Hot News

November 29, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Imli Candy: घर पर बनाएं इमली की चटपटी कैंडी, बस कुछ मिनटों में हो जाएगा तैयार

Imli Candy: क्या आपको याद है बचपन वाली इमली की कैंडी. करीब सभी लोगों ने इमली की यह चटपटी कैंडी जरूर खाई होगी. हमारे बचपन में ही नहीं बल्कि इस कैंडी का जलवा आज भी कायम है. बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी यह कैंडी खूब पसंद आती है. इसके खट्टे-मीठे स्वाद में एक मैजिक है जो हर किसी को दीवाना बना देती है. इस कैंडी को घर पर बनाना बहुत ही आसान है. चलिए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं. बनाने की सामग्री इमली – 250 ग्राम (बीज निकालकर) गुड़ – 150 ग्राम (कद्दूकस) चीनी – 2 टेबल स्पून काला नमक – 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून जीरा पाउडर – 1 टीस्पून तेल – थोड़ा सा बनाने की विधि सबसे पहले इमली को भिगोएं. अब इस इमली को हल्के गुनगुने पानी में 15 मिनट तक भिगोकर नरम करें. अब इसमें से बीज को पूरी तरह निकाल लें. अब इमली को मिक्सर में डालकर इसका पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट में गुड़, चीनी, काला नमक, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर इसका मिश्रण तैयार कर लें. इसके बाद इस मिश्रण को एक नॉन-स्टिक पैन में डाल लें. अब इसे धीमी आंच पर कम से कम 5-7 मिनट तक पका कर गाढा करें. इसके बाद अब अपनी हाथों पर हल्का तेल लगाएं. इस मिश्रण को ठंडा होने के बाद छोटे-छोटे गोले या स्टिक का आकार दें. आकार देने के बाद इन्हें प्लेट में रखकर 1-2 घंटे हवा में सुखा लें. इसके बाद अब इसे एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर लें. फायदे इमली कैंडी खाने से पाचन में सुधार आता है. इसे खाने से भूख बढ़ती है. इसमें डाले गए गुड़ शरीर को ऊर्जा और गर्माहट देता है. जबकि इसके मसाले स्वाद और हेल्थ दोनों के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं. इसे भी पढ़ें: Petha Recipe: घर पर झटपट बनाएं टेस्टी पेठा, स्वाद और मिठास से है भरपूर The post Imli Candy: घर पर बनाएं इमली की चटपटी कैंडी, बस कुछ मिनटों में हो जाएगा तैयार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Creamy Noodles Recipe: शाम को लगी हो ज़ोरों की भूख तो 5 मिनट में बनाएं क्रीमी नूडल्स

Creamy Noodles Recipe: कभी-कभी शाम होते ही ऐसी भूख लगती है कि तुरंत कुछ टेस्टी खाना का मन करता है. ऐसे में नूडल सबसे पहले याद आता है. आप नूडल में कई फ्लेवर्स भी ऐड कर सकते है जिससे खाने का मजा दोगुना हो जाएगा. इस बार ट्राइ करें – क्रीमी नूडल्स रेसिपी. यह डिश नूडल्स की मज़ेदार स्वाद और क्रीम की रिचनेस को मिलाकर एक ऐसा फ्लेवर देती है जो हर बाइट में यम्मीनेस भरे. टिफिन हो, शाम की चाय के साथ या फिर कभी भी अचानक लगी भूख का इलाज – बस चुटकियों में तैयार हो जाएगी यह कमाल की रेसिपी. Creamy Noodles Recipe: क्रीमी नूडल्स बनाने की आसान रेसिपी आवश्यक सामग्री 1 पैक इंस्टेंट नूडल्स (किसी भी फ्लेवर के) 1 कप दूध 1 छोटा चम्मच बटर 2 बड़े चम्मच मेयोनेज़ / क्रीम एक चुटकी काली मिर्च नमक स्वादानुसार थोड़ा सा चीज़ (ऑप्शनल) अपनी पसंद की हल्की सब्जियां (जैसे शिमला मिर्च, स्वीट कॉर्न, बीन्स – ऑप्शनल) Creamy Noodles Recipe: क्रीमी नूडल्स बनाने की विधि Creamy noodles recipe एक पैन में पानी गरम करें और नूडल्स को 2 मिनट तक पकने दें. पानी छानकर नूडल्स को अलग रख दें. उसी पैन में बटर गरम करें, यदि चाहें तो हल्की कटी सब्जियां डालकर 1 मिनट पकाएं. अब इसमें दूध डालें और धीमी आंच पर उबलने दें. नूडल्स मसाला, नमक