Hot News

December 5, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nothing Phone (3a) Lite Review: बजट में स्टाइल और दमदार परफॉर्मेंस

Nothing Phone (3a) Lite Review: सस्ते स्मार्टफोन अक्सर फीके कैमरे और बोरिंग डिजाइन के लिए बदनाम रहते हैं. लेकिन नथिंग ने अपने नये Phone (3a) Lite के साथ इस सोच को बदलने की कोशिश की है. ₹20,999 की कीमत पर यह डिवाइस बजट सेगमेंट में अलग पहचान बनाने की ओर बढ़ रहा है. डिजाइन: पहचान छुपाना मुश्किल नथिंग ने इस बार डिजाइन को लेकर साहसिक कदम उठाया है. पीछे ग्लास पैनल और फ्रेम पर पॉलीकार्बोनेट का इस्तेमाल इसे प्रीमियम टच देता है. सबसे बड़ा बदलाव है सिर्फ एक Glyph LED, जो कॉल और नोटिफिकेशन पर चमकता है. पहले नथिंग फोन कई LED लाइट्स के लिए मशहूर थे, लेकिन Lite वेरिएंट में यह मिनिमल अप्रोच अपनाई गई है. IP54 रेटिंग और Panda Glass प्रोटेक्शन इसे मजबूती भी देते हैं. डिस्प्ले और बैटरी: दमदार कॉम्बिनेशन फोन में 6.77-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है. 5,000mAh बैटरी आसानी से एक दिन से ज्यादा चल जाती है और 33W फास्ट चार्जिंग से करीब 45 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है. साथ ही 5W रिवर्स चार्जिंग से ईयरबड्स या स्मार्टवॉच चार्ज करना भी संभव है. सॉफ्टवेयर: क्लीन और स्मार्ट Android 15 पर आधारित NothingOS 3.5 फोन को हल्का और तेज बनाता है. स्मार्ट ऐप ड्रॉअर, App Locker और Essential Space जैसी खूबियां इसे अलग बनाती हैं. कंपनी ने तीन साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और छह साल के सिक्योरिटी पैच का वादा किया है. बिना जरूरत वाले थर्ड-पार्टी ऐप्स को हटाने का विकल्प भी दिया गया है. परफॉर्मेंस और कैमरा: कीमत के हिसाब से सही MediaTek Dimensity 7300 Proचिपसेट और 8GBRAM के साथ फोन गेमिंग और मल्टीटास्किंग में अच्छा प्रदर्शन करता है. कैमरा सेटअप में 50MP मेन, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो लेंस शामिल हैं. दिन में फोटो क्वाॅलिटी शानदार है, लेकिन रात में डिटेल्स थोड़ी कम हो जाती हैं. वीडियो रिकॉर्डिंग 4K@30fps तक सपोर्ट करती है, जबकि फ्रंट कैमरा 1080p@60fps देता है. फैसला आपका: बजट का नया स्टैंडर्ड नथिंग फोन (3a) Lite न सिर्फ डिजाइन बल्कि सॉफ्टवेयर और बैटरी परफॉर्मेंस से भी बजट सेगमेंट में नया मानक तय करता है. हालांकि eSIM यूजर्स के लिए फिजिकल SIM की जरूरत थोड़ी असुविधा पैदा कर सकती है. फिर भी, यह डिवाइस उन लोगों के लिए बढ़िया विकल्प है जो कम कीमत में स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों चाहते हैं. Nothing Phone 3a Lite की सेल शुरू, ट्रिपल कैमरा वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, चेक करिए डिटेल्स 15000 रुपये की रेंज में आते हैं 7000mAh बैटरी वाले ये स्मार्टफोन्स, बार-बार चार्जिंग से मिलेगा छुटकारा The post Nothing Phone (3a) Lite Review: बजट में स्टाइल और दमदार परफॉर्मेंस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुतिन की परछाई! रूस का ‘सिलोविकी सर्कल’ कौन है? जहां रूसी राष्ट्रपति, वहीं ये सात खुफिया शहंशाह

