Hot News

May 5, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

त्याग, सेवा, समर्पण, धैर्य व विनयशिलता की प्रतिमूर्ति थीं सीता

जानकी नवमी आज, सनातन संस्कृति में इस त्योहार का खास महत्व फोटो की जगह पर ग्राफिक्स लगाना है औरंगाबाद/कुटुंबा. सनातन संस्कृति का पवित्र पारंपरिक त्योहार जानकी नवमी मंगलवार को विधि विधान से मनायी जायेगी. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जानकी मां लक्ष्मी के अवतार मानी जाती हैं. हिंदू धर्मावलंबियों में इस दिन का खास महत्व रहा है. ज्योतिर्विद डॉ हेरम्ब कुमार मिश्र ने बताया कि आज जगत जननी मां सीता जी का प्राकट्य दिवस है. इस बार पांच मई को दिन में 11:47 बजे से लेकर मंगलवार को 11:54 बजे पूर्वाह्न तक नवमी है. ऐसे में छह मई को पूरे दिन यह व्रत रखा जायेगा. मध्याह्न में सीता जी की पूजा की जायेगी. उन्होंने बताया कि मिथिला क्षेत्र में सीता भूमि से अवतरित हुई थीं. डॉ मिश्र ने बताया कि वाल्मीकि रामायण के अनुसार श्री राम के जन्म से सात वर्ष एक माह के बाद माता सीता जी जनकपुर की धरती से प्रकट हुई थीं. सीता जी त्याग, सेवा, संयम, समर्पण, धैर्य व विनयशीलता की प्रतिमूर्ति थीं. उनके इन आदर्शों का मानव जीवन में अनुकरण करना चाहिए. उन्होंने पति परायण जीवन को पूर्ण किया. सुहागिन स्त्रीएं पति की लंबी उम्र के लिए जानकी नवमी का व्रत रखती हैं. इस दिन स्नान आदि के उपरांत घर की साफ-सफाई करना चाहिए और श्री सीताराम जी व हनुमान जी का विधि विधान से पूजन और आरती कीर्तन भक्ति करना चाहिए. तुलसी कृत रामचरितमानस में भी श्रीसीता जी का विधिवत बखान किया गया है. इस दिन पूर्णतः सात्विक रूप से रहना के परंपरा है. अगर संभव हो तो श्रद्धालु पूजा के बाद भी पूरे दिन उपवास रखकर और अगले दिन पारण कर अनुष्ठान को पूरा करें. जगत कल्याण के लिए प्राकट्य दिवस मनाना जरूरी ज्योतिर्विद डॉ मिश्र व ढुंडा गांव के आचार्य राधेकृष्ण पांडेय ने बताया कि त्रेतायुग में चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम धरा पर अवतरित हुए थे. वहीं वैशाख शुक्ल पक्ष अक्षय तृतीया को भगवान परशुराम और वैशाख शुक्ल पक्ष नवमी को जगत जननी जानकी तथा भाद्रकृष्ण पक्ष अष्टमी को भगवान कृष्ण और चैत्र पूर्णिमा को हनुमान जी का आगमन हुआ था. उन्होंने बताया कि आधुनिकता के दौर में मानव समाज अपने सत्कर्मों से भटक रहा है. आध्यात्मिकता लुप्त हो रही है. दूसरे तरफ पाखंडी, ढोंगी व व्यभिचारी के साथ कई नेतृत्वक संगठन सनातन धर्म पर लगातार प्रहार करने का प्रयास कर रहे हैं. ऐसे में हिंदुस्तानीय संस्कृति की रक्षा व जगत कल्याण के लिए देवी-देवताओं के साथ विष्णु के अवतार भगवान राम, कृष्ण, परशुराम व लक्ष्मी स्वरूपा जगत जननी सीता का अवतरण दिवस मनाना जरूरी समझा जा रहा है. जानकी नवमी सिर्फ जन्मोत्सव नहीं. यह एक ऐसा दिन है कि मनुष्य को हर युग को याद दिलाता है. मौन में शक्ति और सहनशीलता में क्रांति माता सीता उस आदर्श का नाम है. जिसने एक हिंदुस्तानीय नारी को नयी ऊंचाई दी. संघर्ष में अडिग व मर्यादा में अटल उनके स्वभाव में शामिल था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post त्याग, सेवा, समर्पण, धैर्य व विनयशिलता की प्रतिमूर्ति थीं सीता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पूर्व आइजी उमाशंकर सुधांशु की माता की 14वीं पुण्यतिथि मनी

