Hot News

December 5, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

How To Manage Long Distance Relationship: लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में खुश रहना चाहते हैं, तो इन बातों को रखे हमेशा याद

How To Manage Long Distance Relationship: लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप यानी दूरियों में बंधा हुआ प्यार सुनने में जितना खूबसूरत लगता है, निभाने में उतना ही चुनौतीपूर्ण भी होता है. जब आपका साथी अलग शहर या देश में हो, तो रोज साथ बैठकर बात करना, एक-दूसरे को गले लगाना या छोटी-छोटी खुशियां साझा करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में रिश्ते को बनाए रखना पूरी तरह प्यार, भरोसे और समझ पर निर्भर करता है. कई बार दूरी गलतफहमियां बढ़ा देती है, लेकिन यही दूरी दो लोगों को और मजबूत भी बना सकती है बस जरूरत होती है सही तरीके से रिश्ते को संभालने की. इसी आर्टिकल में हम बताएंगे कि कैसे सरल और प्रैक्टिकल टिप्स अपनाकर आप अपने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को मजबूत, खूबसूरत और लंबे समय तक चलने वाला बना सकते हैं. पार्टनर से रेगुलर करें बात  लॉन्ग डिस्टेंस में बातचीत ही वह पुल है जो दिलों को जोड़कर रखता है. कोशिश कीजिए रोज थोड़ा समय निकालकर बात करें. मैसेज  या वीडियो कॉल का बैलेंस रखें. पूरे दिन चैट करने की अपेक्षा न रखें क्वालिटी बातचीत हमेशा बेहतर होती है.  एक दूसरे को स्पेस जरूर दें दूरी का मतलब यह नहीं कि पार्टनर को हर समय अपडेट देना पड़े. उन्हें अपनी लाइफ, काम और परिवार के लिए समय दें. ओवरथिंकिंग और ओवरपॉजेसिवनेस से बचें. एक दूसरे पर भरोसा रखें यही रिश्ता चलाता है.  आपस में बातें क्लियर रखें  रिश्ते में क्या सही है और क्या नहीं, इस पर शुरुआत में ही बात करें. आपस में कितनी बात करेंगे. किन चीज़ों से आपको परेशानी होती है. इस रिलेशनशिप में दोनों की क्या–क्या अपेक्षाएं हैं. सारी चीजों को क्लियर रखने से गलतफहमियां कम होती हैं. एक दूसरे को सरप्राइज दें  दूरी रिश्ता कमजोर नहीं करती, लेकिन प्यार दिखाना जरूर उसे मजबूत करता है. एक दूसरे को छोटे गिफ्ट भेजें, अपने पार्टनर का पसंदीदा खाना या फूल डिलीवर कराएं. अचानक वीडियो कॉल या वॉयस मैसेज भेजें ये सभी छोटी कोशिशें बड़ा असर दिखाती हैं. भविष्य की बातें साथ में करें दूर का रिश्ता तब ही सुरक्षित महसूस होता है जब भविष्य साफ दिखता है. आपस में बात करें आगे कब साथ रहेंगे, शादी या साथ रहने का प्लान, करियर और रिश्ते के बीच संतुलन कैसे बनेगा.  इन बातों पर समय-समय पर चर्चा करें. यह भी पढ़ें: 8 साल का रिश्ता हुआ है खत्म? एक्सपर्ट से जानिए दुबारा खुद को कैसे संभालें यह भी पढ़ें: Relationship Tips: पति की हरकतों में आ रहा है बदलाव? जानिए 5 संकेत जो अफेयर की ओर करते हैं इशारा The post How To Manage Long Distance Relationship: लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में खुश रहना चाहते हैं, तो इन बातों को रखे हमेशा याद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Newly Married Tips: विवाह के एक वर्ष तक महिलाएं भूलकर भी ना करें ये गलतियां