और काली मिर्च मिलाएं. नूडल्स डालकर अच्छी तरह चलाएं. मेयोनेज़ या क्रीम मिलाएँ और हल्का गाढ़ा होने तक पकाएं. अगर चीज़ पसंद हो तो ऊपर से डालकर पिघलने दें. गरमा-गरम परोसें और ऊपर से थोड़ा चिली फ्लेक्स या ओरिगेनो डालकर मजा दोगुना करें. Also Read: Cheesy Creamy Macaroni Recipe: बनाएं टेस्टी क्रीमी मैकरोनी बच्चों से लेकर बड़ों तक हो जाएंगे दीवाने Also Read: Cucumber Noodle Recipe for Weight Loss in Hindi: खीरे के नूडल्स वजन घटाने के लिए सुपरफूड है ये डिश Also Read: White Sauce Pasta Recipe: इस तरह से बनाएं टेस्टी एंड क्रीमी व्हाइट सॉस पास्ता The post Creamy Noodles Recipe: शाम को लगी हो ज़ोरों की भूख तो 5 मिनट में बनाएं क्रीमी नूडल्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

FD Interest Rates: वरिष्ठ नागरिकों के लिए FD में बड़ा फायदा, कई बैंक दे रहे हैं 7% से ज्यादा ब्याज

FD Interest Rates: अगर आप अपनी बचत को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सबसे पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करना समझदारी भरा कदम है. आमतौर पर ज़्यादातर बैंक टर्म डिपॉजिट पर लगभग समान ब्याज देते हैं, लेकिन वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens) को इसमें खास फायदा मिलता है. अधिकांश बैंक सीनियर सिटीजन को सामान्य जमाकर्ताओं की तुलना में 50 बेसिस प्वाइंट (0.50%) ज्यादा ब्याज प्रदान करते हैं. यही वजह है कि कई लोग अपने माता-पिता के नाम से FD कराकर ज्यादा रिटर्न प्राप्त करते हैं. वरिष्ठ नागरिकों को FD पर ज्यादा ब्याज क्यों मिलता है? रिटायरमेंट के बाद वरिष्ठ नागरिकों की आय का मुख्य स्रोत बचत और निवेश से मिलने वाला ब्याज होता है. इसे ध्यान में रखते हुए बैंक सीनियर सिटीजन को ज्यादा ब्याज दर सुरक्षित निवेश विकल्प नियमित आय का साधन जैसे फायदे देते हैं, ताकि उनकी वित्तीय ज़रूरतें आसानी से पूरी हो सकें. वरिष्ठ नागरिकों के लिए FD पर सबसे ज़्यादा ब्याज देने वाले बैंक बैंक का नाम अवधि (Tenure) ब्याज दर (%) HDFC Bank 18–21 महीने 7.1% ICICI Bank 2–5 साल 7.2% Kotak Mahindra Bank 391 दिन से 2 साल से अधिक 7.2% Federal Bank 36 महीने 7.2% State Bank of India (SBI) 5–10 साल 7.05% Canara Bank 444 दिन 7.0% Union Bank of India 3 साल 7.1% HDFC बैंक: HDFC बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 18 से 21 महीने की FD पर अधिकतम 7.1% ब्याज देता है. वहीं, 1 से 5 साल की अवधि वाली FD पर ब्याज दर 6.75% से 6.9% के बीच रहती है. ICICI बैंक: ICICI बैंक सीनियर सिटीज़न को 2 से 5 साल की FD पर 7.2% ब्याज प्रदान करता है.एक साल की FD पर यहां ब्याज दर 6.75% से शुरू होती है. कोटक महिंद्रा बैंक: कोटक महिंद्रा बैंक 391 दिनों से लेकर 2 साल से कम की FD पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.2% ब्याज देता है.वहीं, 1 साल की FD पर ब्याज दर 6.75% है. फेडरल बैंक: फेडरल बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए 36 महीने की FD पर 7.2% ब्याज देता है.एक साल की FD पर यहां ब्याज दर 6.75% रहती है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI): देश का सबसे बड़ा बैंक SBI वरिष्ठ नागरिकों को 5 से 10 साल की FD पर 7.05% ब्याज देता है. इसमें SBI WeCare स्कीम के तहत अतिरिक्त 50 बेसिस प्वाइंट का लाभ शामिल है. केनरा बैंक: केनरा बैंक 444 दिन की FD पर वरिष्ठ नागरिकों को 7% ब्याज देता है.वहीं, 1 साल की FD पर ब्याज दर 6.75% है. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया: यूनियन बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 3 साल की FD पर 7.1% ब्याज देता है.