Hot News

June 11, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एकलव्य खेल केंद्र के लिए ट्रायल 26 जून से

बास्केटबॉल, फुटबॉल, एथलेटिक्स में 12-14 वर्ष के बच्चों का होगा चयन सासाराम ऑफिस.फजलगंज स्थित एकलव्य राज्य आवासीय स्पोर्ट्स प्रशिक्षण केंद्र में खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल की तिथि घोषित कर दी गई है. स्पोर्ट्स विभाग व बिहार राज्य स्पोर्ट्स प्राधिकरण पटना के निर्देशन में यह चयन प्रक्रिया बास्केटबॉल, फुटबॉल, एथलेटिक्स और पारा एथलेटिक्स विधाओं में होगी. इसमें 12 से 14 वर्ष की उम्र के बालक और बालिकाएं भाग ले सकते हैं. जन्मतिथि 01 जनवरी 2011 से 01 जनवरी 2013 के बीच होनी चाहिए. ट्रायल बालक व बालिका दोनों वर्गों के लिए होगा. बास्केटबॉल का ट्रायल 28 और 29 जून को, फुटबॉल का 3 जुलाई को और एथलेटिक्स व पारा एथलेटिक्स का ट्रायल 26 और 27 जून को न्यू स्टेडियम फजलगंज में होगा. चयनित खिलाड़ियों को मिलेंगी ये सुविधाएं प्राधिकरण से जारी पत्र के अनुसार चयनित खिलाड़ियों को आवासीय सुविधा, प्रशासनी स्कूल में नामांकन, पठन-पाठन, दो नाश्ता व दो समय का भोजन, स्पोर्ट्स पोशाक व उपकरण, चिकित्सकीय सुविधा, तथा विशेषज्ञों से प्रशिक्षण दिया जाएगा. हर तीन महीने पर प्रदर्शन मूल्यांकन भी होगा. असंतोषजनक प्रदर्शन पर निष्कासन संभव है. यह दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल का आईडी कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, निवास प्रमाण पत्र और स्कूल टीसी साथ लाना अनिवार्य है. टीसी आवश्यक है क्योंकि चयनित खिलाड़ियों को छात्रावास में रहना होगा. भत्ता नहीं मिलेगा, दस्तावेज जांच के बाद नामांकन खिलाड़ियों को किसी प्रकार का यात्रा या भोजन भत्ता नहीं मिलेगा. चयन के बाद सभी प्रमाण-पत्रों की जांच होगी, तभी नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा. इच्छुक प्रतिभागियों को तय तिथि पर स्थल पर उपस्थित होना अनिवार्य है. अधिक जानकारी के लिए संबंधित स्पोर्ट्स विशेषज्ञों से संपर्क किया जा सकता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एकलव्य स्पोर्ट्स केंद्र के लिए ट्रायल 26 जून से appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur : विधायक ने किया संत कबीर हॉस्पीटल का उद्घाटन

दलसिंहसराय . शहर के रामपुर जलालपुर रोड स्थित संत कबीर हॉस्पीटल मल्टी स्पेशलिटी व ट्रामा सेंटर का स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने फीता काट कर उद्घाटन किया. श्री मेहता ने कहा कि शहर में आधुनिक चिकित्सा सुविधा ग्रामवासियों के लिए उपलब्ध कराई गई है. सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी, डा. बसंत सिंह, पूर्व विधायक शील कुमार राय, इं. अमित अभिषेक, एडीसी शंभूनाथ ठाकुर, पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी, पूर्व विधायक रामबालक सिंह, जिपा सुनीता शर्मा, हेमलता कुमारी, गीता साह, राजेश्वर महतो, कंचन माला थे. हॉस्पिटल के संचालक डा. राज कुमार साह ने कहा कि इस हॉस्पिटल में सभी प्रकार की चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध है. 24 घंटे इमरजेंसी सेवा में इलाज करने का हरसंभव प्रयास रहेगा. अस्पताल के कर्मियों ने मरीजों की सेवा नि:स्वार्थ भाव से करने का शपथ लिया. मौके पर डा. मीरा कुमारी, डा. राजीव कुमार, डा. अमित कुमार, डा. अमित कुमार साह, डा. सपना राज आनंद, डॉ. डीएन सिंह, राजद के राज दीपक, चंदन प्रसाद, नीलम सहनी, मनीष वर्णवाल, अभिनव समीर, मो. जाबिर मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur : विधायक ने किया संत कबीर हॉस्पीटल का उद्घाटन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur : किसानों का तजुर्बा व वैज्ञानिकों की तकनीक सर्वोत्तम कृषि आधार : वीसी