Newly Married Tips: शादी का सीजन जोर पर है, लेकिन 15 दिसंबर के बाद इस वर्ष का शुभ मुहूर्त समाप्त हो जाएगा. 16 दिसंबर से खरमास शुरू होने के कारण 14 जनवरी तक शादियां नहीं होंगी. ऐसे में जो नई दुल्हनें गृहस्थ जीवन में कदम रख चुकी हैं, उनके लिए वैवाहिक जीवन का पहला वर्ष बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. धर्म और परंपरा में इसे समायोजन और सीख का समय कहा गया है. माना जाता है कि इस दौरान कुछ विशेष नियमों का पालन करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है. नीचे जानिए वे बातें जिनका ध्यान नवविवाहित स्त्रीओं को पहले एक वर्ष में खासतौर पर रखना चाहिए— साल भर तक बाल न कटवाएं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विवाह के एक वर्ष तक बाल न कटवाना शुभ माना गया है. कहते हैं कि ऐसा करने से सौभाग्य बढ़ता है और गृहस्थ जीवन में स्थिरता बनी रहती है. यह परंपरा पति की दीर्घायु से भी जुड़ी मानी जाती है. मृत्यु भोज में शामिल न हों शादी के बाद पहले वर्ष में किसी भी मृत्यु के भोजन या तेरहवीं संस्कार में शामिल होना वर्जित माना गया है. इससे नवविवाहिता के सौभाग्य पर असर पड़ता है और घर के सकारात्मक वातावरण में कमी आ सकती है. शादी की सिंदूरदानी से ही सिंदूर लगाएं शास्त्रों के अनुसार, विवाह के समय दी गई सिंदूरदानी को शुभ माना जाता है. पहले वर्ष में इसी सिंदूर का प्रयोग करना वैवाहिक जीवन की रक्षा और दांपत्य सुख बढ़ाने वाला माना गया है. ये भी पढ़ें: इस शादी की सालगिरह बनाएं पत्नी के लिए हर पल खास, ट्राई करें ये सरप्राइज आइडियाज शादी के वस्त्र-साड़ी संभालकर रखें विवाह में पहने गए कपड़े शुभ ऊर्जा से भरे माने जाते हैं. इन्हें एक वर्ष तक सुरक्षित रखकर रखना परंपरा का हिस्सा है. इन्हें दान या त्याग करने से पहले वर्ष पूरा होने का इंतजार किया जाता है. धार्मिक परंपराएं बताती हैं कि विवाह का पहला वर्ष जीवनभर की नींव रखता है. इन सरल नियमों का पालन करने से घर में शांति, सौभाग्य और प्रेम बना रहता है, और नवविवाहित दंपति का जीवन शुभ मार्ग पर आगे बढ़ता है. The post Newly Married Tips: विवाह के एक वर्ष तक स्त्रीएं भूलकर भी ना करें ये गलतियां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Vastu Tips: नए साल में जूते-चप्पल से जुड़ी ये 5 गलतियां बना सकती हैं घर में कंगाली

Vastu Tips: नया साल नई उम्मीदों, खुशियों और तरक्की का समय होता है. ऐसे में वास्तु शास्त्र में कुछ छोटे-छोटे नियम बताए गए हैं, जिनका सही पालन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि बनी रहती है. खासकर जूते-चप्पल से जुड़ी लापरवाहियाँ कई बार अनजाने में धन हानि, तनाव और कंगाली के योग बना देती हैं. आइए जानते हैं नए साल में जूते-चप्पल से जुड़ी वे 5 गलतियाँ, जिनसे बचना बेहद ज़रूरी है. मुख्य द्वार पर जूते-चप्पल का ढेर वास्तु के अनुसार घर का मुख्य द्वार ऊर्जा का प्रवेश द्वार होता है. यहां जूते-चप्पल रखना अशुभ माना जाता है. इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और लक्ष्मी के आगमन में बाधा आती है. नए साल की शुरुआत मुख्य द्वार को साफ-सुथरा रखकर करें. टूटी या पुराने जूते घर में रखना फटे, टूटे या बहुत पुराने जूते-चप्पल घर में रखना आर्थिक रुकावटों का कारण बनता है. वास्तु मानता है कि ऐसी चीजें घर में गरीबी का वास बढ़ाती हैं. नए साल में ऐसी चीजें तुरंत घर से हटा दें. पूजा स्थान या तुलसी के पास जूते रखना जहां पूजा होती है या जहां तुलसी का पौधा रखा हो, वहाँ जूते रखना गंभीर वास्तु दोष माना जाता है. इससे घर में तनाव, अशांति और धन संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं. इन स्थानों को हमेशा साफ और पवित्र रखें. ये भी पढ़ें:  पौष माह आरंभ, सफला एकादशी से लेकर गुरु गोबिंद जयंती, इस महीने मनाए जाएंगे ये सारे व्रत त्योहार बिस्तर के नीचे जूते-चप्पल रखना सोने के स्थान के नीचे जूते रखना घर में चिंता, अनिद्रा और आर्थिक परेशानी बढ़ाता है. बिस्तर के नीचे केवल साफ-सुथरी चीजें ही रखें. जूते हमेशा रैक में व्यवस्थित रखें. रातभर जूते बाहर छोड़ देना रात में जूते-चप्पल को खुली जगह या घर के बाहर छोड़ना शुभ नहीं माना जाता. इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा कम होती है और धन हानि के योग बनते हैं. रात में सभी जूते-चप्पल अंदर व्यवस्थित रखें. The post Vastu Tips: नए साल में जूते-चप्पल से जुड़ी ये 5 गलतियां बना सकती हैं घर में कंगाली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video : एयरपोर्ट पर हाहाकार, बेटी के लिए मदद मांगता रहा बेबस पिता- पैड दे दो