फोटो-11-श्रद्धांजलि अर्पित करते आइजी व अन्य प्रतिनिधि, कोचस नरवर पंचायत के नरवर टोला में सोमवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर बिहार के पूर्व पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) उमाशंकर सुधांशु की माता की 14वीं पुण्यतिथि श्रद्धा व सम्मान के साथ मनायी गयी. सभा की अध्यक्षता रामलाल सिंह व संचालन सिपाही राय ने की. इस दौरान परिजनों व हित-मित्रों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. पुष्पांजलि अर्पित करते हुए आइपीएस अफसर सुधांशु ने भावुक स्वर में कहा कि मां जैसा स्नेह, दुलार और मार्गदर्शन इस संसार में कोई दूसरा नहीं दे सकता है. उनकी ममता और स्मृतियां अब भी हमारे हृदय में जीवंत हैं. वहीं, पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार हिमांशु ने कहा कि उनका आशीर्वाद और प्रेरणा सदैव हमारे साथ रहती है. श्रद्धांजलि सभा में पूर्व वित्त सचिव अयोध्या सिंह, महेंद्र प्रसाद सिंह, उपेंद्र सिंह यादव, शिक्षक विजय कुमार, कृष्णानंद सिंह, मनोज कुमार, रामबदन सिंह, अनिल कुमार, गिरीश नारायण सिंह, हरेंद्र सिंह, सुनील कुमार, त्रिभुवन, राजाराम सिंह, रामाशंकर सिंह, अभय कुमार सहित अन्य कई उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पूर्व आइजी उमाशंकर सुधांशु की माता की 14वीं पुण्यतिथि मनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भरत ने प्रभु श्रीराम के लिए राजपाट को त्याग दिया : पं विरेंद्र तिवारी

सासामुसा. कुचायकोट प्रखंड के तिवारी मटिहनियां सिपाया हनुमान मंदिर के प्रांगण में चल रहे नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीराम जानकी प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ में सातवें दिन भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. मंगलाचरण व आरती के साथ ज्ञान पीठ से कथावाचक पंडित विरेंद्र तिवारी जी महाराज ने कथा सुनाते हुए कहा कि धर्मात्मा भरत ने प्रभु श्रीराम के लिए सुख, धन, संपत्ति, वैभव और अयोध्या के राजपाट का त्याग कर दिया, लेकिन आज एक इंच जमीन के लिए भाई भाई की हत्या कर देते हैं. भाई-भाई में प्रेम नहीं है. राम-लक्ष्मण जैसे भाइयों के जीवन से हमें सीख लेनी चाहिए. कथा सुनकर श्रोता झूम उठे. महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया. महायज्ञ छह मई तक चलेगा. महायज्ञ से पूरा इलाका भक्ति के सागर में डूबा हुआ है. वहीं रामलीला, रासलीला के अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला, सर्कस और मीना बाजार का आयोजन किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post भरत ने प्रभु श्रीराम के लिए राजपाट को त्याग दिया : पं विरेंद्र तिवारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Train News: 58023/58024 टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर पैसेंजर की ट्रेन संख्या में परिवर्तन