Russia Siloviki Circle: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन इस वक्त दो दिन की हिंदुस्तान यात्रा पर हैं. एजेंडा है तेल, व्यापार और रक्षा से जुड़ी बड़ी बातें. रूस-यूक्रेन युद्ध और इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) के गिरफ्तारी वारंट के कारण पुतिन दुनिया के बहुत कम देशों में जाते हैं. लेकिन जब भी जाते हैं उनके साथ एक ऐसी टीम होती है, जो सिर्फ बॉडीगार्ड नहीं, बल्कि रूस की असली ताकत कही जाती है. यह टीम है सिलोविकी सर्कल, जिसे पुतिन की “शैडो टीम” भी कहा जाता है. इन लोगों के रहते पुतिन के आसपास कोई फालतू चिड़िया भी फड़फड़ नहीं सकती. Russia Siloviki Circle in Hindi: कौन हैं सिलोविकी? रूस में सिलोविकी सर्कल उन सात लोगों का समूह है, जिन्हें पुतिन अपना सबसे करीबी और भरोसेमंद मानते हैं. ये लोग या तो खुफिया एजेंसियों से जुड़े रहे हैं या सुरक्षा और सेना के अहम पदों पर रहे हैं. पुतिन के हर बड़े फैसले सैन्य हो, सुरक्षा हो या विदेश नीति इनकी सलाह के बिना आगे नहीं बढ़ते. यह टीम हर दौरे पर पुतिन को घेरे रहती है और रणनीति से लेकर सुरक्षा तक हर चीज संभालती है. Russia Siloviki Circle: ‘सिलोविकी’ शब्द का क्या मतलब है? सिलोविकी का अर्थ है बल वाले लोग या सुरक्षा तंत्र के लोग. यह शब्द 1990 के दशक में, बोरिस येल्त्सिन के दौर में आया, जब सुरक्षा एजेंसियों का असर बढ़ने लगा था. ये वे लोग थे, जिन्होंने KGB, सेना, पुलिस और बाद में FSB जैसी एजेंसियों में काम किया. पुतिन के सत्ता में आने के बाद इनका रुतबा और बढ़ गया, क्योंकि पुतिन खुद KGB के पुराने अधिकारी रहे हैं और उन्होंने अपने भरोसे के लोगों को ऊंचे पदों पर रखा. सिलोविकी सर्कल में कौन-कौन शामिल हैं? यह सात सबसे असरदार चेहरे हैं. निकोलाई पत्रुशेव रूस की सुरक्षा परिषद के प्रमुख. सेर्गेई नारिश्किन विदेशी खुफिया एजेंसी SVR के प्रमुख. अलेक्जेंडर बोतर्निकोव घरेलू खुफिया एजेंसी FSB के डायरेक्टर. सेर्गेई शोइगू सैन्य खुफिया व्यवस्था से जुड़े अहम चेहरा. वैलेरी गेरासिमोव रूसी सशस्त्र बलों के जनरल. एंतोन वायनो राष्ट्रपति कार्यालय के चीफ ऑफ स्टाफ और यूरी कोवालचुक पुतिन के सबसे निजी और करीबी सहयोगी, भले प्रशासनी पद न हो, लेकिन पुतिन के साथ परछाई की तरह रहते हैं. ये लोग सुरक्षा भी संभालते हैं और पुतिन की हर रणनीतिक मीटिंग के असली सलाहकार भी यही हैं. Siloviki Circle Putin Security in Hindi: कैसे बना सिलोविकी सर्कल? इस सर्कल की शुरुआत 1990 के दशक के आखिर में हुई, जब पुतिन धीरे-धीरे रूस की सत्ता की तरफ बढ़ रहे थे. पुतिन का KGB बैकग्राउंड और सोवियत दौर की सोच एक बार खुफिया अधिकारी, तो हमेशा खुफिया अधिकारी ने उन्हें ऐसे लोगों के करीब ला दिया, जिनकी सोच, ट्रेनिंग और वफादारी एक जैसी थी. इन सभी की विचारधारा एक जैसी है मजबूत रूस, पश्चिम पर अविश्वास, राष्ट्रवादी सोच और सुरक्षा-प्रथम नीति. ध्यान देने वाली बात यह है कि सिलोविकी कोई औपचारिक संगठन नहीं है, लेकिन पर्दे के पीछे इसका असर इतना है कि रूस के बड़े फैसले इन्हीं के दायरे से होकर गुजरते हैं. सिलोविकी इसलिए चर्चा में रहते हैं क्योंकि, जहां पुतिन होते हैं, वहां सिलोविकी भी होते हैं और जहां सिलोविकी होते हैं वहां किसी अनदेखी का सवाल ही नहीं. ये भी पढ़ें: ‘अमेरिका खरीद सकता है, तो हिंदुस्तान क्यों नहीं?’ रूसी तेल पर US टैरिफ को लेकर भड़के पुतिन हिंदुस्तान ने अफगानिस्तान को भेजा जान बचाने वाला गिफ्ट, पाकिस्तान को जानकर लोट जाएगा कलेजे पर सांप The post पुतिन की परछाई! रूस का ‘सिलोविकी सर्कल’ कौन है? जहां रूसी राष्ट्रपति, वहीं ये सात खुफिया शहंशाह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नीतीश को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से आया बधाई लेटर, लिखा- आप देश के पहले व्यक्ति जिन्होंने 10वीं बार सीएम पद की शपथ ली

