Hot News

June 6, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बकरीद: विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल रहेंगे तैनात

– 379 स्थानों पर दंडाधिकारी व सुरक्षा बल की प्रतिनियुक्ति – शांतिपूर्ण व सौहार्द के साथ पर्व मनाने को लेकर जिला प्रशासन ने जारी किया संयुक्त आदेश कटिहार जिले के शहरी व ग्रामीण इलाके में शनिवार को होने वाली बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण व आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस लिया है. अन्य वर्षों की की तरह इस बार भी जिला प्रशासन ने इस त्यौहार को सद्भावपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर काफी चौकस रहने की व्यवस्था की है. इसको लेकर जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा व पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने संयुक्त रूप से आदेश भी जारी कर दिया है. डीएम और एसपी के की ओर से जारी संयुक्त आदेश में कहा गया है कि त्योहार के दिन जिले के 379 संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है. साथ ही प्रशासन के गोपनीय सूत्र भी विभिन्न क्षेत्रों में तैनात रहेंगे. इस गोपनीय सूत्र के माध्यम से प्रशासन को पल-पल की गतिविधि की जानकारी मिलती रहेगी. जिला प्रशासन ने बकरीद को लेकर 27 थाना व ओपी क्षेत्र अंतर्गत सभी ईदगाह व मस्जिद में सुरक्षा बलों के साथ दंडाधिकारी को तैनात किया है. पूर्व के कई घटनाओं का जिक्र करते हुए संयुक्त आदेश में प्रतिनियुक्त किये गये अधिकारी एवं पुलिस बलों को मजबूती के साथ विधि व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया गया है. आदेश में कहा गया है कि विधि व्यवस्था बनाये रखना जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है. ऐसे मौकों पर सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखने की बात कही गयी है. आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. असामाजिक व शरारती तत्वों पर नजर रखने का निर्देश डीएम व एसपी की ओर से जारी संयुक्त आदेश में कहा गया है कि बकरीद मुस्लिम सम्प्रदाय का एक महत्वपूर्ण त्योहार है. इस वर्ष बकरीद सात जून को मनाया जायेगा. वैसे तो यह पर्व तीन दिनों तक मनाया जाता है. पर प्रथम दिवस को मुख्य त्योहार होता है. इस पर्व के अवसर पर पशुओं की कुर्बानी देने की परम्परा है. पर्व के अवसर पर जहां हिन्दु-मुस्लिम समुदाय की मिश्रित आबादी है तथा पूर्व में साम्प्रदायिक तनाव की घटनाओं का इतिहास रहा हो. वहां पूर्ण सतर्कता अपेक्षित है. असामाजिक व शरारती तत्वों की ओर से व्हाट्सएप, फेसबुक, सोशल मीडिया के माध्यम से समुदाय विशेष के धर्म को लेकर गलत संवाद का प्रेषण करने, अवैध तरीके से वीडियो बनाकर वायरल करने से विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो जाया करती है एवं सौहार्दपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है. ऐसे में प्रशासनिक चौकसी बरतने की आवश्यकता है. ऐसे तत्वो के साथ सख्ती से पेश आना होगा, जो शांत एवं सौहार्दपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की कुचेष्टा करेंगे. साथ ही इस क्रम में सोशल मीडिया पर हो रही गतिविधियों पर निगरानी के साथ-साथ सभी प्रकार के अफवाहों का खण्डन आवश्यक है. साईबर समूहों के माध्यम से सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर निगरानी आवश्यक है. ऐसे में पर्वो के अवसर पर कुछ लोग जातीय तनाव, साम्प्रदायिकता एवं राजनैतिक रंग देकर सौहार्दपूर्ण वातावरण को बिगाड़ कर विधि-व्यवस्था उत्पन्न करने की भरसक कुचेष्टा कर सकते है. इसलिए प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को इन बातों का ध्यान रखते हुए इस पर्व के अवसर पर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिये विशेष सतर्कता बरतने एवं कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता है तथा ऐसे तत्वों से सख्ती से पेश आने की आवश्यकता है, जो सौहार्दपूर्ण वातावरण को बिगाड़ने का प्रयास करते है. आपत्तिजनक पोस्ट किये तो खैर नहीं जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बकरीद के मौके पर ईदगाह व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर किसी तरह की आपत्तिजनक चीज लिखा हुआ या अन्य तरीके से मिला तो उसकी तत्काल सूचना जिला प्रशासन के अधिकारी को देनी पड़ेगी. संबंधित स्थानों पर तैनात अधिकारी व पुलिस बलों की को इस पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है. साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर सोशल मीडिया यथा फेसबुक, व्हाट्सएप्प व ट्विटर आदि के जरिये किसी भी तरह के आपत्तिजनक पोस्ट किया गया तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. किसी भी सूरत में विधि व्यवस्था को भंग करने नहीं दिया जायेगा. पुलिस प्रशासन के अधिकारी सोशल मीडिया पर खासतौर पर नजर रखेंगे. इसके अतिरिक्त असमाजिक तत्वों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है. आदेश के अनुसार जिला प्रशासन ने विभिन्न स्थानों पर तैनात दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को कई तरह के निर्देश भी दिये हैं. जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित संयुक्त आदेश के अनुसार जिला में बकरीद के त्यौहार के मद्देनजर समाहरणालय परिसर में जिला नियंत्रण कक्ष बनया गया है. जिसमें दूरभाष संख्या क्रमश: 06452 239025, 242400 एवं 239026 स्थापित किया गया है. इस नियंत्रण कक्ष में प्रत्येक पाली में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सोनाली शीतल एवं पुलिस पदाधिकारी के रूप मे गृह रक्षा वाहिनी के जिला समादेष्टा ममता कुमारी को प्रभार दिया गया है. जिला नियंत्रण कक्ष में कार्यरत कर्मियों एवं पदाधिकारी को एलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बकरीद: विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल रहेंगे तैनात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

10 जून तक स्नातक सेमेस्टर-1 के लिये आवेदन का समय

मुंगेर. एमयू ने अपने अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों में सीबीसीएस के सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आवेदन की प्रक्रिया 23 मई से आरंभ की गयी है. जिसमें आवेदन के लिये 10 जून तक का समय दिया गया है. वहीं उक्त सत्र में अबतक कुल 23,271 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्ल्यू प्रो देवराज सुमन ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर 23 मई से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. जिसमें विद्यार्थियों को आवेदन करने के लिये 10 जून तक का समय दिया गया है. उन्होंने बताया कि एमयू के कॉलेजों में नामांकन इच्छुक इंटर पास विद्यार्थी एक हजार रुपये का ऑनलाइन शुल्क जमा करते हुए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिये विद्यार्थियों को मैट्रिक व इंटर का दस्तावेज अपलोड करना होगा. वहीं आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा प्राप्त आवेदनों के आधार पर मैरिट लिस्ट जारी की जायेगी. जिसके आधार पर नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. ———– बकरीद को लेकर आज एमयू व कॉलेज रहेंगे बंद मुंगेर. एमयू मुख्यालय के कार्यालय व कॉलेज शनिवार को बकरीद पर्व अवकाश को लेकर बंद रहेंगे. हालांकि, इसके बाद रविवार को साप्ताहिक अवकाश को लेकर विश्वविद्यालय व कॉलेज बंद रहेंगे. बता दें कि राजभवन से स्वीकृत अवकाश कैलेंडर के अनुसार शनिवार 7 जून को बकरीद को लेकर एमयू मुख्यालय के कार्यालय व कॉलेजों में अवकाश रहेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 10 जून तक स्नातक सेमेस्टर-1 के लिये आवेदन का समय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Smart Meter: जल्द लगा लें स्मार्ट मीटर वरना…डीएम के आदेश से बिजली उपभोक्ताओं में मची खलबली