एक साल की FD के लिए ब्याज दर 6.9% निर्धारित है. वरिष्ठ नागरिकों के लिए FD में निवेश से पहले ध्यान देने योग्य बातें FD की अवधि (Tenure) सोच-समझकर चुनें समय से पहले FD तोड़ने पर पेनाल्टी लग सकती है टैक्स बचाने के लिए टैक्स-सेवर FD पर भी विचार करें ब्याज दरें समय-समय पर बदल सकती हैं Also Read: क्या आपकी हेल्थ पॉलिसी कैंसर और स्ट्रोक कवर करती है? गंभीर बीमारी से पहले ये जरूर जांचें The post FD Interest Rates: वरिष्ठ नागरिकों के लिए FD में बड़ा फायदा, कई बैंक दे रहे हैं 7% से ज्यादा ब्याज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mahila Rojgar Yojana: ‘पहले हर काम पति से पूछकर करती थी, लेकिन अब खुद निर्णय लेती हूं’, 10 हजार मिलने पर महिलाओं ने क्या-क्या किया, जानिये

Mahila Rojgar Yojana: बिहार में ‘मुख्यमंत्री स्त्री रोजगार योजना’ के तहत रोजगार शुरू करने के लिए 10-10 हजार रुपये स्त्रीओं को दिये जा रहे हैं. ऐसे में स्त्रीओं ने इस राशि से क्या कुछ किया, इसके बारे में खुल कर बताया. किसी स्त्री लाभुक ने बताया कि 10 हजार रुपये से किराना दुकान खोली है और उसे ठीक से चला रही हैं. जबकि दूसरी स्त्री लाभुक ने कहा है कि उसने सिलाई मशीन खरीदी. अब सिलाई सेंटर खोलकर अन्य स्त्रीओं को सिलाई की ट्रेनिंग दे रही हैं. सीएम नीतीश को दिया इसका श्रेय स्त्रीओं ने यह भी बताया कि आगे भी मदद राशि मिलने पर वे बेहतर करेंगी. पश्चिम चंपारण जिले की रहने वाली लाभार्थी सुनीता देवी ने कहा कि वह ओम जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी जीविका दीदी है. उन्होंने जीविका समूह से जुड़ने के बाद जीवन में बदलाव का श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिया. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्त्री रोजगार योजना के तहत 10,000 रुपये पर एक किराना दुकान की शुरुआत की और रोजाना 1000 रुपये तक की बिक्री हो जाती है. अब वह दुकान में और अधिक पूंजी जोड़कर इसे एक बेहतर किराना केंद्र के रूप में विकसित करना चाहती हैं. 10 हजार रुपये से किराना दुकान की शुरुआत भागलपुर जिले की रहने वाली लाभार्थी फूलन कुमारी ने बताया कि वह कनक जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी जीविका दीदी है. उन्होंने कहा कि जीविका समूह से जुड़ने के बाद जीवन में काफी बदलाव आया. पहले हर काम पति से पूछकर करती थी, लेकिन अब जीविका से जुड़ने के बाद अपना निर्णय खुद लेने लगी हैं. मुख्यमंत्री स्त्री रोजगार योजना के तहत 10,000 रुपये मिलने पर एक किराना दुकान की शुरुआत की, जिससे अच्छी आमदनी हो रही है. परिवार का भरण-पोषण अच्छे ढंग से हो रहा है. दरभंगा की फूल देवी ने खुद का शुरू किया रोजगार इसके साथ ही दरभंगा जिले की रहने वाली फूल देवी ने बताया कि वह प्रगति जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी जीविका दीदी है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्त्री रोजगार योजना के तहत 10,000 रुपये मिलने पर सिलाई मशीन खरीदकर अपना रोजगार शुरू किया. इससे घर की जरूरतें पूरी होने लगी हैं. यदि योजना से आगे और सहायता मिलती है, तो एक सिलाई सेंटर खोलकर अन्य जीविका दीदियों को अपने यहां रोजगार भी देना चाहती हैं. इस तरह से बिहार की कई स्त्रीओं ने नई शुरुआत की है. Also Read: Bihar Politics: सम्राट चौधरी के ‘बुलडोजर एक्शन’ पर क्या बोले सांसद मनोज तिवारी? माफिया राज पर भी किया रिएक्ट The post Mahila Rojgar Yojana: ‘पहले हर काम पति से पूछकर करती थी, लेकिन अब खुद निर्णय लेती हूं’, 10 हजार मिलने पर स्त्रीओं ने क्या-क्या किया, जानिये appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mooli-Mirch Ka Achar: स्वाद में जबरदस्त और बनाने में आसान, घर पर जरूर बनाएं मूली-मिर्च का अचार

