Hot News

June 11, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गैस एजेंसी ने उपभोक्ताओं से की इ-केवाइसी कराने की अपील

बैकुंठपुर. प्रखंड क्षेत्र के रेवतिथ गांव स्थित प्रियम इंडेन ग्रामीण वितरक के द्वारा क्षेत्र के तमाम ग्राहकों को इ-केवाइसी कराना अनिवार्य बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि अगर जिनका इ-केवाइसी नहीं होता है उनकी सब्सिडी बंद हो जायेगी और कनेक्शन भी बंद हो सकता है. एजेंसी के संचालक अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि गैस एजेंसी में इ-केवाइसी (इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर) कराने से कई लाभ हैं. इससे समय की बचत, दस्तावेजों की सुरक्षा, प्रक्रिया की सरलता, पारदर्शिता तथा इ-केवाइसी के माध्यम से ग्राहकों की जानकारी को सुरक्षित रूप से संग्रहित किया जा सकता है, जिससे ग्राहकों की जानकारी की सुरक्षा होती है. इ-केवाइसी के लिए आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आइडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि बताया जा रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गैस एजेंसी ने उपभोक्ताओं से की इ-केवाइसी कराने की अपील appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Manchurian Recipe: बची हुई ब्रेड से बनाएं चाइनीज स्टाइल मंचूरियन

Manchurian Recipe: आजतक अपने पनीर, वेज और सोया मंचूरियन खाया होगा. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बची हुई ब्रेड से कुछ चाइनीज फ्लेवर वाला स्नैक्स बन सकता है? ऐसे में आज हम आपको ब्रेड मंचूरियन की रेसिपी बनाने के बारे में बताने जा रहें हैं.  ये डिश हर बाइट में चटपटा स्वाद भरा होता होता है. तो चलिए जानते हैं इसे घर पर बनाने के बारे में.  ब्रेड मंचूरियन बनाने की सामग्री  ब्रेड स्लाइस – 6 से 8 कॉर्नफ्लोर – 2 चम्मच  मैदा – 2 चम्मच  हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई) लहसुन – 4-5 कलियां (कटी हुई) प्याज – 1 (बारीक कटा) शिमला मिर्च – 1 (कटी हुई) टमाटर सॉस – 2 चम्मच  चिली सॉस, सोया सॉस – 1 चम्मच  नमक – स्वादानुसार तेल – तलने के लिए यह भी पढ़ें: Potato Ring Recipe: रोज का आलू अब नहीं रहेगा सिंपल, झटपट बनाएं चटपटी पोटैटो रिंग्स ब्रेड मंचूरियन बनाने की विधि  सबसे पहले ब्रेड स्लाइस को छोटे टुकड़ों में काट लें या अच्छे से मसल लें.  फिर इसमें थोड़ा पानी, मैदा और कॉर्न फ्लोर डालकर अच्छे से मिक्स करें.  अब इससे छोटे-छोटे बॉल्स बनाएं और गरम तेल में डीप फ्राई करें.  इसे सुनहरे और कुरकुरा होने तक अच्छे से तल कर निकाल लें.  अब एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें, फिर इसमें लहसुन, हरी मिर्च, प्याज और शिमला मिर्च डालकर अच्छे से भूनें.  अब इसमें टमाटर सॉस, सोया सॉस और चिली सॉस डालें.  इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक डालें और ग्रेवी के लिए थोड़ा पानी डालकर कुछ मिनट तक पकाएं.  यह भी पढ़ें: Cake Recipe: बर्थडे हो या पार्टी, बिना झंझट के कुकर में बनाएं सॉफ्ट और फूला-फूला चॉकलेट केक The post Manchurian Recipe: बची हुई ब्रेड से बनाएं चाइनीज स्टाइल मंचूरियन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजस्थान में बड़ा हादसा, जीप-ट्रक की हुई सीधी भिडंत,  दुल्हन समेत पांच बारातियों की मौत