पूसा . विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र बक्सर में आयोजित कार्यक्रम को कुलपति डा पुण्यव्रत सुविमलेंदु पांडेय ने अपने संबोधन में बखूबी कृषि को वैज्ञानिकी तकनीक के बदौलत एक नगदी व्यवसाय के रूप में अपनाने के लिए किसानों से आग्रह किया. किसानों का तजुर्बा एवं वैज्ञानिकों की तकनीक सर्वोत्तम कृषि का आधार बताया. विकसित कृषि संकल्प अभियान बिहार के किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है. विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 का मुख्य लक्ष्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना है. इस अभियान के जरिए किसानों को फसल की गुणवत्ता बढ़ाने और मिट्टी की सेहत सुधारने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. कुलपति ने कहा कि किसानों के उन्नत होने से ही राष्ट्र विकसित होगा. इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को नये बीज और जैविक खाद के बारे में जानकारी दी. फसल विविधिकरण, वर्मी कम्पोस्ट और कृषि यंत्रों के इस्तेमाल की भी जानकारी साझा की गई. कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों के सवालों का जवाब देकर उनकी शंका दूर किया. मंत्री ने किसानों से प्रशासनी योजनाओं का लाभ लेने और आय दोगुनी करने की अपील की. मौके पर निदेशक आईसीएआर अटारी पटना डॉ अंजनी कुमार, निदेशक आईसीएआर-आरसीईआरडॉ अनूप दास एवं निदेशक, आईसीएआर-एनआरसीएलडॉ विकास दास ने कृषि नवाचारों को अपनाने के लिए प्रेरित किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur : किसानों का तजुर्बा व वैज्ञानिकों की तकनीक सर्वोत्तम कृषि आधार : वीसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कार्यकर्ता घर-घर जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को बताएं : मंजीत, महम्मदपुर में आयोजित हुई जदयू की कार्यकर्ता बैठक

सिधवलिया. प्रखंड के महम्मदपुर स्थित एक मैरेज हॉल में बुधवार को जदयू के पंचायत अध्यक्षों की बैठक प्रखंड अध्यक्ष ब्रजेश कुमार उर्फ मुन्ना कुंवर की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में उपस्थित पंचायत अध्यक्षों एवं जदयू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मंजीत कुमार सिंह ने कहा कि आगामी 16 जून को गोपालगंज में आयोजित एनडीए की बैठक में शामिल होकर उसे सफल बनाएं. साथ ही आगामी 20 जून को सिवान के जसौली में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में हर पंचायत से अधिक से अधिक लोगों को शामिल कराएं. पूर्व विधायक मंजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं को बताया कि 16 जून की एनडीए बैठक में जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा तथा केंद्रीय मंत्री ललन सिंह शामिल होंगे, जिनका महम्मदपुर में भव्य स्वागत किया जायेगा. वहीं, प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना कुंवर ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हर बूथ पर पार्टी मजबूत हो, इसके लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को बताएं और संगठन को मजबूती देते हुए विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं. कार्यक्रम में जदयू के जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, प्रखंड प्रवक्ता शिबू लाल, सुरेन्द्र पांडेय, मुखिया नारद राम, सिधवलिया की 13 पंचायतों तथा बरौली की सात पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष सहित कई जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कार्यकर्ता घर-घर जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को बताएं : मंजीत, महम्मदपुर में आयोजित हुई जदयू की कार्यकर्ता बैठक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

