Hot News

June 6, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

युद्ध के बदलते तरीकों के बीच संयुक्त कमान जरूरी

संजय बनर्जी (कर्नल रिटायर्ड) हाल ही में केंद्र प्रशासन ने संयुक्त थिएटर कमान की स्थापना के लिए नियमों को औपचारिक रूप से अधिसूचित किया है, जो देश के सशस्त्र बलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. बीते कुछ वर्षों से सशस्त्र बलों में संयुक्त कमान को लेकर अटकलें, चर्चाएं/बहसें हो रही हैं. पर जब पहली बार सीडीएस (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) के पद पर जनरल बिपिन रावत की नियुक्ति हुई, तब जाकर तीनों सेनाओं की कमान सार्वजनिक तौर पर चर्चा में आयी. पर सच तो यह है कि सशस्त्र बल और रक्षा मंत्रालय काफी समय से संयुक्त कमान को लेकर विचार-विमर्श कर रहे थे, जिसमें सेना के तीनों अंगो- थल सेना, नौसेना और वायु सेना शामिल थे. दरअसल, युद्ध के बदलते क्षेत्रों और नयी युद्ध रणनीतियों के विकास को देखते हुए इसकी आवश्यकता स्पष्ट रूप से महसूस की जा रही थी. यह सर्वविदित तथ्य है कि सशस्त्र बलों की विभिन्न शाखाएं कभी भी अलग-अलग काम नहीं करती हैं. पहले भी संघर्ष के दौरान हवाई सहायता के लिए थल सेना (आर्मी) को हमेशा वायु सेना द्वारा समर्थन दिया जाता रहा है. सेना के अंगों में जरूरी सहयोग और तालमेल बना रहे, इसके लिए उन्हें संयुक्त प्रशिक्षण दिया जाता रहा है. इसी कारण 1965, 1971 के युद्धों औैर 1999 के संघर्ष के समय हमने जीत हासिल की. हालांकि सैन्य कार्रवाई के दौरान बलों की कमान थल सेना के पास थी क्योंकि वे संघर्ष अनिवार्य रूप से जमीनी थे, जहां दुश्मन को या तो बेदखल किया जाना था और भूमि को पुनः प्राप्त करना था या उसे अपने कब्जे में लेना था. पर 1971 के संघर्ष की कमान पूरी तरह से हिंदुस्तानीय नौसेना के हाथों में थी, जहां वायु सेना आवश्यकता के अनुसार सहायता करती थी. हालांकि संघर्ष की शुरुआत में हमारी वायु सेना ने भी दुश्मन वायु सेना के खिलाफ अपनी स्वतंत्र भूमिका निभायी थी, ताकि हवाई मार्ग के जरिये प्रभुत्व हासिल किया जा सके. मिसाइलों (सभी रेंज की), ड्रोन, मानव रहित हवाई वाहन, नयी पीढ़ी के विमान और उच्च स्तर के इलेक्ट्रॉनिक और काउंटर इलेक्ट्रॉनिक उपायों को शामिल करने के साथ ही आधुनिक युद्ध के तरीके पूरी तरह से बदल गये हैं. इस लिहाज से देखें, तो भूमि, जल और वायु के जरिये लड़े जाने वाले युद्ध के तरीकों के बीच की विभाजक रेखाएं धुंधली पड़ गयी हैं. अब तीनों सेनाओं को अपनी क्षमताओं के साथ तालमेल बिठाना पड़ता है और दुश्मन से एकजुट एवं एकीकृत बल के रूप में लड़ना पड़ता है. यही वह कारण है, जिसने संयुक्त त्रि-सेवा कमान की आवश्यकता उत्पन्न की है, जिसका नेतृत्व, युद्ध क्षेत्र किस तरीके का है, इसके आधार पर तीनों सेनाओं के अधिकारियों द्वारा किया जायेगा. हालांकि रेगिस्तानी, अर्ध-रेगिस्तानी और पहाड़ी क्षेत्र अभी भी अनिवार्य रूप से थल सेना और वायु सेना के प्रभुत्व में रहेंगे, जबकि नौसैनिक लड़ाइयां नौसेना और वायु सेना के प्रभुत्व में लड़ी जायेंगी, जिसमें समुद्र तट पर उतरने या द्वीपों और तटों की रक्षा के मामले में थल सेना की भागीदारी होगी. संयुक्त कमान होने का एक प्रमुख कारण आधुनिक मिसाइलों, ड्रोन, एयरक्राफ्ट और इलेक्ट्रॉनिक उपायों की आश्चर्यजनक रूप से प्रभावशाली पहुंच है. युद्ध के नये वाहन सभी संभावित भौगोलिक सीमाओं का अतिक्रमण करने में सक्षम होने के साथ ही एक साथ प्रभाव डाल सकते हैं. इस तरह ये युद्ध के परिणाम को प्रभावित कर सकते हैं. अच्छी तरह से संगठित संयुक्त कमान रणनीतिक सोच, सहयोग और प्रशिक्षण के साथ प्रभावी ढंग से बचाव या आक्रामक कार्रवाई कर सकती है. हालांकि संयुक्त कमान को बेहतर बनाने के लिए कहना जितना आसान है, उसे जमीन पर उतारना उतना सरल नहीं है. सबसे पहले, सशस्त्र बलों को अपने कामकाज के पुराने तरीकों को छोड़ना होगा और अपनी अंतर-सेवा प्रतिद्वंद्विता और आधिपत्य को छोड़ना होगा, यदि कोई है तो. एकमात्र त्रि-सेवा संस्थान जहां तीनों सेवाओं के अधिकारी युद्ध कला और रणनीतिक मामलों में एक साथ प्रशिक्षण लेते हैं, वे हैं रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज. ऐसे में तीनों सेवाओं के रैंक और फाइल के लिए सामूहिक प्रशिक्षण को पुनर्गठित करने की आवश्यकता है, विशेष रूप से