Nitish Kumar: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को शानदार जीत मिली और नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बने. नीतीश कुमार सबसे ज्यादा बार सीएम पद की शपथ लेने वाले नेता बने. इस पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देते हुए कहा है कि यह देश के लिए गौरव की बात है कि वर्ष 1947 से लेकर 2025 तक, आप देश के पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने दस बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. लेटर में लिखा- यह आपके बिहार के प्रति अटूट समर्पण को दिखाता है वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने अपने पत्र में आगे लिखा, “यह हिंदुस्तानीय लोकतांत्रिक इतिहास में एक अद्वितीय उपलब्धि है. यह असाधारण उपलब्धि आपके अटूट समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व और बिहार की जनता का आप पर विश्वास और प्रशंसा को दर्शाती है.” वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने पत्र के माध्यम से कहा, “लगातार दस बार राज्य का नेतृत्व करना लोकतांत्रिक इतिहास में एक दुर्लभ उपलब्धि है. यह न केवल एक उल्लेखनीय व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए गौरव का क्षण भी है. शासन, विकास, सामाजिक कल्याण और प्रशासनिक स्थिरता के प्रति आपका यह निरंतर प्रयास लाखों लोगों को प्रेरित करता रहेगा.” वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने पत्र के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को बधाई देते हुये कहा है कि यह देश के लिए गौरव की बात है कि वर्ष 1947 से लेकर 2025 तक, आप देश के पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने दस बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। यह हिंदुस्तानीय लोकतांत्रिक इतिहास… — IPRD Bihar (@IPRDBihar) December 5, 2025 क्या है वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने कहा, “इस अनुकरणीय और ऐतिहासिक उपलब्धि के सम्मान में औपचारिक रूप से माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का नाम अपनी प्रतिष्ठित वैश्विक सूची में शामिल कर आपको आधिकारिक प्रमाण पत्र समर्पित करने पर खुद को गौरवान्वित महसूस करेगा.” वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन एक संस्था है जो असाधारण विश्व रिकॉडों को मान्यता देने और पंजीकृत करने के लिए प्रसिद्ध है. यह संस्था दुनिया भर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों, संस्थानों और ऐतिहासिक स्थलों की उपलब्धियों, सांस्कृतिक विरासत और योगदानों का सम्मान करता है. इसे भी पढ़ें: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, IMD ने बताया अगले 48 घंटे के दौरान कैसा रहेगा मौसम का हाल The post नीतीश को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से आया बधाई लेटर, लिखा- आप देश के पहले व्यक्ति जिन्होंने 10वीं बार सीएम पद की शपथ ली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bread Kachori Recipe: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं क्रिस्पी और स्पाइसी ब्रेड कचौड़ी, शाम की चाय और टिफिन के लिए परफेक्ट स्नैक

Bread Kachori Recipe: अगर आप शाम की चाय के साथ कुछ बेहद ही जल्दी तैयार होने वाला, क्रिस्पी और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो ब्रेड कचौड़ी से बेस्ट आपके लिए कुछ और नहीं हो सकता है. ब्रेड कचौड़ी की सबसे खास बात है कि यह कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है लेकिन इसका जो स्वाद होता है वह किसी रेस्टोरेंट में मिलने वाली कचौड़ी से कम नहीं होता. इस कचौड़ी में आलू की मसालेदार फिलिंग होती है और यह बाहर से काफी ज्यादा क्रिस्पी होता है. यह सिर्फ शाम की चाय के साथ नहीं बल्कि बच्चों को टिफिन में देकर स्कूल भेजने के भी काम आता है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी. ब्रेड