Hot News

June 6, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जी-7 समिट का पीएम मोदी को न्योता, कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी ने किया फोन

G7 Summit: जी-7 समिट के लिए कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण दिया है. कनाडा के पीएम ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की उन्हें समिट में शामिल होने का न्योता दिया. पीएम मोदी ने कनाडा के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को हाल के चुनावी जीत पर बधाई भी दी, साथ ही G-7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रण के लिए उन्होंने कार्नी का आभार भी जताया. इसको लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ट्वीट भी किया. पीएम मोदी ने कार्नी को दी बधाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा  “कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से फोन पर बात करके खुशी हुई. हाल ही में हुए चुनाव में उनकी जीत पर उन्हें बधाई दी और इस महीने के अंत में कनानसकीस में होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया. लोगों के बीच गहरे संबंधों से बंधे जीवंत लोकतंत्रों के रूप में, हिंदुस्तान और कनाडा आपसी सम्मान और साझा हितों के आधार पर नए जोश के साथ मिलकर काम करेंगे. शिखर सम्मेलन में हमारी मुलाकात का बेसब्री से इंतजार है.” Glad to receive a call from Prime Minister @MarkJCarney of Canada. Congratulated him on his recent election victory and thanked him for the invitation to the G7 Summit in Kananaskis later this month. As vibrant democracies bound by deep people-to-people ties, India and Canada… — Narendra Modi (@narendramodi) June 6, 2025 The post जी-7 समिट का पीएम मोदी को न्योता, कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी ने किया फोन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

माइग्रेन के मरीज कम करें स्ट्रेस, शुगर मरीज दवा का नियमित करें इस्तेमाल : डॉ यूके ओझा