Smart Meter: भागलपुर शहर के कुछ इलाकों में स्मार्ट मीटर लगाने में बिजली कंपनी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कहीं लोगों का विरोध तो कहीं धीमी गति के कारण स्मार्ट मीटर लगाने का काम पूरा नहीं हो सका है. इन वजहों से तिलकामांझी, मोजाहिदपुर, नाथनगर और अलीगंज इलाकों के 23 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के घरों में मीटर नहीं लग सका है. दिसंबर तक पूरे जिले में मीटर लगाने लक्ष्य जिले के ग्रामीण इलाकों में भी यही स्थिति है. नवगछिया, कहलगांव और सुल्तानगंज क्षेत्रों के 21 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के घरों में भी स्मार्ट मीटर नहीं लगा है. दिसंबर तक पूरे जिले में मीटर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी का कहना है कि विरोध के कारण ही मिरजानहाट, बरहपुरा, तातारपुर सहित शहर के कई अन्य इलाकों में काम पूरा नहीं हो सका है. कुछ घरों में लगाने के बाद इन इलाकों में मीटर लगाने का काम पूरी तरह से बंद है. सात-आठ माह पहले बरहपुरा में मीटर लगाने पहुंचे बिजली कर्मियों के साथ मारपीट की गई थी. बाद में जिला प्रशासन की मदद से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मीटर लगाने का काम शुरू हुआ. करीब दो सौ घरों व दुकानों में मीटर लगाने का काम हुआ. जिलाधिकारी के निर्देश पर हरकत में विभाग बता दें कि मंगलवार को जिलाधिकारी ने बिजली कंपनी को निर्देश दिया है कि स्मार्ट मीटर नहीं लगाने वाले लोगों को कनेक्शन ही काट दें. उसके बाद से विभाग हरकत में आ गया है. साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी लिमिटेड, भागलपुर आपूर्ति क्षेत्र के रेवेन्यू आफिसर अभय कुमार ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने का लोग विरोध करते हैं. लेकिन समझाने-बुझाने पर वह मान जाते हैं. शुरुआती दौर में यह समस्या ज्यादा थी. अब इस तरह की समस्या नहीं के बराबर आ रही है. कई घर ऐसे हैं जिनके गृहस्वामी बाहर रहते हैं. घरों में ताला जड़ा है. ऐसे घरों में स्मार्ट मीटर नहीं लगा है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें मीटर नहीं लगाया तो कटेगा कनेक्शन नाथनगर इलाके में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य काफी धीमा है. तिलकामांझी सबडिवीजन के सभी इलाकों में मीटर लगाने का काम लगभग हो चुका है. उन्होंने बताया कि अधिकांश प्रशासनी कार्यालयों में स्मार्ट मीटर लग चुके हैं. स्कूलों, कालेज और विश्वविद्यालय में भी स्मार्ट मीटर लगना है. मीटर नहीं लगवाने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें: Patna: नहाते वक्त ऊंचे टीले से गंगा में कूदे 5 दोस्त, तेज बहाव में लापता 2 की तलाश जारी The post Smart Meter: जल्द लगा लें स्मार्ट मीटर वरना…डीएम के आदेश से बिजली उपभोक्ताओं में मची खलबली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Besan Curry Recipe: ऐसे बनाएं लजीज और स्वादिष्ट बेसन की सब्जी,हर कोई करेगा तारीफ

Besan Curry Recipe: अगर आप कुछ नया और हेल्दी ट्राय करना चाहते हैं तो बेसन की सब्जी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है.