Hot News

November 29, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सूर्य का CME क्या है, जिसने Airbus को घुटनों पर ला दिया, 6000 A320 हवाई जहाजों की रुकी उड़ान

Airbus 320 grounded due to CME: दुनिया की एविएशन इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है. विश्व में सबसे अधिक उड़ान भरने वाली जेट सीरीज Airbus A320 में एक गंभीर तकनीकी दिक्कत सामने आई है. इसकी वजह से एयरबस ने दुनिया भर में उड़ान परिचालन में शामिल लगभग 6,000 A320 परिवार के विमानों की तत्काल मरम्मत के आदेश जारी कर दिए हैं. इसका सीधा असर दुनियाभर की उड़ानों पर पड़ रहा है. कई फ्लाइटें रद्द हो गईं, कई घंटों की देरी से चलीं और एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की भारी भीड़ और अव्यवस्था देखने को मिली. इसे अब तक का सबसे बड़ा एविएशन रिकॉल बताया जा रहा है. हिंदुस्तान में एयर इंडिया और इंडिगो ने अपने यात्रियों से माफी मांगी हैं, साथ ही एडवाइजरी जारी की है. वहीं एयर न्यूजीलैंड ने तो यात्रियों को 12 महीने का किराया क्रेडिट दे दिया है. पश्चिमी देशों में यह समय वीकेंड और छुट्टियों का है, ऐसे में समस्या और भी बढ़ सकती है.  एयरबस के आधिकारिक बयान के अनुसार, तीव्र सौर विकिरण (Coronal Mass Ejection) उड़ान नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण कंप्यूटर में घुसपैठ कर डेटा को प्रभावित कर सकता है. यह कंप्यूटर विमान के नोज एंगल और पिच को नियंत्रित करने वाली प्रणाली के लिए बेहद जरूरी होता है. रेडिएशन के कारण इसमें गलत इनपुट जाने की संभावना बन रही थी, जिससे उड़ान के दौरान विमान अचानक असामान्य व्यवहार कर सकता था. एयरबस ने कहा कि उसने वर्तमान में सेवा में मौजूद ए320 फैमिली के बड़ी संख्या में ऐसे विमान पहचाने हैं जो इससे प्रभावित हो सकते हैं. एयरबस ने चेतावनी दी कि यह गंभीर सुरक्षा जोखिम है और इसे तुरंत दुरुस्त किए बिना उड़ान सुरक्षित नहीं होगी. इसी वजह से 6,000 विमानों में तत्काल सॉफ्टवेयर अपग्रेड या हार्डवेयर रिप्लेसमेंट जरूरी कर दिया गया है. बयान में कहा गया कि एयरबस ने विमानन प्राधिकरणों के साथ मिलकर तुरंत सावधानी बरतने के लिए ऑपरेटरों से एक अलर्ट ऑपरेटर्स ट्रांसमिशन (AOT) के जरिए कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. यह कदम उपलब्ध सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर सुरक्षा को लागू करने और बेड़े की उड़ान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है. एयरबस ने बताया कि यह AOT यूरोपियन यूनियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) के इमरजेंसी एयरवर्थिनेस डायरेक्टिव में भी शामिल किया जाएगा. EASA ने आदेश दिया है कि खामी दूर किए बिना कोई भी विमान यात्रियों को नहीं ले जा सकता. अब इस रोक के बाद American Airlines, IndiGo, Air India / Air India Express, Avianca (कोलंबिया), EasyJet (UK), Air New Zealand, Lufthansa, Wizz Air (जर्मनी) यानी दुनिया भर में इससे समस्या पैदा होनी तय है.   खामी का खुलासा कैसे हुआ? यह बड़ी खामी JetBlue की एक फ्लाइट में सामने आई, जो 30 अक्टूबर को मेक्सिको से अमेरिका जा रही थी. उड़ान के बीच विमान अचानक स्वयं ऊँचाई खोने लगा. पायलट को मजबूरन टाम्पा में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. जांच में पता चला कि तेज सौर विकिरण ने ELAC (Elevator Aileron Computer) नामक कंप्यूटर के डेटा को खराब कर दिया था. यह वही सिस्टम है जो पायलट के कमांड को विमान के पिच/नोज तक पहुंचाता है. इस घटना के बाद एयरबस और सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू की.  सौर विकिरण क्या होता है और यह विमान को कैसे नुकसान पहुँचा सकता है? सूर्य लगातार तीव्र ऊर्जा, कण और रेडिएशन अंतरिक्ष में छोड़ता रहता है, जिन्हें सामूहिक रूप से सोलर रेडिएशन कहा जाता है. सामान्य परिस्थितियों में पृथ्वी का वातावरण इन्हें काफी हद तक रोक लेता है, लेकिन जब सूर्य पर बड़े विस्फोट (Solar Flares) या Coronal Mass Ejection (CME) जैसी घटनाएँ होती हैं, तो भारी मात्रा में चार्ज्ड पार्टिकल पृथ्वी तक पहुँच जाते हैं. ये कण- सैटेलाइट, GPS सिस्टम, रेडियो कम्युनिकेशन और विमान के कंट्रोल कंप्यूटर तक को बाधित कर सकते हैं. यदि ऐसी स्थिति में कंप्यूटर गलत डेटा पढ़ ले, तो विमान की उड़ान पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है. कौन-सी उड़ानें सबसे ज्यादा जोखिम में रहती हैं? पूर्व कैप्टन और सोलर रेडिएशन विशेषज्ञ डॉ. इयान गेटली के अनुसार गंभीर CME की स्थिति में 28,000 फीट (लगभग 8.5 किमी) से ऊपर उड़ान भरने वाले विमान और उनके इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम सीधे प्रभावित हो सकते हैं. BBC की एक रिपोर्ट में उन्होंने कहा कि CME के चार्ज्ड कण जब वातावरण में प्रवेश करते हैं, तो ऊपरी हवा में एक इलेक्ट्रॉनिक शोर पैदा करते हैं, जो नेविगेशन और फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम को प्रभावित कर सकता है. डॉ. गेटली ने बताया कि 2003 में अपनी एक उड़ान के दौरान उन्होंने खुद इस तरह की तकनीकी विसंगतियाँ महसूस की थीं, जिसके बाद उन्होंने इस विषय पर विस्तृत शोध किया. सौर विकिरण का असर एयरबस A320 फैमिली पर ही क्यों दिख रहा है? Airbus A320 सीरीज में खतरा उसके एक मुख्य कंप्यूटर ELAC (Elevator and Aileron Computer) के कुछ पुराने सॉफ्टवेयर संस्करणों से जुड़ा है. जिन विमान मॉडलों में L104 या इससे पुराने वर्जन इंस्टॉल हैं, उनमें तीव्र सौर विकिरण के कारण कंप्यूटर डेटा में गड़बड़ी (Data Corruption) की संभावना पाई गई है. यह गड़बड़ी कभी-कभी विमान के एलीवेटर में अनचाहे मूवमेंट पैदा कर सकती है, जिससे नोज अनियंत्रित रूप से नीचे झुक सकता है. हालांकि ऑटोपायलट इसे सामान्य स्थिति में ठीक कर सकता है, लेकिन खराब मौसम या अन्य असामान्य परिस्थितियों में यह जोखिम काफी बढ़ जाता है. ऐसे में यह समस्या संरचनात्मक सुरक्षा की नहीं, बल्कि सिस्टम-लेवल कंप्यूटिंग त्रुटि की है, इसलिए इसका समाधान सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर अपडेट से ही संभव है. क्या इससे पहले भी सौर विकिरण से फ्लाइट संचालन प्रभावित हुआ है? इससे पहले भी कॉस्मिक और सौर विकिरण से जुड़ी घटनाएँ कई बार रिकॉर्ड की गई हैं. 2008 में Qantas Flight 72, जो Airbus A330 द्वारा संचालित थी, बेहद चर्चित घटना रही. उड़ान के दौरान विमान अचानक दो बार तेजी से नीचे की ओर झटका (Severe Pitch-Down) खाया, जिसमें 100 से अधिक लोग घायल हो गए. जांच में पाया गया कि एयर डेटा इनर्शियल रेफरेंस यूनिट में संभवतः एक कॉस्मिक-रे-इंड्यूस्ड बिट फ्लिप की वजह से कंप्यूटर ने गलत डेटा पढ़ा था. इस घटना के बाद ग्लोबल एविएशन सेफ्टी में बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए. इसके बाद Boeing 737 MAX के रीसर्टिफिकेशन के दौरान यह पता चला था कि रेडिएशन के कारण कंप्यूटर की

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

RBI ने साफ किया पूरा सिस्टम, अब नहीं होगी नियमों में कंफ्यूजन

RBI Master Directions: हिंदुस्तानीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश के बैंकिंग और वित्तीय सिस्टम को और स्पष्ट और सरल बनाने की बड़ी पहल की है. सालों से अलग-अलग समय पर जारी हुए हजारों सर्कुलर और निर्देशों को अब RBI ने एक साथ जोड़कर एक नए रूप में तैयार किया है. इसे Master Directions कहा गया है. इस बदलाव का मकसद है कि बैंकों और वित्तीय संस्थाओं को नियम समझने में परेशानी न हो और उनका समय भी बच सके. क्या बदला RBI के नियमों में? RBI ने बताया कि पहले विभिन्न नियमों को समझने के लिए कई दस्तावेज देखने पड़ते थे. अब RBI ने करीब 9000 से ज्यादा पुराने नियमों को मिलाकर 244 Master Directions जारी कर दिए हैं. इससे बैंक, NBFC और अन्य संस्थाओं के लिए गाइडलाइन्स ढूंढना और पालन करना काफी आसान हो पाएगा. किन संस्थाओं पर होगा असर? यह नए नियम 11 तरह की Regulated Entities पर लागू होने वाली हैं. जैसे Commercial Banks, Small Finance Banks, Payments Banks, Urban और Rural Co-operative Banks, All India Financial Institutions और NBFCs आदि. RBI का कहना है कि इससे देश में व्यवसाय करना आसान होगा और Compliance का दबाव कम पड़ेगा. क्यों जरूरी था नियमों का ये बदलाव? वित्तीय दुनिया लगातार बढ़ रही है. नए हालात और जोखिमों की वजह से RBI को समय-समय पर नए नियम लाने पड़ते थे. लेकिन पुराने नियम हटाए नहीं गए थे, जिससे सिस्टम में Confusion बढ़ सकता था. इसी समस्या को खत्म करने के लिए ये बड़ा कदम उठाया गया है. क्या बोले लोग और संस्थाएं? RBI ने Master Directions का ड्राफ्ट जनता के सुझाव के लिए भी खोला था. जिसपर उन्हें 770 से ज्यादा कमेंट्स मिले है. जहां कुछ सुझाव नियम बदलने से जुड़े थे, तो उन्हें अभी शामिल नहीं किया गया है. लेकिन बाकी जरूरी सुझावों को ध्यान में रखते हुए ही अंतिम Master Directions तैयार किए गए हैं. Also Read: HDFC Bank पड़ी मुसीबत में, RBI की कार्रवाई से बढ़ी चिंता The post RBI ने साफ किया पूरा सिस्टम, अब नहीं होगी नियमों में कंफ्यूजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Anniversary Surprise Ideas For Parents: सालगिरह के दिन माता-पिता को सरप्राइज देने के अपनाएं ये स्पेशल आइडियाज