कचौड़ी बनाने के लिए जरूरी सामग्री उबले हुए आलू – 3 मीडियम साइज के हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई अदरक – 1 छोटा चम्मच अच्छे से कद्दूकस किया हुआ लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच हल्दी – एक चौथाई चम्मच गरम मसाला – आधा चम्मच धनिया पाउडर – 1 चम्मच अमचूर पाउडर – आधा चम्मच हरा धनिया – 2 चम्मच बारीक कटा नमक – स्वादानुसार ब्रेड स्लाइस – 8 से 10 पीस पानी – ब्रेड भिगोने के लिए तेल – डीप फ्राई करने के लिए यह भी पढ़ें: Rice Uttapam Recipe: बचे हुए चावल से बनाएं सॉफ्ट और क्रिस्पी उत्तपम, नाश्ते से लेकर बच्चों की टिफिन के लिए परफेक्ट ऑप्शन ब्रेड कचौड़ी बनाने की आसान रेसिपी ब्रेड कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें और फिर इसमें हरी मिर्च और अदरक डालकर भूनें. अब इसमें मैश किए हुए उबले आलू डालें और अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला और नमक डालें. इन सभी मसालों को अच्छी तरह मिलाकर 2 से 3 मिनट पकाएं. गैस बंद करके इसमें हरा धनिया मिला दें और फिलिंग को ठंडा होने दें. इसके बाद ब्रेड स्लाइस को हल्का सा पानी में डुबोकर तुरंत निचोड़ लें. इस बात का ख्याल रखें कि ब्रेड बहुत ज्यादा गीली न हो, बस इतनी कि वह आसानी से शेप ले सके. अब हर ब्रेड स्लाइस के बीच में 1 चम्मच आलू मसाला भरें और ब्रेड के किनारों को जोड़कर गोल या अंडाकार कचौड़ी शेप दें. यह सुनिश्चित करें कि फिलिंग बाहर न निकले, इसलिए हल्के हाथ से किनारों को अच्छी तरह सील करें. इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म करें और मीडियम गर्म होने पर एक-एक करके सभी कचौड़ियां डालें. इसके बाद इन्हें धीमी से मीडियम आंच पर तब तक तलें जब तक वेगोल्डन और क्रिस्पी न हो जाएं. आपकी ब्रेड कचौड़ी तैयार है और आप इसे गर्मागर्म हरी चटनी, इमली की चटनी या टमाटर केचप के साथ सर्व कर सकते हैं. यह भी पढ़ें: Patta Gobhi Wrap Momo: मैदा-सूजी आउट, पत्ता गोभी इन! सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें लो कैलरी वाली हेल्दी और चटपटे मोमो The post Bread Kachori Recipe: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं क्रिस्पी और स्पाइसी ब्रेड कचौड़ी, शाम की चाय और टिफिन के लिए परफेक्ट स्नैक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

SIR Jharkhand: 2003 की मतदाता सूची में अपना नाम कैसे तलाशें? ये है पूरा प्रॉसेस

Table of Contents सभी बीएलओ को अपने-अपने क्षेत्र में मैपिंग पूरा करने का निर्देश SIR Jharkhand: रांची के 10 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस बुक योर कॉल के माध्यम से मतदाताओं की मदद करें बीएलओ वोटर इस लिंक पर सर्च करें वर्ष 2003 की मतदाता सूची SIR Jharkhand: स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के मुद्दे पर देश में नेतृत्व तेज है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने भी ऐलान कर दिया है कि वे राज्य में एसआईआर की प्रक्रिया का विरोध करेंगे. हालांकि, झारखंड में एसआईआर की प्रक्रिया जारी है. 1.51 करोड़ मतदाताओं की वर्ष 2003 के वोटर लिस्ट के आधार पर मैपिंग हो चुकी है. अभी भी बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जिनको नहीं मालूम कि वे अपने परिजनों या रिश्तेदारों के नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में कैसे तलाशें. ऐसे लोगों के लिए झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने बाकायदा एक वेबसाइट का लिंक शेयर किया है, जहां लोग अपने परिजनों के नाम तलाश सकते हैं. सभी बीएलओ को अपने-अपने क्षेत्र में मैपिंग पूरा करने का निर्देश रांची विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (63) के निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची 2003 की मैपिंग कार्य की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान सभी बीएलओ को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्र में मैपिंग कार्य को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा करें, ताकि मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके. 