Mooli-Mirch Ka Achar: हिंदुस्तान में खाने की पहचान मसालों के साथ अचार से भी होती हैं. खाने के साथ अचार मिल जाने के बाद थाली का स्वाद और भी दोगुना हो जाता हैं. ठंड के दिनों में मूली का अचार हर घर में जरूर बनता हैं इसलिए आज हम आपको मूली के साथ तीखा मिर्च का ट्विस्ट देकर मूली-मिर्च का अचार बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं जिसे आपको एक बार घर पर बनाकर जरूर ट्राई करना चाहिए. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.  मूली-मिर्च का अचार बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? मूली – 500 ग्राम हरी मिर्च – 200 ग्राम नमक – 2-3 चम्मच (स्वादानुसार) हल्दी पाउडर – 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर – 1-2 चम्मच सरसों के दाने (पीसे हुए) – 3 चम्मच सौंफ (मोटा पाउडर) – 2 चम्मच मेथी दाना – 1 चम्मच सरसों का तेल – आधा कप नींबू का रस – 2-3 चम्मच यह भी पढ़ें: Laal Mirch Ka Achar: घर पर बनाएं बाजार जैसा लाल मिर्च का अचार, जो रोटी और चावल के साथ लगे शानदार  मूली-मिर्च का अचार बनाने की विधि क्या है? अचार बनाने के लिए सबसे पहले आप मूली को अच्छी तरह धोकर पतले टुकड़ों में काट लें. फिर हरी मिर्च को बीच से लंबे टुकड़ों में काट लें.  कटे हुए मूली और मिर्च में नमक मिलाकर लगभग 2–3 घंटे धूप में रखें. इससे मूली का पानी निकल जाएगा और जल्दी खराब नहीं होगा.  अचार का मसाला तैयार करने के लिए आप एक कड़ाही में मेथी दान हल्का-सा भून लें और ठंडा होने पर मोटा पाउडर बना लें.  अब एक बड़े बर्तन में सरसों पाउडर, सौंफ, लाल मिर्च, हल्दी, मेथी पाउडरऔर थोड़ा नमक मिलाएं.  इसके बाद आप एक बर्तन में सरसों के तेल अच्छे से गर्म करें, फिर इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें.  अब आप मूली और मिर्च से पानी निचोड़कर अलग करें. फिर तैयार हुए मसाले और गुनगुना तेल डालकर अच्छे से मिक्स करें.  लास्ट में आप इसमें नींबू का रस मिलाएं. तैयार हुए अचार को आप जार कांच की बोतल में भरें और 3-4 दिन धूप में रखने.  अचार 5–7 दिन में पूरी तरह तैयार हो जाएगा. इसे आप रोटी या चावल के साथ खाएं और स्वाद का मजा लें.  यह भी पढ़ें: Vegetable Pickles: अब हर मौसम में बनाएं लाजवाब मिक्स अचार, जानें आसान तरीका  The post Mooli-Mirch Ka Achar: स्वाद में जबरदस्त और बनाने में आसान, घर पर जरूर बनाएं मूली-मिर्च का अचार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Politics: सम्राट चौधरी के ‘बुलडोजर एक्शन’ पर क्या बोले सांसद मनोज तिवारी? माफिया राज पर भी किया रिएक्ट

Bihar Politics: सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने के बाद बिहार के कई जिलों में ‘बुलडोजर एक्शन’ देखा गया. इसे लेकर कई नेताओं की तरफ से रिएक्शन आ रहे. ऐसे में बीजेपी के सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने कहा, यह बुलडोजर का एक्शन नहीं है. यह लॉ का एक्शन है और लॉ का एक्शन किसी पर भी हो सकता है. बिहार से माफिया राज खत्म होने पर कहा, प्रशासन अपना काम कर रही है, उन्हें करने दीजिए. इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता है. सुशासन की प्रशासन है. इस जिले से हुई थी ‘ऑपरेशन बुलडोजर’ की शुरुआत दरअसल, प्रशासन बनने के चंद घंटे बाद ही ‘ऑपरेशन बुलडोजर’ की शुरुआत समस्तीपुर से हुई थी. समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से सटे माल गोदाम चौक के पास अतिक्रमण को खाली कराया गया था. इस