Anniversary Surprise Ideas For Parents: माता-पिता हमारे हर सपने को पूरा करते हैं. ऐसे में हमारा भी फर्ज है कि हम उनके लिए कुछ ऐसा करें जिससे उन्हें बहुत खुशी महसूस हो. जब भी हमारा जन्मदिन आता है तब वो हमारे लिए कुछ-न-कुछ ऐसा प्लान करते हैं जिससे हमारा दिन यादगार बन जाता है. अगर आप भी अपने माता-पिता के लिए कुछ स्पेशल प्लान करना चाहते हैं तो उनके शादी की सालगिरह पर उन्हें इस आर्टिकल के माध्यम से बेस्ट सरप्राइज दे सकते हैं. इन आइडियाज को अपनाकर आप उनके दिन को हमेशा के लिए यादगार बना सकते हैं.  लंच प्लान करें  माता-पिता अपने काम में इतना व्यस्त होते हैं कि अपने लिए बिल्कुल भी टाइम नहीं निकाल पाते. ऐसे में आप उनके शादी की सालगिरह के अवसर पर घर में लंच प्लान कर सकते हैं. मोमबत्तियां, फूल और उनके पसंदीदा खाना बनाकर इस दिन को स्पेशल बनाएं. अगर बाहर जाने का प्लान है, तो उनके पसंदीदा रेस्टोरेंट में डिनर बुक करें.  पिकनिक या शॉर्ट ट्रिप  माता-पिता के शादी की सालगिरह पर आप उनके लिए वनडे पिकनिक या छोटा ट्रिप का प्लान बनाएं. किसी खूबसूरत जगह पर जाकर उन्हें आराम और रिलैक्स होने दें. ये सरप्राइज उनको जरूर बहुत पसंद आएगा.  परिवार के साथ मिलकर सरप्राइज पार्टी माता-पिता के शादी की सालगिरह के दिन आप उनके दोस्त या परिवार को घर में बुलाएं. इसके बाद आप छोटे वीडियो क्लिप, गिफ्ट और प्यार भरे संदेशों के साथ सरप्राइज पार्टी रखें.  यह भी पढ़ें: Birthday Surprise Ideas For Father: पिता के जन्मदिन पर दें खास सरप्राइज, जानें बेस्ट आइडियाज   फूल और केक का सरप्राइज  आप अपने माता-पिता को नए कपड़े गिफ्ट करें, उसके बाद आप रात में पसंदीदा फूल और केक कटिंग का सरप्राइज देकर उन्हें खुश करें. ये दिन उनको हमेशा याद रहेगा और वे इस सरप्राइज को देखकर बहुत खुश होंगे.  यह भी पढ़ें: Birthday Surprise Ideas: बहन के बर्थडे पर फूलों से लेकर मूवी नाइट तक, ये सरप्राइज बनाएंगे उनका दिन यादगार यह भी पढ़ें: Birthday Surprise Ideas For Mother: मां के चेहरे पर लाएं मुस्कान, ये यूनिक बर्थडे सरप्राइज जरूर करें ट्राई The post Anniversary Surprise Ideas For Parents: सालगिरह के दिन माता-पिता को सरप्राइज देने के अपनाएं ये स्पेशल आइडियाज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Birthday Surprise Ideas For Husband: पति के जन्मदिन पर दें सरप्राइज, घर पर ऐसे बनाएं इस दिन को खास

Birthday Surprise Ideas For Husband: आपके भी पति का जन्मदिन जल्द आने वाला है और आप इस दिन को स्पेशल बनाना चाहती हैं, तो थोड़ी प्लानिंग करके बर्थडे को बेहद खास बना सकती हैं. पति के जन्मदिन के मौके पर आप सरप्राइज प्लान कर सकती हैं. बर्थडे पर सरप्राइज पाकर आपके पति भी खुश हो जाएंगे. इस आर्टिकल में आप कुछ बेहतरीन सरप्राइज आइडियाज के बारे में जान सकती हैं.  सुबह में करें सरप्राइज  आप बर्थडे के दिन अपने पति को सुबह-सुबह प्यारा सा सरप्राइज दे सकती हैं. आप पति को सुबह में उनकी पसंद के फूलों का गुलदस्ता दें और इसके साथ एक लेटर भी दें. लेटर में आप जन्मदिन की शुभकामनाएं लिखें. इसके बाद आप अपने पति का पसंदीदा गाना गा सकती हैं या एक रोमांटिक गाना सुनाकर माहौल को खास बना सकती हैं.  साथ में मूवी देखें  आप घर पर साथ बैठकर पति की फेवरेट फिल्मों को देख सकते हैं. इसके लिए आप पहले से तैयारी ही करके रख लें. कमरे को आप लाइट और मोमबत्तियों से सजा लें. आप पति की पसंद को ध्यान में रखते हुए स्नैक्स को भी तैयार कर लें. इस तरह से आप बर्थडे को यादगार बना सकती हैं.  केक बनाएं बर्थडे के मौके पर पति को सरप्राइज करने के लिए आप खुद घर पर केक को तैयार करें. सुबह में बर्थडे विश करने के बाद आप उन्हें ये केक काटने को बोलें. ये सरप्राइज उन्हें जरूर पसंद आएगा.  