Naya Vichar Health Counselling: बदलते दौर के साथ लोगों में तनाव भी बढ़ रहा है, ऐसे में लोग तनाव कम लें. खान-पान में सुधार के साथ ताजे फलों का सेवन करें. यह सुझाव शुक्रवार को नया विचार ऑनलाइन मेडिकल काउंसिलिंग में शहर के प्रसिद्ध फिजिशियन डॉ यूके ओझा ने दिये. इस दौरान अधिकांश लोगों ने गर्दन में दर्द व शुगर से संबंधित सवाल पूछे. गिरिडीह के बासु कुमार ने पूछा : बीते दो माह से पैर में जलन रहता है. शुगर की बीमारी भी है. चिकित्सक : यह समस्या शुगर के बढ़ने से भी हो सकती है. बढ़ती उम्र के साथ शुगर के बढ़ने से दिक्कत हो सकती है. शुगर को नियंत्रण में रखें और नियमित रूप से दवा लें. खाना भी समय से खाएं. शुगर की दवा लेने में परहेज ना करें. गेबैन्यूरॉन-100 एमजी की दवा ले सकते हैं. ताजा जांच रिपोर्ट के साथ एक फिजिशियन से मिलें. टुंडी की ममता ओझा ने पूछा : मुझे कोई बीमारी नहीं है, मगर पैर में दर्द के साथ कुछ दिनों से सूजन भी है. सभी जोड़ों में भी काफी दर्द रहता है. चिकित्सक : कभी भी किसी दवा दुकान वाले से सलाह लेकर दवा ना लें. यूरिन, किडनी व ब्लड शुगर टेस्ट कराकर किसी फिजिशियन से सलाह लें. वहीं अगर यूरिक एसिड सात पीएच से ज्यादा है तो उसे कम करने के लिए दवा लें. फिजियोथेरेपी करायें और पेन किलर लेने से बचें. स्टील गेट से अमरेश कुमार ने पूछा: परिवार में एक सदस्य को प्रोस्टेट कैंसर था. उससे बचने के लिए कौन सा टेस्ट करवायें और कितने अंतराल में? चिकित्सक : इसके लिए आपके ब्लड से एक पीएसए टेस्ट किया जाता है. अगर प्रोस्टेड बड़ा है, तो तीन से छह माह में एक बार टेस्ट कराएं. वहीं अगर नॉर्मल हैं तो साल में एक बार टेस्ट कराएं. नॉर्मल होने से खतरा नहीं होता है. पीएसए टेस्ट के साथ अल्ट्रासाउंड भी करा सकते हैं. बोकारो के सुधा कुमारी ने पूछा: चेहरे, गर्दन व नाक में दर्द रहता है. दर्द की वजह से सूजन भी होता है. एसिडिटी की भी दिक्कत बढ़ जाती है. चिकित्सक : यह माइग्रेन से जुड़ी समस्या हो सकती है. इसके लिए स्ट्रेस कम करें. गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज करें. माइग्रेन की दिक्कत के लिए नियमित रूप से योगा व व्यायाम करते रहें. दिमाग को आराम देने वाले एक्सरसाइज बहुत ज्यादा फायदेमंद होते हैं. इसके लिए टोपाज टैबलेट (25एमजी) तीन माह तक ले सकते हैं. हीरापुर के मनोज कुमार ने पूछा : नाक से सांस लेने में दिक्कत होती है. रात में सोते समय बहुत ज्यादा खर्राटा लेता हूं. हमेशा सर्दी जैसा महसूस होता रहता है, क्या करें? चिकित्सक : इसके लिए सायनस की जांच करा लें. इससे आराम के लिए आप स्लीप स्टडी थेरेपी ले सकते हैं. इससे फायदा मिल सकता है. इसपर अभी से ही ध्यान देने कि जरूरत है वरना उम्र बढ़ने पर दिक्कत हो सकती है. इसके लिए इएनटी के डॉक्टर से सलाह भी ले लें. गोविंदपुर से ममता सिंह ने पूछा: दो साल से माइग्रेन की दिक्कत है. सिर में बहुत दर्द होता है. धूप में जाने के बाद वापस आने पर दर्द और बढ़ता है. सिर के दोनों तरफ दर्द होता है, इसे कम करने के लिए क्या कर सकते है? डॉक्टर का जवाब : अभी के समय में माइग्रेन की दिक्कत सभी को हो रही है. इसकी मुख्य वजह स्ट्रेस व लोगों की बदलती जीवन शैली है. ऐसे में तनाव कम करें और नियमित रूप से एक्सरसाइज करें. टोपाज (25 एमजी) टैबलेट ले सकते है. माइग्रेन का दर्द शुरू होने से पहले नेक्सडोम दवा ले सकते हैं. इस दवा को दर्द शुरू होते ही ले लें. तीन माह तक दवा लेने के बाद डॉक्टर से सलाह ले लें. बरमसिया से राजेश कुमार ने पूछा: पांच सालों से शुगर की दिक्कत है. बीमारी पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है. दवा बदली है. इसके कुछ दिन बाद से कमजोरी हो रही है, क्या करें? चिकित्सक : शुगर को कंट्रोल में रखें. अगर कंट्रोल में नहीं रहेगा, तो बढ़ती उम्र के साथ यह दिक्कत देता है. रही बात कमजोरी की, तो खान-पान सुधारें. हरी सब्जियां व फल खाएं. नियमित रूप से योग, मॉर्निंग वाक व एक्सरसाइज करें. दवा लेने में लापरवाही नहीं करें. दवा नियमित नहीं लेने से आगे चलकर किडनी में दिक्कत की शिकायत हो सकती है. सरायढेला से दुर्गा दत्ता ने पूछा: कुछ भी खाने से गैस की समस्या होती है. इस वजह से कई बार पाइल्स भी बढ़ जाता है, कभी-कभी खून भी आता है. डॉक्टर का जवाब : खाने में तेल-मसाला कम करें. किड्नी टेस्ट व अल्ट्रासाउंड करा लें. डॉक्टर से सलाह लें. वहीं पाइल्स के लिए सर्जन की सलाह ले सकती हैं. नियमित व्यायाम व फल खाना शुरू करें. स्टील गेट से अनिल कुमार ने पूछा : तीन-चार साल से मां को चलने दिक्कत है. ब्लड प्रेशर हाई रहता है. यूरिक एसिड भी बढ़ा रहता है. चलने में भी काफी दिक्कत है. चिकित्सक : वजन कम करें. बढ़ता वजन सभी समस्या की जड़ है. उम्र ज्यादा है, दवा लें. इसके साथ ही मां की फिजियोथेरेपी करवाएं. गर्म पानी से सेंक करें, इससे आराम मिलेगा. फिर भी किसी फिजिशियन से मिलकर दिखा लें. हाउसिंग कॉलोनी से टीपी मेहता ने पूछा : कुछ दिनों पहले टीबी हुआ था, यह तो ठीक हो गया मगर उसके बाद पैरों में झनझनाहट रहती है. डॉक्टर को दिखाया था, दवा चल रही है. चिकित्सक : डॉक्टर से सलाह लेने के बाद उन्होंने जो दवा दी है, उसे छह माह तक नियमित रूप से खाएं. इसके बाद भी ठीक नहीं होता है, तब दूसरे डॉक्टर से सलाह लें. हाउसिंग कॉलोनी से दिनेश मिश्रा ने पूछा: सांस की समस्या है, दम भी फूलता है. इनहेलर लेते हैं लेकिन कोई फायदा नहीं होता है. चिकित्सक : सांस की दिक्कत हृदय में दिक्कत होने के वजह से भी हो सकती है. आप जिस भी डॉक्टर से सलाह ले रहे हैं, उनसे पूछ कर एक बार हृदय की भी जांच करा लें. जो इनहेलर ले रहे हैं, उसे सुबह-शाम दो वक्त नियम से लें. इसके बाद भी दिक्कत है तो डॉक्टर की सलाह पर अपने इनहेलर को