Rajasthan Accident: राजस्थान में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. एक ट्रक और जीप की सीधी भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई. हादसे में 8 लोग घायल हो गए है. घायलों में कुछ की हालत गंभीर है. पुलिस ने बताया की जीप में सवार लोग शादी समारोह से लौट रहे थे, गाड़ी में दूल्हा और दुल्हन भी सवार थे. हादसे में दुल्हन की मौत हो गई, जबकि दूल्हा गंभीर रूप से घायल है. हादसा जयपुर के पास हुआ. जीप और ट्रक की सीधी टक्कर रायसर के थानाधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि यह हादसा रायसर इलाके में भटकाबास गांव के पास दौसा-मनोहरपुर राजमार्ग पर उस समय हुआ जब एक ट्रक और जीप की आमने सामने भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बारातियों की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग फंस गए, कड़ी मशक्कत के बाद पीड़ितों को बाहर निकाला जा सका. मध्य प्रदेश से लौट रहे थे बाराती पुलिस ने बताया कि जीप में बाराती सवार थे. वे मध्य प्रदेश से लौट रहे थे. रघुवीर सिंह ने कहा कि हादसे में दुल्हन समेत पांच लोगों की मौत हो गई तथा आठ अन्य घायल हो गए, घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. हादसे के बाद हाईवे पर यातायात ठप हो गया और अफरा तफरी मच गई.  बाराती मध्य प्रदेश के शहडोल से झुंझुनू के उदयपुरवाटी कस्बे लौट रहे थे. दुल्हन समेत 5 लोगों की मौत पुलिस ने कहा कि हादसे में दुल्हन हिंदुस्तानी समेत 5 लोगों की मौत हो ग है. जबकि, उदयपुरवाटी का निवासी दूल्हा विक्रम मीणा गंभीर रूप से घायल हो गया है. पुलिस ने कहा कि अन्य मृतकों की पहचान जीतू, सुभाष, रवि कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने कहा कि एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है. सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया शोक भीषण हादसे में हुई मौतों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गहरा शोक जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा “जयपुर में दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद है. जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायल नागरिकों का त्वरित चिकित्सीय उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है.” The post राजस्थान में बड़ा हादसा, जीप-ट्रक की हुई सीधी भिडंत,  दुल्हन समेत पांच बारातियों की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आ गया Android 16, नोटिफिकेशन में मिलेंगे लाइव अपडेट्स, साथ में तगड़ी सिक्योरिटी भी, इन फोन्स में चलेगा सबसे पहले

