Hot News

October 7, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मेला घुमने गया युवक लापता, ढूंढने की गुहार

अकबरपुर. अकबरपुर थाना क्षेत्र के माखर गांव निवासी 19 वर्षीय युवक संदीप कुमार दो अक्तूबर को दुर्गा पूजा के दिन घुमने नवादा गया था. तब से अब तक नहीं लौटा है.परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन नहीं मिला. इस संबंध में युवक के भाई ने गुमशुदगी को लेकर थाने में आवेदन दिया है. परिजनों ने बताया कि सभी रिश्तेदारों के घर पता लगाना शुरू किया, लेकिन कहीं भी पता नहीं चला. तब चार अक्टूबर को नगर थाना में आवेदन देकर सुरक्षित बरामदगी की गुहार लगायी. थानाध्यक्ष ने आम लोगों से अपील की है कि उक्त व्यक्ति के संबंध में जानकारी मिलते ही थाने के मोबाइल पर सूचना दें. वहीं माखर गांव निवासी 19 वर्षीय जीतू कुमार लापता है, जो गूंगा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मेला घुमने गया युवक लापता, ढूंढने की गुहार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani : मतदान पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

राजनगर . आगामी विधानसभा चुनाव सम्पन्न कराने के लिए मतदान पदाधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए प्रथम नियुक्ति पत्र वितरण किया गया. प्रखण्ड संसाधन केंद्र में यह नियुक्ति पत्र वितरण किया गया. पीठासीन पदाधिकारी, मतदान पदाधिकारी एक, मतदान पदाधिकारी दो एवं मतदान पदाधिकारी तीन के लिए प्रखंड के लगभग छह सौ शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए प्रथम नियुक्ति पत्र वितरण किया गया. प्रशिक्षण पुरूष शिक्षकों के साथ साथ स्त्री शिक्षिकाओ को भी दिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani : मतदान पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani : शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए किया फ्लैग मार्च

बिस्फी . प्रखंड क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए बिस्फी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. पुलिस और सशस्त्र बलों ने आम जनता में सुरक्षा का भरोसा दिलाया. फ्लैग मार्च मे बेनीपट्टी पुलिस निरीक्षक नीरज कुमार वर्मा भी शामिल हुए. बड़ी संख्या में पुलिस व सशस्त्र बलों के जवान मौजूद रहे. सुरक्षा बलों ने क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर पैदल मार्च किया. लोगों को यह भरोसा दिलाया कि आगामी चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाएगा. पुलिस निरीक्षक नीरज कुमार वर्मा ने कहा कि चुनाव तक सभी थाना क्षेत्रों में सतत जांच अभियान और रात्रि गश्ती जारी रहेगी. संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है. ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनावी अवधि में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani : शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए किया फ्लैग मार्च appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

प्रतिकूल मौसम की चुनौतियों के बीच समस्तीपुर मंडल ने बनाए रखी रेल परिचालन की निरंतरता

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर : अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में उत्तर-पूर्व हिंदुस्तान में भारी बारिश हुई . 04-05 अक्टूबर 2025 को समस्तीपुर मंडल में अत्यंत प्रतिकूल मौसम की स्थिति रही। इस दौरान भारी वर्षा, जलजमाव और कई अप्रत्याशित प्राकृतिक घटनाओं के कारण रेल परिचालन पर गहरा प्रभाव पड़ा।साथ ही उत्तर पूर्व रेलवे क्षेत्र में ओएचई (विद्युत आपूर्ति) एवं ट्रैक फेलियर के कारण अनेक ट्रेनों का रूट समस्तीपुर मंडल से होकर डायवर्ट किया गया, जिससे परिचालन के दबाव और जटिलता में अभूतपूर्व वृद्धि हुई। मंडल के विभिन्न सेक्शनों- विशेषकर मुजफ्फरपुर, सहरसा, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, मोतिहारी, जयनगर, सीतामढ़ी,बेतिया तथा नरकटियागंज आदि क्षेत्रों में निरंतर वर्षा के कारण ट्रैक एवं सिग्नलिंग सिस्टम पर पर प्रभाव पड़ा। इन सभी परिस्थितियों के बावजूद, समस्तीपुर मंडल के सभी विभागों — इंजीनियरिंग, सिग्नल, परिचालन, वाणिज्य एवं विद्युत विभाग — के समन्वित और अथक प्रयासों से मंडल ने ट्रेनों का संचालन सुरक्षित एवं निरंतर बनाए रखा।बाढ़ एवं जलजमाव से प्रभावित क्षेत्रों में रेल कर्मचारियों ने दिन-रात कार्य करते हुए ट्रैक की निगरानी, जलनिकासी, मरम्मत और यातायात नियंत्रण को सुनिश्चित किया। इस कठिन परिस्थिति के दौरान फँसे यात्रियों के भोजन, पानी एवं अन्य आवश्यकताओं की व्यवस्था समुचित रूप से की गई।साथ ही आम नागरिकों और स्थानीय प्रशासन का सहयोग भी सराहनीय रहा, जिन्होंने रेलवे कर्मियों के साथ मिलकर स्थिति को संभालने में सक्रिय भूमिका निभाई। हालाँकि प्रतिकूल मौसम और अन्य रेलवे द्वारा रूट डायवर्जन के कारण कुछ ट्रेनों ( 02563,02569,14673, 12553,11061,04096, 02564-सभी परिवर्तित मार्ग से चलाई गई ट्रेनें, 05297,05298,55040,15034,15033, 55039-सभी का आंशिक रूप से समापन, 12565 नियंत्रित कर चलाई गई) के संचालन में विलंब अवश्य हुआ, परंतु मंडल ने किसी भी ट्रेन को रद्द नहीं किया। जहाँ अन्य मंडलों में बाढ़ और मौसम के कारण गाड़ियों को रद्द करना पड़ा, वहीं समस्तीपुर मंडल ने यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी ट्रेनों का परिचालन जारी रखा। त्योहारों के इस मौसम में भी समस्तीपुर मंडल द्वारा किसी भी लंबी दूरी की गाड़ी को रद्द नहीं किया गया, जिससे बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम आदि राज्यों से आने-जाने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। यात्रियों ने मंडल के इस प्रयास की व्यापक सराहना की। रेल परिचालन को सुरक्षित बनाए रखने हेतु विशेष पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पुलों, ट्रैकों और सिग्नलिंग सिस्टम की सुरक्षा हेतु अतिरिक्त कर्मचारियों एवं अधिकारीयों को तैनात किया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्री ज्योति प्रकाश मिश्रा ने बताया —  “समस्तीपुर मंडल के सभी रेलकर्मी इस कठिन और चुनौतीपूर्ण समय में असाधारण समर्पण और जीवटता के साथ कार्य कर रहे हैं। प्रतिकूल मौसम, रूट डायवर्जन और बढ़े हुए परिचालन दबाव के बावजूद हमारे कर्मचारियों ने अथक प्रयासों से एक भी दिन रेल सेवा को बाधित नहीं होने दिया। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सौर ऊर्जा के साथ बढ़ेगी खेती की ताकत, PM KUSUM Scheme की डेडलाइन बढ़ाने की तैयारी में सरकार

PM KUSUM Scheme: किसानों को ऊर्जा सुरक्षा और उनकी आमदनी को बढ़ाने के लिए केंद्र की मोदी प्रशासन पीएम-कुसुम योजना की समयसीमा एक बार फिर बढ़ाने की तैयारी में जुट गई है. आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि प्रशासन के इस पहल के दो प्रमुख घटक अपने लक्ष्य का 50% भी हासिल नहीं कर पाए हैं. यही वजह है कि प्रशासन इसकी समयसीमा को बढ़ाना चाहती है. पीएम कुसुम योजना कब शुरू की गई थी? प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम) योजना वर्ष 2019 में शुरू की गई थी. इस योजना का उद्देश्य किसानों को सौर ऊर्जा के माध्यम से सस्ती और सतत बिजली उपलब्ध कराना तथा कृषि क्षेत्र में डीजल पर निर्भरता को कम करना था. शुरुआती लक्ष्य 2022 तक 30,800 मेगावाट सौर क्षमता जोड़ने का था. इसके लिए केंद्र प्रशासन ने 34,422 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता का प्रावधान किया था. पीएम-कुसुम योजना का उद्देश्य क्या है? पीएम-कुसुम योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को