Hot News

June 11, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Election 2025: बिहार में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP,  गठबंधन पर पार्टी ने…

Bihar Election 2025: बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) भी मैदान में उतरेगी. आप पार्टी ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. दिल्ली आप के चीफ और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुधवार (11 जून) को इसकी जानकारी दी. उन्होंने साफ-साफ कहा कि हम अकेले बिहार में चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस पर साधा निशाना न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में सौरभ भारद्वाज ने कहा, “गुजरात के अंदर पांच सीटों पर उपचुनाव होने तय थे. चार सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार थे. एक सीट पर हमारा उम्मीदवार जीता हुआ था. तो तय ये हुआ था कि जहां पर उनका उम्मीदवार जीता हुआ था, वहां पर वो चुनाव लड़ेंगे. जहां हमारा जीता था वहां हम चुनाव लड़ेंगे. चार सीटों के उपचुनाव हो गए. कांग्रेस ने चुनाव लड़ा. हमने वहां चुनाव नहीं लड़ा. मगर जब पांचवीं सीट का उपचुनाव आया, हमने अपना उम्मीदवार खड़ा किया तो कांग्रेस ने भी वहां पर अपना उम्मीदवार खड़ा कर दिया. मुझे लगता है कि गठबंधन का धर्म तो ये नहीं था. बाकी जो बड़े नेताओं का फैसला होगा पीएसी में वो हम भी मानेंगे. बिहार के अंदर हम अकेले चुनाव लड़ रहे हैं.” बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें बिहार के लोग बीजेपी को भगा सकते हैं- सौरभ भारद्वाज पूर्व मंत्री ने आगे कहा, “जिस तरह से दिल्ली के अंदर हमारे बिहार के लोगों का रोजगार को खत्म किया जा रहा है और जहां-जहां पर भी उनके छोटे-छोटे घर थे, उनको बुलडोजर से गिराया जा रहा है. कहा जा सकता है कि बिहार के लोगों को बिहार वापस भगाया जा रहा है. अगर हिंदुस्तानीय जनता पार्टी बिहार के लोगों को बिहार वापस भगा सकती है तो बिहार के लोग हिंदुस्तानीय जनता पार्टी को बिहार से भगा सकते हैं.” इसे भी पढ़ें: Bihar Politics: जीतनराम मांझी पर अरुण हिंदुस्तानी का तंज, कहा- जीतनराम मांझी की बातों की वेल्यू… The post Bihar Election 2025: बिहार में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP,  गठबंधन पर पार्टी ने… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लालू यादव के फोटो को RJD विधायक ने पहनाया माला, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का वीडियो हुआ वायरल

सीवान, अरविंद कुमार सिंह: लालू यादव का 11 जून को 78वां जन्मदिन हैं. ऐसे में बिहार में उनके समर्थक उनका जन्मदिन मना रहे है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. दरअसल, लालू यादव के जन्मदिन के मौके पर बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और सीवान सदर से विधायक अवध बिहारी चौधरी ने अपने आवास पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में उन्होंने  लालू यादव के फोटो को माला पहना दिया. आपको बता दें कि किसी भी जिंदा आदमी के फोटो को माला नहीं पहनाया जाता है.  चौधरी ने खुद शेयर किया वीडियो  अवध बिहारी चौधरी ने फेसबुक पर इस कार्यक्रम से जुड़ा वीडियो भी शेयर किया है. चौधरी ने कहा कि लालू यादव सिर्फ नाम नहीं एक आंदोलन हैं.उन्होंने कहा कि जहां बाकी नेता कुर्सी के पीछे भागते रहे, वहीं लालू ने अपने जीवन को सिद्धांतों के लिए समर्पित किया. चौधरी ने कहा, “जो रेल चला सकता है बिना किराया बढ़ाए, वो लालू है, जो पिछड़ों, दलितों और आम आदमी की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाए वो लालू है. लाठी में तेल पिलवाकर समाज को बांटने वालों के व्यवहार में बदलाव आ ही नहीं सकता।“आज जब प्रशासन में नहीं हैं तो साहेब तलवार से केक काट रहें हैं,गलती से बेटवा कुछ बन गया तो AK-47 से केक को उड़ाया जाएगा”है ना लालू जी।खैर जन्मदिन की बधाई @laluprasadrjd जी। pic.twitter.com/IOPgC6DKnu — Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) June 11, 2025 जीतन राम मांझी ने कसा लालू यादव पर तंज अपने जन्मदिन के मौके पर राजद प्रमुख लालू यादव ने अपने आवास पर समर्थकों के बीच तलवार से 78 किलो का लड्डू केक काटा. उनके केक काटने का वीडियो शेयक करके केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने निशाना साधा है. उन्होंने एक्स पर लिखा लाठी में तेल पिलवाकर समाज को बांटने वालों के व्यवहार में बदलाव आ ही नहीं सकता. आज जब प्रशासन में नहीं हैं तो साहेब तलवार से केक काट रहें हैं. गलती से बेटवा कुछ बन गया तो AK-47 से केक को उड़ाया जाएगा, है ना लालू जी, खैर जन्मदिन की बधाई. इसे भी पढ़ें: 422 करोड़ रुपये की लागत से बने डबल डेक फ्लाईओवर का सीएम नीतीश ने किया उद्धाटन, पटनावासियों को मिलेगी जाम से मुक्ति The post लालू यादव के फोटो को RJD विधायक ने पहनाया माला, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का वीडियो हुआ वायरल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: ‘कलेक्टर के लिए नहीं रोका जाता ट्रैफिक’ रांची डीसी ने किस वायरल वीडियो पर दी सफाई?

