Hot News

October 10, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

समीक्षा बैठक में कार्यों की प्रगति पर हुई विस्तृत चर्चा

पूर्णिया. लोक शिक्षा समिति बिहार द्वारा संचालित स्थानीय थाना चौक स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में विद्यालय प्रबंधन की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में हाल ही में संपन्न 36वीं त्रिदिवसीय क्षेत्रीय स्पोर्ट्सकूद (एथलेटिक्स) समारोह की गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गयी. इस बैठक की अध्यक्षता लोक शिक्षा समिति, उत्तर बिहार के प्रदेश सचिव रामलाल सिंह ने की. उन्होंने विद्यालय की सफलता के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल देते हुए बताया कि प्रत्येक विभाग को अपने कार्यों की समयबद्ध समीक्षा एवं आगामी योजनाओं का स्पष्ट खाका तैयार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि दोनों विद्यालय सरस्वती बालिका विद्या मंदिर एवं सरस्वती शिशु मंदिर ने साथ मिलकर अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए इस कार्य को बहुत ही अच्छी तरह से संपन्न किया. उन्होंने स्पोर्ट्सकूद समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी आचार्य बंधु-भगिनी एवं विद्यार्थियों की सराहना की. इस अवसर पर विभाग निरीक्षक गणेश प्रसाद मौर्य, स्थानीय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव वीरेंद्र कुमार मेहता, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य सरोज कुमारी, सरस्वती शिशु मंदिर की प्रधानाचार्य मेनका कुमारी एवं दोनों विद्यालय के सभी आचार्य एवं बंधु-भगिनी उपस्थित रहे. अंत में सरस्वती शिशु मंदिर की प्रधानाचार्य मेनका कुमारी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया और सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य सरोज कुमारी ने शांति मंत्र का पाठ कर समीक्षा बैठक संपन्न की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post समीक्षा बैठक में कार्यों की प्रगति पर हुई विस्तृत चर्चा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहारीगंज से एक, आलमनगर से चार ने कटाया एनआर

उदाकिशुनगंज. नामांकन के पहले दिन शुक्रवार को आलमनगर व बिहारीगंज विधानसभा सीट से किसी भी अभ्यर्थी ने नामांकन का पर्चा दाखिल नहीं किया. एसडीएम सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी पंकज कुमार घोष ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद आलमनगर विधानसभा सीट से चार व बिहारीगंज विधानसभा सीट ने एक एनआर कटाया.एसडीएम ने बताया कि बिहारीगंज विधानसभा का पर्चा दाखिल करने के लिए एसडीएम कार्यालय के वेशम (कक्ष) को निर्धारित किया गया है, जबकि एलआरडीसी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी सौरभ कुमार हिंदुस्तानी के वेश्म में आलमनगर विधानसभा सीट के अभ्यर्थियों का पर्चा दाखिल किया जायेगा डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बिहारीगंज से एक, आलमनगर से चार ने कटाया एनआर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पति की लंबी उम्र की कामना में सुहागिनों ने रखा करवा चौथ का व्रत

करवा चौथ पर आस्था और प्यार का रंग चढ़ा, शहरभर में रही रौनक सलखुआ . प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को करवा चौथ का पर्व आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया. सुबह से ही सुहागिनें पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी नजर आईं और निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की. दिनभर बिना अन्न-जल ग्रहण किए स्त्रीओं ने ईश्वर से अपने पतियों की दीर्घायु की प्रार्थना की. शाम होते ही बाजारों और ग्रामीण इलाकों के ब्यूटी पार्लरों में सुहागिनों की भीड़ उमड़ पड़ी. स्त्रीओं ने मेहंदी रचाई, पारंपरिक सोलह श्रृंगार किया और करवा चौथ के रंग में रंग गईं. रात में चांद के दर्शन के बाद सुहागिनों ने विधि-विधान से अर्घ्य अर्पित कर अपने पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत तोड़ा. कई स्थानों पर समूह में पूजा-अर्चना की गई, जहां स्त्रीओं ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं. करवा चौथ का यह पर्व वैवाहिक प्रेम, निष्ठा और आस्था का प्रतीक है. इस मौके पर स्त्रीओं के चेहरों पर श्रृंगार की चमक और आंखों में अपने जीवनसाथी के प्रति समर्पण की झलक देखते ही बनती थी. मंदिरों और घरों में पूरे दिन भक्तिमय माहौल रहा. जैसे ही चांद निकला, गांव-शहर की छतों पर थाली और छलनी लिए स्त्रीओं का उत्साह चरम पर था. हर ओर करवा चौथ की रौनक छाई रही. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पति की लंबी उम्र की कामना में सुहागिनों ने रखा करवा चौथ का व्रत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