ऊर्जा सुरक्षा प्रदान करना और उनकी आय बढ़ाना है. कृषि क्षेत्र को डील मुक्त करना: किसानों की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले डील पंपों को सौर ऊर्जा से चलने वाले पंपों से बदलना है, जिससे लागत कम हो और प्रदूषण घटे. किसानों की आय बढ़ाना: किसानों को अपनी बंजर या कृषि योग्य भूमि पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की सुविधा देना है. इससे वे न केवल अपनी सिंचाई की जरूरतें पूरी कर सकते हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली को डिस्कॉम (बिजली वितरण कंपनियों) को बेचकर अतिरिक्त आय भी कमा सकते हैं. जल और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना: किसानों को सिंचाई के लिए दिन के समय विश्वसनीय और सस्ती बिजली प्रदान करना और पानी के इस्तेमाल को कम करने के लिए माइक्रो-इरीगेशन (टपक सिंचाई) को प्रोत्साहित करना है. हरित ऊर्जा को बढ़ावा देना: नवीकरणीय ऊर्जा (सौर ऊर्जा) के इस्तेमाल को बढ़ावा देकर देश की कुल सौर क्षमता में वृद्धि करना और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना है. पीएम-कुसुम योजना का लक्ष्य और समयसीमा क्या है? कोविड-19 महामारी के कारण पीएम-कुसुम योजना के कार्यान्वयन पर व्यापक असर पड़ा, जिसके चलते प्रशासन ने इसकी समयसीमा मार्च 2026 तक बढ़ा दी. इसके साथ ही, लक्ष्य को बढ़ाकर 34,800 मेगावाट कर दिया गया. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, प्रशासन एक बार फिर योजना की समयसीमा बढ़ाने पर विचार कर रही है, क्योंकि अब तक कई प्रमुख घटक अपने निर्धारित लक्ष्यों का आधा भी हासिल नहीं कर पाए हैं. यह दूसरा विस्तार होगा. तीन प्रमुख घटक और उनकी प्रगति पीएम-कुसुम योजना को तीन मुख्य घटकों में बांटा गया है. घटक ‘क’: छोटे सौर ऊर्जा संयंत्रों के माध्यम से 10,000 मेगावाट क्षमता की स्थापना घटक ‘ख’: 14 लाख ऑफ-ग्रिड सौर पंपों की स्थापना घटक ‘ग’: 35 लाख ग्रिड से जुड़े पंपों का सौरीकरण करना हालांकि, उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अब तक किसी भी घटक ने 100% लक्ष्य हासिल नहीं किया है. घटक ‘क’ के तहत केवल 6.5% यानी 650.49 मेगावाट क्षमता स्थापित हुई है. घटक ‘ख’ ने बेहतर प्रदर्शन किया है, जहां 9.03 लाख ऑफ-ग्रिड पंप पहले ही लगाए जा चुके हैं, जो 71% प्रगति को दर्शाता है. वहीं, घटक ‘ग’ के तहत आईपीएस (16.5%) और एफएलएस (25.5%) की वृद्धि दर्ज की गई है. इसे भी पढ़ें: Benefits of Anar Ka Juice: रोजाना बस एक गिलास जूस से पाएं ग्लोइंग और निखरी त्वचा, जानिए इसके अनेक फायदे प्रशासन की तैयारी और किसानों को लाभ नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) इस योजना को ग्रामीण ऊर्जा परिवर्तन का अहम माध्यम मानता है. प्रशासन का मानना है कि यदि इसे और समय दिया गया, तो लाखों किसान सौर ऊर्जा से जुड़ सकेंगे और उन्हें गारंटीड बिजली मिलेगी. इससे न केवल कृषि लागत घटेगी, बल्कि कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, समयसीमा बढ़ाने का प्रस्ताव जल्द कैबिनेट के समक्ष लाया जा सकता है, जिससे राज्यों को लंबित परियोजनाओं को पूरा करने का पर्याप्त समय मिल सके. यदि यह विस्तार होता है, तो पीएम-कुसुम योजना हिंदुस्तान में सौर आधारित कृषि क्रांति को नई दिशा दे सकती है. इसे भी पढ़ें: धमाकेदार एंट्री! Canara HSBC Life IPO की कीमत चाय-नाश्ते जितनी, नोट कर लें एंट्री डेट भाषा इनपुट के साथ The post सौर ऊर्जा के साथ बढ़ेगी खेती की ताकत, PM KUSUM Scheme की डेडलाइन बढ़ाने की तैयारी में प्रशासन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Heavy Rain: 8,9,10,11,12 और 13 अक्टूबर को भयंकर बारिश की संभावना, आंधी-तूफानी की चेतावनी, IMD अलर्ट