10 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस, संतोषजनक जवाब नहीं होने पर होगी कार्रवाई निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची 2003 की मैपिंग कार्य की समीक्षा की सभी बीएलओ को अपने-अपने क्षेत्र में मैपिंग कार्य को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा करने का दिया निर्देश SIR Jharkhand: रांची के 10 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने एसआईआर के दौरान 10 प्रतिशत से कम मैपिंग कार्य करने वाले बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. बताया गया है कि ऐसे 10 बीएलओ हैं, जनका काम अब तक संतोषजनक नहीं है. रांची में कुल 375 बीएलओ काम कर रहे हैं. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें बुक योर कॉल के माध्यम से मतदाताओं की मदद करें बीएलओ मैपिंग प्रक्रिया के बीच मतदाताओं में फैली गलतफहमियों एवं भ्रामक सूचनाओं पर अधिकारियों ने चिंता जतायी. सभी बीएलओ को निर्देश दिया गया कि वे मतदाताओं को वर्ष 2003 की मतदाता सूची के मैपिंग के संबंध में बुक योर कॉल (Book Your Call) के माध्यम से सही जानकारी उपलब्ध करायें. साथ ही उनकी शंकाओं का समाधान भी करें. वोटर इस लिंक पर सर्च करें वर्ष 2003 की मतदाता सूची कोई भी मतदाता tinyurl.com/jhelectorsearch2003 लिंक पर जाकर एक जनवरी, 2003 के आधार पर प्रकाशित निर्वाचक सूची में नाम सर्च कर सकते हैं. इसमें राज्य, जिला, नाम, रिश्तेदार का नाम और कैप्चा डालकर अपना और परिवार के सदस्यों का नाम खोज सकेंगे. इसे भी पढ़ें SIR का झारखंड में होगा जोरदार विरोध, कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में हुआ फैसला SIR Form: अभी तक नहीं भरा फॉर्म तो घबराएं नहीं, ईसीआई ने 11 दिसंबर तक बढ़ा दी है एनुमरेशन फॉर्म भरने की तारीख एसआईआर में जान का जोखिम! सीईओ बंगाल के ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन, बीएलओ के लिए मुआवजे की मांग SIR का खौफ! बंगाल से भाग रहे बांग्लादेशी नागरिक, हर दिन 150-200 लोगों को वापस भेज रहा बीएसएफ The post SIR Jharkhand: 2003 की मतदाता सूची में अपना नाम कैसे तलाशें? ये है पूरा प्रॉसेस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कोस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक

Indian Coast Guard Final Result 2025 OUT: इंडियन कोस्ट गार्ड में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी समाचार सामने आई है. जिस फाइनल रिजल्ट का उन्हें बेसब्री से इंतजार था, वह आखिरकार जारी कर दिया गया है. इस भर्ती प्रक्रिया में हजारों उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था और अब फाइनल सिलेक्शन लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है. कुल 140 पदों पर भर्तियां होनी थीं, जिनमें जनरल ड्यूटी और टेक इंजीनियर के पद शामिल हैं. Indian Coast Guard Final Result 2025: रिजल्ट हुआ जारी यह रिजल्ट इंडियन कोस्ट गार्ड की उस भर्ती का है जिसकी आवेदन प्रक्रिया 5 दिसंबर 2024 से शुरू हुई थी. पहले स्टेज की परीक्षा मार्च 2025 में हुई थी. इसके बाद दूसरे स्टेज की प्रक्रिया पूरी की गई और