करोड़ों Android यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशसमाचारी है. Google ने आधिकारिक तौर पर अपना लेटेस्‍ट ऑपरेटिंग सिस्‍टम Android 16 का रोलआउट शुरू कर दिया है. Google के इस नए Android 16 में कई शानदार फीचर्स भी ऑफर किए गए हैं. जिसमें एक सबसे खास फीचर है कि अब यूजर्स को नोटिफ‍िकेशन में ही Blinkit, Zepto, Zomato या Uber जैसे ऐप्स के लाइव अपडेट्स मिल जाएंगे. यानी कि यूजर्स को अब डिलीवरी पार्टनर के लाइव लोकेशन को जानने के लिए बार-बार ऐप नहीं ओपन करना पड़ेगा. नोटिफिकेशन से ही यूजर्स को अपडेट मिल जाएगा. वहीं, लेटेस्ट Android 16 में यूजर्स को सिक्योरिटी के लिए एडवांस्ड प्रोटेक्शन दिया जाएगा. तो फिर चलिए जानते हैं किन स्मार्टफोन यूजर्स को मिलेगा गूगल का ये नया अपडेट. साथ ही और क्या है इस नए अपडेट में. सबसे खास फीचर Android 16 के खास फीचर्स कि बात करें तो उसमें सबसे खास रियल टाइम नोटिफ‍िकेशन फीचर शामिल है. आसान शब्दों में कहें तो, अगर आप फूड डिलीवरी ऐप्स जैसे Blinkit, Zepto, Zomato या Swiggy से कुछ ऑर्डर करते हैं या फिर Uber, Ola या Rapido जैसे राइड शेयरिंग ऐप्स से राइड बुक करते हैं, तो आपको बार-बार उनके लोकेशन को ट्रैक करने के लिए ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आपको नोटिफिकेशन में ही पता चल जाएगा कि आपके घर या ऑफिस से वे कितने दूर हैं. यानी कि अब आपको ऐप खोलकर उनके लोकेशन को ट्रैक नहीं करना पड़ेगा. Nothing Phone 3 के लुक से उठा पर्दा, कंपनी ने हटाया सिग्नेचर Glyph डिजाइन, मिलेगा ट्रिपल कैमरा स्‍कैम कॉल से करेगा बचाव दूसरे फीचर्स कि बात करें तो Android 16 में यूजर्स को एडवांस्ड प्रोटेक्शन मिलने वाली है. यानी कि Android 16 का यह फीचर यूजर्स को ऑनलाइन स्कैम, स्पैम कॉल और खतरनाक ऐप्स से बचाएगा. वहीं, यूजर्स को स्क्रीन पर ज्यादा नोटिफ‍िकेशन की झंझट से छुटकारा भी मिलेगा. एक ही ऐप से जुड़े जीतने भी नोटिफिकेशन होंगे अब वे अपने आप एक ही ग्रुप में आ जाएंगे. “डेस्कटॉप विंडोइंग” का खास फीचर Android 16 में यूजर्स को “डेस्कटॉप विंडोइंग” का खास फीचर मिलने वाला है. जिसे गूगल ने Samsung के साथ मिलकर तैयार किया है. Android 16 के इस फीचर से यूजर्स एक स्क्रीन पर कई सारे ऐप्स की विंडो ओपन कर पाएंगे. यानी कि इस फीचर से यूजर्स को एकदम लैपटॉप और डेस्कटॉप जैसा फीचर मिलेगा. फिलहाल के लिए शुरुआत में यह फीचर लिमिटेड डिवाइसेज में ही आएगा. लेकिन आने वाले समय में यूजर्स अपने फोन को सीधे टैबलेट और डेस्कटॉप से कनेक्ट कर वहां काम कर पाएंगे. HDR स्‍क्रीनशॉट और ज्‍यादा प्रोडक्टिविटी Android 16 में अब यूजर्स HDR क्वालिटी में स्क्रीनशॉट ले पाएंगे. इन डिवाइसेज को मिलेगा पहले अपडेट गूगल का ये नया अपडेट Android 16 फिलहाल के लिए Google Pixel सीरिज के लिए उपलब्ध है. जिसमें Pixel 6, 6a, 6 Pro, Pixel 7, 7a, 7 Pro, Pixel 8, 8a, 8 Pro, Pixel Fold, Pixel Tablet, Pixel 9 और उसके नए वेरिएंट्स शामिल है. वहीं, Pixel के आने वाले सीरिज में पहले से ही Android 16 इंस्टॉल रहेगा. जल्द ही Samsung, OPPO, OnePlus, Xiaomi और Vivo भी अपने स्मार्टफोन्स के लिए इस Android 16 को रोलआउट कर सकती है. Galaxy S24 को धूल चटाने आ गया Vivo T4 Ultra, मिलेगा MediaTek D9300+ का तगड़ा प्रोसेसर Strawberry Moon 2025: आज रात दिखेगा दुर्लभ पूर्ण चंद्रमा, जानिए समय और देखने का सही तरीका The post आ गया Android 16, नोटिफिकेशन में मिलेंगे लाइव अपडेट्स, साथ में तगड़ी सिक्योरिटी भी, इन फोन्स में चलेगा सबसे पहले appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हर महीने कितना कमाता है सोनम रघुवंशी का प्रेमी, कितनी मिलती है सैलरी?