किसान चौपाल लगाकर दी गयी उन्नत खेती की जानकारी

फोटो नंबर-9- किसान चौपाल कार्यक्रम में शामिल वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञ अंबा. प्रखंड के जगदीशपुर पंचायत के रसुलपुर गांव में किसान चौपाल का आयोजन किया गया. कृषि विज्ञान केंद्र सिरिस के कृषि वैज्ञानिक डॉ आशुतोष कुमार ने कहा कि बेहतर उत्पादन के लिए समय पर बीज की बुआई जरूरी है. समय बीतने के बाद बुआई करने से उत्पादन कम हो जाता है, जिससे किसानों को काफी नुकसान होता है. बेहतर उत्पादन के लिए समय को ध्यान रखना जरूरी है. उन्होंने धान का नर्सरी तैयार करने और फिर उसे प्रतिरोपण करने के लिए उचित समय की जानकारी दी. इस क्रम में बीज उपचार के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि बीच उपचार करने से फसल में लगने वाले बीज जनित रोग से निजात मिलता है. उन्होंने आधुनिक कृषि पद्धति की विस्तृत जानकारी दी. पशुपालन वैज्ञानिक डॉ आलोक हिंदुस्तानी ने किसानों को कृषि के साथ-साथ पशुपालन करने का सुझाव देते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में किसानों को समेकित कृषि प्रणाली अपनाना जरूरी है. पशुपालन से जहां दूध की प्राप्ति होती है. वही दूसरी ओर उनके गोबर एवं मूत्र से जैविक खाद का निर्माण होता है, जिसके छिड़काव करने से उत्पादन अधिक होता है तथा उसकी पौष्टिकता भी बढ़ जाता है. उन्होंने पशुओं को दिये जाने वाले आहार के बारे में विस्तृत जानकारी देते सूखा चारा के साथ-साथ हरा चारा देने का सुझाव दिया. इस क्रम में किसानों ने पशुओं के गर्भधारण एवं कई तरह के समस्याओं से भी अवगत कराया. पशुपालन वैज्ञानिक ने किसानों द्वारा बताए गए समस्या के समाधन के उपाय भी बताये. वैज्ञानिकों ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत 1.5 करोड़ किसानों के साथ सीधा संवाद किया जाना है. इसके लिए गांव-गांव में चौपाल लगाया जा रहे हैं. कार्यक्रम में एटीएम जूही कुमारी, बीटीएम मंजय कुमार, किसान सलाहकर संजीव कुमार सिंह, मनीष राज आदि कृषि विशेषज्ञ भी शामिल हुए. किसान सलाहकार ने प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं से किसानों को अवगत कराया. उन्होंने मिट्टी जांच कराने का सुझाव किसानों को दिया. कहा कि किसानों को अपने खेतों की मिट्टी की पौष्टिकता की जांच करानी चाहिए. इससे मिट्टी में पाए जाने वाले पोशाक तत्व विटामिन की जानकारी मिलती है. उसके अनुसार उर्वरक के छिड़काव करने में सहूलियत होती है. कार्यक्रम में रसलपुर के अलावे लभरी, तमसी, बेदौलिया, आरती गांव के किसान भी शामिल हुए. मौके पर वार्ड सदस्य राहुल कुमार, शिवनाथ पांडेय, ललन सिंह, ब्रजेश कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, जानकी यादव, जवाहर यादव, राजू कुमार सिंह, सुदर्शन राम, पिंटू कुमार सिंह, संतोष कुमार यादव, गोपाल सिंह, मुनमुन कुमार सिंह, मुकेश सिंह, बैजनाथ सिंह, सतीश पांडेय, सुनील कुमार दुबे, आनंद विश्वकर्मा, शंभू यादव आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post किसान चौपाल लगाकर दी गयी उन्नत खेती की जानकारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कांग्रेस ने एसपी संग कानून व्यवस्था पर की चर्चा

पाकुड़ नगर. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव उदय लखमानी के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने एसपी द्विवेदी को बुके भेंट कर पदभार ग्रहण की शुभकामनाएं दी. प्रतिनिधिमंडल में पाकुड़ जिला कांग्रेस के सचिव पप्पू गंगवानी, कांग्रेस नेता प्रसन्नजीत एवं मिस्बाहुल शेख शामिल थे. मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जिले में कानून व्यवस्था की वर्तमान स्थिति, स्त्री सुरक्षा, युवाओं में बढ़ती नशाखोरी व सामाजिक समरसता बनाए रखने जैसे विषयों पर चर्चा की. श्री लखमानी ने एसपी द्विवेदी को आश्वस्त किया कि कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने में कांग्रेस पार्टी प्रशासन का पूरा सहयोग करेगी. साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त की कि एसपी निधि द्विवेदी के नेतृत्व में पाकुड़ जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार होगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कांग्रेस ने एसपी संग कानून व्यवस्था पर की चर्चा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिधवलिया में मारपीट में घायल दुकानदार की इलाज के दौरान मौत, एक गिरफ्तार, दुकान पर ही हमला कर किया गया था घायल, मौत के बाद एक्शन में आयी पुलिस

सिधवलिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के बुचेया कलीटोला में रविवार को हुई मारपीट की घटना में घायल दुकानदार विशाल कुमार की मौत बुधवार को इलाज के क्रम में हो गयी. वह 47 घंटे तक मौत से लड़कर अंतत: हार गया. मौत की समाचार पर गांव में चीत्कार मच गया. कलीटोला गांव निवासी अच्छेलाल राय के पुत्र विशाल कुमार पर 8 जून को उस समय हमला किया गया था, जब वह अपनी दुकान चला रहा था. हमलावरों में बुचेया मठिया गांव के कुछ युवक शामिल थे. हमले में विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया था. घटना के बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिधवलिया में भर्ती कराया गया, जहां से स्थिति गंभीर होने पर गोपालगंज सदर अस्पताल और फिर गोरखपुर रेफर कर दिया गया. इस मामले में घायल युवक की मां सुनीता देवी ने सिधवलिया थाने में नामजद आरोपितों गोविंदा कुमार, अनिल कुमार, रमाशंकर राम, विद्या राम सहित 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. बुधवार को इलाज के दौरान विशाल की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया है. वहीं, सिधवलिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में एक नामजद आरोपित विद्या राम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सिधवलिया में मारपीट में घायल दुकानदार की इलाज के दौरान मौत, एक गिरफ्तार, दुकान पर ही हमला कर किया गया था घायल, मौत के बाद एक्शन में आयी पुलिस appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

समस्तीपुर मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान जारी, 6383 बिना टिकट यात्रियों से वसूले गये 52.47 लाख रूपये

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर  : महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल तथा प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, मुख्यालय, हाजीपुर के आदेश एवं मण्डल रेल प्रबंधक तथा वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, समस्तीपुर के दिशा निर्देशन मे दि. 10.06.25 को समस्तीपुर मंडल के समस्तीपुर, बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज, सहरसा, बनमनखी, जयनगर, रक्सौल,दरभंगा, पूर्णियाँ कोर्ट,सहरसा, सरायगढ़ एवं सुपौल स्टेशनों पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे कुल 6383 मामलों से ₹.52.47 लाख राजस्व की प्राप्ति हुई। इस अभियान मे 218 टीटीई एवं अधिकारियों की टीम शामिल थी। मंडल के चार ऐसे टीटीई हैं जिन्होंने अकेले 100 से ज्यादा बिना टिकट यात्रा कर रहें यात्रियों या अनियमित यात्रियों को पकड़ा है जिन्हें वाणिज्य विभाग द्वारा सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है. उनके नाम हैं- 1. श्री सतवीर कुमार, डीआरएम/स्क्वायड/दरभंगा, (114 मामलों से राजस्व रु. 101550 अर्जित) 2. श्री राजेश कुमार, रक्सौल स्लीपर बेस (108 मामलों से राजस्व रु. 67840 अर्जित) 3. श्री ललन पासवान टीसी/स्क्वायड/दरभंगा (104 मामलों से राजस्व रु.73660 अर्जित) 4. श्री टुनटुन रॉय टाइगर/स्क्वायड/समस्तीपुर (104 मामलों से राजस्व रु. 67030 अर्जित) विदित हो कि यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से समस्तीपुर मण्डल द्वारा मेगा टिकट चेकिंग करायी जा रही है. 

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

SBI Clerk Mains Result 2025 Declared: स्टेट बैंक क्लर्क मेन्स का रिजल्ट जारी, sbi.co.in पर डायरेक्ट करें चेक