Heavy Rain: आईएमडी के अनुसार तमिलनाडु में 8 से 12 अक्टूबर, केरल और माहे में 8 से 13 अक्टूबर, लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक में 8 से 11 अक्टूबर तक, दक्षिण आतंरिक कर्नाटक में 8 से 12 अक्टूबर, रायसीमा में 8 से 11 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना है. जबकि अगले 5 दिनों के दौरान कर्नाटक, तेलंगाना में तेज हवाओं के साथ तूफान की संभावना है. 30 से 40 की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद की जा रही है. बिहार, ओडिशा और बंगाल में आंधी-तूफान की संभावना मौसम विभाग के अनुसार उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा में अगले 3 से 4 दिनों तक, बिहार, झारखंड में 8 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश, तूफान औरत तेज हवाएं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने की संभावना है. पूर्व मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 8 अक्टूबर को बिजली के साथ तूफान की संभावना है. Recent DWR Radar image [ 15:32 IST ]suggest Moderate Thunderstorm (wind speed 40- 60 KMph) with Lightning and Hail very likely over parts of Central Delhi, South West Delhi, West Delhi, North West Delhi, North Delhi during next few hours. pic.twitter.com/6Aaq5pQ7fp — India Meteorological Department (@Indiametdept) October 7, 2025 इन राज्यों में 10 अक्टूबर तक हो सकती है भारी बारिश मौसम विभाग के अनुसार कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में 8 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश, तूफान और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. महाराष्ट्र में अगले 4 दिनों तक बिजली के साथ तूफान की संभावना है. मछुआरों के लिए चेतावनी मछुआरों को 8 अक्टूबर तक पश्चिम मध्य और निकटवर्ती उत्तर पश्चिम, पूर्व मध्य सागर में, केरल तट और लक्ष्यद्वीप क्षेत्र में 9 अक्टूबर तक, कर्नाटक तक पर 8 अक्टूबर को, मन्नार की खाड़ी और निकटवर्ती कोमोरिन क्षेत्र में 10 से 12 अक्टूबर तक न जाने की सलाह दी गई है. The post Heavy Rain: 8,9,10,11,12 और 13 अक्टूबर को भयंकर बारिश की संभावना, आंधी-तूफानी की चेतावनी, IMD अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घाटशिला उपचुनाव : लूट, भ्रष्टाचार, की पोषक हेमंत सरकार के खिलाफ वोट करेगी जनता, बोले बाबूलाल मरांडी

Table of Contents 6 वर्षों से राज्य का विकास ठप – बाबूलाल मरांडी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जी रहे झारखंड के लोग – बाबूलाल झारखंड की कानून-व्यवस्था ध्वस्त – बाबूलाल मरांडी हेमंत प्रशासन से जनता की नाराजगी चुनाव परिणाम में दिखेगा – सुदेश महतो बैठक में लिये गये निर्णय को परिणाम में बदलेंगे – खीरू महतो Ghatshila By Election 2025: बैठक में ये लोग थे मौजूद Ghatshila By Election 2025: झारखंड के घाटशिला (एसटी) विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तैयारी में सभी पार्टियां जुट गयीं हैं. हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष एवम बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दलों की बैठक हुई. बैठक में घाटशिला उपचुनाव में महागठबंधन (झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल) को पटखनी देने की रणनीति पर चर्चा हुई. 6 वर्षों से राज्य का विकास ठप – बाबूलाल मरांडी बैठक के बाद संयुक्त प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि घाटशिला उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है. विधानसभा क्षेत्र की जनता हेमंत प्रशासन की वादाखिलाफी से तंग आ चुकी है. 