यह न सिर्फ बनाने में आसान है बल्कि स्वाद में भी बेहद लाजवाब होती है़ घर पर बने इस लजीज बेसन करी को बनाकर आप अपने परिवार और दोस्तों के दिल में खास जगह बना लेंगी. तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह टेस्टी और पौष्टिक बेसन की सब्जी जिससे हर कोई आपकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएगा. सामग्री बेसन – 1 कप तेल – 2 टेबलस्पून राई (सरसों के दाने) – 1 टीस्पून हींग – एक चुटकी करी पत्ते – 8-10 पत्ते हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई) अदरक – 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ) हल्दी पाउडर – ½ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून धनिया पाउडर – 1 टीस्पून नमक – स्वादानुसार पानी – आवश्यकतानुसार हरा धनिया – सजावट के लिए विधि एक बाउल में बेसन लें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह फेंट लें ताकि कोई गांठ न रहे. एक कड़ाही में तेल गरम करें. उसमें राई डालें और उसे चटकने दें. फिर हींग, करी पत्ते, हरी मिर्च और अदरक डालकर कुछ सेकंड भूनें. अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकर हल्का भूनें. अब बेसन का पेस्ट डालें और धीमी आंच पर पकाएं. बेसन पकाते समय लगातार चलाते रहें ताकि बेसन जले नहीं. जब बेसन का कच्चापन दूर हो जाए और तेल बेसन के ऊपर आने लगे तब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर मनचाहा ग्रेवी जैसा गाढ़ापन लाएं. नमक डालकर मिलाएं और 5-7 मिनट तक पकाएं. तैयार बेसन की सब्जी को हरे धनिये से सजाएं और गरमागरम रोटी या चावल के साथ परोसें. Also Read : Litchi Recipes For Summer: लीची से बनाएं कुछ नया, ट्राय करें खीर और हलवा की यूनिक रेसिपी Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी The post Besan Curry Recipe: ऐसे बनाएं लजीज और स्वादिष्ट बेसन की सब्जी,हर कोई करेगा तारीफ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Housefull 5 के डायरेक्टर ने ठग लाइफ संग अक्षय कुमार की फिल्म के क्लैश पर तोड़ी चुप्पी, कहा- बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड…

Housefull 5: साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में फाइनली रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले. सोशल मीडिया पर नेटिजन्स ने मूवी को मस्ट वॉच और ब्लॉकबस्टर बताया. बॉक्स ऑफिस पर भी एक्शन एंटरटेनर ब्लॉकबस्टर शुरुआत करने के लिए तैयार है. अब मूवी के डायरेक्टर तरुण मनसुखानी ने कमल हासन की ठग लाइफ संग क्लैश पर बात की. तरुण मनसुखानी ने ठग लाइफ और हाउसफुल 5 के क्लैश पर तोड़ी चुप्पी हाउसफुल 5 के निर्देशक तरुण मनसुखानी एनडीटीवी संग बात करते हुए क्लैश पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि वे क्लैश में विश्वास नहीं करते. उन्होंने कहा, “मैं उन सभी चीजों में विश्वास नहीं करता. मेरा मानना ​​है कि हम सभी एक ही इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. हम सभी यहां मनोरंजन करने के लिए हैं. सभी फिल्म बनाने के लिए समान मात्रा में हास्यास्पद प्रयास करते हैं, इसलिए मुझे उम्मीद है कि हम सभी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनाएंगे. सभी एक-दूसरे की फिल्मों को लेकर उत्साहित हैं.” हाउसफुल 5 में मौजूद हैं ये स्टार्स हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज, रितेश देशमुख, सोनम बाजवा, अभिषेक बच्चन, नरगिस फाखरी, नाना पाटेकर, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, चित्रांगदा सिंह, सौंदर्या शर्मा, चंकी पांडे और जॉनी लीवर जैसे बेहतरीन कलाकारों की टोली है. हाउसफुल 5 को लेकर क्या बोले नेटिजन्स अक्षय कुमार की अगुआई में बनी कॉमेडी थ्रिलर पहले दिन हाउसफुल रही. फिल्म देखने के बाद दर्शक ने अलग अलग प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा, “भाई पहला हाफ पूरी तरह पागलपन भरा है. पुराना अक्की वापस आ गया है भाई दो वन-लाइनर और पंच लाइन. इंटरवल से पहले के सीन में बहुत बड़ा सरप्राइज है. अगर दूसरा हाफ पहले हाफ से बेहतर हुआ तो यह निश्चित तौर पर ब्लॉकबस्टर है बॉक्स ऑफिस पर.