डिनर डेट को करें प्लान  आप अपने पति के जन्मदिन पर कुछ खास करना चाहती हैं तो रोमांटिक डिनर डेट एक अच्छा आइडिया है. आप डिनर डेट को घर पर ही प्लान करें. आप इसके लिए घर को खूबसूरती से सजाएं. इसके लिए आप लाइट, कैंडल्स और फूलों का इस्तेमाल करें. खाने के टेबल को सजाएं. अपने पति की पसंद को ध्यान में रखते हुए खाना तैयार करें. यह भी पढ़ें– Anniversary Gift Ideas For Wife: शादी की सालगिरह को बनाएं और भी खास, पत्नी को गिफ्ट करें ये चीजें, देखते ही चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान यह भी पढ़ें: Long Distance Relationship Surprise Ideas: पार्टनर से रहते हैं दूर, तो इन तरीकों से प्यार जताएं, ट्राई करें ये आसान सरप्राइज आइडियाज  The post Birthday Surprise Ideas For Husband: पति के जन्मदिन पर दें सरप्राइज, घर पर ऐसे बनाएं इस दिन को खास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये शख्स लगाएगा विद्या पर घर तोड़ने का इल्जाम, अरमान और अभीरा के बीच आ रही दूरी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि विद्या, माधव से सवाल करती है कि क्या वह उससे दूर रहने का मन बना रहा. माधव कहता है कि उसने जो कावेरी के साथ किया वह सही नहीं था. विद्या उसे ताना मारती है और कहती है कि उसने कभी उसकी कद्र नहीं की. माधव कहता है कि उसे शुक्रगुजार होना चाहिए क्योंकि वह अभी भी पोद्दार हाउस में है, वरना वह अपनी मां के पास चला जाता. माधव कहता है कि उसने जल्दी रिटायरमेंट ले लिया क्योंकि वह अपने परिवार के साथ वक्त बिताना चाहता था, लेकिन विद्या ने ऐसा होने नहीं दिया. मनीषा, विद्या को देगी ताने सीरियल में दिखाया जाएगा कि अरमान, माधव से अरमान कहता है कि वह विद्या को ऐसे ट्रीट ना करे. माधव कहता है कि उसे अपनी मां की साइड इतनी लेने की जरूरत नहीं है. अरमान उसे समझाता है कि पहले से ही विद्या और कावेरी लड़ रहे हैं और ऐसे में उन्हें मिलकर उनके बीच की दूरियां खत्म करनी चाहिए. दूसरी ओर अरमान और अभीरा एक-दूसरे को बहुत मिस करते हैं. दोनों सोचते हैं कि वह अपनी एनिवर्सरी खास तरह से सेलिब्रेट करेंगे. पोद्दार हाउस में मनीषा, अरमान, मनोज, विद्या के बीच बहस होती है. अरमान अपनी मां को कावेरी से माफी मांगने के लिए कहता है. मनीषा, विद्या से कहती है कि उसकी वजह से उसका परिवार टूट गया. गुस्से में अभीरा, अरमान को छोड़कर चली जाएगी ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा अपनी एनिवर्सरी के लिए डेकोरेशन करने के लिए अरमान के कमरे में जाती है और उसे सजाती है. इधर अरमान भी अभीरा के कमरे को अच्छे से सजाता है. कावेरी सजावट देखकर खुश होती है. दोनों एक-दूसरे से मिलने का इंतजार करते हैं. विद्या अपने बेटे को जाने से रोकती है. विद्या उससे कहती है कि उसकी बीपी बढ़ गया है और उसे उसकी जरूरत है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा, विद्या पर इल्जाम लगाती है कि उसने अरमान को आने नहीं दिया. हालांकि अरमान अपनी मां का सपोर्ट करता है और कहता है कि अभीरा ज्यादा सोच रही है. गुस्से में अभीरा वहां से चली जाती है. यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: बिन ब्याही मां बनेगी कियारा, प्रेगनेंसी के बारे में इस शख्स को चलेगा पता? The post Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये शख्स लगाएगा विद्या पर घर तोड़ने का इल्जाम, अरमान और अभीरा के बीच आ रही दूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सूरज बना दुश्मन दुनिया में मचा हड़कंप, 6000 Airbus 320 को खतरा, एयर इंडिया, इंडिगो ने जारी किया बयान

Airbus 320 Air India Indigo: दुनिया भर की एयर ट्रैफिक में हड़कंप मचा है. एयरबस ने कहा है कि तीव्र सौर विकिरण उड़ान नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण डेटा को प्रभावित कर सकता है. एयरबस ने बताया है कि उसने वर्तमान में सेवा में मौजूद ए320 फैमिली के बड़ी संख्या में ऐसे विमान पहचाने हैं जो इससे प्रभावित हो सकते हैं. बयान में कहा गया कि एयरबस ने विमानन प्राधिकरणों के साथ मिलकर तुरंत सावधानी बरतने के लिए ऑपरेटरों से एक अलर्ट ऑपरेटर्स ट्रांसमिशन (AOT) के जरिए कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. ऐसे में एयरबस अपने लगभग 6000 विमानों का सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर अपडेट करेगा और इसमें समय लग सकता है.  यह कदम उपलब्ध सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर सुरक्षा को लागू करने और बेड़े की उड़ान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है. एयरबस ने बताया कि यह AOT यूरोपियन यूनियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) के इमरजेंसी एयरवर्थिनेस डायरेक्टिव में भी शामिल किया जाएगा. एयरबस ने स्वीकार किया कि इन सिफारिशों से यात्रियों और ग्राहकों के लिए परिचालन संबंधित व्यवधान होंगे. कंपनी ने असुविधा के लिए खेद जताया और कहा कि वह ऑपरेटरों के साथ मिलकर काम कर रही है, जबकि सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहेगी.  