अत्याधुनिक कनिष्ठ नेतृत्व स्तर पर और निचले रैंक के लिए, जो युद्ध के मैदान में शारीरिक रूप से अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे. हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बीच हुए हालिया संघर्ष ने संयुक्त कमान की आवश्यकता को पूरी तरह से पुष्ट किया है. पाकिस्तान के अंदर स्थित आतंकवादी मुख्यालयों और प्रशिक्षण शिविरों पर हिंदुस्तानीय वायु सेना और हिंदुस्तानीय थल सेना (आर्मी) ने मिसाइल का इस्तेमाल कर सटीक निशाना साधा था. जब पाकिस्तान ने ड्रोन और लंबी दूरी की मिसाइलों से जवाबी कार्रवाई की, तब हिंदुस्तानीय थल सेना और हिंदुस्तानीय वायु सेना की वायु रक्षा प्रणालियों ने ही ढाल का काम किया था. जब हिंदुस्तान के जवाब देने का समय आया, तब हिंदुस्तानीय वायु सेना और थल सेना द्वारा दागी गयी मिसाइलों ने सफलतापूर्वक पाकिस्तानी वायु सेना के ठिकानों को निशाना बनाया. नतीजा, पाकिस्तान को युद्ध विराम के लिए मजबूर होना पड़ा.(ये लेखक के निजी विचार हैं.) The post युद्ध के बदलते तरीकों के बीच संयुक्त कमान जरूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

2,149 रुपये में मिल रहा धाकड़ गेमिंग स्मार्टफोन, ऐसे करेंगे ऑर्डर तो होगा बड़ा फायदा

Best Smartphones Under 15K: हाल ही में चाइनीज टेक कंपनी Tecno ने बजट सेगमेंट में एक नया धांसू गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च किया था. जिसकी सेल शुरू हो गई है. MediaTek Dimensity 7300 का दमदार प्रोसेसर और 64MP रियर कैमरा वाले इस फोन की पहली सेल पर धमाकेदार ऑफर्स और डिस्काउंट मिल रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी नया स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो आपके लिए सस्ते में धांसू फीचर्स वाले स्मार्टफोन को खरीदने का बेहतरीन मौका है. आइए जानते हैं क्या हैं ऑफर्स और कैसे उठा सकते हैं इसका लाभ. यह भी पढ़ें: OnePlus 13 vs OnePlus 13s vs OnePlus 13R: कौन सा स्मार्टफोन आपके लिए सही? Tecno Pova Curve 5G का ऑफर प्राइस Tecno Pova Curve 5G को कंपनी ने दो वेरिएंट 6GB+128GB और 8GB+128GB में लॉन्च किया है. जिसकी कीमत 15,999 रुपये और 16,999 रुपये है. फ्लिपकार्ट पर इस फोन पर आपको Axis Bank के क्रेडिट कार्ड पर 5% तक का कैशबैक मिलेगा. साथ इस नए मॉडल पर फ्लिपकार्ट 13,850 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है. यानी कि आप अपने पुराने फोन को बेचकर इस नए मॉडल के बेस वेरिएंट को सिर्फ 2,149 रुपये में खरीद सकते हैं. लेकिन एक्सचेंज ऑफर के लिए आपके पुराने मॉडल की कंडीशन सही होनी चाहिए. साथ ही No-Cost EMI ऑप्शन इस फोन पर दिया जा रहा है. Tecno Pova Curve 5G के स्पेसिफिकेशन डिस्प्ले: स्टारशिप-इंस्पायर्ड डिजाइन वाले इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और 1300nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.78 इंच की HD+ कर्व्ड AMOLED दिया गया है. कैमरा: Tecno Pova Curve 5G में यूजर्स को AI-बैक्ड डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा. जिसमें 64MP का Sony IMX682 कैमरा है. वहीं, फ्रंट में 13MPकैमरा है. प्रोसेसर: बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7300 Ultimate का दमदार प्रोसेसर दिया गया है. बैटरी: 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ Tecno Pova Curve 5G में 5500mAh की बैटरी दी गई है. मिलेंगे AI फीचर्स Tecno Pova Curve 5G में AI असिस्टेंट Ella से लेकर AI Voiceprint Suppression और AI Call Assistant भी मिलेगा. यह भी पढ़ें: G1 Wi-Fi चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 13s, प्री-बुकिंग शुरू, फ्री ईयरबड्स के साथ मिलेगा ₹5000 का डिस्काउंट यह भी पढ़ें: OnePlus 13 vs iPhone 16 Pro Max: 70 हजार का वनप्लस या 1.5 लाख का iPhone? यहां देखें डिटेल कम्पैरिजन The post 2,149 रुपये में मिल रहा धाकड़ गेमिंग स्मार्टफोन, ऐसे करेंगे ऑर्डर तो होगा बड़ा फायदा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Digital Arrest: CBI अधिकारी बनकर 12 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट, पटना के डॉक्टर दंपति से यूं उड़ा लिए दो करोड़ रुपये