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तीन बालश्रमिकों को कराया गया मुक्त, कार्रवाई से मचा हड़कंप

गोपालगंज. बालश्रम के खिलाफ जिले में एक बार फिर प्रशासन ने सख्ती दिखायी है. श्रम संसाधन विभाग और जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा के निर्देश पर गठित विशेष धावा दल द्वारा शुक्रवार को बालश्रम निषेध अधिनियम-1986 के तहत बड़ी कार्रवाई की गयी. इस अभियान के दौरान जिले के तीन अलग-अलग व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से तीन बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया. अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई के तहत केशव स्वीट्स हाउस, कोन्हवा मोड़, गोपालगंज से एक बाल श्रमिक, लक्ष्मी स्वीट्स, बघौच रोड, सासामुसा से एक अन्य बाल श्रमिक तथा द-इंडियन रेस्टोरेंट, हथुआ से एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया. तीनों ही नाबालिग बच्चों से व्यवसायिक कार्य लिये जा रहे थे, जो बाल एवं किशोर श्रमिक (प्रतिबंधन एवं विनियमन) अधिनियम 1986 का सीधा उल्लंघन है. इस अभियान में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, गोपालगंज सदर, सिधवलिया, बरौली, कुचायकोट एवं बैकुंठपुर के अधिकारी, गोपालगंज पुलिस लाइन के पदाधिकारी एवं संबंधित थाना के पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल की उपस्थिति में संयुक्त रूप से कार्रवाई की गयी. धावा दल ने तीनों स्थलों पर जाकर सघन जांच की और आवश्यक दस्तावेजों के साथ श्रमिक बच्चों को रेस्क्यू किया. श्रम अधीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई जिला प्रशासन की बाल श्रम के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस नीति’ के तहत की गयी है. उन्होंने कहा कि संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ़ तुरंत प्राथमिकी दर्ज करने तथा अन्य सभी कानूनी कार्रवाई शुरू करने का निर्देश श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों को दिया गया है. श्री कुमार ने यह भी बताया कि विमुक्त कराये गये बच्चों की रेस्क्यू रिपोर्ट तैयार कर उन्हें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी आरंभ की जायेगी ताकि भविष्य में वे पुनः किसी प्रकार के शोषण का शिकार न हों. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post तीन बालश्रमिकों को कराया गया मुक्त, कार्रवाई से मचा हड़कंप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