Raj Kushwaha Earning: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी का नाम राज कुशवाहा है. राज कुशवाहा भी इंदौर निवासी है. सोनम रघुवंशी ने पति की हत्या के लिए राज कुशवाहा के साथ मिलकर पूरी योजना बनाई. अब लोग यह जानना चाह रहे हैं कि राज कुशवाहा आखिर कौन सा काम करता है? उसकी कमाई का जरिया क्या है? आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं. कहां काम करता था राज कुशवाहा हिंदी के अखबार अमर उजाला और दैनिक हिंदुस्तान की वेबसाइट की एक रिपोर्ट के अनुसार, राज कुशवाहा सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह रघुवंशी की प्लाईवुड कंपनी में काम करता था. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उसे अकाउंटेंट बताया गया है, तो कुछ में मैनेजर के रूप में उसकी पहचान की गई है. कंपनी में उसका मुख्य कार्य लेखा-जोखा संभालना था. सोनम भी उसी कंपनी में एचआर (ह्यूमन रिसोर्स) की भूमिका में कार्यरत थी. यहीं दोनों की मुलाकात हुई और प्रेम संबंध शुरू हुआ. राज कुशवाहा की हर महीने कितनी है कमाई राज कुशवाहा की कमाई का मुख्य स्रोत सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह रघुवंशी की प्लाईवुड कंपनी थी. सोशल मीडिया के प्रमुख मंच एक्स (पुराना ट्विटर) के एक पोस्ट के मुताबिक, राज कुशवाहा की मासिक सैलरी करीब 20,000 रुपये थी. हालांकि, इस जानकारी की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल उपलब्ध नहीं है. देवी सिंह रघुवंशी की प्लाईवुड कंपनी का कारोबार इंदौर से लेकर गुजरात तक फैला हुआ है और करोड़ों के टर्नओवर वाली बताई जाती है, लेकिन राज कुशवाहा सिर्फ एक कर्मचारी के तौर पर सीमित वेतन पर कार्यरत था. हत्या की साजिश में भूमिका पुलिस की जांच में सामने आया है कि सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा ने मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या की योजना बनाई थी. राज ने तीन सुपारी किलर विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद को हायर किया. इन हत्यारों को 20 लाख रुपये की सुपारी देने की बात कही गई थी. हत्या की रात राज कुशवाहा फोन पर संपर्क में था और घटनाक्रम को मॉनिटर कर रहा था. हालांकि, वह मौके पर खुद मौजूद नहीं था. इसे भी पढ़ें: मिल गया चुपचाप करोड़पति बनाने वाला हथियार, पैसा रखने के लिए नहीं मिलेगी जगह पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी हत्या के बाद जांच में जब पुलिस ने कॉल डिटेल और सोशल मीडिया कनेक्शन खंगाले, तब राज कुशवाहा का नाम सामने आया. अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और वह इस हत्याकांड के मुख्य षड्यंत्रकारियों में से एक माना जा रहा है. पुलिस फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है. इसे भी पढ़ें: कितना कमाते थे राजा रघुवंशी, करते थे कौन सा काम? The post हर महीने कितना कमाता है सोनम रघुवंशी का प्रेमी, कितनी मिलती है सैलरी? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Weather: बिहार में मानसून की एंट्री! 24 घंटों में मेघगर्जन के साथ 18 जिलों में होगी जोरदार बारिश

Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में अगले 24 घंटे के अंदर बारिश होगी. वहीं कुछ जगहों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है. इसे लेकर बिहार मौसम सेवा केंद्र ने अलर्ट जारी किया है. बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, कटिहार, खगड़िया, लखीसराय, मुंगेर, पटना, पूर्णिया, पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, समस्तीपुर, अररिया, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, सुपौल और शिवहर जिले में बारिश और मेघगर्जन के साथ साथ वज्रपात होने की संभावना है. बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटों में राज्य के करीब 18 जिलों में बारशि होनी है. Bihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री! 24 घंटों में मेघगर्जन के साथ 18 जिलों में होगी जोरदार बारिश 2 बिहार में कब होगी मानसून की एंट्री? मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में मानसून प्रवेश की तारीख 13 से 15 जून है. 12 जून को अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना है. इस बार मानसून की बारिश सामान्य से अधिक होगी. मौसम विभाग ने मानसून में बारिश को लेकर पूर्वानुमान जताया है. इसमें बताया है कि बिहार में मानसून की बारिश सामान्य से 11 प्रतिशत अधिक होगी. अगर सामान्य से अधिक बारिश होती है, तो 2021 के बाद प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होगी. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बीते वर्ष प्रदेश में पांच दिनों की देरी से 20 जून को मानसून आया था. बिहार में इस बार मानसून रहेगा कमजोर हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार 2025 में बिहार में मानसून की बारिश सामान्य से कम हो सकती है. ये चौथा लगातार साल होगा जब प्रदेश में औसत से कम बारिश होगी. 10-दिवसीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 15 जून से 66% तक बारिश की संभावना है, मगर दीर्घकालिक राहत के लिए किसानों को वैकल्पिक उपाय करने होंगे. ऐसे में रोहतास में भी कम बारीश की संभावना जतायी जा रही है. ऐसे में धान व अन्य वर्षा-निर्भर फसलें प्रभावित हो सकती हैं. पानी की कमी से उपज पर असर पड़ सकता है. इसके लाभ में कम बारिश से कीट-पतंग और रोग का प्रकोप कम होगा. लेकिन इसका फायदा तभी मिलेगा जब सिंचाई की समुचित व्यवस्था होगी. Also Read: Bihar Crime: मधुबनी में लव अफेयर के चक्कर में युवक की हत्या, घटना के बाद इलाके में तनाव The post Bihar Weather: बिहार में मानसून की एंट्री! 24 घंटों में मेघगर्जन के साथ 18 जिलों में होगी जोरदार बारिश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

“एक IPS अफसर की ऐसी कहानी, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!”

