Hot News

विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों का बीडीओ व डीपीओ ने किया निरीक्षण

स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी, आईसीटी लैब समेत विभिन्न गतिविधियों का लिया जायजा; अभिभावकों से भी की बातचीत

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन । प्रखंड क्षेत्र के बथुआ बुजुर्ग स्थित सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय का बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक) सुजीत कुमार रावत ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान स्मार्ट क्लास, फिलाॅप के माध्यम से संचालित 24×7 ऑनलाइन कक्षाएं, लाइब्रेरी, आईसीटी प्रयोगशाला, संगीत, सहेली कक्षा और स्पोर्ट्सकूद समेत अन्य गतिविधियों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को देखा। विभिन्न गतिविधियों के संचालन की जानकारी लेने के बाद उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही विद्यालय में नवाचार को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए शिक्षण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसी दिन जिलेभर में आयोजित शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी के तहत विद्यालय में भी बैठक हुई। इसमें बीडीओ एवं डीपीओ ने अभिभावकों से सीधे संवाद किया। अधिकारियों ने विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन, बच्चों के अध्ययन के माहौल और विद्यालय की व्यवस्था को लेकर अभिभावकों की राय जानी। अभिभावकों ने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं और बच्चों के लिए बनाए गए सकारात्मक वातावरण पर संतोष व्यक्त किया।

इस दौरान बीडीओ एवं विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों से भी संवाद किया। अधिकारियों ने बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाई करने, अनुशासन बनाए रखने और अपने जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए मेहनत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अनुशासन, समय प्रबंधन और निरंतर प्रयास को सफलता का आधार बताया।

विद्यालय के शिक्षकों ने अधिकारियों को विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के शिक्षक विश्वनाथ राम, संतोष कुमार, सुमन, संजीव कुमार, चांपेका, सुष्मिता, संजना, अशोक कुमार, समीर, रश्मि शांडिल, अमित कुमार, गिरधर कुमार सहित सभी शिक्षक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मी मौजूद थे। बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top