Train News Jharkhand: ट्रेन संख्या 58023/58024 टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर पैसेंजर (वाया-मुरी) की ट्रेन संख्या में परिवर्तन किया जायेगा. ये ट्रेनें ट्रेन संख्या 68085/68086 टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर मेमू पैसेंजर (वाया – मुरी) के रूप में निम्न अनुसार परिचालित होंगी. ट्रेन संख्या 68085 टाटानगर-बरकाकाना मेमू पैसेंजर का परिचालन 9 मई 2025 से टाटानगर स्टेशन से होगा. ट्रेन संख्या 68086 बरकाकाना-टाटानगर मेमू पैसेंजर का परिचालन 10 मई 2025 से बरकाकाना स्टेशन से होगा. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें टाटानगर-बरकाकाना मेमू पैसेंजर का नया टाइम-टेबल ट्रेन संख्या 68085 टाटानगर-बरकाकाना मेमू पैसेंजर की समय सारणी में 9 मई 2025 से इस प्रकार बदलाव किया जायेगा. इस ट्रेन का टाटानगर से प्रस्थान 15:00 बजे, आदित्यपुर आगमन 15:07 बजे, आदित्यपुर से प्रस्थान 15:08 बजे, गाम्हरिया आगमन 15:15 बजे, गाम्हरिया से प्रस्थान 15:16 बजे, बिरराजपुर आगमन 15:36 बजे, बिरराजपुर से प्रस्थान 15:37 बजे, कांड्रा आगमन 15:46 बजे, कांड्रा से प्रस्थान 15:47 बजे, कुनकी आगमन 15:42 बजे, कुनकी से प्रस्थान 15:43 बजे, मानिकुई आगमन 15:49 बजे, मानिकुई से प्रस्थान 15:50 बजे और चांडिल आगमन 16:20 बजे, चांडिल से प्रस्थान 16:22 बजे होगा. इस ट्रेन की समय सारणी चांडिल से बरकाकाना के बीच पूर्ववत रहेगी. इसे भी पढ़ें झारखंड की इस ट्रेन की 9 मई से बदल जायेगी समय-सारणी, नया टाइम-टेबल यहां देखें Indian Railways News: रेलवे ने सीनी-कांड्रा में लिया ब्लॉक, 4 ट्रेनों को कर दिया रद्द कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली कल, कब आयेंगे मल्लिकार्जुन खरगे? क्या है कार्यक्रम? 5 मई को रांची, धनबाद, जमशेदपुर समेत झारखंड के 24 जिलों में क्या है एलपीजी सिलेंडर का रेट The post Train News: 58023/58024 टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर पैसेंजर की ट्रेन संख्या में परिवर्तन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Beauty : त्वचा में निखार के लिए अपनाएं स्क्रब करने का सही तरीका  