Digital Arrest: पटना के हनुमान नगर इलाके में रहने वाले एक सेवानिवृत्त डॉक्टर दंपति को साइबर अपराधियों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखकर करीब दो करोड़ रुपये की ठगी कर ली. आरोपी खुद को CBI अधिकारी बताकर मनी लॉन्ड्रिंग का केस बताया और फिर वीडियो कॉल के ज़रिए लगातार 12 दिनों तक डॉक्टर दंपति को मानसिक बंधक बनाए रखा. डर ऐसा था कि दंपति ने अपने बेटे को भी कुछ नहीं बताया. CBI ऑफिस, कोर्ट और पुलिस स्टेशन का फर्जी सेटअप दिखाया 21 मई को डॉक्टर राधे मोहन प्रसाद के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को CBI अधिकारी बताया और कहा कि उनके आधार कार्ड पर मुंबई में एक सिम कार्ड एक्टिव किया गया है, जिससे फर्जीवाड़ा हुआ है. इसके बाद वीडियो कॉल्स की झड़ी लग गई, जिनमें पुलिस थाने, CBI दफ्तर और कोर्ट रूम जैसे डिज़ाइन किए गए बैकग्राउंड दिखाए गए. कॉल में मौजूद लोग पुलिस वर्दी और न्यायिक परिधानों में थे. वीडियो कॉल के जरिए 24×7 निगरानी और धमकी ठगों ने खुद को जज और वरिष्ठ पुलिस अफसर बताते हुए डॉक्टर दंपति को कहा कि अगर वे वीडियो कॉल से हटे या किसी को जानकारी दी, तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस डिजिटल नजरबंदी के दौरान दंपति ने लगातार डर में जीते हुए करीब दो करोड़ रुपये ठगों के बताए गए अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए. Also Read: दानापुर में छात्र ने प्रेम विवाद के चलते पंखे से लटक कर दी जान, परिवार में मचा कोहराम बेटा दिल्ली का डॉक्टर, लेकिन कुछ नहीं बताया डॉ. राधे मोहन प्रसाद और उनकी पत्नी छवि प्रसाद, दोनों PMCH से सेवानिवृत्त डॉक्टर हैं और पटना में रहते हैं. उनका बेटा दिल्ली के एक बड़े निजी अस्पताल में चिकित्सक है, लेकिन डर के मारे उन्होंने बेटे को भी सूचना नहीं दी. इस पूरे मामले में बुधवार को साइबर थाना में FIR दर्ज की गई है. पटना साइबर डीएसपी रघुवेंद्र मणि त्रिपाठी ने मामले की पुष्टि की है और जांच तेज कर दी गई है. The post Digital Arrest: CBI अधिकारी बनकर 12 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट, पटना के डॉक्टर दंपति से यूं उड़ा लिए दो करोड़ रुपये appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘सोचा अंगूठा कटवा दूं’, क्रिकेटर ने बताया स्याह सच, महीनों खेल से रहा दूर अब भारत के खिलाफ टेस्ट में करेगा वापसी

Brydon Carse on Toe Injury: क्रिकेट में दर्शकों या प्रशंसकों को खिलाड़ियों का स्पोर्ट्स पसंद आता है. चौके-छक्के, कैच, डाइव, स्लेजिंग सब उन्हें पसंद आता है, लेकिन उस स्पोर्ट्स के नायकों का अपना संघर्ष कभी-कभी ही सामने आता है. महीनों तक चोट और दर्द से जूझते रहने के बाद वे वापस आते हैं और फिर से उसी तरह जलवा दिखाते हैं. इसी तरह का एक हादसे पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स ने अपनी हाल की चोट के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने लगातार दर्दनाक समस्या से उबरने के लिए पैर का अंगूठा कटवाने पर विचार किया था. इस समस्या के कारण वह महीनों तक स्पोर्ट्स से दूर रहे.  पांच टेस्ट में 27 विकेट लेकर इंग्लैंड के सबसे होनहार तेज गेंदबाजों में अपनी पहचान बनाई है. वह 20 जून से लीड्स में शुरू हो रहे हिंदुस्तान के खिलाफ (IND vs ENG) पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल किए गए हैं. 29 वर्षीय कार्स को बाएं पैर की दूसरी उंगली पर गहरे, संक्रमित घाव हो गए थे, जो गेंदबाजी के दौरान उनके फ्रंट-फुट लैंडिंग के लगातार प्रभाव के कारण हुए. इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के हिंदुस्तान दौरे के दौरान यह समस्या सामने आई थी जिसके कारण उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होना पड़ा और तीन महीने तक मैदान से दूर रहना पड़ा.  ब्रायडन कार्स. इमेज- सनराइजर्स हैदराबाद (एक्स) मेडिकल कर्मियों ने रोक लिया बीबीसी से बात करते हुए कार्स ने कहा, ‘‘एक समय मैं यह सोचकर बिस्तर पर जा रहा था कि मुझे लगता है कि मैं वास्तव में ऐसा कर सकता हूं – मुझे लगता है कि मैं अपने पैर के अंगूठे से छुटकारा पा सकता हूं लेकिन फिर मेडिकल कर्मियों ने कहा कि आपको संतुलन के लिए इसकी जरूरत है इसलिए इस विचार को तुरंत खारिज कर दिया गया.’’ इससे निपटने के लिए अपनाए अनोखे उपाय इस समस्या से निपटने के लिए उन्होंने कुछ अनोखे उपाय अपनाए, जैसे कि संकरी जूते पहनना, कस्टम इनसोल लगवाना और अपनी जूती में उस उंगली के पास छेद करना, ताकि दबाव कम हो सके. कार्स ने कहा, “करीब छह से आठ हफ्तों तक मैं तीन-चार अलग-अलग एंटीबायोटिक्स पर था. अंततः जख्म इतना गहरा हो गया था कि उसे भरने और बंद होने के लिए सिर्फ आराम की जरूरत थी.”  आराम ही सबसे कारगर उपाय रहा चैंपियंस ट्रॉफी से समय से पहले लौटने के बाद प्लास्टिक सर्जरी पर भी चर्चा हुई थी, लेकिन अंत में आराम ही सबसे असरदार इलाज साबित हुआ. मई के अंत में उन्होंने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में वापसी की और फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ तीनों वनडे स्पोर्ट्से, जहां उन्होंने इंग्लैंड की 3-0 सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई. हालांकि, ड्रेसिंग रूम में उनके इस अनुभव को लेकर मजाक भी चलता रहता है. कार्स ने हंसते हुए कहा, “मैं अब चेंजिंग रूम में अपनी उंगली का जिक्र करने से बचता हूं, क्योंकि लोग अब इससे तंग आ चुके हैं. यह एक तरह से मजाक का विषय बन चुका है मेरी दूसरी उंगली!” शुभमन गिल पर बड़ी जिम्मेदारी हिंदुस्तान और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज 20 जून से स्पोर्ट्सी जाएगी. पहला टेस्ट मैच हेडिंग्ले ओवल में स्पोर्ट्सा जाएगा. 4 अगस्त तक चलने वाली सीरीज से दोनों देश अपने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र की शुरुआत करेगा. हिंदुस्तानीय टीम एक दशक से भी ज्यादा समय बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा के बिना मैदान में उतरेगी, ऐसे में नव नियुक्त कप्तान शुभमन गिल पर काफी बड़ी जिम्मेदारी होगी.  ऐसे जश्न का समर्थक नहीं, बेंगलुरु हादसे गौतम गंभीर का रिएक्शन, कहा- 2007 में भी… हिंदुस्तान-इंग्लैंड सीरीज का बदल गया नाम! दोनों देशों के इन दिग्गजों पर स्पोर्ट्सी जाएगी ट्रॉफी ‘मानसिक अस्पष्टता’ के कारण विराट कोहली ने टेस्ट रिटायरमेंट लिया, ग्रेग चैपल ने बताया गजब का कारण The post ‘सोचा अंगूठा कटवा दूं’, क्रिकेटर ने बताया स्याह सच, महीनों स्पोर्ट्स से रहा दूर अब हिंदुस्तान के खिलाफ टेस्ट में करेगा वापसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Housefull 5 Opening Day Collection: हाउसफुल 5 की ओपनिंग में रेड 2 का पत्ता साफ? जानिए ट्रेड एनालिस्ट की राय

Housefull 5 Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी का अगला धमाका ‘हाउसफुल 5’ आखिरकार 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है. यह फिल्म न सिर्फ अपनी बड़ी स्टारकास्ट को लेकर चर्चा में है, बल्कि अपने यूनिक कॉन्सेप्ट की वजह से भी लोगों का ध्यान खींच रही है. जी हां, ‘हाउसफुल 5’ हिंदी सिनेमा की पहली फिल्म है जिसे दो अलग-अलग क्लाइमैक्स के साथ रिलीज किया गया है— ‘हाउसफुल A’ और ‘हाउसफुल B’. यानी अब दर्शक खुद तय करेंगे कि उन्हें कौन-सा क्लाइमैक्स देखना है. इसके अलावा फैंस की नजर इसकी ओपनिंग डे कलेक्शन पर भी टिकी हुई है. ऐसे में इस मामले पर पॉपुलर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श का क्या कहना है, आइए बताते हैं. View this post on Instagram A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) स्टारकास्ट बनी हाउसफुल की सबसे बड़ी ताकत फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, नाना पाटेकर, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी और कुल मिलाकर 20 सितारे नजर आ रहे हैं. इस स्टार-स्टडेड टीम ने देशभर में फिल्म का जमकर प्रमोशन किया. वहीं, एडवांस बुकिंग में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला है, जिससे उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं. हाउसफुल 5 ओपनिंग डे कलेक्शन मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने News24 को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में ‘हाउसफुल 5’ के डे 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बात की है. उन्होंने कहा, “ये बहुत बड़ी फिल्म है. इसलिए पहले दिन 20 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने की उम्मीद है. अब देखना होगा कि कलेक्शन कहां तक जाता है क्योंकि इसकी बहुत सारी स्पॉट बुकिंग भी हो चुकी है.” क्या दो क्लाइमैक्स का आइडिया काम करेगा? फिल्म के दो अलग-अलग एंडिंग्स को लेकर तरण आदर्श ने कहा, ‘यह एक्सपेरिमेंटल आइडिया है, जो हिंदुस्तान में पहली बार देखने को मिलेगा. ये दर्शकों को एक्साइट करेगा या कन्फ्यूज? इसका जवाब रिलीज के बाद ही मिल पाएगा.’ रेड 2 को देगी टक्कर तरण आदर्श की भविष्यवाणी अगर सच होती है तो हाउसफुल 5 अजय देवगन की ‘रेड 2’ के ओपनिंग कलेक्शन को चकनाचूर कर देगी क्योंकि फिल्म ने 19.25 करोड़ से ओपनिंग ली थी. वहीं, इसी के साथ हाउसफुल 5 जाट (9.5 करोड़) और केसरी चैप्टर 2 (7.75 करोड़) की ओपनिंग को भी आराम से मात दे जाएगी. फर्स्ट डे के बाद वीकेंड कलेक्शन पर नजरें अक्षय कुमार हाल ही में ऐतिहासिक कोर्टरूम ड्रामा ‘केसरी चैप्टर 2’ में नजर आए थे. फिल्म की कहानी जलियांवाला बाघ हत्याकांड पर आधारित थी, जो दर्शकों को खूब पसंद आई. हालांकि, कमाई के मामले में फिल्म ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया, ऐसे में अब सबकी निगाहें हाउसफुल 5 की कमाई पर टिकी हुई है. क्या दर्शकों को यह मल्टीस्टारर मस्ती पसंद आएगी या हंसी के साथ कमाई में भी हाउसफुल रहेगा? यह देखना काफी दिलचस्प होगा. यह भी पढ़े: Panchayat Season 4: कीजिए वोटिंग-वोटिंग… ‘पंचायत 4’ की रिलीज डेट में बदलाव? पहले देखने के लिए करना होगा ये काम The post Housefull 5 Opening Day Collection: हाउसफुल 5 की ओपनिंग में रेड 2 का पत्ता साफ? जानिए ट्रेड एनालिस्ट की राय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chanakya Niti: चाणक्य की ये 1 बात अगर आज पढ़ ली, तो जिंदगी भर पछताना नहीं पड़ेगा

Chanakya Niti: हर इंसान चाहता है कि उसकी जिंदगी में सफलता, शांति और सम्मान बना रहे. लेकिन कई बार हम छोटी-छोटी गलतियों की वजह से बहुत कुछ खो देते हैं. आचार्य चाणक्य, जो एक महान विद्वान और नीति शास्त्री थे. उन्होंने जीवन की ऐसी सच्चाइयों को बताया है जो आज भी उतनी ही सटीक हैं जितनी तब थीं. अगर उनकी कही सिर्फ एक बात भी हम सही समय पर समझ लें, तो कई परेशानियों से बच सकते हैं. आज हम आपको चाणक्य की ऐसी ही एक अनमोल बात बताने जा रहे हैं, जिसे अगर आपने आज पढ़ लिया और जीवन में उतार लिया, तो आगे कभी पछताना नहीं पड़ेगा. अपने राज कभी न बताएं अगर आप अपने राज किसी को बता देंगे, तो वही व्यक्ति कभी आपको नुकसान पहुंचा सकता है. हर किसी पर भरोसा करना सही नहीं होता. जो बात सिर्फ आपको पता है, वही आपकी सबसे बड़ी ताकत होती है. इसलिए अपने राज को अपने तक ही रखें. ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: चाणक्य ने बताया था कौन इंसान अमीर बनेगा, जानिए क्या आप उनमें से एक हैं? ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: अगर चाहते हो तरक्की और इज्जत, तो चाणक्य की ये नीति आज ही अपना लो अपनी कमजोरी छुपाकर रखें अगर कोई आपकी कमजोरी जान लेता है, तो वह आपको दबा सकता है. जीवन में कमजोर दिखना खतरनाक हो सकता है. इसलिए अपनी कमजोरी कभी किसी को न बताएं. उसे छुपाकर रखें और अंदर ही अंदर मजबूत बनते रहें. अपनी अगली चाल सबको न बताएं अगर आप अपनी योजना पहले ही बता देंगे, तो लोग उसमें रुकावट डाल सकते हैं. काम बिगड़ने का खतरा बढ़ जाता है. पहले शांति से काम करो और फिर उसका परिणाम दिखाओ. सफलता के बाद ही बोलना समझदारी होती है. भावनाओं में बहकर किसी पर जल्दी भरोसा न करें हर मुस्कुराता चेहरा भरोसे लायक नहीं होता. कई बार अपने ही लोग धोखा दे जाते हैं. भावनाओं में बहकर सब कुछ बता देना नुकसानदायक हो सकता है. सोच-समझकर ही किसी पर विश्वास करें. चुप रहना सबसे बड़ी बुद्धिमानी है हर बात सबके सामने बोलना अच्छा नहीं होता. चुप रहना कई बार आपको बड़ी मुसीबत से बचा सकता है. शांत व्यक्ति को लोग कभी कमजोर नहीं समझते. सही समय पर बोलना ही असली समझदारी है. ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: अगर ये 3 बातें नहीं मानीं, तो पैसा कभी नहीं टिकेगा ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: जिंदगी में बड़ा बनने के लिए ये 2 काम करना बंद करो Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Chanakya Niti: चाणक्य की ये 1 बात अगर आज पढ़ ली, तो जिंदगी भर पछताना नहीं पड़ेगा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Digital Marketing Course in Hindi: डिजिटल मार्केटिंग कोर्स कैसे करें? घर बैठे होगी मोटी कमाई!