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “हाउसफुल 5 एक फिल्म नहीं है, यह मस्ती भरा पैकेज है. जिसमें पागलपन है.” यह भी पढ़ें- Jaat Verdict Hit Or Flop: फ्लॉप या हिट, सनी देओल की जाट का ये रहा फाइनल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड The post Housefull 5 के डायरेक्टर ने ठग लाइफ संग अक्षय कुमार की फिल्म के क्लैश पर तोड़ी चुप्पी, कहा- बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Flag March: झारखंड में बकरीद से पहले इस इलाके में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Flag March in Kandi: गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र में बकरीद पर्व से पहले पुलिस ने शुक्रवार को फ्लैग मार्च निकाला. थाना प्रभारी अविनाश राज के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च थाना प्रांगण से शुरू होकर ब्लॉक, बाजार होते हुए पेट्रोल पंप तक गया. इसके बाद उसी रास्ते से सभी पुलिसकर्मी वापस थाने पहुंचे. शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में बनायें बकरीद थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में लोग बकरीद पर्व मनायें. पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हर कदम पर है. थाना क्षेत्र में जहां जहां बकरीद की नमाज पढ़ी जायेगी, पुलिस टीम हर जगह मुस्तैद रहेगी. थाना प्रभारी बोले- अफवाहों से दूर रहें उन्होंने कहा कि अगर कहीं भी कोई अप्रिय घटना या दुर्घटना होती है, तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस को दें. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी अफवाह से दूर रहें. अगर कोई अफवाह सोशल मीडिया पर दिखे, तो इसकी सूचना पुलिस को दें. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें थाना प्रभारी ने किया फ्लैग मार्च का नेतृत्व फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी अविनाश राज के अलावा एसआई विद्यासागर प्रसाद, जुली टुड्डू, रौशन राम, एएसआई रघुवंश महतो, अरुण पासवान, आशीर्वाद महतो सहित कई पुलिस के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें मेरा कहा कभी नहीं मरेगा, उलगुलान! उलगुलान!! पढ़ें, भगवान बिरसा मुंडा के क्रांतिकारी वचन LPG Price Today: 4 महानगरों से भी महंगा एलपीजी सिलेंडर झारखंड में, जानें 6 जून को आपको कितने में मिलेगा रसोई गैस रांची, जमशेदपुर, डालटनगंज और बोकारो का तापमान गिरा, आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम Kal Ka Mausam: 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, 15 जिलों में वर्षा-वज्रपात का अनुमान, कैसा रहेगा झारखंड में कल का मौसम The post Flag March: झारखंड में बकरीद से पहले इस इलाके में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Best Lipstick For Party Look: पार्टी में दिखना है ग्लैमरस, तो ट्राय करें लिपस्टिक के ये ट्रेंडिंग शेड्स

Best Lipstick For Party Look: खूबसूरत आउटफिट और हाई हील्स के बीच अगर कुछ सबसे ज्यादा ध्यान खींचता है तो वो है आपकी लिपस्टिक शेड. कोई भी पार्टी लुक तब तक अधूरा लगता है जब तक होंठों पर एक दमदार और ट्रेंडी कलर ना हो.अगर आप चाहती हैं हर नजर आप पर ठहर जाए तो अब वक्त है अपने मेकअप किट में शामिल करने का ये लेटेस्ट, बोल्ड और ग्लैमरस लिपस्टिक शेड्स जो आज कल काफी ट्रेंड कर रहे हैं. इन रंगों से न सिर्फ आप ग्लैमरस दिखेंगी.बल्कि आपका कॉन्फिडेंस भी दोगुना हो जाएगा. क्लासिक रेड : रेड लिपस्टिक कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होती. ये हर पार्टी लुक को एक दम बोल्ड और एलिगेंट बनाती है. मैट या सिल्की फिनिश दोनों अच्छे लगते हैं खासकर डार्क आउटफिट्स के साथ. मैजेंटा पिंक : पिंक की यह ब्राइट और जूसी शेड आपकी स्माइल को और भी खूबसूरत बनाती है.