Video : एयरलाइन पायलटों से जुड़ी समस्याओं के कारण देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं. शुक्रवार को 400 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं. कई यात्री तीन दिनों से हवाई अड्डों पर फंसे हुए हैं और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक पिता नजर आ रहा है जो बहुत ही बेबस है. शख्स पहले काउंटर पर एक सुरक्षा जवान से पैड की मांगता वीडियो में नजर आ रहा है. वह हाथ फैलाते हुए कहता है कि मेरे बेटी को पैड चाहिए, दे दो…आप भी देखें ये वायरल वीडियो. आज की सबसे दुखद और शर्मनाक तस्वीर। “सिस्टर, मेरी बेटी को सेनेटरी पैड चाहिए। नीचे से ब्लड गिर रहा है।पिता रो रहा है। फ़्लाइट टाइम पर नहीं चल रही है।और बुनियादी चीज़े एयरलाइन वालों के पास है नहीं। pic.twitter.com/7G50Eunp6a — Sagar Kumar “Sudarshan News” (@KumaarSaagar) December 5, 2025 वायरल हुए वीडियो ने हालात की गंभीरता साफ दिखा दी. उसमें एक परेशान पिता एयरपोर्ट पर फंसे होने के दौरान अपनी बेटी के लिए सैनिटरी पैड की गुहार लगा रहा है. वह भावुक होकर कहता है–“सिस्टर, मेरी बेटी को सैनिटरी पैड चाहिए… नीचे से ब्लड गिर रहा है. पिता रो रहा है. यह भी पढ़ें : दनादन Indigo Flights क्यों कैंसिल हो रही हैं? असली वजह सुनकर चौंक जाओगे! 8 दिसंबर तक और उड़ानें रद्द होंगी इंडिगो रोज करीब 2,300 उड़ानें चलाती है, लेकिन इसकी समय पर उड़ान भरने की दर मंगलवार के 35% से गिरकर बुधवार को सिर्फ 19.7% रह गई. एयरलाइन ने डीजीसीए को बताया कि इस गड़बड़ी की वजह एफडीटीएल नियमों के दूसरे चरण को लागू करने में हुई योजना की कमी है. इंडिगो का कहना है कि 10 फरवरी 2026 तक हालात सामान्य हो जाएंगे, लेकिन 8 दिसंबर तक और उड़ानें रद्द होंगी. नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने स्थिति को संभालने के तरीके पर नाराजगी जताई है. The post Video : एयरपोर्ट पर हाहाकार, बेटी के लिए मदद मांगता रहा बेबस पिता- पैड दे दो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Garlic Benefits in Winter: सर्दियों में बीमारी हो जाएगी छूमंतर, बस इन तरीकों से करें लहसुन का सेवन