Viral Video: भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर 9 जून को रांची में एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ. वायरल वीडियो में बताया गया कि बारिश के बावजूद रांची डीसी (कलेक्टर) की गाड़ी (काफिला) पार कराने के लिए ट्रैफिक को रोक दिया गया था. वाहन चालक बारिश में भींग रहे थे. इससे वे भड़क गए और ट्रैफिक पर तैनात पुलिस अधिकारी से भिड़ गए. दोनों के बीच काफी बहस हुई. एक मिनट चार सेकंड के इस वीडियो पर रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने सोशल मीडिया पर एक्स पर सफाई दी है. उन्होंने कहा है कि कलेक्टर के लिए ट्रैफिक नहीं रोका जाता. गलत तथ्य नहीं करें पेश-रांची डीसी एक वायरल वीडियो पर रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा है कि इस तथाकथित वीडियो में कलेक्टर नहीं हैं, ना ही कलेक्टर की गाड़ी है. कलेक्टर के लिए ट्रैफिक नहीं रोका जाता है. अन्य कोई वीडियो को दर्शाते हुए गलत तथ्यों को कृपया पेश नहीं करें. आम नागरिकों में भ्रम की स्थिति पैदा नहीं करें. एक मिनट चार सेकंड का है वायरल वीडियो वायरल वीडियो में बारिश हो रही है. कई वाहन चालकों को ट्रैफिक पोस्ट पर रोका गया है. वे बारिश में भींग रहे हैं. आग्रह करने पर ट्रैफिक पोस्ट पर तैनात पुलिस अधिकारी वाहन चालकों से कहते हैं कि कहीं नहीं जाना है. कम बोलिए. पानी हमको नहीं पड़ रहा है. पानी में ड्यूटी कर रहे हैं न. जब वाहन चालक कहते हैं कि वे थोड़े न ड्यूटी कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि तब पीछे जाइए. दोनों के बीच खूब बहस होती है. इस बीच सायरन की तेज आवाज आने लगती है. एक मिनट चार सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वायरल वीडियो पर रांची डीसी की सफाई सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कहा गया है कि ‘जब देश में गोरे अंग्रेजों का शासन था तब रांची शहर में बरसते पानी में कलेक्टर का काफिला गुजर जाने का जनता को इंतजार करना पड़ता था, फिर हमें आजादी मिल गई और भूरे अंग्रेजों के शासन में सब ठीक हो गया’. इसी वीडियो पर रांची डीसी की ओर से सफाई दी गयी है कि काफिला कलेक्टर का नहीं था. न तो गाड़ी कलेक्टर की थी. उन्होंने स्पष्ट कहा है कि कलेक्टर के लिए ट्रैफिक नहीं रोका जाता है. दिखाए जा रहें तथाकथित वीडियो में कलेक्टर नहीं हैं ना ही कलेक्टर की गाड़ी हैं। कलेक्टर के लिए ट्रैफिक नहीं रोका जाता। अन्य कोई वीडियो को दर्शाते हुए, ग़लत तथ्यों को कृपया ना पेश करें, जो आम नागरिको में भ्रम की स्थिति पैदा करें।@khurpenchh https://t.co/EESsPIzhVY — DC Ranchi (@DC_Ranchi) June 11, 2025 ये भी पढ़ें: झारखंड में धूमधाम से मना लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन, RJD नेताओं ने चेशायर होम में काटा केक The post Viral Video: ‘कलेक्टर के लिए नहीं रोका जाता ट्रैफिक’ रांची डीसी ने किस वायरल वीडियो पर दी सफाई? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

देर रात तक जागने के लिए हैं मजबूर? बगैर स्पेशल फूड और बिना दवाई के इन 7 तरीकों से मिलेगी सुकून की नींद