ऑपरेशन में रेलवे सुरक्षा बल, रेल पुलिस और स्थानीय पुलिस के जवान शामिल थे. इस दौरान अतिक्रमणकारियों से पुलिस कर्मियों की बकझक भी हुई थी. जिसके बाद अब अलग-अलग जिलों में यह ऑपरेशन चलाया जा रहा है. तेजस्वी यादव पर भी दिया रिएक्शन मनोज तिवारी ने तेजस्वी यादव की तरफ से पार्टी विधायकों की बैठक बुलाए जाने और हार की समीक्षा पर कहा कि यह करना ही चाहिए. समीक्षा के दौरान जो कई बातें आ रही हैं, उसकी जिम्मेदारी लेने को कोई तैयार नहीं है. लेकिन पार्टियों को तो अपनी समीक्षा करनी चाहिए. साथ ही मंत्री विजय कुमार सिन्हा के विजय उत्सव समारोह में हर्ष फायरिंग पर उन्होंने कहा, कानून अपना काम कर रही है. अखिलेश यादव के बयान पर क्या बोले? अखिलेश यादव के बयान पर भी मनोज तिवारी ने कहा, अखिलेश जी अभी भी सुधर जाइए नहीं तो आपको उत्तर प्रदेश की जनता कभी सत्ता में नहीं आने देगी. आप लोग घुसपैठियों का समर्थन करते हैं, जो नहीं करना चाहिए. मालूम हो, अखिलेश यादव ने कहा था, वोटर लिस्ट निरीक्षण के नाम पर लोगों का नाम काटा जा रहा है. आने वाले दिनों में बाबा भीमराव अंबेडकर के अधिकार को छिन लिया जायेगा. ऐसे में आज कई मुद्दों को लेकर सांसद मनोज तिवारी ने अपनी प्रतिक्रिया दी. Also Read: Bihar News: बिहार में अब ऐसा करने पर पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज, हेडक्वार्टर से बड़ा आदेश जारी The post Bihar Politics: सम्राट चौधरी के ‘बुलडोजर एक्शन’ पर क्या बोले सांसद मनोज तिवारी? माफिया राज पर भी किया रिएक्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Boho Bangles Design: बोहो बैंगल्स के न्यू डिजाइन जो आपके लुक को बनाएंगे सुपर कूल

Boho Bangles Design: आजकल लड़कियों और स्त्रीओं में Boho Style Bangles का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. ये बैंगल्स अलग-अलग डिजाइन, रंग और मैटेरियल में मिलते हैं, जो हर आउटफिट को मॉडर्न और यूनिक टच देते हैं. हल्के वजन, आसान स्टाइलिंग और बजट-फ्रेंडली होने की वजह से ये फैशन लवर्स की पहली पसंद बन चुके हैं. ऑफिस और आउटिंग के लिए आप इन्हें आसानी से पेयर कर सकते है. देखें इस सीजन की सबसे ट्रेंडिंग Boho Bangles Design Wooden & Resin Boho Bangles Design: वुडन और रेज़िन बैंगल्स इंडो वेस्टर्न आउट्फिट के साथ परफेक्ट मैच Wooden & resin boho bangles design नेचुरल लकड़ी (वुड) और रेज़िन जो कि मजबूत, हल्की और चमकदार ज्वेलरी बनाने वाली सामग्री होती है, से बनी ये बैंगल्स हाथों में एक अलग वाइब देती हैं. अक्सर इसमें फ्लावर प्रिंट, मार्बल इफेक्ट और हैंड-पेंटेड आर्ट मिलता है. इनकी सबसे बड़ी खासियत – ये बहुत हल्की होती हैं और डेली वियर में भी आरामदायक रहती हैं. जींस-टॉप से लेकर इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेज तक, हर लुक में चार्म जोड़ती हैं. Also Read: Latest Raindrop Glass Bangles Design: हाथों में झिलमिलाए रंगों की खूबसूरती – देखें रेनड्रॉप ग्लास बैंगल्स के लेटेस्ट डिजाइन्स Metal, Brass, Oxidized Bangles Design: मेटल, ब्रास और ऑक्सीडाइज़्ड बैंगल New bohemian style bangles अगर आपको थोड़ा रॉयल और ट्राइबल-टच चाहिए तो यह बेस्ट चॉइस है. ऑक्सीडाइज़्ड फिनिश, चार्म्स और कुंदन-वर्क वाले कफ बैंगल्स आजकल खूब पसंद किए जा रहे हैं. इन्हें सिंगल हैंड में भी पहनें तो स्टेटमेंट ज्वेलरी लुक मिल जाता है. खासकर एथनिक, बोहो ड्रेसेज और फ्यूजन लुक में. Also Read: Pearl Bangles Design for Women: वेडिंग सीजन के लिए लेटेस्ट पर्ल कंगन डिजाइन्स – ब्राइड हों या ब्राइड्समेड, सबको पसंद आएंगे ये ट्रेंडी डिजाइन Ethnic Patterned Boho Bangles