क्या है सोलर रैडिएशन जो बना एयरबस की समस्या? सूर्य लगातार चार्ड्ड पार्टिकल छोड़ता रहता है, जो पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाते. लेकिन 28,000 फीट से ऊपर उड़ान भरने वाले विमान इससे प्रभावित हो सकते हैं. सोलर रेडिएशन कोई नई चीज नहीं है, यह हमेशा से धरती के पर्यावरण और एविएशन सिस्टम का हिस्सा रहा है. एयरलाइन इंडस्ट्री इसे लंबे समय से एक नैचुरल हजार्ड की तरह पहचानती है. मौजूदा मामला इसलिए बड़ा बन गया क्योंकि Airbus A320 के कुछ विशेष कंप्यूटर सिस्टम में एक तकनीकी कमजोरी पाई गई, जो हाल ही में 30 अक्टूबर की घटना के बाद सामने आई. यह खराबी एक शक्तिशाली सोलर स्टॉर्म के प्रभाव से उजागर हुई. इसके बाद EASA ने आदेश दिया है कि बिना खामी दूर किए कोई भी विमान यात्रियों को नहीं ले जा सकता. सौर विकिरण तो हमेशा से मौजूद था, फिर अचानक इतना बड़ा खतरा क्यों बन गया? सूरज इस समय अपने 11-साल वाले सोलर साइकल के उच्चतम चरण (Solar Maximum) पर पहुंच चुका है. नवंबर 2025 में X5.1 श्रेणी की बेहद शक्तिशाली सोलर फ्लेयर, S2-लेवल की रेडिएशन स्टॉर्म, G4-ग्रेड की जियोमैग्नेटिक स्टॉर्म और “ग्राउंड-लेवल एनहांसमेंट” जैसी घटनाएँ रिकॉर्ड हुईं. इन घटनाओं ने ऊँचाई पर उड़ने वाले विमानों, खासकर ध्रुवीय मार्गों पर, रेडियो और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम में पहले से कहीं अधिक बाधाएँ पैदा कीं.  एयर इंडिया, इंडिगो और एयर न्यूजीलैंड का बयान  निर्देश लागू होने के साथ ही, घरेलू एयरलाइंस एयर इंडिया और इंडिगो ने शनिवार को चेतावनी दी कि उनके ए320 फैमिली विमानों से संचालित कुछ मार्गों पर देरी और शेड्यूल बदलाव हो सकते हैं. दोनों एयरलाइंस ने आश्वस्त किया कि वे एयरबस द्वारा अनिवार्य सावधानी उपायों को लागू करते हुए यात्रियों को निरंतर सहायता प्रदान करती रहेंगी. एक्स पर पोस्ट में, एयर इंडिया ने कहा कि वह एयरबस द्वारा जारी निर्देश से अवगत है, इसकी वजह से उसके बेड़े के कुछ विमानों में सॉफ्टवेयर/हार्डवेयर रियलाइन्मेंट की आवश्यकता होगी. जिससे टर्नअराउंड समय अधिक लगेगा और हमारी निर्धारित उड़ानों में देरी हो सकती है. उसने कहा- हम अपने यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि एयरपोर्ट आने से पहले अपनी फ्लाइट स्टेटस वेबसाइट पर जांच लें. एयर इंडिया एयरलाइन विस्तारा के साथ विलय के बाद शामिल विमानों और 11 नवंबर को  नए ए320neo विमानों के साथ, अब कुल 104 ए320 फैमिली विमान संचालित कर रही है. वहीं इंडिगो ने एक्स पर एक अलग पोस्ट में कहा कि सुरक्षा सर्वोपरि है और वह अपने ए320 बेड़े में आवश्यक अपडेट पूरी सावधानी के साथ लागू कर रहा है. इंडिगो ने लिखा कि इस दौरान कुछ उड़ानों में हल्के शेड्यूल परिवर्तन हो सकते हैं. एयरलाइन ने कहा कि उसकी टीम 24×7 यात्रियों की रीबुकिंग, अपडेट और जानकारी में मदद के लिए उपलब्ध है और यात्रियों से फ्लाइट स्टेटस ऐप/वेबसाइट पर जांचने का अनुरोध किया. वहीं Air New Zealand ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि A320 विमान बेड़े पर आवश्यक ग्लोबल एयरबस सॉफ्टवेयर अपडेट के कारण कुछ उड़ानों में व्यवधान आ रहा है. बयान में यह भी बताया गया कि 2 दिसंबर, मंगलवार तक प्रभावित A320 रूट्स पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा दी जाएगी. यात्री अपनी मूल बुकिंग तिथि से सात दिनों के भीतर एक बार मुफ्त में यात्रा तिथि बदल सकते हैं, अपना किराया 12 महीनों के लिए क्रेडिट में रख सकते हैं, या रिफंड का विकल्प चुन सकते हैं, भले ही उनका टिकट नॉन-रिफंडेबल ही क्यों न हो. एयरलाइन ने कहा, “यदि आपकी उड़ान प्रभावित होने वाली है, तो हम आज से आपको सूचित करना शुरू कर देंगे. आपके धैर्य और समझ के लिए धन्यवाद.” Airbus A320 इतना अहम क्यों है? A320 दुनिया की सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय सिंगल-आइल जेट सीरीज है. दुनिया की एयर ट्रैवल इकॉनमी इस मॉडल पर काफी हद तक इसी पर निर्भर है. इसकी सीट क्षमता: 120–244 यात्री है. इसकी रेंज भी बेहतरीन है, जो लगभग 4,700 नॉटिकल माइल (8700+ किमी) तक है.  