बेहतर ब्याज दर दी जाएगी. इसके बाद प्रतिदिन एक कलेक्शन एजेंट उनके पास से एक हजार रुपये लेकर शाखा में जमा करता था. अब तक उनके कुल 01 लाख 3 हजार रुपये जमा है. लेकिन पिछले एक साल से बार-बार शाखा के चक्कर लगाने के बावजूद पैसा नहीं लौटाया जा रहा है. इसी तरह परसागढ़ी निवासी रूबी देवी ने बताया कि उन्होंने 01 लाख 88 हजार 700 रुपये जमा किए है. लंबे समय से राशि वापस पाने के लिए प्रयासरत हैं. अन्य पीड़ित ग्राहक लालपट्टी के मो शमशेर ने 64 हजार 800, पतरघट्टी मंगल बाजार निवासी बैद्यनाथ साह 58 हजार 600, निर्मली वार्ड 5 निवासी ध्रुव नारायण महतो 80 हजार, ओमप्रकाश महतो 11 हजार, सबीना खातून 50 हजार, विकास कुमार महतो ने बताया कि 57 हजार 250 रुपए जमा है. जिस कारण उनलोगों बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मौके पर पहुंची डायल 112 के एएसआई सुमित कुमार ने बताया कि ग्राहकों की शिकायत पर टीम वहां पहुंची. लोगों का आरोप है कि सोसायटी द्वारा उनका जमा पूंजी नहीं लौटा रहा है. एएसआई ने ग्राहकों को स्थानीय थाने में लिखित शिकायत देने की सलाह दी. जिसके बाद सभी पीड़ितों ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दि कोशी सेंट्रल को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड पर ग्राहकों ने लाखों रुपये ठगी का लगाया आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आरपीएफ ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान

कटिहार आरपीएफ कमांडेंट के निर्देश पर आरपीएफ निरीक्षक के नेतृत्व में आरपीएफ ने कटिहार प्लेटफार्म एवं ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान स्त्री कोच एवं विकलांग कोच सफर करने वाले 36 रेलयात्रियों को पकड़ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ निरीक्षक राकेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आरपीएफ ने प्लेटफॉर्म व सिलीगुड़ी कटिहार, अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन, कटिहार जोगबनी पैसेंजर ट्रेन में सघन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान स्त्री कोच एवं विकलांग कोच में सफर कर रहे अवैध यात्रियों को पकड़ा. आरपीएफ निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि स्त्री कोच में सफर कर रहे पुरुष रेल यात्री तथा विकलांग कोच में सफर कर रहे यात्रियों को रेलवे एक्ट उल्लंघन में पकड़ कर उन यात्रियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आरपीएफ ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान appeared first on Naya Vichar.

बिहार

Rail News- दरभंगा-अमृतसर के मध्य 01 जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन

नया विचार न्यूज समस्तीपुर । ग्रीष्मकालीन अवकाश के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इसी कड़ी में और 01 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है जिनका विवरण निम्नानुसार है –  1. गाड़ी संख्या 04608/04607 अमृतसर-दरभंगा-अमृतसर स्पेशल (समस्तीपुर-हाजीपुर-छपरा- गोरखपुर-मुरादाबाद-यमुनानगर जगाधरी के रास्ते): गाड़ी संख्या 04608 अमृतसर-दरभंगा स्पेशल 09 मई से 11 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को अमृतसर से 20.10 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए रविवार को 02.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 04607 दरभंगा-अमृतसर स्पेशल 11 मई से 13 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक रविवार को दरभंगा से 04.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए सोमवार को 10.30 बजे अमृतसर पहुंचेगी ।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इंटरनेट एवं डिजिटल साधनों के इस्तेमाल में रहें सावधान