Design: एथनिक पैटर्न बैंगल्स जिसमें छिपा हो देसी अंदाज Ethnic patterned boho bangles design बीड्स, धागा, शेल, कॉइन, मिरर और कपड़े का खूबसूरत कॉम्बिनेशन – यही हैं असली बोहो की पहचान. इनके रंग-बिरंगे डिजाइन इन्हें बेहद आकर्षक बनाते हैं. वेकेशन, बीच लुक या फेस्टिव पार्टी – हर मौके पर ये बनाती हैं आपका स्टाइल फोटो-परफेक्ट. Also Read: Oxidized Silver Bangles Design: इंडियन और वेस्टर्न हर लुक में छाया ऑक्सीडाइज़्ड सिल्वर बैंगल्स का क्रेज़, देखें बेस्ट पेयरिंग आइडियाज़ Also Read: Red Bangles Design: लाल चूड़ियों से बनाएं सुहाग का परफेक्ट चूड़ा – जानें नए पेयरिंग आइडियाज़ The post Boho Bangles Design: बोहो बैंगल्स के न्यू डिजाइन जो आपके लुक को बनाएंगे सुपर कूल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में बुल्‍डोजर एक्‍शन शुरू, होगी किलेबंदी, लैंड-सैंड-लीकर माफियाओं की अब खैर नहीं

Bulldozer Action, केशव सुमन सिंह: बिहार में कानून-व्यवस्था को नए सिरे से सख्ती देने के लिए गृह मंत्री और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूरी तरह एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने साफ कर दिया है कि राज्य में अपराधियों के लिए अब कोई गुंजाइश नहीं बचेगी. प्रशासन ने अपराध रोकने के लिए बड़े पैमाने पर टेक्नोलॉजी, पुलिसिंग और टार्गेटेड एक्शन का कॉम्बिनेशन तैयार किया है. आने वाले दिनों में इसका असर पूरे राज्य में दिखेगा. लैंड-सैंड-लीकर माफिया पर सबसे चलेगा डंडा सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया है कि बिहार में लैंड, सैंड और लीकर माफिया अब बिहार छोड़ दें. लिहाजा इन पर एक्‍शन शुरू हो गया है. जिसका नतीजा है आज बिहार के आठ जिलों के जेलों में एक साथ छापेमारी का बड़ा एक्‍शन देखने को मिला है. जिनमें पटना, पूर्णिया, गयाजी, बेगूसराय, मोतिहारी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा जिले शामिल हैं. बिहार की ‘किलेबंदी’, हर शहर में CCTV का घना नेटवर्क गृह विभाग संभालने और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद सम्राट चौधरी के विभाग का एक्‍शन और भी तेज हो गया है. अब अपराध रोकने के लिए राज्य में बड़े पैमाने पर CCTV नेटवर्क स्थापित किया जा रहा है. ताकि पूरे राज्‍य की किलेबंदी की जा सके. आदेश है कि हर प्रमुख चौक, चौराहे, बाजार, हाईवे, संवेदनशील जगह और भीड़भाड़ वाले इलाके सभी जगहों को कैमरे से लैस किया जाए. कोई भी अपराधी इन कैमरों से बच नहीं पाएगा : सम्राट सम्राट चौधरी ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह स्‍पष्‍ट कर दिया है कि कोई भी अपराधी कैमरों से बच नहीं पाएगा. कोर्ट के आदेश के बाद शराब, बालू और जमीन माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस एक्शन चलाया जाएगा. 400 अपराधियों का डोजियर कोर्ट में DGP विनय कुमार ने ये पहले ही साफ कर चुके हैं कि राज्य पुलिस ने 400 कुख्यात अपराधियों की लिस्‍ट तैयार कर ली है. जिनकी अवैध संपत्ति और आपराधिक नेटवर्क का पूरा डोजियर तैयार कर कोर्ट को सौंप दिया गया है. अदालत इसकी समीक्षा कर रही है, जिसके बाद संपत्ति कुर्की और अपराधियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई तेज होगी. कुल मिलाकर ‘बुल्डोजर मॉडल’ शुरू जिस तरीके से राज्‍य प्रशासन अवैध कब्‍जों, अवैध संपत्ति अर्जित करने वालों के लिखाफ छापेमारी कर रही है. आज बिहार में आज जगह एक साथ छापेमारी की जा रही है. ऐसे में ये माना जा रहा है कि अब सम्राट चौधरी का बुल्‍डोजर एक्‍शन शुरू हो गया है. यह संकेत है कि आने वाले दिनों में बिहार में अपराध पर पूरी तरह नकेल कसने का प्रयास