इसमें 50% तक SAF (ग्रीन ईंधन) का उपयोग होता है. कितने विमान प्रभावित हैं और मरम्मत में कितना समय लगेगा? A320 परिवार दुनिया में सबसे ज्यादा उड़ने वाली जेट सीरीज है, इसमें A319, A320 और A321 शामिल होते हैं. इसके कुल 11,300+ विमान हैं. इनमें से लगभग 6,000 विमान सीधे प्रभावित होंगे, जबकि करीब 900 पुराने मॉडलों में हार्डवेयर बदलना पड़ेगा बाकी में केवल सॉफ्टवेयर अपडेट से समस्या हल हो जाएगी. सॉफ्टवेयर अपडेट में  लगभग 3 घंटे जबकि हार्डवेयर बदलने में कई दिन लग सकते हैं. नया हार्डवेयर उपलब्ध कराना एयरबस के लिए चुनौतीपूर्ण, क्योंकि मांग अचानक कई गुना बढ़ गई है. ये भी पढ़ें:- ‘पाकिस्तानियों पर भरोसा करें, वो ऑक्सफोर्ड में भी सुअरबाड़ा बना देंगे’, हिंदुस्तानीय ने खोल दी डिबेट की सारी पोल Autopen: वह रोबोट जो अमेरिकी राष्ट्रपति की जगह बैठता है, क्या है ‘ऑटोपेन’ जिस पर ट्रंप ने मचा रखा है बवाल यूरोप में बैन होना चाहिए ‘टेरर स्टेट पाकिस्तान’, लाल किला ब्लास्ट इसका प्रूफ… बेल्जियम के सांसद की मांग The post सूरज बना दुश्मन दुनिया में मचा हड़कंप, 6000

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजस्थान में होगा ₹35 लाख करोड़ का निवेश, CM भजनलाल शर्मा ने FICCI मंच से देशभर के निवेशकों को दिया आमंत्रण

CM Bhajanlal Sharma FICCI Speech: FICCI की वार्षिक अधिवेशन और 98वीं एजीएम में हिंदुस्तान मंडपम में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान “व्यापार, निवेश और दीर्घकालिक साझेदारी के लिए पूरी तरह तैयार” है और विकसित हिंदुस्तान @ 2047 के राष्ट्रीय लक्ष्य में अहम योगदान देने को प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री शर्मा के अनुसार, राजस्थान ने 12.2% की GSDP वृद्धि दर्ज की है, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है. प्रति व्यक्ति आय बढ़कर ₹1.85 लाख तक पहुँच चुकी है. उन्होंने कहा कि मज़बूत क़ानून-व्यवस्था, समयबद्ध मंजूरी व्यवस्था, सुदृढ़ सिंगल–विंडो सिस्टम और पारदर्शी भू–आवंटन ने राज्य में निवेशकों के लिए भरोसेमंद और स्थिर वातावरण तैयार किया है. राजस्थान ग्रीन हाइड्रोजन में आगे बढ़ रहा – सीएम शर्मा उन्होंने कहा, “निवेशकों का कहना है कि अब राजस्थान में ‘प्रीडिक्टेबिलिटी’ यानी स्थिरता है. यही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है.” सीएम ने बताया कि राजस्थान नवीकरणीय ऊर्जा का राष्ट्रीय नेतृत्व कर रहा है—22,860 मेगावॉट सोलर क्षमता के साथ देश में शीर्ष पर और 5,195 मेगावॉट विंड एनर्जी के साथ तीसरे स्थान पर. साथ ही राज्य ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रीन अमोनिया उत्पादन में भी अग्रणी बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. मुख्यमंत्री ने राज्य की खनिज संपदा का उल्लेख करते हुए बताया कि राजस्थान में 86 प्रकार के खनिज उपलब्ध हैं और प्रशासन की नीति अब केवल कच्चा माल भेजने के बजाय राज्य को खनिज–आधारित उद्योगों का प्रमुख केंद्र बनाने की है. उद्यमिता पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि राज्य में 5 लाख से अधिक एमएसएमई और 7,000 से ज्यादा स्टार्टअप सक्रिय हैं. iStart जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से लगभग ₹1,000 करोड़ की फंडिंग और 42,500 से अधिक रोजगार सृजित हुए हैं. उन्होंने अवसंरचना विकास की बड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी—₹60,000 करोड़ की सड़कों के लिए निवेश, नए औद्योगिक क्लस्टर,मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क, बॉर्डर इकोनॉमिक ज़ोन और हवाई तथा शहरी ढाँचों के विस्तार की दिशा में तेज़ काम. उनके अनुसार, “राजस्थान विशाल राज्य है, इसलिए दूरी कम करना आवश्यक है. नौ ग्रीनफ़ील्ड कॉरिडोर तेज़ी से बन रहे हैं.” किला, झील और विरासत ही राजस्थान की पहचान पर्यटन पर अपने विचार रखते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान की विरासत, किले, झीलें, रेगिस्तान, वन्यजीव और धार्मिक स्थल राज्य की अनूठी पहचान हैं. जर्मनी यात्रा के एक अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि वहाँ कई परिवार राजस्थान में डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते थे, लेकिन दो साल तक के स्लॉट फुल होने के कारण उन्हें स्थान नहीं मिल पाया. “यह राजस्थान की वैश्विक लोकप्रियता का प्रमाण है,” यह भी बताया कि उन्होंने स्वयं हस्तक्षेप कर एक परिवार को उदयपुर में स्थल उपलब्ध कराने में मदद की. उन्होंने कहा कि पर्यटन, विवाह आयोजन, MICE इवेंट, फ़िल्म शूटिंग और इको–टूरिज़्म को मिल रही तेज़ रफ्तार राज्य की वित्तीय स्थिति को नई दिशा दे रही है। प्रशासन ने 662 ऐतिहासिक हवेलियों से अतिक्रमण हटाकर उनके संरक्षण और ग्रामीण–विरासत पर्यटन