Better Sleep Tips: खराब लाइफ स्टाइल, खान पान और बढ़ते तनाव की वजह से नींद भी प्रभावित होता है. हिंदुस्तान में रात में नींद न आने की समस्या से करोड़ों लोग जूझ रहे हैं. 2017–18 की राष्ट्रीय सर्वेक्षण में पाया गया कि वरिष्ठ नागरिकों में लगभग 37 फीसदी को अनिद्रा की शिकायत थी. जबकि 34.7 फीसदी कॉलेज छात्र इससे पीड़ित थे. साफ है कि अनिंद्रा आज के समय में बड़ी समस्या बन चुकी है. लोग इससे निजात पाने के लिए भारी भरकम रकम खर्च कर रहे हैं. लेकिन नींद की दवाओं का अधिक इस्तेमाल खतरनाक है. जरूरत है तो अपनी लाइफ स्टाइल को बदलने का. आज हम यहां पर उन चीजों की तरफ आपका ध्यान खींचेंगे जो इंसान के नींद में बाधक है. साथ ही वह उपाय भी बताएंगे जो आपके बेहतर नींद के लिए सहायक होगा. गहरी नींद के लिए अपनाएं ये आसान उपाय सोने से पहले ध्यान लगाएंरात को बिस्तर पर जाने से पहले 10-15 मिनट ध्यान लगाएं या गहरी सांस लें. यह दिमाग को शांत कर तनाव को दूर करता है. दफ्तर के काम या अन्य किसी भी जगह की बात को में दिमाग न लाएं. कुछ ऐसी चीज दिमाग में लाएं जो आपको खुशियां देता हो. जैसे- कोई सुखद पल. Also Read: Food For Better Sleep: रात में टूटती है बार-बार नींद? तो ये सुपरफूड्स से आएगा चैन कैफीन से बनाएं दूरी शाम 6 बजे के बाद चाय, कॉफी या कोल्ड ड्रिंक्स लेने से बचें. इनमें मौजूद कैफीन नींद में बाधक बनते हैं. सोने से 1 घंटे पहले मोबाइल बंद करें किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की ब्लू लाइट नींद को प्रभावित करती है. इसलिए सोने से पहले मोबाइल, टीवी या लैपटॉप को बंद कर दें. गुनगुना दूध या हर्बल चाय का सेवन करें कई लोग नींद के लिए शराब का सेवन करते हैं. जिसका नियनित सेवन सेहत के लिए खतरनाक है. अगर आपको रात में नींद नहीं आती है तो गुनगुने दूध में हल्दी डालकर पी लें. इसके अलावा कैमोमाइल टी या तुलसी वाली हर्बल चाय भी नींद लाने में सहायक होती है. सही वातावरण बनाएं कमरे को अंधेरा, शांत और ठंडा रखें. नींद के लिए वातावरण जितना शांत और आरामदायक होगा, नींद उतनी बेहतर आएगी. हल्का वॉक या स्ट्रेचिंग करें सोने से पहले 10 मिनट की हल्की वॉक या बॉडी स्ट्रेचिंग करने से शरीर में थकावट आती है और नींद जल्दी आती है. किताब पढ़ें या धीमा संगीत सुनें अगर आपको रात में नींद नहीं आती है तो सोने से पहले एक अच्छी किताब पढ़ें या फिर सॉफ्ट म्यूजिक सुने. यह मानसिक तनाव को दूर कर बेहतर नींद लाने में मदद करता है. इन परिस्थियों में जरूर मिले डॉक्टर से? अगर हफ्ते में 3 दिन से ज्यादा बार नींद नहीं आती लगातार 1 महीने से नींद की कमी हो रही है दिनभर सिर भारी और थकान महसूस होती है Also Read: वैवाहिक जीवन में खुशियां लाता है यह फल, रक्त संचार बेहतर कर कमजोरी पर करता है प्रहार The post देर रात तक जागने के लिए हैं मजबूर? बगैर स्पेशल फूड और बिना दवाई के इन 7 तरीकों से मिलेगी सुकून की नींद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

422 करोड़ रुपये की लागत से बने डबल डेक फ्लाईओवर का सीएम नीतीश ने किया उद्धाटन, पटनावासियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजधानी पटना के लोगों को 11 जून को डबल डेक फ्लाईओवर की सौगात दी. उन्होंने कारगिल चौक के पास आयोजित कार्यक्रम स्थल पर फीता काटकर इसका लोकार्पण किया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने साइंस कॉलेज और साइंस कॉलेज से कारगिल चौक तक डबल डेक फ्लाईओवर का निरीक्षण भी किया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने तीन करोड़ से ज्यादा की लागत से बने नवनिर्मित राजकीय उर्दू पुस्तकालय के नए भवन का भी उद्घाटन किया.   2022 में बनना शुरू हुआ था डबल डेक फ्लाईओवर बता दें कि मुख्यमंत्री ने इस डबल डेक फ्लाईओवर का कार्य प्रारंभ जनवरी, 2022 में हुआ था. इस पथ का निर्माण अशोक राजपथ के ऊपर दो लेयर (डेक) में किया गया है, जो गांधी मैदान के पास कारगिल चौक से प्रारंभ होकर पीएमसीएच होते हुए साइंस कॉलेज तक जाता है. कहा जा रहा है कि इस पथ के निर्माण से अशोक राजपथ में जाम की समस्या से निजात मिलेगी और ट्रैफिक को कंट्रोल करने में भी मदद मिलेगी.   