6 वर्षों में राज्य का विकास ठप हो चुका है. बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जी रहे झारखंड के लोग – बाबूलाल बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत प्रशासन पार्ट-2 का भी लगभग एक वर्ष पूर्ण होने को है, लेकिन जनता को केवल लूट, भ्रष्टाचार, दलाली, माफियागिरी ही देखने को मिल रही है. बालू, पत्थर, जमीन की लूट मची है. आम आदमी सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीने को मजबूर है. स्कूल में शिक्षक नहीं, अस्पतालों में दवाई और डॉक्टर नहीं. प्रशासनी कार्यालयों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है. बिना पैसे के कोई काम नहीं होता. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें झारखंड की कानून-व्यवस्था ध्वस्त – बाबूलाल मरांडी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था ध्वस्त है. जनता राज्य की राजधानी में भी सुरक्षित नहीं. राज्य के युवा नौकरी की प्रतिक्षा करते-करते थक चुके हैं. वेकेंसी निकल नहीं रही. अगर नियुक्तियां हो रही हैं, तो नौकरी बेच दी जा रही है. उन्होंने कहा कि एनडीए राज्य प्रशासन के खिलाफ इन मुद्दों के साथ जनता के बीच जायेगी. उन्होंने दावे के साथ कहा कि जनता ने राज्य प्रशासन को सबक सिखाने का मन बना लिया है. हेमंत प्रशासन से जनता की नाराजगी चुनाव परिणाम में दिखेगा – सुदेश महतो आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि एनडीए पूरी तरह से एकजुट होकर घाटशिला उपचुनाव लड़ेगा. अपनी पूरी ताकत झोंक देगा. उन्होंने कहा कि हर मोर्चे पर राज्य प्रशासन की नाकामी ही एनडीए और राज्य का सबसे बड़ा मुद्दा है. उन्होंने कहा कि एनडीए जनता से आग्रह करेगा कि भ्रष्टाचार में लिप्त इस प्रशासन से राज्य को बचायें. उन्होंने कहा कि हेमंत प्रशासन से जनता की नाराजगी चुनाव परिणाम में दिखेगा. घाटशिला उपचुनाव के निमित्त आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित एनडीए गठबंधन की संयुक्त प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष श्री @AdityaPdSahu जी, पूर्व उप मुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के प्रमुख श्री @SudeshMahtoAJSU जी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष… pic.twitter.com/u8Ak944VaB — Babulal Marandi (@yourBabulal) October 7, 2025 बैठक में लिये गये निर्णय को परिणाम में बदलेंगे – खीरू महतो जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने कहा कि एनडीए के घटक दलों ने बैठक में जो निर्णय लिया है, उसे परिणाम में बदलेंगे. घाटशिला उपचुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित है. लोजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने कहा कि आम चुनाव में भी घाटशिला के एनडीए प्रत्याशी की स्थिति अच्छी रही थी. इस बार जनता पिछली कमियों को दूर कर एनडीए प्रत्याशी को जीत दिलायेगी. उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता इस प्रशासन से अब तंग आ चुकी है. Ghatshila By Election 2025: बैठक में ये लोग थे मौजूद बैठक में भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान सहित विधायक जनार्दन पासवान और उमेश तिवारी शामिल थे. इसे भी पढ़ें झारखंड समेत 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव क्यों? किस सीट पर कब होगी वोटिंग? घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा के साथ लागू हुई आदर्श आचार संहिता, 11 नवंबर को वोटिंग 5940 करोड़ के संशोधित झरिया मास्टर प्लान की निगरानी के लिए बनेगी कमेटी, कोयला सचिव ने झारखंड को लिखी चिट्ठी घाटशिला उपचुनाव के लिए 13 अक्टूबर से होगा नामांकन, चुनाव का शेड्यूल जारी कल झारखंड के 20 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट The post घाटशिला उपचुनाव : लूट, भ्रष्टाचार, की पोषक हेमंत प्रशासन के खिलाफ वोट करेगी जनता, बोले बाबूलाल मरांडी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