Garlic Benefits in Winter: जाड़े का मौसम शुरू होते ही हर घर में खांसी और जुकाम की समस्या शुरू हो जाती है. ऐसे में लोग चाह कर भी सर्दी के इस मौसम का मजा नही ले पाते हैं. इस समस्या से बचने के लिए अगर आप अपनी इम्युनिटी को मजबूत कर लेंगे तो यह समस्या तुरंत में छू मंतर हो जाएगी. इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग करने के लिए लहसुन सबसे बेहतर उपाय है. इसका सेवन करने से सर्दी-जुकाम दूर हो जाएगी. चलिए आपको लहसुन खाने के फायदे बताते हैं. ऐसे करें लहसुन का सेवन सर्दियों में लहसुन खाने से ठंड नहीं लगती. आप इसे सरसों के तेल में हल्का भून लें और फिर खा लें. अगर पकाकर खाएंगे तो इसका कड़वापन कम होगा. लहसुन में मौजूद एंटी-वायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण आपको कई बीमारियों से दूर रखेगा. यहां तक कि चटनी के रूप में भी इसे खाने से फायदे मिलते हैं.   इन बीमारियों होगा बचाव बढ़ते वजन को भी करता है कंट्रोल. इसके सेवन से कम होती है चर्बी. हृदय रोग का खतरा होगा कम. बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में सहायक. फेफड़ों को भी स्वस्थ रखता है लहसुन. इसे भी पढ़ें: Home Remedies for Winter Cold: बदलते मौसम में आप भी हैं सर्दी-खांसी से परेशान, तो जरूर आजमाएं ये घरेलू रामबाण इलाज The post Garlic Benefits in Winter: सर्दियों में बीमारी हो जाएगी छूमंतर, बस इन तरीकों से करें लहसुन का सेवन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Garud Puran: गरुड़ पुराण में पत्नी को प्रताड़ित करने वाले को मिलती है ये भयंकर सजा

Garud Puran: गरुड़ पुराण हिंदू धर्म के प्रमुख ग्रंथों में से एक है, जिसमें जीवन, मृत्यु और कर्मों के फल का विस्तृत वर्णन मिलता है. यह ग्रंथ स्पष्ट रूप से बताता है कि जो व्यक्ति घर में अत्याचार, हिंसा या दुर्व्यवहार करता है, उसे मृत्यु के बाद गंभीर नरक-यातनाओं का सामना करना पड़ता है. पत्नी को प्रताड़ित करने वाला व्यक्ति गरुड़ पुराण में सबसे बड़ा अपराधी माना गया है. पत्नी के प्रति अत्याचार का फल गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जो पुरुष अपनी पत्नी का अपमान करता है, उसे मानसिक और शारीरिक कष्ट देता है या उसके अधिकारों को दबाता है, वह मृत्यु के बाद रौरव नरक में जाता है. इस नरक में व्यक्ति को वही कष्ट कई गुना बढ़कर झेलने पड़ते हैं, जो उसने जीवन में अपनी पत्नी को दिए थे. कहा गया है कि यह यातना तब तक चलती रहती है जब तक उसके बुरे कर्मों का पूरा प्रायश्चित नहीं हो जाता. क्यों है पत्नी का सम्मान अनिवार्य? शास्त्रों में पत्नी को “गृहलक्ष्मी” कहा गया है. मान्यता है कि जहां स्त्री का सम्मान होता है, वहां भगवान और लक्ष्मी का वास रहता है. लेकिन जहां स्त्री को दुख दिया जाता है, वहां कलह, विपत्ति और आर्थिक संकट बढ़ते हैं. गरुड़ पुराण में इसी कारण पत्नी को प्रताड़ित करने वाले के लिए सबसे कठोर दंड का उल्लेख मिलता है. ये भी पढ़ें:  गरुड़ पुराण में बताई गयी है ये 10 समझदारी की बातें गरुड़ पुराण का संदेश इस ग्रंथ का उद्देश्य भय पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को अपने कर्मों के प्रति सावधान करना है. पत्नी का सम्मान करना, उसके साथ प्रेम, सहयोग और आदरपूर्वक व्यवहार करना हर पति का धर्म माना गया है. The post Garud Puran: गरुड़ पुराण में पत्नी को प्रताड़ित करने वाले को मिलती है ये भयंकर सजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hindi Literature : राजकमल के स्त्री वर्ष आयोजन में नौ स्त्री कथाकारों के उपन्यास एक साथ प्रकाशित