ये शेड डिनर या कॉजि गेट टुगेदर के लिए परफेक्ट है. न्यूड रोज : अगर आप पार्टी में सॉफ्ट और नेचुरल लुक चाहती हैं तो न्यूड रोज शेड से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है.इसे ग्लॉसी फिनिश में लगाएं. इससे होंठ ज्यादा फुल लगेंगे. वाइन रेड :डार्क और गहरे वाइन कलर से पार्टी लुक में एक रॉयल टच आता है. यह खासतौर पर विंटर सीजन में ट्रेंड करता है.इसे स्मोकी आई मेकअप के साथ मैच करें. कॉराल ऑरेंज : गर्मियों और बहार के सीजन में कॉराल ऑरेंज शेड ताजगी और ऊर्जा लाता है. यह हर स्किन टोन पर जचता है. मेकअप हल्का रखें और लिपस्टिक बोल्ड. Also Read : Best lipstick Colors For Summer: अगर आप भी दिखना चाहती हैं ग्लैमरस, तो इन लिपस्टिक शेड्स को जरूर करें ट्राय Also Read : Latest Bichiya Design: लेटेस्ट बिछिया डिजाइन जो बनेगी हर दुल्हन की पसंद Also Read : Red Bangles Styling Tips: साजन जी को करना है इम्प्रेस तो पहनें लाल रंग की चूड़ियां,फिर देंखे कमाल Also Read : Glass Bangles Trend: इन खूबसूरत कांच की चूड़ियों से बनाएं अपने हर लुक को खास, दिखें और भी आकर्षक The post Best Lipstick For Party Look: पार्टी में दिखना है ग्लैमरस, तो ट्राय करें लिपस्टिक के ये ट्रेंडिंग शेड्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: बिहार में 1843 सड़कें और 852 पुल हुए तैयार, इस साल ग्रामीण कार्य विभाग 991 करोड़ रुपया करेगा खर्च

Bihar News: बिहार प्रशासन ने राज्य के ग्रामीण इलाकों में सड़क और पुल निर्माण को प्राथमिकता दी है. बीते 10 सालों में इस दिशा में काफी तरक्की हुई है. गांवों की समग्र प्रगति को ध्यान में रखते हुए प्रशासन लगातार ग्रामीण क्षेत्रों की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत कर रही है. इसी कड़ी में “ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि (RIDF)” योजना के तहत सड़कों और पुलों के निर्माण का काम तेजी से किया जा रहा है. इस योजना के जरिए गांवों को शहरों से जोड़ने, आवागमन को आसान बनाने और आर्थिक विकास को गति देने का प्रयास हो रहा है. प्रमंडलवार स्थिति निम्नानुसार है पटना प्रमंडल के अंतर्गत पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास एवं कैमूर जिलों में कुल 542 सड़कों और 191 पुलों की स्वीकृति दी गई थी. इनमें अब तक 493 सड़कों और 159 पुलों का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ. तिरहुत प्रमंडल के अंतर्गत मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर जिलों में कुल 301 सड़कों और 210 पुलों की स्वीकृति दी गई, जिनमें से 266 सड़कों और 152 पुलों का कार्य पूरा हो चुका है. किस जिले में कितना काम हुआ पूर्वी चंपारण में सर्वाधिक 96 सड़कों और 41 पुलों का निर्माण किया गया है, जबकि मुजफ्फरपुर में 52 सड़कों और 16 पुलों का काम पूरा हुआ. सारण प्रमंडल के सारण, सिवान और गोपालगंज जिलों में कुल 125 सड़कों और 55 पुलों में 117 सड़कों और 42 पुलों का कार्य पूरा हो चुका है. पूर्णिया प्रमंडल में पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज जिलों में 106 सड़कों और 282 पुलों में 102 सड़कों और 148 पुलों का निर्माण संपन्न हो चुका है. किशनगंज में सभी 21 सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है. भागलपुर प्रमंडल के भागलपुर और बांका जिलों में 49 सड़कों और 28 पुलों में 46 सड़कों और 24 पुलों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. मगध प्रमंडल के गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, नवादा और अरवल जिलों में कुल 265 सड़कों और 109 पुलों की स्वीकृति दी गई थी. इनमें से 248 सड़कों और 93 पुलों का कार्य पूर्ण हुआ है. दरभंगा प्रमंडल के दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी जिलों में 253 सड़कों और 187 पुलों की स्वीकृति मिली थी, जिनमें से 223 सड़कों और 141 पुलों का निर्माण कार्य पूरा किया गया. कोसी प्रमंडल के सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलों में कुल 97 सड़कों और 58 पुलों को स्वीकृति दी गई थी, जिनमें से 82 सड़कों और 36 पुलों का निर्माण कार्य पूरा हुआ. मुंगेर प्रमंडल के मुंगेर, जमुई, बेगूसराय, खगड़िया, शेखपुरा और लखीसराय जिलों में 286 सड़कों और 91 पुलों की स्वीकृति दी गई थी. इनमें से 266 सड़कों और 71 पुलों का कार्य पूर्ण हुआ. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें ग्रामीण संपर्कता बढ़ने से बदल रही गांवों की तस्वीर ग्रामीण संपर्कता सुदृढ़ होने से ग्रामीण अंचलों में कृषि विकास के साथ-साथ औद्योगिक संभावनाओं को भी गति मिल सके. सड़कों और पुलों के निर्माण से जहां आवागमन में सहजता आती है. वहीं स्थानीय व्यापार, रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवाओं तक पहुंच भी सुलभ होती है. इसे भी पढ़ें: बिहार से गुजरेगी एक और वंदे हिंदुस्तान ट्रेन, हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर महज इतने देर में होगा पूरा The post Bihar News: बिहार में 1843 सड़कें और 852 पुल हुए तैयार, इस साल ग्रामीण कार्य विभाग 991 करोड़ रुपया करेगा खर्च appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna: नहाते वक्त ऊंचे टीले से गंगा में कूदे 5 दोस्त, तेज बहाव में लापता 2 की तलाश जारी

Patna: पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के घाघा घाट पर गंगा में नहाते समय 2 लड़के तेज बहाव में बह गए. डूबे हुए लड़कों की पहचान आयुष कुमार (19) और सुजल कुमार (17) के रूप में हुई है. घटना शुक्रवार (6 जून) दोपहर की है. जानकारी मिली है कि पांच दोस्त गंगा में नहाने पहुंचे थे. सभी बालू घाट के निवासी ये सभी बालू घाट के रहने वाले हैं. नहाते समय लड़के घाट के पास एक ऊंचाई से नदी में छलांग लगा रहे थे. इसी दौरान आयुष और सुजल तेज बहाव में बह गए. उनके तीन अन्य साथी नदी से बाहर निकलकर भाग गए. साथियों ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा. एसडीआरएफ की टीम दोनों की तलाश कर रही है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें तलाश में जुटी 13 गोताखोरों की टीम और SDRF प्रशासन ने राजेंद्र साहनी के नेतृत्व में 13 गोताखोरों की टीम लगाई है. SDRF की टीम भी तलाश में जुटी हुई है. घटना की पुष्टि सुल्तानगंज थाना प्रभारी मनोज कुमार ने की है. सुजल के पिता संजय महतो ने बताया कि उनका बेटा पटना के जीएम रोड पर एक दवा दुकान में काम करता था. इस दिन बारिश की वजह से वह दुकान नहीं गया था. दोनों लापता किशोरों की तलाश जारी है. इसे भी पढ़ें: Patna Crime: प्रेम प्रसंग में रची गहरी साजिश का पर्दाफाश, 5 लाख की सुपारी में खौफनाक हत्या The post Patna: नहाते वक्त ऊंचे टीले से गंगा में कूदे 5 दोस्त, तेज बहाव में लापता 2 की तलाश जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भारत में Elon Musk ने की सॉफ्ट लैंडिंग! Starlink को मिला सैटेलाइट इंटरनेट का लाइसेंस

Elon Musk: दुनिया के अरबपति अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क ने हिंदुस्तान में धमाकेदार एंट्री मारी है. एलन मस्क की महत्वाकांक्षी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक को हिंदुस्तान में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है. अब इस सेवा को हिंदुस्तान में लॉन्च करने का रास्ता लगभग साफ होता दिखाई दे रहा है. हिंदुस्तानीय दूरसंचार मंत्रालय ने स्टारलिंक को ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन बाय सैटेलाइट सर्विस (जीएमपीसीएस) का लाइसेंस दे दिया है, जो देश में इसकी आधिकारिक एंट्री की मंजूरी जैसा है. हिंदुस्तान के और करीब पहुंची स्टारलिंक स्टारलिंक को हिंदुस्तान में तीसरी ऐसी कंपनी बनने का