मॉडल प्लस टू उच्च विद्यालय हिरणपुर में साइबर जागरुकता कार्यक्रम सुनील चंद्र दे, हिरणपुर डिजिटल युग में लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आपके लोकप्रिय अखबार नया विचार के तत्वावधान में सोमवार को मॉडल प्लस टू उच्च विद्यालय, हिरणपुर में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से हिरणपुर थाना के सब इंस्पेक्टर गोपाल महतो उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक मो. सरफराज नाजरी ने की, जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल हुए. एसआई गोपाल महतो ने कहा कि डिजिटल युग में लोग साइबर ठगी के शिकार हो रहे हैं, जिससे वे अपनी मेहनत की कमाई गंवा चुके हैं. उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी भोले-भाले लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं. ऐसे में सोशल साइट्स से सावधान रहना जरूरी है क्योंकि साइबर अपराधी मोबाइल हैक कर पर्सनल डेटा की चोरी कर ठगी करते हैं. हनी ट्रैप और वीडियो कॉल के जरिए ब्लैकमेलिंग से भी सावधान रहना चाहिए.उन्होंने कहा कि सोशल साइट पर कभी भी लाइव डेटा शेयर न करें. गूगल पर किसी कंपनी या जरूरत के नंबर सर्च करने में भी सावधानी बरतें क्योंकि गलत नंबर पर कॉल करने से साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं. उन्होंने बताया कि कई लोग लालच में आकर भी ठगी का शिकार हो जाते हैं. यदि कोई साइबर ठगी का शिकार होता है तो तुरंत टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं. प्रधानाध्यापक मो. सरफराज नाजरी ने कहा कि मोबाइल अब लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है और जानकारी के अभाव में लोग ठगी के शिकार हो रहे हैं. इसलिए जागरूकता ही सुरक्षा है. विद्यालय के शिक्षक खितिश चंद्र साहा ने कहा कि बिना जाने किसी भी लिंक पर क्लिक न करें क्योंकि इससे भी लोग ठगी का शिकार हो सकते हैं. बोले वक्ता साइबर अपराध का मामला मकड़ी के जाले की तरह फैलता जा रहा है. इससे बचने के लिए जागरूक होना बेहद जरूरी है. तभी हम डिजिटल ठगी से सुरक्षित रह सकते हैं.– स्वेता झा, शिक्षिकाकई लोग ऐसे हैं जिन्हें डिजिटल ठगी की जानकारी नहीं होती. साइबर कॉल के दौरान ओटीपी साझा करने या गलत लिंक खोलने से लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं. इससे सतर्क रहने की आवश्यकता है. – टीना बेसरा, शिक्षिकाअनजान लोगों के लालच और प्रलोभन से बचना चाहिए, वरना अपनी मेहनत की कमाई गंवानी पड़ सकती है. साइबर अपराध से बचने के लिए समझदार लोगों की सलाह लेना जरूरी है. – सुषमा सोरेन, शिक्षिकालोग अक्सर लालच के कारण साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं. किसी को भी अपनी व्यक्तिगत जानकारी नहीं देनी चाहिए, क्योंकि साइबर अपराधी नई तरकीबों से लोगों को ठगते हैं. – मिलन मासंता, शिक्षकसाइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. सोशल साइट्स पर फर्जी पहचान के सहारे पैसे मांगे जाते हैं. इन सब से सतर्क रहना जरूरी है. – कुमुद रंजन साहा, शिक्षकआज के समय में लोग डिजिटल लेन-देन अधिक करते हैं, इसलिए साइबर सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है. – खितिश कुमार साहा, शिक्षकनया विचार द्वारा चलाया गया साइबर अपराध पर जागरूकता अभियान एक सराहनीय पहल है. लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति सजग होना चाहिए क्योंकि साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इससे बचाव के लिए स्वयं सतर्क रहना जरूरी है. – गोपाल महतो, सब इंस्पेक्टर, हिरणपुर थानाफर्जी कॉल और संदिग्ध लिंक खोलने से भी लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं. इसलिए इंटरनेट और डिजिटल संसाधनों का उपयोग करते समय जानकारी होना बेहद जरूरी है. – मो. सरफराज नाजरी, प्रधानाध्यापक—बोले छात्रसाइबर मामलों से बचने के लिए सतर्कता जरूरी है. लापरवाही या जानकारी के अभाव में लोग इसका शिकार हो सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतनी चाहिए. – फरहान अंसारी, छात्रडिजिटल दुनिया में फायदे तो हैं, लेकिन जानकारी की कमी से नुकसान भी हो सकता है, क्योंकि साइबर अपराधी लोगों को झांसे में लेकर ठगते हैं. – मो. अयान, छात्रनया विचार का यह जागरूकता अभियान निश्चित रूप से लोगों को सजग बनाएगा. लोग बिना सोचे समझे किसी लिंक पर क्लिक करते हैं, जिससे बैंक खातों से पैसे गायब हो जाते हैं. सभी को जागरूक रहना चाहिए. – जोहन टुडू, छात्रइस कार्यक्रम के माध्यम से साइबर ठगी के विभिन्न मामलों की विस्तृत जानकारी मिली. बहुत से लोग लालच में आकर जल्दबाज़ी में निर्णय ले लेते हैं, जिससे साइबर ठग उन्हें शिकार बना लेते हैं. – आशीष मालतो, छात्रसाइबर ठग लोगों को फंसाने के लिए नए-नए तरीके अपनाते हैं. आज के डिजिटल युग में अधिकांश लोग ऑनलाइन लेन-देन करते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है. – राजू दत्ता, छात्रअब साइबर मामलों की घटनाएं आम होती जा रही हैं. इसलिए इंटरनेट और डिजिटल कार्यों में सावधानी जरूरी है. अनजान कॉल और मैसेज को नजरअंदाज करना चाहिए. – सोनी कुमारी, छात्रानया विचार के इस कार्यक्रम में यह जानकारी भी दी गई कि ठगी होने पर क्या करना चाहिए. हम अपने समाज में लोगों को साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक करेंगे. – सुखिया कुमारी, छात्राआज के कार्यक्रम में वक्ताओं ने साइबर क्राइम से बचाव की कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं. हम अपने परिवार और आसपास के लोगों को इसके बारे में जानकारी देंगे. – अंजली कुमारी, छात्रालोग मोबाइल और इंटरनेट का सीमित उपयोग करके भी साइबर ठगी से बच सकते हैं. इस कार्यक्रम में फ्रॉड कॉल, ब्लैकमेलिंग वीडियो जैसी बातों की जानकारी दी गई, जो बेहद जरूरी है. – एस्टेला मरांडी, छात्राकार्यक्रम में साइबर क्राइम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही इससे बचने के उपाय और सलाह भी दी गई. हम गांव-समाज में भी लोगों को जागरूक करेंगे. – अलीसा परवीन, छात्रा डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post इंटरनेट एवं डिजिटल साधनों के इस्तेमाल में रहें सावधान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अखलासपुर बाइपास रोड पर लगा जाम, लोग बेहाल