Up Ips Officer News: महोबा के चर्चित व्यापारी आत्महत्या कांड में आरोपी और बर्खास्त आईपीएस अधिकारी मणिलाल पाटीदार की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार, 11 जून 2025 को सुनवाई की. कोर्ट ने उत्तर प्रदेश प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है. अदालत ने कहा कि राज्य प्रशासन का पक्ष सुने बिना इस मामले में कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया जाएगा. जुलाई में होगी अगली सुनवाई कोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि इस याचिका पर अंतिम निर्णय अब जुलाई में अगली सुनवाई के दौरान ही लिया जाएगा. पाटीदार की ओर से पेश वकील ने दलील दी कि वे लंबे समय से न्यायिक हिरासत में हैं और अब तक जांच पूरी हो चुकी है, इसलिए उन्हें जमानत दी जानी चाहिए. क्या है पूरा मामला? यह मामला सितंबर 2020 का है, जब महोबा में तैनात तत्कालीन पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार पर स्थानीय व्यवसायी इंद्रकांत त्रिपाठी ने भ्रष्टाचार और जबरन वसूली के आरोप लगाए थे. त्रिपाठी ने एक वीडियो बयान जारी कर कहा था कि पाटीदार उनसे हर महीने ₹5 से ₹6 लाख की रिश्वत मांगते हैं. वीडियो सार्वजनिक होने के कुछ ही दिन बाद इंद्रकांत त्रिपाठी एक संदिग्ध गोलीकांड में घायल मिले थे और बाद में उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद मणिलाल पाटीदार पर आत्महत्या के लिए उकसाने, भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश जैसे कई संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी. लंबे समय तक फरार रहे, फिर किया सरेंडर इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद मणिलाल पाटीदार फरार हो गए थे. पुलिस और एसआईटी की टीमें उन्हें ढूंढती रहीं, लेकिन वह करीब दो वर्षों तक कानून से बचते रहे. उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया गया था और लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था. अंततः उन्होंने 15 अक्टूबर 2022 को सरेंडर किया, जिसके बाद से वह जेल में बंद हैं. हाईकोर्ट से बार-बार जमानत याचिकाएं खारिज इससे पहले पाटीदार ने कई बार इलाहाबाद हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी, लेकिन अदालत ने हर बार याचिका खारिज कर दी. हाईकोर्ट का मानना था कि इस केस की प्रकृति बेहद गंभीर है और आरोपी का बाहर आना मामले की निष्पक्ष जांच को प्रभावित कर सकता है. अदालत ने विशेष रूप से यह भी कहा कि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर लगे इस प्रकार के आरोप जनता के विश्वास को तोड़ते हैं. अब सुप्रीम कोर्ट से राहत की उम्मीद अब पाटीदार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने यूपी प्रशासन से जवाब मांगा है. अब नजरें जुलाई में होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जिसमें तय होगा कि पाटीदार को जमानत मिलेगी या नही. मामले की मुख्य बातें 1-: अभियुक्त: मणिलाल पाटीदार, बर्खास्त आईपीएस अधिकारी 2-: मामला: भ्रष्टाचार और आत्महत्या के लिए उकसाने के गंभीर आरोप 3-: पीड़ित: इंद्रकांत त्रिपाठी, महोबा के व्यापारी 4-: घटना: रिश्वत के आरोपों के बाद व्यापारी की संदिग्ध मौत 5-: वर्तमान स्थिति: पाटीदार जेल में, सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका 6-: अगली सुनवाई: जुलाई 2025 में The post “एक IPS अफसर की ऐसी कहानी, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!” appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhojpuri: पवन सिंह के इन गानों पर बनी सबसे ज्यादा रील्स, बॉलीवुड के गाने भी इनके सामने है फेल