NDA Seat Sharing: मोदी के हनुमान ने फंसाया सीट बंटवारे पर पेंच, असमंजस में BJP, जानिए चिराग की डिमांड

NDA Seat Sharing: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा चिराग पासवान को 25 सीट, उपेंद्र कुशवाहा को 6 सीट और जीतन राम मांझी को 7 सीट देना चाहती है. लेकिन चिराग पासवान इस प्रस्ताव को मानने को तैयार नहीं हैं. वे कुछ और सीट बढ़ाने की मांग पर अड़े हुए हैं. इसके अलावा वो कुछ और सीटों पर अपनी दावेदारी कर रहे हैं. उनका कहना है कि इन सीटों पर उनका जनाधार है. 25 नहीं 30 सीटों पर अड़े चिराग मोदी के हनुमान कहे जाने वाले चिराग पासवान चाहते हैं कि उन्हें कम से कम 30 सीटें दी जाएं. इसके पीछे उनका तर्क है. चिराग का तर्क है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) जो सीटें मांग रहे हैं, वहां उनका प्रभाव ज्‍यादा है. इसके अलावा चिराग पासवान की एक और मांग यह है कि उनके 5 लोकसभा सांसद के क्षेत्र के दो-दो विधानसभा सीट पर उम्मीदवार उतारना चाहते हैं. इन सीटों पर की है दावेदारी चिराग पासवान ने समस्तीपुर, खगड़िया, जमुई, और औरंगाबाद जैसी सीटों पर अपनी दावेदारी की है. उन्‍होंने दिल्‍ली में हो रही बैठक में अपनी बात रखी है. चिराग ने कहा है कि पार्टी को इन सीटों पर एनडीए की उपस्थिति मजबूत बनाए रखने का मौका दिया जाए. बिहार चुनाव की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें असमंजस में बीजेपी अब चिराग की दावेदारी से बीजेपी में सीट बंटवारे पर पेंच फंस गया है. बीजेपी के सामने दिक्कत यह है कि अगर चिराग की सीटें बढ़ाती है तो उसे जीतन राम मांझी की पार्टी हम और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम की सीटें काटनी पड़ेगी. जिसका नतीजा है कि बीजेपी आज दिल्‍ली में हो रही बैठक लगभग बेनतीजा निकली. इसे भी पढ़ें: बिहार में 95 प्रतिशत वोट इनमें बंटेगा, बाकी कोई मुकाबले में नहीं, चुनाव की घोषणा के बाद गरजे प्रशांत किशोर The post NDA Seat Sharing: मोदी के हनुमान ने फंसाया सीट बंटवारे पर पेंच, असमंजस में BJP, जानिए चिराग की डिमांड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Benefits of Anar Ka Juice: रोजाना बस एक गिलास जूस से पाएं ग्लोइंग और निखरी त्वचा, जानिए इसके अनेक फायदे 

Benefits of Anar Ka Juice: अनार हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसे विटामिन और मिनिरल्स का पावर हाउस भी कहा जाता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और अन्य पोषक तत्व शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. अनार का जूस पीने से सिर्फ शरीर को ताकत नहीं मिलती बल्कि यह कई सारी बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने में मददगार होता है. वैसे तो हर फल अपने आप में खास होता है और अपने अंदर हजारों गुण  समेटे हुए रहता है, लेकिन अनार के जूस से मिलने वाले फायदे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे. ऐसे में आइए जानते हैं अनार के जूस से शरीर को मिलने वाले अनेक फायदों के बारे में.  इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार  अनार का जूस एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन C और पॉलीफेनॉल जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करता है. इसके लगातार सेवन से आप मौसमी बीमारियों और इंफेक्शन से बच सकते हैं. दिल की सेहत के लिए फायदेमंद  अनार का जूस हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. यह जूस ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ ही कोलेस्ट्रॉल लेवल को बैलेंस रखता है जिससे हमारा हार्ट हेल्दी रहता है. इसे रोजाना सुबह खाली पेट पीने से आपको कई सारे फायदे मिलेंगे. खासतौर पर आज की भागदौड़ वाली जिंदगी में हार्ट डिजीज के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इसका सेवन जरूरी है. ब्रेन के लिए है सुपर हेल्दी ड्रिंक इसी के साथ अनार के जूस को ब्रेन हेल्थ के लिए भी लाभकारी माना गया है. इसे पीने से मेमोरी पावर बढ़ती है और ब्रेन शार्प होता है. इसका रस पीने से दिमाग को ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस से बचाया जा सकता है जिससे आपको फोकस बढ़ाने में मदद मिलगी.   