Digital Marketing Course in Hindi: आज के डिजिटल युग में जब हर चीज ऑनलाइन हो रही है तो डिजिटल मार्केटिंग एक बेहतरीन करियर ऑप्शन बन चुका है. अगर आपने 2025 में 12वीं पास की है और आप इस क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो डिजिटल मार्केटिंग कोर्स आपके लिए शानदार शुरुआत हो सकती है. डिजिटल मार्केटिंग कोर्सेज के बाद आपको अच्छी सैलरी मिल जाती है और सबसे खास बात यह है कि आप बहुत कम समय में ही अच्छी जाॅब पाने के लिए तैयार हो जाते हैं. आइए इस लेख में Digital Marketing Course in Hindi को डिटेल में समझते हैं. डिजिटल मार्केटिंग क्या है? (Digital Marketing Course in Hindi) Digital Marketing Course in Hindi जानने से पहले डिजिटल मार्केटिंग का मतलब समझना जरूरी है. डिजिटल मार्केटिंग का मतलब है कि इंटरनेट के माध्यम से प्रोडक्ट्स या सेवाओं का प्रचार करना. इसमें सोशल मीडिया, गूगल ऐड्स, ईमेल मार्केटिंग, वेबसाइट प्रमोशन और SEO जैसे कई टूल्स शामिल होते हैं. इसकी मदद से कंपनियां अपने कस्टमर्स तक सीधे ऑनलाइन पहुंचती हैं. इन कोर्सेज के बाद आपके लिए कंपनियों में इनआउस जाॅब के अलावा वर्क फ्राॅम होम के ऑप्शन रहते हैं. यह भी पढ़ें- Best Artificial Intelligence Courses 2025: 12वीं के बाद टॉप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स, मिलती है High Salary डिजिटल मार्केटिंग कोर्स में क्या सिखाया जाता है? डिजिटल मार्केटिंग कोर्स (Digital Marketing Course in Hindi) में कई जरूरी टॉपिक सिखाए जाते हैं जिनके बारे में यहां बताया जा रहा है- SEO (Search Engine Optimization): गूगल में वेबसाइट को टॉप पर लाना SEM (Search Engine Marketing): गूगल ऐड्स और पेड प्रमोशन SMM (Social Media Marketing): फेसबुक, इंस्टाग्राम पर प्रमोशन Email Marketing: ईमेल के जरिए ग्राहकों तक पहुंच Content Marketing: ब्लॉग और वीडियो से मार्केटिंग Affiliate Marketing: दूसरों के प्रोडक्ट्स बेचकर कमीशन कमाना टॉप 10 डिजिटल मार्केटिंग कोर्स (Best Digital Marketing Course) कोर्स का नाम प्लेटफॉर्म Fundamentals of Digital Marketing Google Digital Garage Digital Marketing Specialization Coursera (by Illinois) Digital Marketing Masterclass Udemy HubSpot Academy Digital Marketing Course HubSpot Academy Meta (Facebook) Digital Marketing Associate Coursera + Meta Digital Deepak Internship Program DigitalDeepak.com IIDE Online Digital Marketing Course IIDE (India) Simplilearn Digital Marketing Specialist Simplilearn NIIT Digital Marketing Program NIIT Reliablesoft Digital Marketing Full Course Reliablesoft Academy कोर्स की अवधि और फीस (Digital Marketing Course in Hindi) डिजिटल मार्केटिंग कोर्स की अवधि आमतौर पर 3 से 6 महीने होती है. कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे Google Digital Garage, Coursera, Udemy और YouTube पर ये कोर्स फ्री में भी उपलब्ध हैं. वहीं प्रोफेशनल ट्रेनिंग देने वाले संस्थानों में इसकी फीस 10,000 से 50,000 तक हो सकती है. यह भी पढ़ें- Best Engineering Colleges in Hindi: इंजीनियरिंग के लिए ये काॅलेज हैं बेस्ट, Google और Microsoft में हाई पैकेज पर प्लेसमेंट करियर और सैलरी (Digital Marketing Course in Hindi) डिजिटल मार्केटिंग में आप कई प्रोफाइल में काम कर सकते हैं और उन प्रोफाइल पर शुरुआत में सैलरी 15,000 से 25,000 रुपये प्रति माह हो सकती है. अनुभव के साथ-साथ सैलरी बढ़ती रहती है. यहां टाॅप जाॅब प्रोफाइल्स इस प्रकार हैं- SEO Specialist Social Media Manager Digital Marketing Executive Content Writer PPC Expert. नोट- Digital Marketing Course in Hindi की जानकारी रिपोर्ट्स और रिसर्च के आधार पर दी गई है. कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि कोर्स शुरू करने से पहले योग्यता, फीस और कोर्स की जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट जरूर देखें. The post Digital Marketing Course in Hindi: डिजिटल मार्केटिंग कोर्स कैसे करें? घर बैठे होगी मोटी कमाई! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Lucknow Encounter : ढाई साल की बच्ची से दरिंदगी, तड़के 4 बजे एनकाउंटर में दरिंदा ढेर