Beauty : चेहरे पर असली निखार तब तक नहीं आता, जब तक त्वचा अंदर से साफ और स्वस्थ न हो. त्वचा की गहराई से सफाई करने में स्क्रब अहम भूमिका निभाता है. इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा की मृत कोशिकाएं साफ हो जाती हैं और चेहरे पर प्राकृतिक निखार आता है. स्क्रब त्वचा के पोर्स में मौजूद गंदगी को गहराई से साफ करता है, जिससे मुंहासे और ब्लैकहेड्स होने की संभावना कम हो जाती है. लेकिन, इसे सही तरीके से लगाना बेहद जरूरी है. वरना यह त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकता है. करें सही स्क्रब का उपयोग स्क्रब का चयन करने से पहले यह जरूर जांच लें कि उसमें मौजूद पार्टिकल्स यानी कण कैसे हैं. कभी भी ज्यादा मोटे और सख्त पार्टिकल्स वाले स्क्रब का उपयोग न करें. यदि आप बाजार के स्क्रब नहीं इस्तेमाल करना चाहतीं, तो घरेलू चीजों के उपयोग से होम मेड स्क्रब तैयार कर सकती हैं. इन स्क्रब से किसी प्रकार का साइडइफेक्ट नहीं होता. फलों का करें इस्तेमाल  स्क्रब करने के लिए फल एक बेहतरीन विकल्प हैं. इनसे किसी प्रकार का नुकसान होने की आशंका काफी कम होती है. आप किवी, नींबू और संतरे जैसे फलों को स्क्रबिंग के लिए प्रयोग कर सकती हैं. इन फलों के पल्प में मलाई या दूध मिलाकर चेहरे पर लगायें और हल्के हाथों से रगड़ें. ये स्क्रब अमूमन हर तरह की त्वचा को सूट करते हैं. आप गुलाब के फूलों को सूखाकर इनकी पंखुड़ियों को पीसकर भी स्क्रब तैयार कर सकती हैं. वहीं गुड़हल के फूलों को छाया में सुखाकर इसमें शहद मिलाकर भी स्क्रब तैयार किया जा सकता है. खुश्क त्वचा वाली स्त्रीओं के लिए बादाम और शहद से बना स्क्रब काफी फायदेमंद होता है.  इसे भी पढ़े : Fashion & Style : जंपसूट से गर्मियों में पाएं स्टाइलिश लुक तरीका भी हो सही स्क्रब त्वचा की गहराई से सफाई करता है, लेकिन इसका अत्यधिक प्रयोग त्वचा को बेजान भी बना सकता है. निखार के लालच में हर रोज स्क्रब करना ठीक नहीं. सप्ताह में दो बार ही स्क्रब करें. इसके अलावा जब भी स्क्रब करें, हल्के हाथों से करें. इसे त्वचा पर ज्यादा रगड़ने से त्वचा की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचता है. संवेदनशीलता का रखें खास ख्याल स्क्रब का प्रयोग हमेशा त्वचा के अनुसार करें. बाजार में नॉर्मल, ड्राइ या ऑयली सभी प्रकार की त्वचा के लिए अलग खूबी वाले स्क्रब मौजूद हैं. अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है, तो विशेषज्ञों की सलाह के मुताबिक ही स्क्रब का चयन करें. वहीं अगर आपकी त्वचा कुछ ज्यादा ही संवेदनशील है, तो बेहतर होगा कि आप इसके इस्तेमाल से बचें.   दूर करें तैलीय त्वचा की चिपचिपाहट चेहरे की तैलीयता को कम करने के लिए नींबू और सी-साल्ट के प्रयोग से तैयार किया गया स्क्रब काफी फायदेमंद साबित होता है. यदि आप घर पर ही इसे तैयार करना चाहती हैं, तो थोड़ी मात्रा में नमक लेकर इसमें नींबू का रस मिलायें, इसे सिर्फ 1 से 2 मिनट के लिए चेहरे पर लगायें और हल्के हाथों से रब करते हुए साफ कर दें. इसके प्रयोग से आपको साफ और ताजगी भरा लुक मिलेगा. The post Beauty : त्वचा में निखार के लिए अपनाएं स्क्रब करने का सही तरीका   appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Indian Railways News: रेलवे ने सीनी-कांड्रा में लिया ब्लॉक, 4 ट्रेनों को कर दिया रद्द

Indian Railways News: चक्रधरपुर मंडल के सीनी-कांड्रा रेलखंड के अंतर्गत विकास कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है. इसकी वजह से हिंदुस्तानीय रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है. हटिया से टाटानगर और टाटानगर से बरकाकाना के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों को मंगलवार 6 मई 2025 के लिए रद्द कर दिया गया है. अगर आप भी हर दिन इस ट्रेन से यात्रा करते हैं या इस ट्रेन से मंगलवार 6 मई को यात्रा करने की तैयारी कर रहे हैं, तो अपने प्लान में आज ही चेंज कर लें, क्योंकि इन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. रद्द की गयी ट्रेनों की लिस्ट इस प्रकार है. रद्द की गयी ट्रेनों की सूची | Cancelled Train List ट्रेन संख्या 18602 हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस 6 मई 2025 को रद्द रहेगी.ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 6 मई 2025 को रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 58023 टाटानगर-बरकाकाना पैसेंजर (वाया – मुरी) 6 मई 2025 को रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 58024 बरकाकाना-टाटानगर पैसेंजर (वाया – मुरी) 6 मई 2025 को रद्द रहेगी. इसे भी पढ़ें झारखंड की इस ट्रेन की 9 मई से बदल जायेगी समय-सारणी, नया टाइम-टेबल यहां देखें कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली कल, कब आयेंगे मल्लिकार्जुन खरगे? क्या है कार्यक्रम? शादी से लौट रहे मां-बेटे कंटेनर में दबे, घंटों की मशक्कत के बाद बाहर निकाले गये शव 5 मई को रांची, धनबाद, जमशेदपुर समेत झारखंड के 24 जिलों में क्या है एलपीजी सिलेंडर का रेट The post Indian Railways News: रेलवे ने सीनी-कांड्रा में लिया ब्लॉक, 4 ट्रेनों को कर दिया रद्द appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