आज अशोक राजपथ पर 422 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कारगिल चौक (गांधी मैदान) से साइंस कॉलेज वाया पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल डबल डेक फ्लाईओवर का लोकार्पण किया। इस अत्याधुनिक फ्लाईओवर के बन जाने से अशोक राजपथ पर ट्रैफिक की समस्या का पूरी तरह समाधान हो जाएगा और पटना की यातायात… pic.twitter.com/Q4jYEKqWfH — Nitish Kumar (@NitishKumar) June 11, 2025 2 किलोमीटर लंबा है एलिवेटेड कॉरिडोर का ऊपरी डेक  एलिवेटेड कॉरिडोर के ऊपरी डेक की लंबाई 2175.50 मीटर है जो गांधी मैदान से साइंस कॉलेज तक जाता है. यह गांधी मैदान से साइंस कॉलेज की तरफ जाने वाले यातायात के लिए है. नीचे के डेक की लंबाई 1449.30 मीटर है जो पटना कॉलेज से गांधी मैदान की तरफ बीएन कॉलेज मेन गेट तक आता है. नीचे के डेक पटना कॉलेज से गांधी मैदान की तरफ जाने वाले यातायात के लिए है. इस पथ के डेक की चौड़ाई 8.5 मीटर है.  तीन लेयर में कर सकेंगे सफर पटना के लोग तीन लेयर में यात्रा करेंगे. इसके तहत पटना कॉलेज मेन गेट से बीएन कॉलेज मेन गेट तक 1.45 किलोमीटर का निचला डेक और कारगिल चौक से पटना विश्वविद्यालय गेट (शताब्दी द्वार) समेत पटना साइंस कॉलेज तक 2.2 किलोमीटर का ऊपरी डेक तैयार हो गया है. सर्विस रोड का भी काम लगभग पूरा हो चुका है. जाम की समस्या से मिलेगी मुक्ति इस डबल डेकर फ्लाइओवर का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने 422 करोड़ की लागत से करवाया है. पटना का अशोक राजपथ अत्यधिक व्यस्त इलाकों में एक है. यहां जाम की समस्या बेहद पुरानी है. इस फ्लाइओवर के बनने से अब अशोक राजपथ में यातायात सुगम होगा. पटना विश्वविद्यालय से आगे जाने वाले करगिल चौक के पास ऊपरी डेक पर चढ़कर जा सकते हैं. गांधी मैदान की ओर आनेवाले लोग पटना कॉलेज के पास निचले डेक पर चढ़कर सीधे जाएंगे. गांधी सेतु से आने-जाने वाले वाहनों को मिलेगा सुगम रास्ता जो सर्विस रोड इस प्रोजेक्ट में बना है उसका इस्तेमाल फ्लाइओवर के नीचे के मुहल्ले में जाने वाले रास्ते के लिए लोग करेंगे. इस फ्लाइओवर की जेपी गंगा पथ से कृष्णा घाट के पास कनेक्टिविटी से गांधी सेतु और अन्य मार्गों से आने वाले वाहनों को एक सुगम वैकल्पिक रास्ता मिलेगा. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें उर्दू पुस्तकालय के नए भवन का भी उद्घाटन इसके बाद मुख्यमंत्री ने तीन करोड़ से ज्यादा की राशि से बने नवनिर्मित राजकीय उर्दू पुस्तकालय के नए भवन का भी उद्घाटन किया. पुस्तकालय के इस नए भवन के बन जाने से अब पाठकों एवं शोधकर्ताओं को और सहूलियत होगी. बता दें कि राजकीय उर्दू पुस्तकालय, पटना की स्थापना वर्ष 1938 में दो मंजिला भवन में हुई थी, जो अशोक राजपथ के खजांची रोड मोड़ के सामने स्थित है. यहां उर्दू लिपि के अतिरिक्त हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, फारसी एवं अरबी भाषा में भी किताबें मौजूद हैं. इस पुस्तकालय में लगभग 40 हजार पुस्तकें उपलब्ध हैं.  इसे भी पढ़ें: ‘बेटा कुछ बना तो AK-47 से केक उड़ाया जाएगा’, लालू यादव का वीडियो शेयर कर जीतन राम मांझी ने कसा तंज The post 422 करोड़ रुपये की लागत से बने डबल डेक फ्लाईओवर का सीएम नीतीश ने किया उद्धाटन, पटनावासियों को मिलेगी जाम से मुक्ति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बैड टच और बदतमीज़ी! मॉडल चाय वाली ने पुलिस पर लगाए सनसनीखेज़ आरोप!