Lucknow Encounter : लखनऊ के आलमबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे अपने परिवार के साथ सो रही ढाई साल की बच्ची को एक दरिंदे ने अगवा कर दिया. इसके बाद उसने मेट्रो की लिफ्ट के पास ले जाकर उसे दरिंदगी का शिकार बनाया. बच्ची के माता-पिता की जब नींद खुली, तो वे घबरा गए और उसे खोजने लगे. कुछ देर बाद बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली जो दर्द से कराह रही थी. उसे गंभीर हालत में केजीएमयू अस्पताल रेफर किया गया. मुठभेड़ में आरोपी दीपक वर्मा मारा गया इसके बाद पुलिस हरकत में आई. उसने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर तलाश शुरू की. शुक्रवार तड़के करीब पौने चार बजे पुलिस के साथ मुठभेड़ में आरोपी दीपक वर्मा मारा गया. इंस्पेक्टर आलमबाग सुभाष चंद्र सरोज ने उसकी मौत की पुष्टि की. उन्नाव निवासी यह परिवार लखनऊ में कबाड़ बीनने का काम करता है. बुधवार रात पिता, पत्नी और ढाई साल की बेटी के साथ आलमबाग मेट्रो स्टेशन के चबूतरे पर सो रहा था. तड़के करीब तीन बजे आंख खुली तो बच्ची गायब थी. शुक्रवार तड़के हुई मुठभेड़ बच्ची की खोजबीन के दौरान एक वृद्ध ने बताया कि बच्ची मेट्रो की लिफ्ट के पास गलियारे में रो रही है. वहां पहुंचने पर बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली और उसके निजी अंगों से खून बह रहा था. परिवार ई-रिक्शा से उसे लोकबंधु अस्पताल ले गया, जहां से गंभीर हालत में केजीएमयू रेफर कर दिया गया. पुलिस ने अज्ञात पर दुष्कर्म और पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया. सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बच्ची को ले जाते नजर आया. शुक्रवार तड़के पौने चार बजे पुलिस को संदिग्ध युवक गन्ना संस्थान रोड पर दिखा. रोकने पर वह भागा और फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से उसकी मौत हो गई. #WATCH | Lucknow, UP: DCP Central Lucknow Ashish Srivastava says, “On the morning of June 5, at 10 am, a complaint was registered that a 2.5 year old girl had been raped… A case was registered and five teams were formed… As per the CCTV footage of the scooter, the accused was… https://t.co/dWLxpbzW9t pic.twitter.com/165obhROO6 — ANI (@ANI) June 5, 2025 क्या बताया डीसीपी सेंट्रल लखनऊ आशीष श्रीवास्तव ने इससे पहले डीसीपी सेंट्रल लखनऊ आशीष श्रीवास्तव का कहना है, “5 जून की सुबह 10 बजे शिकायत दर्ज हुई कि 2.5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है. मामला दर्ज कर पांच टीमें गठित की गईं. सीसीटीवी फुटेज के अनुसार आरोपी की पहचान दीपक वर्मा के रूप में हुई.  पुलिस कमिश्नर को एक लाख रुपये का इनाम घोषित करने का प्रस्ताव दिया गया. 20 घंटे के अंदर पुलिस टीम और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई. आरोपी घायल हो गया है. उसकी हालत गंभीर है और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.” The post Lucknow Encounter : ढाई साल की बच्ची से दरिंदगी, तड़के 4 बजे एनकाउंटर में दरिंदा ढेर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Vidur Niti: अगर बनना है श्रेष्ठ व्यक्ति, तो अपनाएं ये अहम गुण

Vidur Niti: महाकाव्य महाहिंदुस्तान में कई ऐसे पात्र हैं जिनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है. ऐसे ही एक पात्र हैं महात्मा विदुर. महात्मा विदुर को उनकी बुद्धि और ज्ञान के लिए आज भी याद किया जाता है. वे धर्म, नीति और नेतृत्व के महान ज्ञाता थे. महात्मा विदुर की नीतियों को विदुर नीति के नाम से जाना जाता है. विदुर नीति में व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन को सही तरीके से जीने के लिए कई विचार देखने को मिलते हैं. व्यक्ति में कुछ ऐसे गुण होते हैं जिसके कारण समाज में उसे सर्वश्रेष्ठ माना जाता है. इन्हीं गुणों की चर्चा महात्मा विदुर ने विदुर नीति में की है.  सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति के गुण महात्मा विदुर के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति शांत पड़ी पुरानी दुश्मनी को नहीं जगाता और माफ कर जीवन में आगे बढ़ जाता है तो समाज के लोग उसे सर्वश्रेष्ठ मानते हैं. इस गुण को हर किसी को अपनाना चाहिए ताकि जिंदगी में आगे बढ़ा जा सके.  