NEET 2025- NEET परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: समस्तीपुर में स्कॉलर से दिलवाई जा रही थी परीक्षा, डॉक्टर समेत दो गिरफ्तार

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। समस्तीपुर में NEET (राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा) के दौरान एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया इनपुट के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। मामले में बेगूसराय जेल में पदस्थापित डॉक्टर रंजीत कुमार और दरभंगा निवासी रामबाबू मलिक को गिरफ्तार किया गया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने असली अभ्यर्थियों की जगह स्कॉलर को परीक्षा में बैठाने की साजिश रची और इसे अंजाम तक पहुंचाया।जानकारी के अनुसार, आरोपितों ने परीक्षा में कमजोर छात्रों की जगह टैलेंटेड स्कॉलर को बैठाने के लिए 2.50 लाख से 5 लाख रुपये तक की डील की थी। पुलिस ने मोहनपुर पुल के पास स्थित एक परीक्षा केंद्र के समीप दोनों संदिग्धों को संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से 3 मोबाइल, एक कार, 50 हजार रुपये नकद और कई छात्रों के एडमिट कार्ड बरामद किए गए। सदर एसडीपीओ संजय पांडे का बयान: सदर एसडीपीओ संजय पांडे ने मीडिया से बातचीत में बताया कि “हमें पटना से खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ लोग फर्जी तरीके से NEET परीक्षा में छात्रों की जगह स्कॉलर को बैठा रहे हैं। इसी इनपुट के आधार पर हमने एक टीम गठित की और संदिग्धों की निगरानी शुरू की। पूछताछ में डॉक्टर रंजीत ने स्वीकार किया है कि वह ऐसे मामलों में पहले भी शामिल रहा है और पैसे के बदले स्कॉलर को एग्जाम में बिठाता था। हम इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रहे हैं। इसमें अन्य कई जिलों में फैले तारों की भी संभावना है। जांच के लिए विशेष टीम बनाई गई है जो एडमिट कार्ड्स और परीक्षा केंद्रों के मिलान का काम कर रही है।”पुलिस को शक है कि यह गिरोह वर्षों से इस तरह की गतिविधियों में लिप्त है और इसमें कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और बरामद मोबाइल फोन से तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।यह घटना NEET जैसे उच्च स्तरीय परीक्षा की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करती है। शिक्षा व्यवस्था में इस तरह के फर्जीवाड़े छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के बराबर हैं। प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई में जुट गया है।

समस्तीपुर

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चलाया हर घर झंडा अभियान

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: प्रखंड अंतर्गत मानिकपुर, खेतापुर, मेनिका, झखड़ा पंचायत में प्रखंड कांग्रेस द्वारा “हर घर झंडा – कांग्रेस का झंडा” अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंचायत में घर– घर जाकर कांग्रेस पार्टी का झंडा लगाया और आम जनता से संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राम सागर महतो एवं कार्यकारी अध्यक्ष संजीत झा ने किया। कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव घूमकर पार्टी के झंडे लगाए और कांग्रेस के ऐतिहासिक योगदान, विचारधारा और वर्तमान नीतियों से लोगों को अवगत कराया। इस अभियान का उद्देश्य कांग्रेस पार्टी की जड़ों को और मज़बूत करना, घर-घर तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाना और आने वाले समय में जनसमर्थन को सशक्त बनाना है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और कई स्थानों पर छोटे सभाओं व संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल हिंदुस्तानीय कांग्रेस कमिटी के जिला प्रभारी नरेश भारद्वाज, जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्पेन और स्वीडन से हफ्तेभर में निवेश के 7 प्रस्ताव, विदेशों में झारखंड का सुधरेगा ब्रांड वैल्यू, बोले उद्योग सचिव अरवा राजकमल