Lucknow Model Chaiwali News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ‘मॉडल चाय वाली’ के नाम से मशहूर सिमरन गुप्ता और पुलिस के बीच हुई झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्त्री पुलिसकर्मी सिमरन को जबरन खींच रही है, जबकि सिमरन इस व्यवहार का विरोध कर रही हैं. सिमरन का आरोप: पुलिस ने की बदसलूकी और दुर्व्यवहार सिमरन गुप्ता का आरोप है कि पुलिस ने न सिर्फ उनके साथ दुर्व्यवहार किया बल्कि चौकी में भी उनसे अमर्यादित भाषा में बात की गई और चौकी इंचार्ज ने उनके साथ गलत तरीके से व्यवहार किया. उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई तब की गई जब वह दुकान बंद करके अपने नए दुकान पर वर्कर के साथ बैठ कुछ डिस्कशन कर रही थी. बैड टच और बदतमीज़ी! मॉडल चाय वाली ने पुलिस पर लगाए सनसनीखेज़ आरोप! 3 पुलिस की सफाई: नियम उल्लंघन पर की गई कार्रवाई लखनऊ पुलिस का कहना है कि चेतावनी के बावजूद सिमरन ने तय समय सीमा के बाद भी दुकान खुली रखी थी, इसलिए कार्रवाई की गई. हालांकि, इस मामले की गंभीरता को देखते हुए राम-राम बैंक पुलिस चौकी के इंचार्ज आलोक कुमार और कांस्टेबल अभिषेक यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है. मामले की जांच एसीपी अलीगंज को सौंपी गई है. चौकी में धमकी, ज़बरदस्ती और ‘बैड टच’ का आरोप सिमरन गुप्ता ने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके वर्कर को जबरन पुलिस चौकी ले जाया गया, जहां वर्कर से डर और धमकी के जरिए कुछ दस्तावेजों पर ज़बरदस्ती साइन करवाए गए. सिमरन का कहना है कि इसी दौरान चौकी इंचार्ज ने न सिर्फ उनसे अभद्र भाषा में बात की, बल्कि उनके साथ ‘बैड टच’ जैसा अमर्यादित और शर्मनाक व्यवहार भी किया. मॉडल से बनीं चायवाली: प्रेरणादायक है सिमरन की कहानी सिमरन गुप्ता ने 2018 में ‘मिस गोरखपुर’ का खिताब जीता था. उन्होंने मॉडलिंग में भी अच्छा काम किया, लेकिन कोरोना महामारी के दौरान काम प्रभावित हुआ. आर्थिक हालात को देखते हुए उन्होंने ‘मॉडल चाय वाली’ के नाम से चाय का स्टॉल शुरू किया. गोरखपुर में सफलता के बाद उन्होंने लखनऊ में इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर अपना ठिकाना बनाया और अपनी पहचान बना ली. नेतृत्वक विरोधियों ने उठाए सवाल इस मामले को लेकर नेतृत्वक हलकों में भी हलचल है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस ने इस घटना पर उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं और स्त्री सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. बैड टच और बदतमीज़ी! मॉडल चाय वाली ने पुलिस पर लगाए सनसनीखेज़ आरोप! 4 सिमरन की मांग: दोषी पुलिसकर्मियों को मिले सजा सिमरन ने साफ तौर पर कहा है कि ऐसे पुलिसकर्मियों को केवल लाइन हाजिर नहीं बल्कि सस्पेंड किया जाना चाहिए ताकि स्त्रीओं के साथ दुर्व्यवहार करने की किसी की हिम्मत न हो. उन्होंने मांग की है कि स्त्री पुलिस के हाथों स्त्रीएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें, इसके लिए सख्त कदम उठाए जाएं. The post बैड टच और बदतमीज़ी! मॉडल चाय वाली ने पुलिस पर लगाए सनसनीखेज़ आरोप! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कुछ नोटों के नंबरों के साथ क्यों छपा होता है स्टार (*)? आरबीआई ने खोला राज

