Babulal Marandi: सिरमटोली फ्लाईओवर के लोकार्पण पर बोले बाबूलाल मरांडी- आदिवासी समाज ठगा हुआ महसूस कर रहा
Babulal Marandi: झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मेकॉन-सिरमटोली फ्लाईओवर के उद्घाटन पर राज्य प्रशासन को घेरा है. उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कल गुपचुप तरीके से सिरमटोली फ्लाईओवर का लोकार्पण किया, जिससे आदिवासी समाज ठगा हुआ महसूस कर रहा है.” प्रकृति के उपासक की भावनाओं को किया नजरअंदाज बाबूलाल मरांडी ने कहा, “यह लोकार्पण पर्यावरण दिवस के दिन किया गया. लेकिन विडंबना यह रही कि प्रकृति और पर्यावरण के उपासक आदिवासी समाज की भावनाओं को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया.” सिरमटोली फ्लाईओवर रांची के यातायात को जरूर सुगम बनाएगा. लेकिन इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने से ही पास स्थित पवित्र सरना स्थल के अस्तित्व पर संकट मंडराने लगा था. मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी ने कल गुपचुप तरीके से सिरमटोली फ्लाइओवर का लोकार्पण किया, जिससे आदिवासी समाज ठगा हुआ महसूस कर रहा है। यह लोकार्पण पर्यावरण दिवस के दिन किया गया, लेकिन विडंबना यह रही कि प्रकृति और पर्यावरण के उपासक आदिवासी समाज की भावनाओं को पूरी तरह नजरअंदाज किया… — Babulal Marandi (@yourBabulal) June 6, 2025 झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें फ्लाईओवर का उद्घाटन, आदिवासियों के साथ धोखा Mecon-siramtoli flyover भाजपा नेता ने आगे कहा कि आदिवासी समाज की धार्मिक आस्थाओं की अनदेखी कर, बिना कोई वैकल्पिक समाधान निकाले इस फ्लाइओवर का उद्घाटन करना आदिवासियों के साथ धोखा है. उन्होंने कहा कि विकास जरूरी है, लेकिन विकास की दौड़ में आदिवासी समाज की अस्मिता, आस्था और परंपराओं का सम्मान भी उतना ही जरूरी है. इसे भी पढ़ें Maiya Samman Yojana: रांची में लाभुकों के खाते में आये 2500 रुपये, अगर आपको नहीं मिला तो तुरंत करें ये काम Ganga Dussehra: साहिबगंज में गंगा दशहरा पर मां गंगा की भव्य महाआरती, हर हर गंगे से गूंज उठा तट Siramtoli Flyover: पूर्वी हिंदुस्तान का सबसे बड़ा केबल स्टे ब्रिज ‘सिरमटोली फ्लाईओवर’, क्यों कहा गया ऐसा… The post Babulal Marandi: सिरमटोली फ्लाईओवर के लोकार्पण पर बोले बाबूलाल मरांडी- आदिवासी समाज ठगा हुआ महसूस कर रहा appeared first on Naya Vichar.