छत्तरगाछ में कार से एक लाख रुपए जब्त

पहाड़कट्टा छत्तरगाछ पुलिस ने गुरुवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से एक लाख रुपए नकद बरामद किया है. कार सवार की पहचान मो जावेद पिता नूरुद्दीन निवासी पश्चिमपाली किशनगंज के रूप में हुई है. कैंप प्रभारी राम बहादुर शर्मा ने आदर्श आचार संहिता में रुपए जब्त करने की पुष्टि की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दिनों पोठिया प्रखंड के पोठिया, पहाड़कट्टा, अर्राबाड़ी थाना क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित होते ही थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान,अपराधियों, वांछित आरोपियों की धर पकड़ से लेकर प्रतिबंधित शराब आदि पर विशेष अभियान चलाकर भयमुक्त तथा शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराए जाने की कवायद एक सप्ताह पहले से आरंभ कर दी है. इसी कड़ी के तहत गुरुवार रात को छत्तरगाछ कैंप प्रभारी राम बहादुर शर्मा ने किशनगंज – ठाकुरगंज सड़क स्थित बैंक चौक के निकट कार को रोककर तलाशी ली गई तो कार सवार से एक तो कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसकी सूचना शर्मा ने अंचल अधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी मोहित राज को देते हुए आदर्श आचार संहिता के तहत बरामद राशि की जप्ति कर आगे की कारवाई में जुट गई है. बताते चले कि चुनाव की विगुल बजते ही आदर्श आचार संहिता के तहत किसी भी व्यक्ति को 50 हजार से अधिक की राशि लेकर यात्रा करना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जाता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post छत्तरगाछ में कार से एक लाख रुपए जब्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

25.604 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक जब्त

कटिहार जिले के सेमापुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 25.604 किलोग्राम गांजा व दो बाइक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि नौ अक्तूबर को सेमापुर थानाध्यक्ष हरिप्रसाद यादव को गुप्त सूचना मिली कि टेगरिया गांव में दो व्यक्ति मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा है. उक्त सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष पुलिस दल बल के साथ छापेमारी की. पुलिस बल को देखकर दो व्यक्ति तेजी से भागने लगा. जिसको पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. जब आरोपित के गाड़ी की तलाशी ली गयी तो दोनों की बाइक से 25.604 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. गांजा मिलते ही पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. तस्कर यासीन उम्र 62 वर्ष पिता अब्दुल तैएब, शरीफ शेख पिता यासीन शेख दोनों टेगरिया, थाना सेमापुर, जिला निवासी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. एसपी ने बताया कि बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपए होगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 25.604 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक जब्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कार्यशाला में बिरसा हरित ग्राम योजना की दी गयी जानकारी

सारवां. प्रखंड सभागार में बीडीओ रजनीश कुमार की देखरेख में बिरसा हरित ग्राम योजना बागवानी मिशन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में सखी मित्रों व रोजगार सेवकों को प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अनूप कुमार राय के द्वारा कार्यशाला में पहुंचे सखी मित्र और रोजगार सेवक को प्रशासन के महत्वाकांक्षी योजना बिरसा हरित ग्राम योजना बागवानी मिशन की जानकारी दी गयी. मौके पर उनलोगों को योजना की स्वीकृति लेकर योजना को धरातल पर उतरने की प्रक्रिया, भुगतान के साथ लाभुकों की सहभागिता की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी. कहा कि प्रशासन की महत्वाकांक्षी योजना है. अपने क्षेत्र के खाली पड़े जमीन, बंजर भूमि के अलावा बेकार पड़े जमीन में इसके तहत बागवानी लगाएं और फलदार पेड़ से घर बैठे ही स्वरोजगार को बढ़ावा दें. मौके पर बीएओ विजय कुमार देव, प्रभारी बीपीआरओ दिलीप कुमार राय के अलावा बीआरपी मनोज बलियासे, नारायण यादव निलेश प्रताप के अलावा सुधा देवी, सुनीता देवी, रंजन राय, पूजा देवी, शोभा देवी, लक्ष्मी देवी, रिंकी देवी, बबीता देवी, सुलेखा देवी, कुंती देवी, माला देवी, रीना देवी आदि सखी मंडल की दीदी और रोजगार सेवक ने कार्यशाला में भाग लिया. हाइलार्ट्स : सारवां बीडीओ ने प्रखंड सभागार में बागवानी मिशन को लेकर की मंत्रणा डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कार्यशाला में बिरसा हरित ग्राम योजना की दी गयी जानकारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