गौरव मिला है, जिसे यह सैटेलाइट इंटरनेट सेवा का लाइसेंस मिला है. इससे पहले वनवेब और जियो सैटेलाइट कम्यूनिकेशन्स को यह लाइसेंस मिल चुका है. इस उपलब्धि के साथ, एलन मस्क की स्टारलिं हिंदुस्तान में सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट सेवा देने की दौड़ में आधिकारिक रूप से शामिल हो गई है. केंद्रीय मंत्री सिंधिया का बयान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “स्टारलिंक की सैटेलाइट सेवा हिंदुस्तान के टेलीकम्युनिकेशन सिस्टम में एक नए फूल की तरह जुड़ रही है. पहले जहां सिर्फ फिक्स्ड लाइन मौजूद थी. अब मोबाइल और ब्रॉडबैंड दोनों की सुविधा है.” उन्होंने यह भी जोड़ा कि दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में जहां फाइबर केबल या टावर लगाना संभव नहीं होता, वहां सैटेलाइट कनेक्टिविटी ही एकमात्र विकल्प है. स्टारलिंक कैसे करती है काम? स्टारलिंक एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का हिस्सा है, जो लो अर्थ ऑर्बिट (एलईओ) में 500–550 किमी की ऊंचाई पर मौजूद हजारों छोटे सैटेलाइट्स के जरिए इंटरनेट सेवा प्रदान करता है. इसका मकसद दुनिया के उन इलाकों तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाना है, जहां अब तक ब्रॉडबैंड या मोबाइल नेटवर्क की पहुंच नहीं है. स्टारलिंक की हिंदुस्तान में पुरानी कोशिशें स्टारलिंक ने 2021 में हिंदुस्तान में प्री-बुकिंग शुरू कर दी थी और बड़ी संख्या में लोगों ने रजिस्ट्रेशन भी करवाया था. लेकिन, उस वक्त हिंदुस्तान प्रशासन से मंजूरी न मिलने के कारण कंपनी को प्री-बुकिंग रोकनी पड़ी थी. अब लाइसेंस मिलने से कंपनी को फिर से हिंदुस्तान में अपनी योजना पर आगे बढ़ने का मौका मिला है. रिलायंस जियो और वनवेब से होगा मुकाबला हिंदुस्तान में स्टारलिंक की सीधी टक्कर रिलायंस जियो और हिंदुस्तानी एयरटेल की वनवेब से होगी. हालांकि, हाल ही में स्टारलिंक ने इन दोनों कंपनियों के साथ हार्डवेयर वितरण को लेकर साझेदारी का ऐलान भी किया है, जिससे इसके विस्तार में मदद मिलने की उम्मीद है. स्पेक्ट्रम आवंटन अगला बड़ा सवाल हालांकि, स्टारलिंक को लाइसेंस तो मिल गया है, लेकिन अभी तक सैटेलाइट स्पेक्ट्रम के आवंटन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है. स्पेक्ट्रम के बंटवारे को लेकर कंपनियों की राय बंटी हुई है. जियो और एयरटेल नीलामी प्रक्रिया के पक्ष में हैं. वहीं, स्टारलिंक प्रशासनिक तरीके से आवंटन की मांग कर रही है. जब तक यह मुद्दा सुलझता नहीं, हिंदुस्तान में सेवा की शुरुआत अधर में ही रहेगी. सैटेलाइट इंटरनेट से किसे होगा फायदा सैटेलाइट इंटरनेट से सबसे बड़ा फायदा ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में रहने वाले लोगों को होगा, जहां आज भी नेटवर्क कवरेज या ब्रॉडबैंड पहुंच बेहद सीमित है. इससे ऑनलाइन शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और डिजिटल बैंकिंग जैसी सेवाएं उन क्षेत्रों में भी सुलभ हो सकेंगी. इसे भी पढ़ें: क्रिप्टोकरेंसी से देश को खतरा! आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने दी कड़ी चेतावनी कीमत बनी सबसे बड़ी चिंता जहां स्टारलिंक की सेवा तकनीकी रूप से बेहद प्रभावशाली है, वहीं उसकी लागत को लेकर चिंता जताई जा रही है. स्टारलिंक की किट और सर्विस प्लान पारंपरिक ब्रॉडबैंड से कई गुना महंगे हो सकते हैं. प्रीमियम हार्डवेयर और मासिक चार्जेस इसे आम हिंदुस्तानीय उपभोक्ताओं की पहुंच से बाहर कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें: ‘मैं हिंदुस्तान वापस लौटना चाहता हूं, मगर बिना केस के जेल…’, विजय माल्या का दावा The post हिंदुस्तान में Elon Musk ने की सॉफ्ट लैंडिंग! Starlink को मिला सैटेलाइट इंटरनेट का लाइसेंस appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top