Hindi Literature : समकालीन हिंदी उपन्यासों में स्त्री-स्वर, स्त्री-अनुभव और रचनात्मक विस्तार को रेखांकित करने के उद्देश्य से राजकमल प्रकाशन समूह ने  ‘हिंदी उपन्यास का स्त्री वर्ष : भेंट, पाठ, चर्चा’ का आयोजन किया. दिसंबर की 3 तारीख की शाम दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में राजकमल प्रकाशन से प्रकाशित नौ स्त्री-कथाकारों के उपन्यास लेखकों को भेंट किये गये और उनके चुनिंदा अंशों की पाठ-प्रस्तुतियां दी गयीं. रचनाकारों ने अपनी कृतियों की कथावस्तु से कराया परिचित स्त्री-वर्ष में प्रकाशित रचनाकारों में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित लेखक अनामिका, जया जादवानी, वंदना राग, प्रत्यक्षा, सुजाता, सविता भार्गव और शोभा लिम्बू ने कार्यक्रम में अपनी कृतियों की कथावस्तु से परिचय कराया. वहीं अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार से सम्मानित लेखक गीतांजलि श्री और साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित कथाकार अलका सरावगी ने रिकॉर्डेड वीडियो संदेशों के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. कार्यक्रम में अध्यक्ष की भूमिका में वरिष्ठ कथाकार मृदुला गर्ग उपस्थित रहीं और संचालन सुदीप्ति ने किया. इस दौरान तृप्ति जौहरी, अन्नु प्रिया, डॉ शुचिता, प्रियंका शर्मा और रैना तंवर आदि रंगकर्मियों ने नौ उपन्यासों से चयनित अंशों का पाठ किया. मानवीय अनुभवों का अद्भुत विस्तार हैं ये उपन्यास इस आयोजन के अध्यक्षीय वक्तव्य में मृदुला गर्ग ने सभी रचनाकारों को बधाई देते हुए कहा, यह आयोजन मेरे लिए यह एक ‘नवरस आयोजन’ है क्योंकि नौ स्त्री उपन्यासकारों ने अपने-अपने रस में डूबकर जो रचनाएं प्रस्तुत की हैं वे मानवीय अनुभवों का अद्भुत विस्तार दिखाती हैं. मैं मानती हूं कि उपन्यास भोगे हुए यथार्थ का नहीं, भुगते हुए यथार्थ से लिखा जाता है, क्योंकि जो यथार्थ आप भुगतते हैं, जरूरी नहीं है वह जैविक रूप से भुगतें-आप उसे आत्मिक रूप से, मानसिक रूप से, भावात्मक रूप से भुगतते हैं, उसी को आप लिखते हैं. कोई भी यथार्थ बिना कल्पना, दृष्टि और इच्छा के पूरा नहीं होता. जैसे ही लेखक कलम उठाता है, उसका अपना सच, उसका अपना नजरिया उसमें आ जाता है. किसी समाज के सच को केवल कुछ रचनाओं से नहीं समझा जा सकता, उसके लिए सैकड़ों उपन्यास पढ़ने पड़ते हैं. नौ स्त्री रचनाकारों का यह मंच एक शुरुआत भी है और एक महत्वपूर्ण संकेत भी. ये हैं स्त्री वर्ष में प्रकाशित उपन्यास सह-सा – गीतांजलि श्रीकलकत्ता कॉस्मोपॉलिटन : दिल और दरारें – अलका सरावगीदूर देश के परिंदे – अनामिकाशीशाघर – प्रत्यक्षासरकफंदा – वंदना रागइस शहर में इक शहर था – जया जादवानीदरयागंज वाया बाज़ार फत्ते खां – सुजाताजहाज पांच पाल वाला – सविता भार्गवशुकमाया हांङमा – शोभा लिम्बू यह भी पढ़ें : Gajanan Madhav Muktibodh : मुक्तिबोध की जयंती पर पढ़ें ‘सतह से उठता आदमी’ से कुछ उद्धरण  The post Hindi Literature : राजकमल के स्त्री वर्ष आयोजन में नौ स्त्री कथाकारों के उपन्यास एक साथ प्रकाशित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: जर्मन हैंगर टेंट, टीवी, दो-दो मंजिला बेड के साथ दमदार फैसिलिटी, पटना में बेसहारों के लिये ऐसी है व्यवस्था