योग शिक्षकों की नियुक्ति में हो रही अनियमितता : वीरेंद्र

संवाददाता, जामताड़ा. भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन से मिले. इस उन्होंने दौरान जामताड़ा में आयुष मंदिरों में अनुबंध पर हो रहे योग शिक्षकों की नियुक्ति में अनियमितता और त्रुटियों को लेकर ज्ञापन सौंपा. मौके पर वीरेंद्र मंडल ने कहा कि जामताड़ा के आयुष मंदिरों में आयुष निदेशालय के गाइडलाइन के अनुरूप हो. पारिश्रमिक के अनुसार पार्ट टाइम योग शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर जिला आयुष चिकित्सालय पदाधिकारी के माध्यम से विज्ञप्ति संख्या 01/2025 निकाला गया था. इस विज्ञप्ति के मानदंड के आधार पर अभ्यर्थियों ने अपना आवेदन समर्पित किया, लेकिन पार्ट टाइम योग शिक्षकों के इस विज्ञप्ति के अनुसार चयन प्रक्रिया नियम विरुद्ध प्रक्रिया अपनाई गयी. सिविल सर्जन ने आश्वासन दिया है कि स्वतंत्र रूप से पार्ट टाइम योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जायीगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post योग शिक्षकों की नियुक्ति में हो रही अनियमितता : वीरेंद्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लंगट सिंह के व्यक्तित्व पर शुरू होगी विशेष व्याख्यान शृंखला

दीपक – 11 मुजफ्फरपुर. लंगट सिंह कॉलेज के संस्थापक लंगट सिंह की जन्म जयंती कॉलेज परिसर में समारोहपूर्वक मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय परिसर में अवस्थित उनकी प्रतिमा पर प्राचार्या प्रो कनुप्रिया और अन्य लोगों द्वारा माल्यार्पण कर की गयी. प्रो कनुप्रिया ने लंगट सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह समय से आगे की सोचने वाले स्वप्नद्रष्टा थे. उन्होंने कहा कि कॉलेज की स्थापना कर उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया, जिसके लिए पीढ़ी दर पीढ़ी उनकी कृतज्ञ रहेगी. प्राचार्या ने जोर देकर कहा कि उच्चस्तरीय शैक्षणिक मानदंडों पर खरा उतरना और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी. संस्थापक के विजन और विरासत को व्यापक रूप से समझाने के लिए, प्राचार्या उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर एक विशेष व्याख्यान शृंखला शुरू करने की घोषणा की. डॉ विजयेश, प्रो एसआर चतुर्वेदी, प्रो विजय, प्रो पुष्पा, डॉ रितुराज सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post लंगट सिंह के व्यक्तित्व पर शुरू होगी विशेष व्याख्यान शृंखला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जैवविविधता संरक्षण : छात्राओं ने दिखाई रचनात्मकता

मुजफ्फरपुर. एमडीडीएम कॉलेज के स्नातकोत्तर जंतु विज्ञान विभाग की ओर से नेशनल वाइल्ड लाइफ वीक के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस दौरान गेस्ट लेक्चर व पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता भी करायी गयी. प्राचार्य डॉ अलका जायसवाल व मुख्य अतिथि डॉ विजय जायसवाल ने वन्यजीवों के संरक्षण के महत्त्व को रेखांकित किया. मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता, सहायक प्राध्यापिका डॉ पल्लवी उपस्थित थी. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, ज्योति राणा, द्वितीय स्थान संयुक्त रूप से अंजलि व ठाकुर आरूषि, तृतीय स्थान फरहीन नाज ने प्राप्त किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जैवविविधता संरक्षण : छात्राओं ने दिखाई रचनात्मकता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार राज्य टी- 20 क्रिकेट के सीनियर व जूनियर टीम की घोषणा

मुजफ्फरपुर. यूपी के गोरखपुर में 7 से 9 नवंबर तक प्रतियोगिता होगी. इसमें बिहार राज्य टी-20 क्रिकेट एकेडमी की सीनियर व जूनियर टीम की घोषणा कर दी गयी है. यह जानकारी बिहार राज्य टी-20 क्रिकेट एकेडमी के सचिव अवनीश नंदन प्रसाद ने दी. घोषित सीनियर टीम में सफल राज (कप्तान), तमीम अहमद (उप कप्तान), क्रिंस कुमार, अनुराग अमर, सूरज कुमार, रमेश, देव, रोहित पंडित, प्रिंस मधुकर, शुभ, आशु, राहुल, कार्तिक शर्मा, नैतिक, कामरान आलम शामिल है. जूनियर टीम में सार्थक गोस्वामी (कप्तान), युवराज चौधरी (उप कप्तान), शौर्य आनंद, जिज्ञांशु, दीप गुप्ता, यश राज, मेधांश जशराज, अभिनव देव, शौर्य एक्का, अनुराग शर्मा, अयांश रवि, सुमित, शौर्य वर्मा शामिल है. अवनीश ने आगे बताया कि रवि कुमार को टीम कोच सह मैनेजर बनाया गया है. घोषित टीम 6 नवंबर को बरौनी- लखनऊ एक्सप्रेस से गोरखपुर जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बिहार राज्य टी- 20 क्रिकेट के सीनियर व जूनियर टीम की घोषणा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top