अब फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है. इस भर्ती में कुल 140 वैकेंसी थीं. इनमें से 110 पद जनरल ड्यूटी के लिए और 30 पद टेक इंजीनियर के लिए रखे गए थे. अब फाइनल लिस्ट आने के बाद उम्मीदवार अपने रोल नंबर के आधार पर देख सकते हैं कि वह सिलेक्ट हुए हैं या नहीं. Indian Coast Guard Final Result 2025 ऐसे करें चेक सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं- joinindiancoastguard.gov.in होम पेज पर “Latest Updates” या “Result” सेक्शन को खोजें. यहां आपको “Indian Coast Guard Final Result 2025” का लिंक दिखाई देगा. लिंक पर क्लिक करते ही PDF फाइल डाउनलोड हो जाएगी. अब PDF को ओपन करें और अपने रोल नंबर को सर्च करें. यदि आपका रोल नंबर लिस्ट में है तो आप फाइनल सिलेक्ट हो चुके हैं. Indian Coast Guard Final Result 2025 Check Here इन बातों का रखें ध्यान रिजल्ट का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए यह बेहद राहत की बात है. कई दिनों से रिजल्ट का अपडेट नहीं आने से स्टूडेंट्स परेशान थे. लेकिन अब ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया गया है. फाइनल रिजल्ट सिर्फ वेबसाइट के रिजल्ट सेक्शन में ही जारी किया गया है. जो उम्मीदवार फाइनल लिस्ट में शामिल हो गए हैं, उन्हें अब मेडिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और ट्रेिनिंग से जुड़ी जानकारी जल्द ही भेजी जाएगी. ऑफिशियल नोटिस में कहा गया है कि सभी चयनित उम्मीदवार वेबसाइट और ईमेल दोनों पर आने वाले अपडेट्स को ध्यान से चेक करते रहें. यह भी पढ़ें: KVS NVS भर्ती में आवेदन की तारीख बढ़ी, इस दिन तक करें अप्लाई The post कोस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

De De Pyaar De 2 Box Office: 21वें दिन अजय-रकुल की फिल्म पास या फेल? आंकड़ों में खुली पोल

De De Pyaar De 2 Box Office: 21 दिनों का सफर पूरा कर चुकी अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह स्टारर रोमांटिक-कॉमेडी ‘दे दे प्यार दे 2’ अब धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार खो रही है. शुरुआती वीकेंड में अच्छी कमाई करने के बावजूद फिल्म तीसरे हफ्ते में लगातार गिरावट का सामना कर रही है. पहले दो हफ्तों में फिल्म हिंदुस्तान में 70 करोड़ रुपये से अधिक का बिजनेस कर चुकी थी, लेकिन तीसरे हफ्ते में धनुष और कृति सेनन की नई रिलीज ‘तेरे इश्क में’ ने इसकी कमाई पर सीधा असर डाला है. ऐसे में आइए अबतक का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट डिटेल में जानते हैं. 21वें दिन ‘दे दे प्यार दे 2’ ने कितना कमाया? Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, ‘दे दे प्यार दे 2’ ने डे 21 पर दोपहर 3 बजे तक लगभग 0.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. उम्मीद है कि दिन के अंतिम शोज के बाद यह आंकड़ा थोड़ा और बढ़ेगा. फिलहाल फिल्म का कुल हिंदुस्तान कलेक्शन 72.8 करोड़ रुपये, जबकि वर्ल्डवाइड 110 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. ‘दे दे प्यार दे 2’ का डे वाइज कलेक्शन रिपोर्ट De De Pyaar De 2 Box Office Day 1- 8.75 करोड़ रुपयेDe De Pyaar De 2 Box Office Day 2- 12.25 करोड़ रुपयेDe De Pyaar De 2 Box Office Day 3- 13.75 करोड़ रुपयेDe De Pyaar De 2 Box Office Day 4- 4.25 करोड़ रुपयेDe De Pyaar De 2 Box Office Day 5- 5.25 करोड़ रुपयेDe De Pyaar De 2 Box Office Day 6- 3.5 करोड़ रुपयेDe De Pyaar De 2 Box Office Day 7- 3.33 करोड़ रुपयेDe De Pyaar De 2 Box Office Day 8- 2.25 करोड़ रुपयेDe De Pyaar De 2 Box Office Day 9- 4 करोड़ रुपयेDe De Pyaar