hajipur news. आंधी में झोंपड़ी पर गिरा बरगद का पेड़, दबकर बुजुर्ग की गयी जान

गोरौल. गोरौल थाना क्षेत्र के पिरोई गांव में बथान में झोपड़ीनुमा घर में सो रहे एक 75 वर्षीय वृद्ध की मौत गुरुवार की देर रात आंधी के बाद बरगद का पेड़ गिरने से हो गयी. सुबह में सूचना पर पुलिस पहुंची ने जेसीबी की मदद से पेड़ को हटाया, इसके बाद झोंपड़ी से शव को बाहर निकाला गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. घटना के संबंध में बताया गया है कि मृतक गेनालाल सिंह रात में खाना खाकर बथान में सोने चले गये थे. बथान से सटा बरगद का पेड़ गुरुवार की आंधी में अचानक गिर गया, जिससे वह दब गये और उनकी मौत हो गयी. परिजनों ने आंधी में पेड़ गिरने से हुई मौत को लेकर मुआवजे की मांग की है. सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक जयराम तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया. पेड़ से दबकर मौत के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इस संबंध में थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post hajipur news. आंधी में झोंपड़ी पर गिरा बरगद का पेड़, दबकर बुजुर्ग की गयी जान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कुर्बानी हर साहिब-ए-निसाब पर वाजिब है, मुफ़्ती

आबादपुर ईद-उल-अजहा पर्व के दौरान की जाने वाली कुर्बानी हर साहिब-ए-निसाब पर वाजिब है. यह हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की यादगार है. ईद-उल-अजहा को बकरीद भी कहा जाता है. बकरीद पर्व वास्तव में लोगों को सच्चाई की राह में अपना सब कुछ कुर्बान कर देने का संदेश देती है. उक्त बातें बारसोई प्रखंड के आबादपुर पंचायत स्थित नूरी जामे मस्जिद प्रमाणिक टोला के ईमाम मुफ़्ती लतीफुर रहमान ने जुमे की नमाज के दौरान तकरीर करते हुए कही. उन्होंने कुर्बानी के संदर्भ में बताया कि कुर्बानी के गोश्त को तीन हिस्सों में बांटा जाना वाजिब है. एक हिस्सा गरीब-गुरबों को, दूसरा हिस्सा परिजनों को तथा तीसरा हिस्सा स्वयं के परिवार के लिए रखा जाना चाहिए. कुर्बानी के रस्म की अदायगी तीन दिनों तक की जा सकती है. मुफ़्ती साहब ने लोगों से कुर्बानी की वीडियो कतई नहीं बनाने की बात कही. साथ ही इसे शोशल मीडिया में हरगिज-हरगिज पोस्ट नहीं करने की हिदायत दी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कुर्बानी हर साहिब-ए-निसाब पर वाजिब है, मुफ़्ती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंद दुकान से 50 हजार कैश की चोरी, शिकायत

सूर्यगढ़ा. स्थानीय थाना क्षेत्र के अलीनगर इंगलिश गांव में अज्ञात चोर बंद किराना दुकान में घुसकर गल्ला तोड़कर उसमें रखा 50 हजार रुपये कैश सहित अन्य सामान की चोरी कर ली. घटना गुरुवार व शुक्रवार की मध्य रात की बतायी जा रही है. स्थानीय ग्रामीण भरत पंडित ने बताया कि अलीनगर इंगलिश गांव के रहने वाले युगेश्वर पंडित के पुत्र भोला पंडित के किराना दुकान में चोरी की वारदात हुई. शुक्रवार की पूर्वाहन पांच बजे दुकानदार को चोरी की भनक हुई. जानकारी के मुताबिक भोला पंडित एनएच 80 किनारे स्थित अपने घर में ही सड़क किनारे किराना की दुकान चलाते हैं. दुकान की छत एल्बेस्टर का बना है. चोर एल्बेस्टर तोड़कर छत के रास्ते दुकान में प्रवेश कर गए. दुकान में गल्ला में 50 हजार रुपये कैश रखा हुआ था. चोर गल्ला का लॉक तोड़कर कैश सहित दुकान का कुछ अन्य सामान चोरी कर फरार हो गया. सूचना के बाद अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस शुक्रवार की सुबह घटनास्थल पहुंची और मामले की जानकारी ली. पीड़ित पक्ष ने बताया कि मामले को लेकर सूर्यगढ़ा थाना में आवेदन दिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बंद दुकान से 50 हजार कैश की चोरी, शिकायत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नामांकन आरंभ होने के बाद एमयू को आयी संबद्धता के आवेदन करने वाले कॉलेजों के जांच की याद