Benefits of anar ka juice, (ai image) स्किन को बनाए ग्लोइंग अनार में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स स्किन हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है. रोजाना सुबह खाली पेट पीने से चेहरे पर निखार आता है और स्किन की सेहत भी सुधरती है. इसे खाली पेट पीने से  खून की कमी को करता है दूर  अनार में बड़ी मात्रा में आयरन मौजूद होता है जो शरीर में खून बनाने का काम करता है. साथ ही इसे रोजाना खाली पेट पीने से एनीमिया जैसी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है.  अनार का जूस कब पीना चाहिए? अनार का जूस सुबह खाली पेट या नाश्ते के बाद पीना सबसे अच्छा माना जाता है.  क्या रोजाना अनार का जूस पीना अच्छा है? रोजाना अनार का जूस पीना फायदेमंद माना जाता है. हालांकि,डायबिटीज पेशेंट्स को डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए.  क्या वजन घटाने के लिए अनार का जूस अच्छा है? हां, अनार का जूस मेटाबॉलिज्म को तेज कर फैट बर्न करने में मदद करता है जिस वजह से वजन घटाने में यह मददगार साबित हो सकता है.  अनार में कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं? अनार में विटामिन C, विटामिन K, आयरन, जिंक और एंटीऑक्सिडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं.  क्या अनार खाने से खून की कमी दूर होती है? हां, अनार खाने से खून की कमी दूर हो सकती है. इसमें मौजूद आयरन, विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट्स खून बनाने में मदद करते हैं. यह भी पढ़ें: लगातार होने वाली थकान और कमजोरी को न करें नजरअंदाज, हो सकती है इस विटामिन की कमी, जानें इसे पूरा करने वाले खास फूड आइटम्स यह भी पढ़ें: Walnut Benefits: रोजाना अखरोट खाने से शरीर को मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे, जानें क्यों कहा जाता है इसे सुपर ब्रेन फूड यह भी पढ़ें: Cinnamon Milk Benefits: दूध में दालचीनी मिलाकर पीने से शरीर को मिलेंगे कई फायदे, जानिए इसे पीने का सही समय यह भी पढ़ें: Kesar Milk Benefits: सर्दियों में रोजाना पीएं केसर वाला दूध, मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे The post Benefits of Anar Ka Juice: रोजाना बस एक गिलास जूस से पाएं ग्लोइंग और निखरी त्वचा, जानिए इसके अनेक फायदे  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nobel Prize: अमेरिका के इन तीन वैज्ञानकों को मिला फिजिक्स का नोबेल, क्वांटम टनलिंग की खोज की थी

Nobel Prize 2025 for Physics: नोबेल पुरस्कारों की दूसरी लिस्ट में भौतिकी के वैज्ञानिकों का नाम घोषित कर दिया गया है. 2025 का फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार जॉन क्लार्क, मिशेल डेवोरेट और जॉन मार्टिनिस को दिया जा रहा है. इन्हें एक विद्युत परिपथ (इलेक्ट्रिक सर्किट) में मैक्रोस्कोपिक क्वांटम मैकेनिकल टनलिंग और एनर्जी क्वांटीकरण (energy quantization) की खोज के लिए संयुक्त रूप से प्रदान किया गया है. इन पुरस्कारों की घोषणा मंगलवार, 7 अक्टूबर, 2025 को स्टॉकहोम में रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने की. इस पुरस्कार में 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोना (लगभग 1.2 मिलियन डॉलर) की राशि शामिल है, जिसे तीनों विजेताओं के बीच समान रूप से बांटा जाएगा. यह