होगा. इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: जमीन का नक्शा नहीं मिल रहा? बस एक मैसेज करें और पाएं अपना लैंड मैप, जानिए पूरी प्रक्रिया 1 से 5 दिसंबर तक पटना के कई इलाकों में रहेगी धारा 163 लागू, बढ़ाई जाएगी पुलिस की तैनाती, क्या है वजह The post बिहार में बुल्‍डोजर एक्‍शन शुरू, होगी किलेबंदी, लैंड-सैंड-लीकर माफियाओं की अब खैर नहीं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Health Tips for Winter: क्या आप भी विंटर में चेहरा ढक कर सोते हैं, तो हो जाएं सावधान

Health Tips for Winter: जाड़े के दिनों ने दस्तक दे दी है और हम सभी ने रजाई-कंबल भी निकाल लिया है. कई लोगों की आदत होती है कि वे रात को सोते वक्त रजाई-कंबल से मुंह ढक कर सोते हैं. ऐसा लोग ठंड से बचने के लिए करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रजाई या कंबल से मुंह ढककर सोना सही है या नहीं. अगर आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा है तो यहां हम आपको इस बारे में जानकारी देते हैं.  क्या ऐसे सोना सही है इस तरह सोने के तरीके को एक्सपर्ट्स पूरी तरह गलत बताते हैं. इसकी वजह है कि रात को रजाई या कंबल से मुंह ढक कर सोने से कई सारी दिक्कतें आ सकती है. त्वचा पर इसका बहुत ही बुरा असर पड़ता है. चलिए बताते हैं इस तरह सोना आपकी त्वचा को कैसे नुकसान पहुंचा सकती है. पिंपल्स की परेशानी अगर आप रात के वक्त मुंह को ढक कर सोते हैं, तो इससे आपके चेहरे पर पिंपल की समस्या बढ़ सकती है. कंबल या रजाई के अंदर हवा पूरी तरह से पास नहीं होती. मुंह ढक कर सोने से स्किन पर पसीना और ऑयल बढ़ने लगता है जिससे पोर्स क्लॉग हो जाते हैं और चेहरे पर पिंपल की समस्या शुरू हो जाती है. समय से पहले एजिंग के लक्षण सर्दियों में रात के वक्त मुंह ढक कर सोने से आपके चेहरे पर झुर्रियां बढ़ सकती हैं. इसका कारण है कि मुंह ढक कर सोने से ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं हो पाता है और स्किन ठीक से सांस नहीं ले पाती है. इस वजह से आपके चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां नजर आने लगती हैं. बेजान त्वचा कंबल से मुंह ढक कर सोने से त्वचा को ऑक्सीजन की सही मात्रा नहीं मिलती. इस वजह से भी आपकी त्वचा अधिक डल और बेजान नजर आने लग सकती है. ऐसा करने से त्वचा का रंग भी पीला पड़ने की संभावना बढ़ जाती है. इसे भी पढ़ें: Dental Care Tips: ठंड में अगर दांतों की समस्या से हैं परेशान, तो इस तरह रखें ध्यान The post Health Tips for Winter: क्या आप भी विंटर में चेहरा ढक कर सोते हैं, तो हो जाएं सावधान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IND vs SA 1st ODI: क्या पहले वनडे में ऋषभ पंत को मिलेगी जगह? जानें कैसी हो सकती है भारत की संभावित इलेवन

IND vs SA 1st ODI: साउथ अफ्रीका ने हिंदुस्तान को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराकर सीरीज पर कब्जा जमाया था. इसके बाद अब दोनों टीमें रांची पहुंच चुकी हैं. जहां हिंदुस्तान और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच होने वाली वनडे सीरीज का पहला मैच स्पोर्ट्सा जाएगा. 