भभुआ शहर. शहर के अखलासपुर बाइपास रोड पर सोमवार को शाम एक बार फिर लंबा जाम लग गया. यहां भूपेश गुप्ता डिग्री काॅलेज से लेकर बाइपास रोड केरोसिन तेल टंकी रोड तक सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहन फंस गये. इस दौरान लोगों को दो से ढाई घंटे तक जाम में फंसे रहने से काफी परेशान होना पड़ा. इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा काफी मशक्कत के बाद स्थिति कुछ सामान्य हुई और धीरे-धीरे गाड़ी रेंगते हुए निकलने लगी. दरअसल, अखलासपुर बाइपास रोड पर छह से ज्यादा विवाह घर बने हैं. शादी समारोह के सीजन में एक साथ बारात निकलने और भारी वाहनों के आवाजाही से यहां अक्सर जाम लग जाता है. इसके साथ ही अखलासपुर बाइपास रोड में कॉर्नर काफी संकीर्ण होने के कारण भारी गाड़ियों के मोड़ पर मुड़ने के दौरान भी अक्सर इस रोड पर जाम की समस्या बनी रहती है, जहां इन सब के दौरान सोमवार को काफी संख्या में भारी व छोटी गाड़ियों के एक साथ आवाजाही से भीषण जाम की समस्या बन गयी. जबकि, काफी हद तक इसका मुख्य कारण भीड़भाड़ के बावजूद ट्रैफिक पुलिस या प्रशासन का नहीं होना व वाहन चालकों द्वारा ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करना भी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अखलासपुर बाइपास रोड पर लगा जाम, लोग बेहाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

किराना व्यवसायी के खाते से चार लाख 25 हजार गायब, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज

औरंगाबाद कार्यालय. औरंगाबाद जिले में साइबर क्राइम के मामले लगातार सामने आ रहे है. साइबर थाना से लेकर विभिन्न थानों में पैसा गंवाने के बाद गुहार लगाने वाले पीड़ितों की लंबी कतार है. बहुत से लोगों का पैसा वापस भी हो गया, लेकिन अधिकतर लोग आज भी पुलिस की ओर उम्मीद भरी नजरों से टकटकी लगाये बैठे है. साइबर क्राइम का एक ताजा मामला व्यवसायी से संबंधित है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महावीर बिगहा निवासी सुरेश यादव के पुत्र व सिन्हा कॉलेज मोड़ पर किराना दुकान चलाने वाले राजेश कुमार के खाते से चार लाख 25 हजार रुपये की निकासी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में राजेश के बयान पर साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस मामले में बंधन बैंक के कर्मचारी बताये जाने वाले पवन कुमार को आरोपित बनाया गया है. राजेश ने प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि उसका औरंगाबाद शहर स्थित बंधन बैंक में खाता है. बैंक के कर्मचारी पवन कुमार उसके किराना दुकान पर पहुंचा और एफडी कराने की सलाह दी. बातचीत के दौरान उसका मोबाइल ले लिया और बंधन एप खोलने की बात कही. एप खोलकर मोबाइल पवन को दे दिया. पवन को जाने के बाद कुछ क्षण बाद उसके मोबाइल पर लगातार पैसे निकासी के मैसेज आने लगे. चंद मिनट में उसके खाते से चार लाख 25 हजार गायब हो गये. प्राथमिकी में स्पष्ट कहा है कि उक्त कर्मचारी द्वारा ही फर्जीवाड़ा कर उसके खाते से अवैध निकासी की गयी है. इधर, साइबर थाना में कांड संख्या 45/25 दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post किराना व्यवसायी के खाते से चार लाख 25 हजार गायब, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार की सभी बहनों के लिए माई बहिन मान योजना लायेगा राजद

गोपालगंज. राजद महागठबंधन के साथ मिलकर इस बार बिहार की गद्दी से भाजपा-जदयू को उखाड़ फेंकेगा. राजद के एक-एक कार्यकर्ता लड़ेंगे और जीतेंगे को अपना मूल मंत्र मानकर मैदान में उतरेंगे. उक्त बातें पूर्व मंत्री व विधायक जितेन्द्र कुमार राय ने दिघवा दुबौली में आयोजित सामाजिक न्याय परिचर्चा को संबोधित करते हुए कहीं. श्री यादव ने कहा कि आज पूरे बिहार में अपराध, भ्रष्टाचार, लूटखसोट, चोरी, छिनतई, बलात्कार चरम पर है. भ्रष्टाचार का आलम इतना बढ़ गया है कि थाना, प्रखंड, अंचल कार्यालय में बिना प्रशासनी बाबू को चढ़ावा चढ़ाये एक भी कार्य नहीं होता. बैकुंठपुर में विधायक प्रेमशंकर यादव ने कहा कि वर्तमान नीतीश प्रशासन से बिहार की जनता पूरी तरह ऊब गयी है. अपराधियों के आगे पूरी बिहार प्रशासन नतमस्तक हो गयी है. राजद के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने तेजस्वी यादव के 17 माह के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि अपने छोटे से कार्यकाल में हमारे नेता ने जो ऐतिहासिक कार्य किया, उसकी चर्चा पूरे विश्व में हुई. उन्होंने कहा कि राजद का विजन है कि हमारी प्रशासन बनने के बाद बिहार की सभी बहनों को ””माई बहिन मान योजना”” के तहत प्रत्येक माह ढाई हजार रुपये दिये जायेंगे. कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव संजय ठाकुर ने संगठन, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमार राय ने चुनाव अभियान के मुख्य बिंदु, स्त्री राजद की प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता हिंदुस्तानी ने चुनावी प्रबंधन तथा युवा राजद नेता अमरेन्द्र कुमार ने सोशल मीडिया तथा अन्य डिजिटल माध्यम से दल के प्रचार-प्रसार पर विस्तार से अपनी बातें रखीं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बिहार की सभी बहनों के लिए माई बहिन मान योजना लायेगा राजद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मझुई गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट, छह लाेग घायल