Bank Notes: हमारे आपके हाथों में रोजाना 50 रुपये 100 रुपये, 200 रुपये, 500 रुपये या फिर 10-20 रुपये के नोट्स आते हैं. लेकिन कभी आपने गौर किया है कि कुछ हिंदुस्तानीय करेंसी नोटों के सीरियल नंबर में एक छोटा सा स्टार (*) बना होता है? आखिर, कुछ नोटों पर ही यह चिह्न क्यों बना होता है. कई बार यह चिह्न कई लोगों को भ्रमित करता है और अक्सर सवाल उठते हैं कि कहीं ये नोट नकली तो नहीं? या फिर ऐसे नोटों की कोई विशेष वैल्यू है? आइए, जानते हैं कि ऐसे नोटों को लेकर आरबीआई (हिंदुस्तानीय रिजर्व बैंक) क्या कहता है. क्या होता है करेंसी नोट का सीरियल नंबर? हर हिंदुस्तानीय बैंक नोट पर एक सीरियल नंबर प्रिंट होता है, जो उस नोट की विशिष्ट पहचान करता है. ये नंबर आरबीआई की ओर से तय किए गए पैटर्न के अनुसार होते हैं और प्रत्येक नोट को यूनिक बनाते हैं. इसी क्रम संख्या के आधार पर नकली और असली नोट के बीच अंतर करना भी आसान होता है. नोटों पर छपे स्टार (*) का मतलब क्या है? हिंदुस्तानीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अनुसार, अगर नोट के सीरियल नंबर में स्टार का चिह्न है, तो इसका मतलब है कि वह एक रिप्लेसमेंट नोट है. यह उन मामलों में होता है, जब करेंसी छपाई के दौरान किसी एक नोट में तकनीकी खराबी आ जाती है. उस नोट को हटाकर उसके स्थान पर एक नया नोट छापा जाता है, लेकिन सीरियल नंबर की सीरीज को प्रभावित किए बिना. इस नए रिप्लेसमेंट नोट के सीरियल नंबर के बीच में स्टार जोड़ दिया जाता है, जिससे पता चले कि यह नोट उस खराब नोट की जगह छापा गया है. उदाहरण के तौर पर, यदि नोट का नंबर “72C*458219” है, तो इसका अर्थ यह है कि यह एक रिप्लेसमेंट नोट है. क्या ऐसे नोट वैध होते हैं? आरबीआई कहता है स्टार चिह्न वाले सभी नोट पूरी तरह से वैध होते हैं. इनका इस्तेमाल किसी भी लेन-देन में किया जा सकता है. आरबीआई ने यह व्यवस्था 2006 में शुरू की थी, ताकि नोटों की गिनती और छपाई प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे. इसे भी पढ़ें: हर महीने कितना कमाता है सोनम रघुवंशी का प्रेमी, कितनी मिलती है सैलरी? नकली नोट के नाम पर डरने की जरूरत नहीं स्टार चिह्न का नकली नोटों से कोई संबंध नहीं है. आरबीआई ने लोगों से आग्रह किया है कि वे इस चिह्न से भ्रमित न हों और ऐसे नोटों को आम करेंसी की तरह ही मानें. यदि आप नोट की अन्य सुरक्षा विशेषताओं (जैसे वाटरमार्क, सिक्योरिटी थ्रेड आदि) को ध्यान में रखते हैं, तो नकली और असली नोट को आसानी से पहचाना जा सकता है. इसे भी पढ़ें: कितना कमाते थे राजा रघुवंशी, करते थे कौन सा काम? The post कुछ नोटों के नंबरों के साथ क्यों छपा होता है स्टार (*)? आरबीआई ने खोला राज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

The Great Indian Kapil Show: नवजोत सिंह सिद्धू ने 6 साल बाद वापसी करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ठेस पहुंचाकर मैं…

The Great Indian Kapil Show: कॉमेडियन कपिल शर्मा ने हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी की घोषणा करके फैंस को खुश कर दिया. फैंस उन्हें जज के रूप में देखने के लिए सुपरएक्साइटेड हैं. वह अर्चना पूरन सिंह संग दिखाई देंगे. नया सीजन 21 जून से नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगा. अब सिद्धू पाजी ने 6 साल बाद अपनी वापसी पर चुप्पी तोड़ी है. द ग्रेट इंडियन कपिल शो में 6 साल बाद वापसी करने पर क्या बोले सिद्धू नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, “मैं जहां भी जाता था, लोग मुझसे पूछते थे, आप द कपिल शर्मा शो में वापस क्यों नहीं आ रहे हैं? और फिर कड़ी मेहनत और किस्मत के साथ, मुझे शो वापस मिल गया. द ग्रेट इंडियन कपिल शो में वापस आना अब होम रन और घर वापसी जैसा लगता है.” View this post on Instagram A post shared by Navjot Singh Sidhu (@navjotsinghsidhu) अर्चना पूरन सिंह को लेकर क्या बोले सिद्धू सिद्धू ने अर्चना पूरन सिंह के बारे में बात करते हुए कहा कि शो में लौटने से पहले मैंने उनके बारे में बात करना सुनिश्चित किया. उन्होंने कहा, “मैंने अर्चना जी के लिए भी बात की थी. मैं दुर्गा का भक्त हूं, यह कैसे हो सकता है कि उनके दिल को ठेस पहुंचाकर मैं वापस आऊं. वो फरमाइश भी मेकर्स ने मान ली और वो शो में