कॉलेज निरीक्षक के नेतृत्व में दो कॉलेजों का किया गया निरीक्षण मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय को अपने सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन की प्रक्रिया आरंभ करने के बाद एमयू से संबद्धता के लिये आवेदन करने वाले कॉलेजों के जांच की याद आयी है. जिसके तहत कॉलेज निरीक्षक के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने संबद्धता के लिये आवेदन करने वाले कॉलेजों की जांच आरंभ तो कर दी है, लेकिन 2025 से आरंभ होने वाले सत्र में नामांकन को लेकर इन कॉलेजों की आस भी अधूरी रह जायेगी. कुलपति प्रो संजय कुमार के निर्देश पर जहां तीन सदस्यीय समिति ने कालेज निरीक्षक प्रो कलाल बाखला के नेतृत्व में खगड़िया जिले के महेशखूंट स्थित शारदा गिरधारी कॉलेज का निरीक्षण किया था. वहीं शुक्रवार को भी कालेज निरीक्षक के नेतृत्व वाली टीम ने लखीसराय जिले में स्थित महात्मा गांधी बीएड कॉलेज समीप संचालित सुनैना इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी का निरीक्षण किया. इस तीन सदस्यीय टीम में कॉलेज निरीक्षक के अलावा एमयू के डिप्टी रजिस्ट्रार डाॅ अंशु कुमार राय तथा केएसएस कॉलेज के गणित के शिक्षक विपिन कुमारी शामिल है. इस क्रम में टीम ने कॉलेज में उपलब्ध संसाधन, उपस्कर, प्रयोगशाला, आवश्यक भू-खंड, आधारभूत संसाधन आदि का सत्यापन किया. डिप्टी रजिस्ट्रार ने बताया कि शुक्रवार को सुनैना इंस्टीच्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी का निरीक्षण किया गया. इस संस्थान ने बीबीए तथा बीसीए में संबंधन प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था. जिसे लेकर यहां उपलब्ध आवश्यक संसाधन का निरीक्षण तथा सत्यापन किया गया. टीम अपना रिपोर्ट तैयार कर कुलपति को सौंपेगी. नामांकन आरंभ होने के बाद आयी कॉलेज सत्यापन की याद एमयू ने अपने सीबीसीएस के सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर 23 मई से ही आवेदन की प्रक्रिया आरंभ कर दी है. जिसके साथ बीसीए व बीबीए सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर भी आवेदन लिया जा रहा है. अब ऐसे में एमयू को संबद्धता के लिये आवेदन करने वाले कॉलेजों के भौतिक सत्यापन की याद आयी है. हद तो यह है कि एमयू से संबद्धता के लिये इन कॉलेजों ने मार्च माह में ही आवेदन के साथ आवेदन शुल्क तक जमा कर दिया था. अब ऐसे में संबद्धता के लिये आवेदन करने वाले इन कॉलेजों को अपने यहां नामांकन लेने की आस अधूरी ही रह जायेगी, क्योंकि शिक्षा विभाग ने संबद्धता के लिये आवेदन करने वाले कॉलेजों को संबद्धता देने की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी है. B डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नामांकन आरंभ होने के बाद एमयू को आयी संबद्धता के आवेदन करने वाले कॉलेजों के जांच की याद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एनएच 106 पर हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत, चार घायल