SBI Clerk Mains Result 2025 Declared: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से क्लर्क भर्ती मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. एसबीआई ने क्लर्क मेन्स परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स SBI की ऑफिशियल वेबसाइट- sbi.co.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस परीक्षा के माध्यम से कुल 13,735 खाली पदों पर भर्तियां होनी हैं. SBI Clerk Mains Result 2025: मार्च में हुई थी मेन्स परीक्षा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 दिसंबर 2024 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 7 जनवरी 2025 तक का समय मिला था. इस वैकेंसी के लिए प्रीलिम्स परीक्षा फरवरी के आखिरी हफ्ते में हुई थी. इसके लिए रिजल्ट मार्च में जारी हुआ. इसके बाद मेन्स का आयोजन 10 से 12 अप्रैल 2025 के बीच हुआ था. अब इसका रिजल्ट जारी हो गया है. SBI Clerk Mains Result 2025 ऐसे करें चेक रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- sbi.co.in पर जाना होगा. वेबसाइट की होम पेज पर latest updates पर जाना होगा. इसके बाद Results के लिंक पर क्लिक करें. अब SBI Clerk Mains Result 2025 pdf पर क्लिक करें. अगले पेज पर रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा. रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें. SBI Clerk Mains Result 2025 Direct Link यहां चेक करें. The post SBI Clerk Mains Result 2025 Declared: स्टेट बैंक क्लर्क मेन्स का रिजल्ट जारी, sbi.co.in पर डायरेक्ट करें चेक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Border 2: जाट की सफलता के बाद सनी देओल ने बॉर्डर 2 की रिलीज डेट से उठाया पर्दा, बोले- 2-3 महीने में हम…

Border 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. गदर 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद हाल ही में उनकी फिल्म जाट रिलीज हुई थी. जिसने सिनेमाघरों में काफी अच्छी कमाई की. अब अभिनेता बॉर्डर 2 में जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देंगे. रोमांचक युद्ध ड्रामा में वह एक निडर सैनिक का रोल निभाएंगे. बॉर्डर 2 सिर्फ एक सीक्वल नहीं है, यह देशभक्ति, व्यक्तिगत बलिदान और हिंदुस्तानीय सैनिक की भावना को दिखाता है. अब सनी पाजी ने मोस्ट अवेटेड फिल्म की शूटिंग डिटेल्स को लेकर बात की. बॉर्डर 2 को लेकर क्या बोले सनी देओल सनी देओल ने एएनआई संग बात करते हुए बॉर्डर 2 की शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट दिया. उन्होंने कहा, ”मैं अभी भी बॉर्डर 2 की शूटिंग ही कर रहा हूं, हमें उम्मीद है कि 2-3 महीने में हम शूटिंग खत्म कर देंगे. पूरी कोशिश है कि वॉर ड्रामा को अगले 26 जनवरी तक रिलीज करें. सारे स्टारकास्ट मेहनत काफी लगन से कर रहे हैं. उम्मीद है अच्छी पिक्चर बनेगी.” #WATCH मुंबई: अभिनेता सनी देओल ने बताया, “मैं बॉर्डर-2 की शूटिंग ही कर रहा हूं। उम्मीद है कि अगले 2-3 महीने में हम शूटिंग खत्म कर देंगे। कोशिश है कि अगले 26 जनवरी को फिल्म रिलीज करें। सब मेहनत कर रहे हैं, उम्मीद करते हैं कि अच्छी फिल्म बनेगी।” pic.twitter.com/XTfbI7qYKm — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 11, 2025 बॉर्डर 2 से फोटोज हुई थी वायरल हाल ही में उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के सीईओ बंशीधर तिवारी सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 के सेट पर पहुंचे थे. उस वक्त फिल्म की शूटिंग देहरादून के हल्दूवाला इलाके में हो रही थी. उन्होंने सनी पाजी संग तसवीरें खिंचवाई, जिसमें एक्टर फौजी लुक में नजर आ रहे थे. वह मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी की वर्दी में दाढ़ी और मूंछ के साथ नजर आए. बॉर्डर 2 के बारे में सनी देओल के अलावा इस फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. जेपी दत्ता और निधि दत्ता इस फिल्म के निर्माता हैं, जबकि इसका निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं. इससे पहले फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग झांसी में की गई थी. सेट से सनी देओल और वरुण धवन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. बॉर्डर 2 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने जा रही है. यह भी पढ़ें- Kesari Chapter 2 Verdict Flop Or Hit: अक्षय कुमार की फिल्म फ्लॉप या हिट, ये रहा फाइनल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड The post Border 2: जाट की सफलता के बाद सनी देओल ने बॉर्डर 2 की रिलीज डेट से उठाया पर्दा, बोले- 2-3 महीने में हम… appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top