Bhojpuri: सोशल मीडिया पर रील्स का खूब क्रेज है. कई लोग रील्स बना कर पैसे कमाते है और कई लोग रील्स देखना पसंद करते है. बॉलीवुड के साथ भोजपुरी गाने भी सोशल मीडिया पर बहुत ट्रेंड करते है. इसी बीच भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह के गाने भी रिलीज होते ही वायरल हो जाते है, जिसमें उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में सबसे ज्यादा भोजपुरी गानों पर रील बनते है. तो आइए पवन सिंह के उन गानों के नाम जानते है, जिसपर सबसे ज्यादा रील बनाई गई है.  दिलवा ले जा रुमाल में 13 अप्रैल 2025 को एसएसबी रिकॉर्ड्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने को पवन सिंह ने गाया है. गाने में प्रिया रघुवंशी नजर आई हैं. रिलीज के दो महीने के अंदर ही इस गाने पर 80 हजार से ज्यादा रील्स बन चुकी हैं. सबसे पहली रील खुद पवन सिंह ने पोस्ट की थी, जिसके बाद ये गाना तेजी से वायरल हो गया. घघरी    22 अप्रैल 2025 को टी-सीरीज हमार भोजपुरी चैनल पर रिलीज हुआ ये गाना भी लोगों की जुबान पर चढ़ गया है. पवन सिंह और शिल्पी राज की आवाज में बने इस गाने को अब तक 1 मिलियन से ज्यादा बार इंस्टाग्राम पर रील्स में इस्तेमाल किया जा चुका है. गाने में पवन सिंह के साथ श्वेता शर्मा नजर आती हैं.  किंग वर्सेज क्वीन इस साल का सबसे ट्रेंडिंग भोजपुरी गाना रहा है ‘किंग वर्सेज क्वीन’, जो 11 अप्रैल को तेजस म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था. इसे टुनटुन यादव और गोल्डी यादव ने गाया है और इसमें निकिता भारद्वाज नजर आई हैं. इस गाने पर अब तक 3 मिलियन से ज्यादा रील्स बन चुकी हैं.  ये भी पढ़ें: Bhojpuri: उड़ते जहाज में भोजपुरी गाने पर नाचती नजर आई अक्षरा सिंह, वीडियो देख फैंस लूटा रहे प्यार ये भी पढ़ें: Bhojpuri: क्या पवन सिंह अपने पॉपुलर गाना ‘लॉलीपॉप लागेलू’ का दूसरा वर्जन बनाएंगे? पॉडकास्ट में हुआ खुलासा The post Bhojpuri: पवन सिंह के इन गानों पर बनी सबसे ज्यादा रील्स, बॉलीवुड के गाने भी इनके सामने है फेल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: पटना में रांची के दवा कारोबारी ने की खुदकुशी, दोस्त के फ्लैट में पंखे से झूलता मिला शव 

Bihar Crime: फुलवारी शरीफ, पटना के बेउर थाना क्षेत्र स्थित 70 फीट रोड में मंगलवार रात रांची के दवा व्यापारी विवेक कुमार ने आत्महत्या कर ली. उनका शव उनके दोस्त आकाश कुमार के फ्लैट में पंखे से लटकता हुआ मिला. सुबह-सुबह दोस्त के डेड बॉडी को फंदे से लटकता हुआ देख आकाश की हालत खराब हो गई.उसने आसपास के लोगों को सूचना दी और बेऊर थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार को समाचार किया गया.घटना की जानकारी मिलते ही बेउर थाना ध्यक्ष अमरेंद्र कुमार साह दलबल के साथ पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजनें मे जूटे. एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया. दुनिया से तंग आकर अपनी जान दे रहा जान: मृतक  बताया जाता है की मृतक तीन दिनों से अपने दोस्त आकाश कुमार के बेऊर थाना क्षेत्र के 70 फीट रोड में स्थित घर पर ठहरे हुए थे. आकाश कुमार बीपीएससी की तैयारी करते हैं और राधाकृष्ण मंदिर के पास 70 फीट रोड पर बृजनंदन कुमार के मकान में किराए में रहते हैं. मंगलवार की रात आकाश छत पर सोए हुए थे. सुबह जब वह नीचे उतरे तो दरवाजा खुला मिला. अंदर विवेक का शव पंखे से लटकता मिला. उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी.एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की. कमरे में जबरन प्रवेश या संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले हैं. सुसाइड नोट में लिखा है कि वह इस दुनिया से तंग आकर अपनी जान दे रहे हैं. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा साफ: डीएसपी  उधर विवेक कुमार की मौत की समाचार जैसे ही रांची स्थित उनके घर पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया. वे पटना के लिए रवाना हो चुके हैं. मृतक विवेक कुमार रांची में मेडिकल स्टोर चलाते थे और अक्सर पटना दवा लाने के लिए आते-जाते थे. फुलवारी शरीफ के डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि सुसाइड नोट की जांच की जा रही है. मामले की हर एंगल से जांच जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम पुष्टि होगी कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह. इसे भी पढ़ें: लालू यादव ने जन्मदिन पर तलवार से काटा 78 किलो का केक, दिग्गजों ने दी RJD चीफ को दी बधाई The post Bihar Crime: पटना में रांची के दवा कारोबारी ने की खुदकुशी, दोस्त के फ्लैट में पंखे से झूलता मिला शव  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Food For Better Sleep: रात में टूटती है बार-बार नींद? तो ये सुपरफूड्स से आएगा चैन

Food For Better Sleep: अच्छी नींद हमारे शरीर और दिमाग दोनों के लिए बेहद जरूरी होती है. लेकिन आजकल की बढ़ती  लाइफस्टाइल, तनाव और गलत खानपान की वजह से नींद की समस्या आम हो गई है. ऐसे में क्या आप भी रात में बार-बार जागते हैं या ठीक से नींद नहीं ले पाते हैं. अगर हां, तो आपकी डाइट में कुछ बदलाव लाकर आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं. ऐसे में आज हम इस लेख में जानेंगे कि रात को गहरी और अच्छी नींद आने के लिए क्या खाना चाहिए? सोने से पहले केला खाएं  केले में मैग्नीशियम, पोटैशियम और विटामिन पाए जाते हैं, जो बॉडी की मांसपेशियों को आराम और नींद लाने में मदद करते हैं. ऐसे में आप सोने से 1 घंटे पहले एक केला खा सकते हैं.  ओट्स खाएं  ओट्स मेलाटोनिन से भरपूर होते हैं जो स्लीप हार्मोन है. इसमें कॉम्प्लेक्स कार्ब्स होते हैं जो नींद लाने में मदद करता है. ऐसे में आप रात को सोते समय हल्का ओट्स का दलिया या ओट्स मिल्क बनाकर खा सकते हैं.  यह भी पढ़ें- Juice Benefits: सुबह की शुरुआत करें इस जादुई जूस से, सेहत में आएगा जबरदस्त बदलाव यह भी पढ़ें- Health Tips: सेहत का दुश्मन हो सकता है ये खाना, बचकर रहें अगर आपको है जीना दही खाएं  दही में प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पाचन को सुधारते हैं, जिससे नींद अच्छी आती हैं. इसके लिए आप रात के खाने में एक कटोरी ताजा दही लें.  जीरा पानी पिएं जीरा नींद लाने में मदद करता है और पाचन तंत्र को भी ठीक करता है. जीरा पानी रात को पीने से नींद में सुधार आता है. इसके लिए आप 1 चम्मच जीरा को रात भर पानी में भिगो दें और सुबह उबालकर इसे पिएं या सोने से पहले पिएं.  यह भी पढ़ें- Teeth Whitening Tips: पीले दांतों को कहें बाय-बाय, ये है सबसे बेहतरीन टिप्स, चमकेंगे मोतियों जैसे दांत The post Food For Better Sleep: रात में टूटती है बार-बार नींद? तो ये सुपरफूड्स से आएगा चैन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top