सिंहेश्वर . थाना क्षेत्र अंतर्गत बैहरी पंचायत के बुढ़ावे स्थित एनएच 106 पर शुक्रवार को हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक बच्चा सहित चार लोग घायल हो गये. मृतक की पहचान बुढ़ावे वार्ड 12 निवासी शंकर कुमार चौहान के रूप में हुई. शंकर के चचेरे भाई मिट्ठू चौहान ने बताया कि शंकर की बहन की शादी गुरुवार को हुई थी. सुबह बहन के साथ शंकर व राजू सुपौल जिला अंतर्गत सितवा गांव जाने वाले था. इसी बीच बुढ़ावे में हाइवा बीआर 09 जीसी 4590 की चपेट में बाइक सवार आ गया, जिससे शंकर व राजू घायल हो गया. इस दौरान शंकर की बाइक से दूसरे बाइक से टकरा गयी, जिससे त्रिवेणीगंज वार्ड 18 निवासी बाइक सवार अफरोज कुमार, मोमिना खातून व एक बच्चा घायल हो गयी. सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. जहां शंकर की मौत इलाज के दौरान हो गयी. राजू को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. इधर, थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि हाइवा के चालक बिहारशरीफ नालंदा पावापुरी 12 अश्लोक यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. घर से डोली के बाद उठी अर्थी घर से बहन की डोली उठने के बाद एक अर्थी भी उठ गयी. जानकारी के अनुसार बैहरी पंचायत के वार्ड नंबर 12 निवासी दिनेश चौहान की पुत्री की शादी गुरुवार की रात को थी. सुबह उसका पुत्र शंकर चौहान गांव के एक युवक पटनिया चौहान का पुत्र राजु चौहान के साथ के साथ लोकनिया में बहन के साथ जा रहा था. दोनों बाइक पर सवार होकर जा रहा था. बैहरी में ईंट भट्ठा के पास हाइवा ने बाइक में धक्का मार दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एनएच 106 पर हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत, चार घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दुकान में काम कर रहे बालक को कराया मुक्त, दुकानदार पर प्राथमिकी

सोनो. श्रम संसाधन विभाग की जिला स्तरीय टीम ने गुरुवार को सोनो के कई दुकानों में बाल श्रम के विरुद्ध छापेमारी की. टीम में सोनो के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी (एलईओ) मुकेश कुमार वर्मा के अलावे चकाई के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी टुनटुन कुमार, खैरा के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कुणाल कुमार, अलीगंज के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राहुल रंजन, लक्ष्मीपुर के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विकास कुमार और जमुई के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रामलखन पासवान शामिल थे. छापेमारी के दौरान सोनो चौक स्थित मोहन केक नामक दुकान में एक 13 वर्षीय बालक को दुकान का काम करते पाया गया. बालक को पदाधिकारियों ने कार्य से विमुक्त कराकर अपने साथ ले गये. सोनो के एलईओ मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि दुकान के कार्य से विमुक्त कराये गये इस बालक को जमुई स्थित बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है. जहां से उसे समिति के माधोपुर स्थित होम में भेजा गया है. यहां उसे रहने खाने से लेकर पढ़ाई व अन्य सुविधा उपलब्ध होगी. जिस दुकान में बालक काम कर रहा था, उसके मालिक गुड्डू साव के विरुद्ध सुसंगत धारा के तहत सोनो थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. श्री वर्मा ने बताया कि बालक के पिता चाहे तो बाल कल्याण समिति से अपने पुत्र को घर ले जा सकते हैं. बालक के पढ़ाई सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जायेगी. बालक को मुख्यमंत्री राहत कोष से 25 हजार रुपये भी दिये जायेंगे. उन्होंने बताया कि आगामी 12 जून को अंतराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस मनाया जाता है. इसे देखते हुए जमुई श्रम अधीक्षक रतीश कुमार के निर्देश पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों की टीम बाल श्रम के विरुद्ध लगातार छापेमारी कर रही है. उन्होंने कहा कि 14 वर्ष से नीचे के बालक बालिकाओं से श्रम करवाना अपराध है. वहीं 14 से 18 वर्ष के बालक बालिकाओं से श्रम करवाने से पूर्व कई तरह की विभागीय औपचारिकताएं पूरी करनी होती है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दुकान में काम कर रहे बालक को कराया मुक्त, दुकानदार पर प्राथमिकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पैक्स प्रबंधक व प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी के बीच के मामले ने पकड़ा तूल

दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में दिया आवेदन पतरघट. पामा पंचायत के पैक्स प्रबंधक व प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी के बीच विभागीय कागजात के प्रभार को लेकर हुए आपसी विवाद के मामले ने गुरुवार को तूल पकड़ लिया है. विवाद का मामला पस्तपार थाना तक जा पहुंचा है. प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी व पैक्स प्रबंधक के द्वारा एक दूसरे के खिलाफ विभिन्न तरह के आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए थाना अध्यक्ष पस्तपार को आवेदन देकर मामले की जांच कर एक दूसरे के खिलाफ सख्त तथा कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है. मामले को लेकर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अंबिका प्रसाद सिंह ने बताया कि पामा पैक्स के कार्य संचालन के लिए उन्हें विभागीय स्तर से दस दिन पूर्व पैक्स प्रशासक नियुक्त किया गया था. जिसके बाद उन्होंने पामा पहुंचकर पैक्स प्रबंधक ओमप्रकाश सिंह से सभी अभिलेख देखने की मांग की थी .लेकिन उनके द्वारा नहीं दिखाया गया. फिर से उन्होंने गुरुवार को पैक्स गोदाम पर पहुंच कर देखा कि पैक्स गोदाम बंद था. जिसके बाद उन्होंने पैक्स प्रबंधक को मोबाइल पर सूचित किया कि सभी अभिलेख लेकर पामा पैक्स गोदाम पर पहुंचे. जिस पर पैक्स प्रबंधक ने कहा कि वे क्षेत्र में काम कर रहे हैं. मेरे द्वारा कहा गया कि 20 तारीख को आमसभा है. आमसभा में शामिल होने के लिए किसानों को सूचना दी जानी हैं. बीसीओ ने कहा कि निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह के इशारे पर पैक्स प्रबंधक ने आते ही उनके साथ मारपीट करते उनका मोबाइल, अंगूठी और कुछ राशि अपने भाई के सहयोग से निकाल ली. जबकि लगाये गये आरोपों की बाबत पैक्स प्रबंधक ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि उनसे पूछा गया कि कहा हों, तब मेरे द्वारा कहा गया कि आमसभा के लिए पंचायत में लोगों से सूचना बही पर साईन करवा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ठीक है जल्द गोदाम पर पहुंचो. जब हम गोदाम पर पहुंचे तो बीसीओ द्वारा पूछा गया कि कितना साईन हुआ है. मैंने बताया कि दो से ढ़ाई सौ साईन हुआ है. जिस पर बीसीओ गुस्सा में आकर बोले दो रोज में इतना ही साईन क्यों हुआ है. प्रबंधक द्वारा कहा गया कि सूचना बहीं पर बीसीओ या डीसीओ का साईन नहीं रहने के कारण पढ़े लिखे लोग हस्ताक्षर नहीं करना चाहते हैं. मेरे द्वारा इतना कहतें ही बीसीओ आक्रोशित होते हमें गाली गलौज करते बोले प्रबंधक हो, औकात में रहो और हाथ में लिए हेलमेट से हमें मारने लगे. पैक्स प्रबंधक ने विवाद का कारण बताया कि बीसीओ ने पूर्व में उनसे 70 हजार रूपया कर्ज कह कर लिया था. उनकी नियत में है कि केस मुकदमा कर प्रबंधक पद से हटा देने पर राशि वापस नहीं करना पड़ेगा. जबकि निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि कुछ गलत लोगों के प्रभाव में आकर बीसीओ उन्हें परेशान करने की नियत से हमारे खिलाफ साजिश करते रहते हैं. दोनों पक्षों द्वारा पस्तपार थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर एक दूसरे के खिलाफ सख्त तथा कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की गयी है .इस बाबत थाना अध्यक्ष पस्तपार अरमोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदन पर पुलिस द्वारा मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त तथा कड़ी कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पैक्स प्रबंधक व प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी के बीच के मामले ने पकड़ा तूल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top