मेरे साथ हैं. आप सभी के प्यार और स्नेह के लिए धन्यवाद. मैं इस शो में वापस आकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं.” द ग्रेट इंडियन कपिल शो के बारे में पहला सीजन 2024 में नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हुआ था. दो सीजन की सफलता के बाद, अब तीसरा सीजन 21 जून को प्रीमियर के लिए तैयार है. शो में अर्चना पूरन सिंह, कृष्णा अभिषेक, सुनील ग्रोवर और कीकू शारदा हैं. पहले गेस्ट के तौर पर सलमान खान नजर आ सकते हैं. यह भी पढ़ें- Kesari Chapter 2 Verdict Flop Or Hit: अक्षय कुमार की फिल्म फ्लॉप या हिट, ये रहा फाइनल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड The post The Great Indian Kapil Show: नवजोत सिंह सिद्धू ने 6 साल बाद वापसी करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ठेस पहुंचाकर मैं… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Multitracking Project: दो मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट को केंद्र की मंजूरी, 52 करोड़ लीटर डीजल की होगी सलाना बचत

Multitracking Project: केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और जानकारी दी. उन्होंने कहा, ये परियोजनाएं देश की लॉजिस्टिक लागत को कम करने, तेल आयात में 52 करोड़ लीटर की कमी लाने और कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जन में 264 करोड़ किलोग्राम की कटौती करने में मदद करेंगी, जो 11 करोड़ पेड़ लगाने के बराबर है. #WATCH | Delhi | On Indian Railways’ Koderma – Barkakana multitracking project in Jharkhand, Union Railway Minister Ashwini Vaishnaw says, “According to experts’ calculations, the carbon dioxide sequestered by this project will be equivalent to planting seven crore trees. It will… pic.twitter.com/ZgRJLdkZ4m — ANI (@ANI) June 11, 2025 कोडरमा-बरकाकाना ट्रैक का होगा मल्टीट्रैकिंग स्वीकृत परियोजनाओं में से एक 133 किलोमीटर लंबे कोडरमा-बरकाकाना ट्रैक के दोहरीकरण से संबंधित है. यह ट्रैक न केवल झारखंड के एक प्रमुख कोयला उत्पादक क्षेत्र से होकर गुजरता है, बल्कि पटना-रांची के बीच का सबसे छोटा और अधिक सक्षम रेल संपर्क मार्ग भी है. #WATCH | Delhi | On Indian Railways’ Ballari – Chikjajur multitracking project in Karnataka and Andhra Pradesh, Union Railway Minister Ashwini Vaishnaw says, “This doubling project spans 185 km, and costs Rs 3,342 crore. It will efficiently connect the hinterland with the… pic.twitter.com/76B6c5RLAn — ANI (@ANI) June 11, 2025 दूसरी मल्टीट्रैकिंग परियोजना बेल्लारी-चिकजाजुर ट्रैक दूसरी परियोजना 185 किलोमीटर लंबे बेल्लारी-चिकजाजुर ट्रैक के दोहरीकरण की है। यह ट्रैक कर्नाटक के बेल्लारी एवं चित्रदुर्ग जिलों और आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले से होकर गुजरता है. मल्टीट्रैकिंग परियोजना से बढ़ेगा 1,408 गांवों तक रेल संपर्क स्वीकृत मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना से लगभग 1,408 गांवों तक रेल संपर्क बढ़ेगा. इन गांवों की कुल आबादी लगभग 28.19 लाख है. प्रशासन ने बयान में कहा, ‘‘ये रेल मार्ग कोयला, लौह अयस्क, तैयार इस्पात, सीमेंट, उर्वरक, कृषि एवं पेट्रोलियम उत्पादों जैसी वस्तुओं के परिवहन के लिए आवश्यक हैं. इनकी क्षमता में वृद्धि से 4.9 करोड़ टन प्रति वर्ष की अतिरिक्त माल ढुलाई होगी.’’ ये मल्टी-ट्रैकिंग प्रस्ताव रेलवे परिचालन को सुव्यवस्थित करने और भीड़भाड़ को कम करने के लिए तैयार किए गए हैं. The post Multitracking Project: दो मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट को केंद्र की मंजूरी, 52 करोड़ लीटर डीजल की होगी सलाना बचत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