Hemant Soren Spain And Sweden Trip: रांची-झारखंड के उद्योग सचिव अरवा राजकमल ने सूचना भवन में पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में स्पेन और स्वीडन गए प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड में निवेश के लिए विदेशी निवेशकों को आमंत्रित किया है. इस दौरान कई निवेशकों के प्रस्ताव मिले हैं. कई कंपनियों ने झारखंड में निवेश करने में रुचि दिखाई है. यात्रा पूरी होने के एक सप्ताह के अंदर सात निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. उन्होंने कहा कि करीब 9 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद झारखंड से कोई प्रशासनी प्रतिनिधिमंडल विदेशी दौरे पर गया. इस यात्रा से विदेशों में झारखंड की उपस्थिति दर्ज होगी और झारखंड का ब्रांड वैल्यू में सुधार होगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पेन एवं स्वीडन के विभिन्न उद्यमियों से कहा है कि झारखंड में निवेश की सुगम सुविधा के लिए यूरोपीय कंपनियों के लिए एक समर्पित डेस्क स्थापित किया जाएगा. स्पेन में टेस्ला ग्रुप एस के चेयरमैन दुसान लिचार्ड्स ने ग्रुप की रोमानिया गिगिया फैक्ट्री परियोजना के बारे में प्रस्तुति दी और बैटरी भंडारण उत्पादन के निर्माण के लिए झारखंड में एक समान परियोजना स्थापित करने के लिए करीब 150 मिलियन यूरो के निवेश में रुचि दिखायी है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से उद्योग निदेशक सुशांत गौरव, खनन आयुक्त राहुल कुमार सिन्हा, एमडी जिडको वरुण रंजन समेत कई विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे. फुटबॉल कोचों को प्रशिक्षण के लिए समझौता ज्ञापन का मिला प्रस्ताव उद्योग सचिव अरवा राजकमल ने कहा कि झारखंड प्रशासन को आरसीडी एस्पेनयोल फुटबॉल क्लब से झारखंड में स्पोर्ट्स विकास में सहयोग के लिए झारखंड में फुटबॉल कोचों को प्रशिक्षण देने के लिए एक समझौता ज्ञापन MoU/Lol का प्रस्ताव मिला. इसके अलावा रांची में 120-170 मिलियन यूरो के निवेश से एक मेगा सम्मेलन और व्यापार प्रदर्शनी केंद्र विकसित करने के लिए Lol प्राप्त हुआ. हिंदुस्तान की जीडीपी में झारखंड का हिस्सा 2.5 प्रतिशत जबकि विदेशी निवेश मात्र 0.98 प्रतिशत है. स्पेन और स्वीडन झारखंड में निवेश की दृष्टि से महत्वपूर्ण देश हैं. स्पेन और स्वीडन यात्रा के दौरान विदेशी निवेशकों को आमंत्रण अरवा राजकमल ने कहा कि झारखंड में विदेशी निवेश के मकसद से यूरोपीय देश स्पेन एवं स्वीडन गए प्रतिनिधिमंडल ने स्पेन के बार्सिलोना स्थित निर्माणाधीन यूरोप के सबसे बड़े स्टेडियम एफसी बार्सिलोना स्टेडियम और संग्रहालय का दौरा किया इस दौरान वहां एफसी बार्सिलोना की उपाध्यक्ष एलेना फोर्ट के साथ बैठक की. डी गावा संग्रहालय का भी दौरा किया. वहां पुराने खनन स्थल को एक जियोलॉजिकल म्यूजियम में बदल दिया गया है. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी झारखंड के चाईबासा में भी इसी तरह के स्थलों को जियोलॉजिकल म्यूजियम में बदलने और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बनाने का निदेश दिया. ये भी पढ़ें: JMM केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की घोषणा, नलिन सोरेन समेत 8 उपाध्यक्ष, 63 को मिली जगह, कल्पना को मिली ये जिम्मेदारी झारखंड में निवेश को किया गया प्रोत्साहित बार्सिलोना में ही एक इन्वेस्टर मीट आयोजित किया गया, जहां हिंदुस्तानीय प्रवासियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. वन टू वन मीटिंग कर स्पोर्ट्स से संबंधित मार्केटिंग एंड ब्रांडिंग, आईईएसई बिजनेस स्कूल में उद्यमिता संकाय, पर्यावरण स्थिरता सहित कई विषयों पर चर्चा की गयी. निवेशकों ने झारखंड में एक बेहतरीन स्टार्टअप पॉलिसी के तहत काम करने की रुचि व्यक्त की. मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य में संभावित निवेश की तलाश करने के लिए प्रोत्साहित किया. प्रतिनिधिमंडल ने फिरा दी बार्सिलोना इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर का दौरा किया, जो यूरोप के सबसे बड़े और सबसे आधुनिक प्रदर्शनी स्थलों में से एक है. यहां स्पेन में हिंदुस्तान के राजदूत की उपस्थिति में मुख्यमंत्री को रांची में 120-170 मिलियन यूरो के निवेश से एक मेगा सम्मेलन और व्यापार प्रदर्शनी केंद्र विकसित करने के लिए Lol प्राप्त हुआ. झारखंड में वोल्वो को किया आमंत्रित अरवा राजकमल ने बताया कि स्वीडन में गोथेनबर्ग में उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने 50 से अधिक वैश्विक निवेशकों के समक्ष झारखंड में विनिर्माण, इलेक्ट्रिक वाहन, खनिज अन्वेषण और प्रसंस्करण तथा स्वच्छ ऊर्जा से संबंधित निवेश क्षेत्रों को दर्शाया गया. इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने गोथेनबर्ग में वोल्वो ट्रक संयंत्र का दौरा किया. मुख्यमंत्री ने झारखंड में खनन कार्यों में भारी ट्रकों की बढ़ती मांग को देखते हुए झारखंड में एक मेगा विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए वोल्वो को आमंत्रित किया. किसी भी देश के निवेशकों को झारखंड में निवेश के लिए आमंत्रित करने के लिए विजिबिलिटी जरूरी है. यह यात्रा स्पेन और स्वीडन में झारखंड की विजिबिलिटी के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण था. ये भी पढे़ं: ACB Trap: रांची में DMO ऑफिस का कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते अरेस्ट, एसीबी ने ऐसे दबोचा The post स्पेन और स्वीडन से हफ्तेभर में निवेश के 7 प्रस्ताव, विदेशों में झारखंड का सुधरेगा ब्रांड वैल्यू, बोले उद्योग सचिव अरवा राजकमल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mental Health tips for college students : बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए छात्र अपना सकते हैं ये पांच तरीके