पुरस्कार 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में आयोजित होने वाले समारोह में प्रदान किया जाएगा. यह घोषणा रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के सदस्यों द्वारा की गई. उप्साला विश्वविद्यालय के ओले एरिक्सन, जो नोबेल समिति के अध्यक्ष हैं, ने कहा, “आज कोई भी उन्नत तकनीक ऐसी नहीं है जो क्वांटम मैकेनिक्स पर निर्भर न हो.” BREAKING NEWSThe Royal Swedish Academy of Sciences has decided to award the 2025 #NobelPrize in Physics to John Clarke, Michel H. Devoret and John M. Martinis “for the discovery of macroscopic quantum mechanical tunnelling and energy quantisation in an electric circuit.” pic.twitter.com/XkDUKWbHpz — The Nobel Prize (@NobelPrize) October 7, 2025 नोबेल समिति के भौतिकी विभाग के अध्यक्ष ओले एरिक्सन ने कहा, “यह बहुत शानदार है कि हम सौ साल पुरानी क्वांटम मैकेनिक्स के ऐसे नए चमत्कारों का जश्न मना सकते हैं. यह न केवल आश्चर्यजनक है बल्कि अत्यंत उपयोगी भी है, क्योंकि क्वांटम मैकेनिक्स ही सभी डिजिटल तकनीकों की नींव है.” चाल्मर्स यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के गोरान जोहानसन ने बताया कि तीनों पुरस्कार विजेताओं ने क्वांटम टनलिंग को सूक्ष्म (माइक्रोस्कोपिक) जगत से आगे बढ़ाकर सुपरकंडक्टिंग चिप्स पर लाया, जिससे भौतिकविदों को क्वांटम भौतिकी का अध्ययन करने और अंततः क्वांटम कंप्यूटर विकसित करने का मार्ग प्रशस्त हुआ. कंप्यूटर माइक्रोचिप्स में मौजूद ट्रांजिस्टर उस स्थापित क्वांटम तकनीक का उदाहरण हैं जो हमारे आसपास मौजूद है. नोबेल समिति ने अपने बयान में कहा कि इस वर्ष का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार क्वांटम तकनीक की अगली पीढ़ी जैसे क्वांटम क्रिप्टोग्राफी, क्वांटम कंप्यूटर और क्वांटम सेंसर को विकसित करने के अवसर प्रदान करता है. अन्य नोबेल पुरस्कार घोषणाएं नोबेल पुरस्कार घोषणाओं की शुरुआत सोमवार, 6 अक्टूबर, 2025 को शरीर विज्ञान या चिकित्सा के पुरस्कार से हुई. इस बार तीन वैज्ञानिक मैरी ई. ब्रंको, फ्रेड रैम्सडेल और शिमोन सकागुची को प्रतिरक्षा तंत्र (इम्यून सिस्टम) के “सुरक्षा रक्षकों” यानी रेगुलेटरी टी-सेल्स की पहचान करने के लिए चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार साझा रूप से दिया गया. रसायन विज्ञान के नोबेल विजेताओं की घोषणा बुधवार (8 अक्टूबर) को होगी, जबकि साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के पुरस्कार क्रमशः 9, 10 और 13 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे. पुरस्कार राशि और पृष्ठभूमि  नोबेल पुरस्कार की स्थापना स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल ने की थी. अपनी वसीयत में उन्होंने लिखा था कि उनकी संपत्ति का उपयोग “उन लोगों को पुरस्कार देने में किया जाए जिन्होंने पिछले वर्ष मानवता के लिए सबसे अधिक लाभकारी कार्य किए हों.” नोबेल पुरस्कार के साथ 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोना (लगभग ₹1.03 करोड़) की नकद राशि दी जाती है. सभी पुरस्कार 10 दिसंबर को एक समारोह में प्रदान किए जाएंगे. ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान में फिर जाफर एक्सप्रेस पर फिर हमला, पटरियों पर हुआ धमाका, बलूच विद्रोहियों ने कहा- ये जारी रहेंगे घर को बम से उड़ाया, कब्र खोदकर की बेअदबी, बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का आतंक हाईवे पर ही गिर गया मेडिकल हेलीकॉप्टर, लग गया भारी जाम, कैलिफोर्निया में भयानक हादसे का वीडियो आया सामने The post Nobel Prize: अमेरिका के इन तीन वैज्ञानकों को मिला फिजिक्स का नोबेल, क्वांटम टनलिंग की खोज की थी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top