चैनपुर. थाना क्षेत्र के मझुई गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, इस मारपीट के दौरान आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इसके बाद दोनों ही पक्षों द्वारा एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए चैनपुर थाने में आवेदन दिया गया. इसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने छापेमारी के दौरान दोनों ही पक्षों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. गिरफ्तार लोगों में एक पक्ष से मिरकुट राम, रामु राम व मनीष कुमार बताये जाते हैं. दूसरे पक्ष से अरुण कुमार व इंदल कुमार शामिल हैं. इस मारपीट मामले में पहला आवेदन मझुई गांव निवासी मिरकुट राम की पत्नी दसिया देवी द्वारा दिया गया. इसमें बताया है कि वह अपने घर पर थी, तभी गांव के ही रानू राम, अरुण कुमार, मनीष कुमार, नीतिश कुमार सहित आधा दर्जन से अधिक लोग उनके दरवाजे पर आये और गाली गलौज करने लगे, जिसका विरोध करने पर उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी. आवेदन में दासिया देवी ने बताया कि शोरगुल सुनकर उनके पति व परिवार के अन्य सदस्य आये, तो उन लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की. इस मामले में दूसरा आवेदन रामू राम के पुत्र नीतीश कुमार द्वारा दिया गया है, जिसमें उसने बताया है कि पानी बहने के विवाद को लेकर उसके चचेरे भाई अमरजीत कुमार, इंदल राम वउसके घर के अन्य सदस्य उसके घर के दरवाजे पर आये और गाली गलौज करने लगे, मना करने पर दोनों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. उसने बताया कि आवाज सुनकर जब उसे बचाने के लिए उसकी बहन आयी, तो उन लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की. मारपीट के बाद दोनों ही पक्ष के लोग चैनपुर थाना पहुंचे, जहां से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. इलाज के उपरांत दोनों ही पक्षों द्वारा एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया गया. इसके बाद प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई कर दोनों ही पक्षों से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिन्हें मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मझुई गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट, छह लाेग घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चोरों ने ब्लेड मार महिला की मंगलसूत्र की चोरी

नवादा कार्यालय. नगर थाना क्षेत्र के समाहरणालय भवन के मुख्य गेट से चंद कदम दूर नवादा जिले की पहचान प्रजातंत्र द्वार पर एक स्त्री से चोरों ने ब्लेड मार कर मंगलसूत्र की चोरी कर ली. घटना के बाद कादिरगंज थाना क्षेत्र के हेमजाचक गांव निवासी संदीप कुमार की पत्नी सोनी कुमारी नामक पीड़ित स्त्री ने नगर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन के अनुसार पीड़ित स्त्री अपने घर से खरीदारी करने के लिए पति के साथ नवादा बाजार आयी थी. प्रजातंत्र द्वार चौक पर अज्ञात चोरों ने उसके पास रहे बैग मे ब्लेड मार कर 10 हजार रुपये और मंगलसूत्र की चोरी कर ली. पीड़ित स्त्री से प्राप्त शिकायत के आलोक में नगर थाने की पुलिस ने कांड संख्या 445/25 दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चोरों ने ब्लेड मार स्त्री की मंगलसूत्र की चोरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भागवत कथा के श्रवण से पापों का हो जाता है नाश : अर्चना मणि

उचकागांव. प्रखंड के परसौनी खास गांव में श्रीविष्णु महायज्ञ को लेकर आयोजित प्रवचन के प्रथम दिन सोमवार को कथावाचिका अर्चना मणि पराशर जी ने कथा सुनने से मिलने वाले लाभ पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से भक्तों को श्रीहरि का स्नेह प्राप्त होता है और भक्तों के साथ-साथ इसके श्रवण मात्र से पापियों का भी कल्याण हो जाता है. उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा 335 अध्याय, 12 स्कंध और 18 हजार श्लोकों की एक दिव्य संहिता है, जिसकी रचना भगवान गणेश की सहायता से वेदव्यास जी महाराज ने की थी. सुखदेव जी महाराज ने राजा परीक्षित को इसकी कथा सुनाई थी, जिसके बाद उनका कल्याण हो गया था. भागवत कथा सुनने से धूंधकारी, जघाई, मघाई जैसे पापियों का भी चैतन्य महाप्रभु की कृपा से कल्याण हो गया था. श्रीमद्भागवत कथा ऐसा ग्रंथ है जो मृत्यु को भी मंगलमय बनाती है और लोगों की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करती है. श्रीमद्भागवत कथा वाचन से पूर्व यज्ञ समिति के अध्यक्ष पूर्व प्रखंड प्रमुख राम अशिष सिंह, कामेश्वर सिंह, अंशी सिंह आदि लोगों ने व्यास पीठ पर विराजमान भगवान श्रीकृष्ण की बाल प्रतिमा, श्रीमद्भागवत गीता और रामायण पुस्तक की विधिवत पूजा की तथा कथा वाचिका अर्चना मणि पराशर जी को अंगवस्त्र और माला से सम्मानित किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post भागवत कथा के श्रवण से पापों का हो जाता है नाश : अर्चना मणि appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top