SSC Stenographer Grade ‘C’ & ‘D’ Examination, 2025 : एसएससी ने स्टेनोग्राफर के 261 पदों पर मांगे आवेदन

SSC Stenographer Grade ‘C’ & ‘D’ Examination, 2025 : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित हिंदुस्तान प्रशासन के मंत्रालयों/ विभागों/ संस्थाओं, उनके संबद्ध कार्यालयों, अधीनस्थ कार्यालयों एवं वैधानिक निकायों में स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी (ग्रुप-बी, नॉन-गैजेटेड) और स्टेनोग्राफर ग्रेड-डी (ग्रुप-सी) के 261 पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं. इन पदों को एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी एवं स्टेनोग्राफर ग्रेड-डी एग्जामिनेशन, 2025 के माध्यम से भरा जायेगा. आवेदन के लिए योग्यता मान्यताप्राप्त संस्थान से बारहवीं या समकक्ष परीक्षा पास करनेवाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.आयु सीमा : स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी के लिए 18 से 30 वर्ष और स्टेनोग्राफर ग्रेड-डी के लिए 18 से 27 वर्ष की आयु सीमा वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. आयु की गणना 2 अगस्त, 2025 के आधार पर की जायेगी. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी. इसे भी पढ़ें : Internships : वेब डेवलपमेंट एवं बिजनेस डेवलपमेंट समेत अन्य इंटर्नशिप्स के लिए करें आवेदन  कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन के माध्यम से होगा चयन एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी एवं स्टेनोग्राफर ग्रेड-डी एग्जामिनेशन, 2025 कंप्यूटर आधारित परीक्षा है. 200 अंक की इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग के 50 प्रश्न (50 अंक), जनरल अवेयरनेस के 50 प्रश्न (50 अंक) और इंग्लिश लैंग्वेज एवं कॉम्प्रिहेंशन के 100 प्रश्न (100 अंक) पूछे जायेंगे. सभी प्रश्नों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जायेगा. पेपर के सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीपल च्वाइस के होंगे. इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान लागू है, अत: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की कटौती की जायेगी. सिलेबस का विवरण अधिसूचना से प्राप्त करें. देना होगा स्किल टेस्ट कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट में शामिल होना होगा. स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी पद के लिए उम्मीदवारों को अंग्रेजी या हिंदी (जैसा कि उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र में चुना गया हो) में 10 मिनट के लिए 100 शब्द प्रति मिनट की गति से और स्टेनोग्राफर ग्रेड-डी पद के लिए 80 शब्द प्रति मिनट की गति से दिये गये डिक्टेशन को कंप्यूटर पर ट्रांसक्राइब करना होगा. अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखें. ऐसे करें आवेदन इच्छुक अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में शामिल होने के लिए वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन 26 जून, 2025 तक स्वीकार किये जायेंगे.आवेदन शुल्क : सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के लिए शुल्क 100 रुपये है. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और स्त्री वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवेदन नि:शुल्क है.अन्य जानकारी के लिए देखें : https://ssc.gov.in/api/attachment/uploads/masterData/NoticeBoards/Notice_of_adv_steno_2025.pdf The post SSC Stenographer Grade ‘C’ & ‘D’ Examination, 2025 : एसएससी ने स्टेनोग्राफर के 261 पदों पर मांगे आवेदन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top