De 2 Box Office Day 10- 4.35 करोड़ रुपयेDe De Pyaar De 2 Box Office Day 11- 1.5 करोड़ रुपयेDe De Pyaar De 2 Box Office Day 12- 1.8 करोड़ रुपयेDe De Pyaar De 2 Box Office Day 13- 1.35 करोड़ रुपयेDe De Pyaar De 2 Box Office Day 14- 1.16 करोड़ रुपयेDe De Pyaar De 2 Box Office Day 15- 0.85 करोड़ रुपयेDe De Pyaar De 2 Box Office Day 16- 1.3 करोड़ रुपयेDe De Pyaar De 2 Box Office Day 17- 1.4 करोड़ रुपयेDe De Pyaar De 2 Box Office Day 18- 0.4 करोड़ रुपयेDe De Pyaar De 2 Box Office Day 19- 0.5 करोड़ रुपयेDe De Pyaar De 2 Box Office Day 20- 0.4 करोड़ रुपयेDe De Pyaar De 2 Box Office Day 21- 0.4 (अर्ली रिपोर्ट) Total Collection- 72.8 करोड़ रुपये यह भी पढ़ें- Akhanda 2 First Review: नंदामुरी बालकृष्ण की ‘अखंडा 2’ का फर्स्ट रिव्यू आउट, यूजर ने कहा- जबरदस्त इंटेंसिटी के साथ दिव्य मास एंटरटेनमेंट The post De De Pyaar De 2 Box Office: 21वें दिन अजय-रकुल की फिल्म पास या फेल? आंकड़ों में खुली पोल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mooli Patta Saag: सर्दियों में मूली के पत्ते से बनाएं टेस्टी साग, गरमा-गरम चावल-दाल के साथ करें सर्व

Mooli Patta Saag: सर्दियों का मौसम आते ही लोग मार्केट से ताजी मूली को खरीद कर लाते हैं और इससे कई तरह की रेसिपी को बनाते हैं. मूली का इस्तेमाल तो लोग कर लेते हैं लेकिन कई बार इसके हरे-हरे पत्तों को फेंक देते हैं. आप इन पत्तों से साग को तैयार कर सकते हैं. मूली के पत्तों का साग आप आसानी से बना सकते हैं और इसकी खास बात यह है कि इसे तैयार करने में आपको बहुत ही कम चीजों की जरूरत पड़ेगी. इसे आप गरमा-गरम चावल-दाल के साथ सर्व करें.  मूली के पत्ते का साग बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? मूली के पत्ते- 2 कप  लहसुन- 3 कलियां बारीक कटी हुई  हरी मिर्च- 1 बारीक कटा हुआ  सूखी लाल मिर्च- 1  नमक- स्वादानुसार तेल- 1 चम्मच मूली के पत्ते का साग को कैसे तैयार करें? मूली के पत्ते का साग बनाने के लिए सबसे पहले आप मूली के पत्ते को अच्छे से पानी से धोकर साफ कर लें. अब आप मूली पत्ते को बारीक काट लें.  साग बनाने के लिए आप कड़ाही में तेल को डाल दें. तेल जब गर्म हो जाए तब आप इसमें सूखी लाल मिर्च को डाल दें. इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन को डाल दें. इसके बाद आप बारीक कटी हुई हरी मिर्च को डाल दें.  अब आप इसमें मूली के पत्तों को डाल दें और अच्छे से तेल के साथ मिक्स कर लें. इसमें आप स्वादानुसार नमक को डाल दें. इसके बाद आप इसे ढककर पकाएं. बीच-बीच में आप ढक्कन हटाकर चलाते रहें नहीं तो ये जल सकता है. जब पत्ते अच्छे से पक जाए तब आप गैस को बंद कर दें. इस तरह से आप मूली के पत्ते का साग को बना सकते हैं. साग को आप चावल-दाल के साथ सर्व कर सकते हैं.  यह भी पढ़ें- Palak Corn Tikki: सर्दियों में चाय की चुस्की लेते हुए खाएं पालक कॉर्न टिक्की, जानिए बनाने का तरीका यह भी पढ़ें- Winter Special Gobhi Pakora Recipe: सर्दियों में दोस्तों के लिए स्नैक्स में बनाएं गोभी के पकौड़े, चटनी के साथ करें सर्व The post Mooli Patta Saag: सर्दियों में मूली के पत्ते से बनाएं टेस्टी साग, गरमा-गरम चावल-दाल के साथ करें सर्व appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Groww–Zerodha–Angel One में लॉगइन ठप, क्लाउडफ्लेयर डाउन होते ही ट्रेडर्स परेशान