Mental Health tips for college students : विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार बेहतर मानसिक स्वास्थ्य एक ऐसी स्थिति है, जिसमें व्यक्ति अपनी क्षमताओं का एहसास करता है, जीवन के सामान्य तनावों से निपट सकता है, उत्पादक और फलदायी रूप से काम कर सकता है और अपने सभी काम करने में सक्षम होता है एक सुंदर दुनिया में निर्माण में अहम भूमिका निभाता है. इसलिए बच्चों और युवाओं के सकारात्मक विकास के लिए उनके मानसिक स्वास्थ्य का अच्छा होना आवश्यक है. इस बात को ध्यान में रखते हुए हम उन छात्रों के लिए आसान से तरीके लेकर आये हैं, जो अपने मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करना चाहते हैं. खुद को महत्व देना शुरू करें आपको अपनी तुलना दूसरों से नहीं करनी चाहिए. हर संभव स्थिति में अपने आप से दयालुता और सम्मान के साथ व्यवहार करना अपना ख्याल रखने का सबसे अच्छा तरीका है. अच्छे मानसिक स्वास्थ्य को बनाये रखने के लिए स्वयं की देखभाल करना महत्वपूर्ण है. छात्र स्वयं को स्व-देखभाल गतिविधियों को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित करें, जिसमें पर्याप्त नींद लेना, संतुलित आहार खाना और नियमित शारीरिक व्यायाम करना शामिल हो. माइंडफुलनेस और रिलैक्सेशन की तकनीक का अभ्यास भी तनाव को कम करने को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है. छात्र योग, ध्यान और प्राणायाम आदि को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं. एकेडमिक प्रेशर को मैनेज करना सीखें शैक्षणिक तनाव छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकता है. इससे बचने के लिए प्रभावी समय प्रबंधन कौशल सीखें और कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए खुद को प्रोत्साहित करें. यथार्थवादी लक्ष्य निर्धारित करना और जरूरत पड़ने पर मदद मांगना दबाव को कम कर सकता है और आत्मविश्वास बढ़ा सकता है. हिंदुस्तान में छात्रों से अक्सर नंबर वन होने की अपेक्षा की जाती हैं, छात्रों और उनके माता-पिता को स्वयं को इस अपेक्षा के दबाव से बचाना चाहिए और शिक्षा के प्रति एक संतुलित दृष्टिकोण अपनाने का प्रयास करना चाहिए, जो समग्र विकास को महत्व देता हो. छात्र शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ पाठ्येतर गतिविधियों, शौक और रुचियों को आगे बढ़ाने के लिए स्वयं को प्रोत्साहित करें, जो खुशी और संतुष्टि लाते हैं. यह संतुलित दृष्टिकोण तनाव को कम कर सकता है और समग्र मानसिक कल्याण को बढ़ावा दे सकता है. अपना एक सपोर्ट नेटवर्क बनाएं मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक मजबूत समर्थन नेटवर्क का होना महत्वपूर्ण है. छात्रों को उन दोस्तों, परिवार के सदस्यों, शिक्षकों या परामर्शदाताओं से जुड़ने के लिए स्वयं को प्रोत्साहित करना चाहिए, जिन पर उन्हें भरोसा है. किसी से बात करने और अपनी भावनाओं को साझा करने से आराम मिल सकता है और अकेलेपन या चिंता की भावना कम हो सकती है. ऐसे मामलों में, जहां परिवार के सदस्य किशोरों के बढ़ते मानसिक दबाव के पीछे का प्राथमिक कारण होते हैं, छात्रों के लिए किसी भरोसेमंद वयस्क से सलाह लेना महत्वपूर्ण है, चाहे वह परिवार का कोई सदस्य हो, शिक्षक हो, करीबी पड़ोसी हो या पारिवारिक मित्र हो- जो कोई भी हो, जरूरत पड़ने पर हस्तक्षेप करने में सक्षम हो. सकारात्मक सोच का अभ्यास करें नकारात्मक विचार मानसिक स्वास्थ्य पर असर डाल सकते हैं. छात्रों को मन में आनेवाले नकारात्मक विचारों को चुनौती देने और इसे सकारात्मक पुष्टि के साथ बदलने के का प्रयास करना चाहिए. आप मिरर के सामने खड़े होकर यह दोहराएं कि मैं निगेटिव विचारों को मन में आने से रोकूंगा. प्रतिदिन 10-20 मिनट का ध्यान भी नकारात्मक सेल्फ टॉक से निपटने में काफी मदद कर सकता है. यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri: बिहार में नौकरियों की बहार! असिस्टेंट इंजीनियर की बंपर वैकेंसीच, तुरंत करें अप्लाई The post Mental Health tips for college students : बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए छात्र अपना सकते हैं ये पांच तरीके appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top