को बढ़ावा देने का कार्य शुरू किया है. मुख्यमंत्री ने केंद्र प्रशासन द्वारा ERCP, यमुना समझौते, इंदिरा गांधी नहर प्रकल्प सहित कई जल–संबंधी योजनाओं में मिल रहे सहयोग के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने FICCI की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि संगठन ने UK, जर्मनी, UAE, कतर और सऊदी अरब जैसे देशों में राजस्थान को वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान दिलाई है. जयपुर में होगा ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट उन्होंने यह भी घोषणा की कि अगला ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM) मार्च 2026 में जयपुर में आयोजित किया जाएगा. देश और दुनिया के निवेशकों को आमंत्रित करते हुए शर्मा ने कहा- राजस्थान उद्यम, संस्कृति और असीम संभावनाओं का संगम है. हम निवेशकों का हार्दिक स्वागत करते हैं—आइए, राजस्थान में निवेश कीजिए और राजस्थान के साथ आगे बढ़िए. अंत में उन्होंने राजस्थान की पहचान पर आधारित प्रसिद्ध कहावत का ज़िक्र किया. The post राजस्थान में होगा ₹35 लाख करोड़ का निवेश, CM भजनलाल शर्मा ने FICCI मंच से देशभर के निवेशकों को दिया आमंत्रण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Randeep Hooda-Lin Pregnancy: रणदीप हुड्डा-लिन की सेकेंड एनिवर्सरी पर डबल सेलिब्रेशन, कपल ने बताया जल्द आएगा नन्हा मेहमान

Randeep Hooda-Lin Pregnancy: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम, अपने जीवन के एक खूबसूरत नए चैप्टर की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं. इस जोड़े ने आज एक दिल छू लेने वाली अनाउंसमेंट करके अपने फैंस को खुश कर दिया है, जिसमें उन्होंने बताया कि शादी के दो साल बाद, वे अब अपने पहले शिशु का स्वागत करने वाले हैं. रणदीप ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से ये जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की. इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए किया अनाउंस View this post on Instagram A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda) रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने अपनी दूसरी शादी की सालगिरह पर प्रेग्नेंसी अनाउंस की, रणदीप और लिन ने इंस्टाग्राम पर यह खुशसमाचारी साझा की. उन्होंने जंगल में अलाव के पास बैठे, बेज रंग के कपड़े पहने और कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए अपनी एक प्यारी सी फोटो पोस्ट की. फोटो के साथ, उन्होंने लिन की प्रेग्नेंसी की घोषणा की और पोस्ट पर कैप्शन लिखा, “दो साल का प्यार, रोमांच, और अब… एक छोटा सा मेहमान आने वाला है 🐯 ❤️ ♾️.” रणदीप और लिन की लव स्टोरी View this post on Instagram A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda) रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की लव स्टोरी के बारे में बात करें तो रणदीप की मुलाकात लिन से नसीरुद्दीन शाह के थिएटर ग्रुप में हुई थी और दोनों में तुरंत दोस्ती हो गई. कुछ समय तक डेट करने के बाद, उन्होंने 2023 में मणिपुर के इम्फाल में शादी कर ली. इस जोड़े ने पारंपरिक मैतेई परंपरा में शादी की, जहां रणदीप एक मणिपुरी दूल्हे के रूप में बेहद खूबसूरत लग रहे थे, जबकि लिन ढेर सारे सोने के गहनों से सजी एक पारंपरिक मणिपुरी दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उनकी शादी एक भव्य लेकिन निजी समारोह था जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए थे. The post Randeep Hooda-Lin Pregnancy: रणदीप हुड्डा-लिन की सेकेंड एनिवर्सरी पर डबल सेलिब्रेशन, कपल ने बताया जल्द आएगा नन्हा मेहमान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jio के ये 3 तीन प्लान्स हैं बेहद खास, सस्ते में मिलती है लंबी वैलिडिटी और JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन

Jio Recharge Plans: अगर आपके पास भी जियो का सिम है और एंटरटेनमेंट के शौकीन हैं तो ये समाचार आपके काम की है. दरअसल, हिंदुस्तान की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio अपने यूजर्स के लिए तीन ऐसे प्रीपेड प्लान पेश करती है जिनमें JioHotstar की सुविधा मिलती है. इन प्लान्स की कीमत 100 रुपये, 195 रुपये और 949 रुपये है. इनमें से सिर्फ 949 रुपये वाला प्लान ही सर्विस वैलिडिटी देता है. 100 रुपये और 195 रुपये वाले दोनों प्लान असल में डेटा वाउचर हैं, इसलिए इनमें सर्विस वैलिडिटी शामिल नहीं होती. आइए आपको इन प्लान में मिलने वाले फायदे के बारे में बताते हैं. Jio का 100 रुपये वाला प्लान Jio का यह 100 रुपये वाला प्लान कुल 5GB डेटा देता है. इसकी वैलिडिटी 30 दिनों की है, और साथ ही 30 दिनों के लिए JioHotstar Mobile/TV का सब्सक्रिप्शन भी आपको मिलता है. ध्यान रहे, इस पैक में सिर्फ डेटा बेनिफिट शामिल हैं, इसलिए इसे चलाने के लिए आपके नंबर पर कोई एक्टिव बेस प्लान होना जरूरी है. Jio 195 रुपये वाला प्लान Jio का 195 रुपये वाला प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें आपको कुल 15GB डेटा मिलता है. इस प्लान में 90 दिनों के लिए JioHotstar Mobile/TV की सब्सक्रिप्शन भी मिलती है. ध्यान रहे, यह सिर्फ एक डेटा वाउचर प्लान है. इसमें किसी तरह की सर्विस वैलिडिटी शामिल नहीं है. इस प्लान का इस्तेमाल करने के लिए आपके नंबर पर कोई एक्टिव बेस प्लान होना जरूरी है. Jio का 949 रुपये वाला प्लान Jio का 949 रुपये वाला प्रीपेड प्लान यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 2GB डेटा और हर दिन 100 SMS देता है. इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है. इसके साथ कंपनी एक स्पेशल ऑफर के तौर पर कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी दे रही है. इन एक्स्ट्रा बेनिफिट्स में JioFinance के जरिए 1% एक्स्ट्रा गोल्ड, नए कनेक्शन पर JioHome का 2 महीने का फ्री ट्रायल, JioHotstar Mobile/TV का तीन महीने का सब्सक्रिप्शन, और 50GB का JioAICloud स्टोरेज शामिल है. इसके अलावा 18 साल से ऊपर वाले यूजर्स के लिए 18 महीनों का Google Gemini Pro प्लान भी मिलता है, जिसकी कीमत 35,100 रुपये है. यह भी पढ़ें: Airtel का 60 दिनों वाला प्लान दे रहा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली डेटा का फायदा, चेक करें डिटेल्स The post Jio के ये 3 तीन प्लान्स हैं बेहद खास, सस्ते में मिलती है लंबी वैलिडिटी और JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: बिहार में अब ऐसा करने पर पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज, हेडक्वार्टर से बड़ा आदेश जारी

Bihar News: पुलिस के जवान और अफसरों को आम लोगों के साथ दोस्ताना व्यवहार करना होगा. अमर्यादित आचरण स्वीकार नहीं होगा. दरअसल, पुलिस मुख्यालय ने शुक्रवार को एक आदेश जारी किया. जिसमें सभी पुलिसकर्मियों को आम नागरिकों के साथ शिष्टाचार और शालीनता से पेश आने का निर्देश दिया है. ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गयी है. पुलिस मुख्यालय से सख्त चेतावनी जारी पुलिस मुख्यालय ने अपने अधिकारियों और कर्मियों के व्यवहार को लेकर सख्त रवैया अपनाया है. मुख्यालय ने सख्त चेतावनी भी दी है कि जो भी पुलिस पदाधिकारी या कर्मी लोगों के साथ भविष्य में अभद्र व्यवहार करते पाये जायेंगे, तो उन्हें चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी. जानकारी के मुताबिक, मुख्यालय ने अपने लेटर में हालिया घटनाओं का हवाला भी दिया है. लेटर में किया गया इन मामलों का जिक्र दरअसल, लेटर में पटना के नदी थाना और कटिहार के बारसोई थाना में घटित मामले का जिक्र किया. इसके साथ ही बताया गया कि इन थानों में कुछ पुलिसकर्मियों के खराब बर्ताव के कारण निलंबित किया गया है. मुख्यालय ने इन घटनाओं को उदाहरण के रूप में रखते हुए चेताया है कि ऐसी हरकतें स्वीकार नहीं की जायेगी. ‘अभद्र रवैये से पूरे पुलिस बल की बदनामी’ विभाग ने माना है कि पुलिसकर्मियों के रूखे और अभद्र रवैये से पूरे पुलिस बल की बदनामी होती है. लेटर में कहा गया है कि इस तरह की घटनाओं से ना केवल बिहार पुलिस की छवि धूमिल होती है, बल्कि पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास और जनता के सहयोग में भी कमी आती है. पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के लिए लोगों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करना अनिवार्य बताया गया है. अपर पुलिस महानिदेशक की तरफ से सभी एसपी को जारी लेटर में स्पष्ट कहा गया है कि वर्दीधारियों का व्यवहार लोगों के प्रति मर्यादित होना चाहिए. उन्हें बातचीत के दौरान शिष्टाचार का पूरा ध्यान रखना होगा. Also Read: Bihar News: रात में सड़कों पर गाड़ी छोड़ देने वालों को मिला अल्टीमेटम, अगर बात नहीं मानी तो होगा ये एक्शन The post Bihar News: बिहार में अब ऐसा करने पर पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज, हेडक्वार्टर से बड़ा आदेश जारी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top