Cloudflare Down: क्लाउडफ्लेयर में आई एक तकनीकी समस्या ने दुनिया भर की कई ऑनलाइन सेवाओं को प्रभावित कर दिया, जिसमें हिंदुस्तान के प्रमुख ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म Zerodha, Angel One, Groww भी शामिल रहे. कई उपयोगकर्ताओं को लॉगइन करने, ऑर्डर प्लेस करने और मार्केट डेटा लोड करने में कठिनाइयां हुईं. क्लाउडफ्लेयर के नेटवर्क पर निर्भर APIs और बैकएंड सिस्टम अचानक अनुत्तरदायी हो गए, जिससे ट्रेडिंग गतिविधियां बाजार समय के दौरान कुछ मिनटों के लिए बाधित रहीं. ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म पर असर, लॉगइन फेलियर और ऑर्डर में देरी गड़बड़ी शुरू होते ही सोशल मीडिया पर यूज़र्स की शिकायतें बढ़ने लगीं लॉगइन न होना ऑर्डर प्लेस करने में देरी रियल-टाइम मार्केट डेटा लोड न होना चार्ट और ऑर्डरबुक में लैग कई ब्रोकिंग ऐप्स क्लाउडफ्लेयर आधारित APIs पर निर्भर हैं, इसलिए समस्या ने सीधे ट्रेडिंग अनुभव को प्रभावित किया. (समाचार अपडेट हो रही हैं ) The post Groww–Zerodha–Angel One में लॉगइन ठप, क्लाउडफ्लेयर डाउन होते ही ट्रेडर्स परेशान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Shilpi Raj Bhojpuri Song: शिल्पी राज की आवाज और काजल त्रिपाठी की अदाओं पर फिदा हुए फैंस, यूट्यूब पर वायरल हुआ नया गाना ‘तोर दिलवा काले-काले’

Shilpi Raj Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज ने एक बार फिर अपने नए गाने से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. उनका नया गाना ‘तोर दिलवा काले-काले’ 5 दिसंबर को Saregama Hum Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है और आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. कुछ ही घंटों में इस गाने ने हजारों व्यूज और लाइक्स बटोर लिए और हर बार की तरह इस बार भी शिल्पी राज का जादू देखने को मिल रहा है. 8 घंटे में मिले इतने व्यूज वीडियो में काजल त्रिपाठी ने अपनी स्टाइल और एक्सप्रेशन से लोगों का दिल जीत लिया. काजल के डांस स्टेप पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. गाने की बीट, शिल्पी की आवाज और काजल का ग्लैमरस अंदाज ने मिलकर वीडियो को और भी शानदार बना दिया है. इस गाने के बोल नागेन्द्र यादव ने लिखे हैं और म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है. गाने का वीडियो डायरेक्शन गोल्डी जयसवाल ने किया और कोरियोग्राफी सनी सोनकर ने की है. 8 घंटे में ही इस गाने को 22 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके है.  फैन्स के रिएक्शंस कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, “शिल्पी राज की आवाज का कोई मुकाबला नहीं.” वहीं कई फैंस ने हार्ट और फायर इमोजी डालकर प्यार लुटाया. काजल त्रिपाठी की एनर्जी और डांस मूव्स की भी खूब तारीफ हो रही है. शिल्पी राज भोजपुरी इंडस्ट्री की उन सिंगर्स में से हैं, जो अपनी यूनिक आवाज से फैंस का दिल जीतती हैं. उनके गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं. ‘मेहर के नखरा’, ‘जवान कऽ द’ जैसे कई हिट सॉन्ग पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा चुके हैं.  ये भी पढ़ें: Pawan Singh Bajrangi Movie: बहन की रक्षा के लिए ‘बजरंगी’ बनकर लौटे पवन सिंह, यूट्यूब पर रिलीज होते ही बवाल मचा रही है नई फिल्म ये भी पढ़ें: Best Romantic Bhojpuri Movies: लव स्टोरी से लेकर रिवेंज तक, भोजपुरी की इन टॉप रोमांटिक फिल्मों को देखना न भूलें ये भी पढ़ें: Bhojpuri Film: ससुराल में हो रहे अत्याचार का मुंह तोड़ जवाब देने आई स्मृति सिन्हा, रिलीज हुआ ‘दुल्हनिया नाच नचाए’ का धांसू ट्रेलर The post Shilpi Raj Bhojpuri Song: शिल्पी राज की आवाज और काजल त्रिपाठी की अदाओं पर फिदा हुए फैंस, यूट्यूब पर वायरल हुआ नया गाना ‘तोर दिलवा काले-काले’ appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top