यह भी पढ़ें- Vidur Niti: क्या चाहते हैं सबके के दिल में जगह? अपनाएं महात्मा विदुर के ये अमूल्य मंत्र अंहकार एक ऐसा अवगुण है जो व्यक्ति को सफलता के शिखर से नीचे ला देता है. अहंकारी व्यक्ति को लोग कम सम्मान देते हैं. विदुर नीति के मुताबिक सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति का दूसरा गुण है विनम्रता. ऐसा व्यक्ति सफलता हासिल करने के बाद भी अहंकार नहीं करता और अपने व्यवहार में सौम्यता और मधुरता बनाए रखता है. महात्मा विदुर के अनुसार, ऐसा व्यक्ति सामने वाले को कम महसूस नहीं करवाता और अपनी तारीफ खुद नहीं करता. ऐसे इंसान का लोग मान-सम्मान करते हैं.  मुश्किल घड़ी में संयम बनाकर काम करना आसान नहीं होता. विदुर नीति के अनुसार, कठिन समय में भी अपना काम करते रहना और तकलीफों से ऊपर उठना ही व्यक्ति को श्रेष्ठ बनाता है. ऐसा व्यक्ति मुश्किल समय में बहाने नहीं बनाता बल्कि मेहनत करने में विश्वास रखता है. यह भी पढ़ें- Vidur Niti: मुसीबतों में टिके रहना ही है विजयी व्यक्ति की निशानी यह भी पढ़ें- Vidur Niti: बुद्धिमान साबित होता है इन आदतों वाला व्यक्ति, खूब मिलता है मान-सम्मान Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Vidur Niti: अगर बनना है श्रेष्ठ व्यक्ति, तो अपनाएं ये अहम गुण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ganga Dussehra: साहिबगंज में गंगा दशहरा पर मां गंगा की भव्य महाआरती, हर हर गंगे से गूंज उठा तट

Ganga Dussehra: झारखंड के साहिबगंज जिले में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर राजमहल उत्तरवाहिनी गंगा की भव्य आरती की गयी. जानकारी के अनुसार, गुरुवार को जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव की ओर से बनारस की तर्ज पर भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया. इससे पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव ने गर्म घाट में मां गंगा की विशेष पूजन-अर्चना की और गंगा अभिषेक किया. मां गंगा का दुग्धाभिषेक इस दौरान गर्म घाट से मनिहारी गंगा घाट होते हुए मुक्तेश्वरधाम बिजली सीढ़ी गंगा घाट तक मां गंगा का दुग्ध अभिषेक किया गया, जिसमें हजारों लीटर दूध मां गंगा को अर्पित किया गया. गंगा आरती करने के लिए बनारस से पुरोहित आये थे. बनारस के 11 सदस्यी पुरोहित और शंख वादक ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ मां गंगा की विशेष पूजा-अर्चना की. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें गंगा में दान किये 108 प्रज्वलित दीप पूजा के समय मां गंगा को 21 लीटर दूध, 21 लीटर गुलाब जल, केवड़ा जल, ठंडाई, आम रस, गन्ने का रस, सौंप का जल, केसर जल, गुलाब रस, केवड़ा रस, पंच अमृत, 108 फल में आम, अनार, नारियल, केला, सेब, दही, पंचाअमृत, वस्त्र चढ़ाया गया. साथ ही 108 प्रज्वलित दीप दान गंगा में किया गया. हर-हर गंगे के जयकारे से गूंज उठा तट वहीं, 70 सदस्यी गंगा आरती की टीम में 11 पुरोहित व शंख वादक, 11 पुरोहित गंगा आरती, 25 डमरू वादक, 5 घड़ी घंट, 12 रिद्धि-सिद्धि शामिल थे, जिन्होंने मां गंगा की महाआरती की. इस दौरान जय मां गंगे व हर हर गंगे के जयकारा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. गंगा महाआरती देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंचे थे. इसे भी पढ़ें झारखंड का वो गांव, जहां से अंग्रेजों ने भगवान बिरसा मुंडा को किया गिरफ्तार मंदिरों की आकर्षक सजावट गंगा तट पर आकर्षक सजावट इस दौरान गंगा घाट और गंगा नदी से लगते मार्गों के मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था. इस मौके पर मुख्य रूप से पंडित मनोज अग्रहरि पंडित कुणाल काल भैरव, आचार्य शुभम काल भैरव,एसडीपीओ किशोर तिर्की, अंचल अधिकारी बासुकीनाथ टुडू, थाना प्रभारी अमित गुप्ता, राहुल यादव, राजीव यादव जुलाई यादव ,शिव लखन यादव, योगी, यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें Birsa Tourist Circuit: पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होंगी भगवान बिरसा से जुड़ी ये जगहें भगवान बिरसा मुंडा की ‌जिंदगी से हर किसी को सीखनी चाहिए ये 5 बातें बिरसा मुंडा ने आदिवासियों के लिए देखे थे ये 5 सपने, आज भी हैं अधूरे The post Ganga Dussehra: साहिबगंज में गंगा दशहरा पर मां गंगा की भव्य महाआरती, हर हर गंगे से गूंज उठा तट appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top