30 नवंबर से वनडे सीरीज का आगाज होगा. यह सीरीज तीन मैच की है. लेकिन बड़ा सवाल हिंदुस्तान के सामने जो खड़ा है वह है प्लेइंग इलेवन में किस खिलाड़ी को जगह मिलेगी. क्योकि शुभमन गिल के चोटिल होने के कारण केएल राहुल (KL Rahul) टीम के कप्तान बन गए है. ओपनर के तौर पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का स्पोर्ट्सना तय है लेकिन सवाल है दूसरा खिलाड़ी कौन होगा इसके बाद बड़ा सवाल यह भी है कि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की वनडे टीम में वापसी हुई है तो राहुल के कप्तान होने के कारण क्या उनको प्लेइंग इलेवन में जगह मिल पाएगी. (Predicted Playing XI for India in IND vs SA 1st ODI). रोहित के साथ कौन होगा दूसरा ओपनर? साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में हिंदुस्तानीय सलामी जोड़ी को लेकर चर्चा काफी तेज हैं. सवाल यह है कि गिल की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए किस खिलाड़ी को मौका मिलेगा. टीम में इस वक्त बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ दोनों मौजूद हैं. ऐसे में किस खिलाड़ी को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह. अगर आकड़ो पर देखा जाए तो यशस्वी ने अबतक सिर्फ एक वनडे मैच स्पोर्ट्सा है जिसमें 15 रन बनाए है. वहीं रुतुराज गायकवाड़ ने भी कुछ अधिक मैच नहीं स्पोर्ट्से हैं. उन्होने वनडे में कुल 6 मैच स्पोर्ट्से हैं जिसमें 115 रन बनाए हैं. अब देखना होगा कि कप्तान राहुल लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन खिलाना चाहते है कि दोनों राइट हैंड बैटर के साथ उतरना चाहते हैं. लिस्ट ए में जायसवाल vs गायकवाड़ यह बताना जरूरी है कि गायकवाड़ न सिर्फ जायसवाल से ज्यादा अनुभवी हैं, बल्कि लिस्ट ए क्रिकेट में भी उनके नंबर बेहतर हैं। रुतुराज ने 89 लिस्ट ए मैच में 4534 रन बनाए हैं और उनका एवरेज 57.39 है, जबकि बाएं हाथ के यशस्वी ने 33 मैच में 1526 रन बनाए हैं और उनका एवरेज 52.62 है। इसके अलावा गायकवाड़ अभी अच्छे फॉर्म में हैं. इंडिया ए बनाम साउथ अफ्रीका ए वनडे सीरीज में, उन्होंने तीन मैच में 117, 68* और 25 रन बनाए. ये सभी टॉप ऑर्डर में बैटिंग करते हुए आए है. जायसवाल की बात करें तो, अगर टीम उन्हें लंबे समय के लिए ओपनिंग ऑप्शन के तौर पर आजमाना चाहती है, तो वे उन्हें IND vs SA वनडे सीरीज में एक या दो गेम दे सकते हैं.  क्या ऋषभ पंत को मिलेगा मौका? साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में पहला वनडे मैच स्पोर्ट्सा जाएगा. इस मैच में सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या ऋषभ पंत को टीम में चुने जाने के बाद प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा. यह सवाल इस लिए भी उठ रहा है क्योंकि पंत की गैरमौजूदगी में विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल स्पोर्ट्स रहे थे. लेकिन अब राहुल कप्तान है टीम के और उनके साथ ऋषभ पंत के स्पोर्ट्सने से टीम के संयोजन में कुछ उथल-पुथल हो सकती है. अगर पंत प्लेइंग इलेवन में स्पोर्ट्सेगे तो क्या वह बतौर बल्लेबाज स्पोर्ट्सेंगे या बतौर विकेटकीपर यह सवाल भी बड़ा है. अगर मौजूदा स्थिति को देखा जाए तो ऋषभ पंत पहले वनडे में स्पोर्ट्सते हुए नजर आ सकते हैं वह भी बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज के रुप में. हिंदुस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन:- केएल राहुल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल/रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा/हर्षित राणा. ये भी पढ़ें- Video: IND vs SA वनडे सीरीज से पहले BCCI ने शेयर की शानदार वीडियो, अर्शदीप बोले- यहां पार्टी नहीं हो रही IND vs SA Live Streaming:  फ्री में ऐसे देखने को मिलेगा हिंदुस्तान-साउथ अफ्रीका मैच, जानें लाइव प्रसारण की पूरी डिटेल WPL 2026: सामने आया स्त्री प्रीमियर लीग का पूरा शेड्यूल, इस मैदान स्पोर्ट्सा जाएगा फाइनल मैच The post IND vs SA 1st ODI: क्या पहले वनडे में ऋषभ पंत को मिलेगी जगह? जानें कैसी हो सकती है हिंदुस्तान की संभावित इलेवन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top