Bihar News: पटना में ठंड तेजी से बढ़ रही है और रात में तापमान लगातार नीचे जा रहा है. गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ऐसे में बेघर और असहाय लोगों को खुले में रात बितानी न पड़े, इसके लिए पटना नगर निगम ने शहर भर में 26 रैन बसेरों को पूरी तरह तैयार कर दिया है. इन रैन बसेरों में टोटल 953 बेड की व्यवस्था की गयी है. तीन शिफ्टों में केयरटेकर रहेंगे तैनात जानकारी के मुताबिक, नगर निगम ने स्थायी, अस्थायी और जर्मन हैंगर तीनों तरह के रैन बसेरे इस बार और अधिक सुविधाजनक बनाये हैं. इसके साथ ही तीन शिफ्टों में केयरटेकर और हर जगह पर प्रबंधक तैनात किये गये हैं. लेकिन उपयोग के लिए आधार कार्ड और मोबाइल नंबर देना होगा. तमाम व्यवस्थाओं की बात करें तो, इस बार जर्मन हैंगर को अधिक आधुनिक और आरामदायक बनाया गया है. क्या कुछ रहेंगी सुविधाएं? दरअसल, यहां दो-दो मंजिला बेड लगाये गये हैं, ताकि अधिक लोगों को ठहरने की जगह मिल सके. सभी रैन बसेरा में टीवी, टॉयलेट, पंखा, मच्छरदानी, कंबल और स्वच्छ पानी जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं. ठंड बढ़ने पर प्रति व्यक्ति दो कंबल दिये जाएंगे. नगर निगम ने सबसे अधिक रैन बसेरे नूतन राजधानी और कंकड़बाग अंचल में बनाये हैं. इन इलाकों में रिक्शा चालक, दिहाड़ी मजदूर और ठेला लगाने वालों की संख्या अधिक है, जो अक्सर रात में खुले में सोने को मजबूर हो जाते हैं. पटना के लिये मौसम विभाग की चेतावनी मौसम विभाग की माने तो, अगले 3 से 4 दिनों तक के लिये बड़ी चेतावनी जारी कर दी है. खासकर पछुआ हवाएं चलने की वजह से तापमान में गिरावट जारी रहेगी. पटना में न्यूनतम तापमान लगभग 11 से 12 डिग्री सेल्सियस तक बना रह सकता है. इसके साथ ही कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रहने से लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है. Also Read: CM Nitish Kumar: वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में सीएम नीतीश कुमार का नाम शामिल, इस तरह मिली बधाई The post Bihar News: जर्मन हैंगर टेंट, टीवी, दो-दो मंजिला बेड के साथ दमदार फैसिलिटी, पटना में बेसहारों के लिये ऐसी है व्यवस्था appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IND vs SA 3rd ODI: फ्री में कहां देख सकते हैं भारत-साउथ अफ्रीका मैच, जानें Live Streaming की पूरी डिटेल

IND vs SA 3rd ODI: हिंदुस्तान और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक और आखिरी मैच विशाखापत्तम में स्पोर्ट्सा जाएगा. इस मैच मुकाबले से पहले दोनों टीम एक-एक मैच जीतकर सीरीज में बराबरी पर खड़ी हैं. विशाखापत्तम में जीतने वाली टीम सीरीज को अपने नाम कर लेगी. पहले हिंदुस्तान ने रांची में 17 रन से जीत हासिल कर सीरीज में बढ़त बनाई थी. लेकिन पिछले मैच में रायपुर में साउथ अफ्रीका ने पलटवार करते हुए टीम इंडिया को 4 विकेट से हराया था. इस वक्त दोनों ही टीम आखिरी वनडे मैच जीतने के लिए अपनी पूरी मेहनत करेंगी. आईए जानतें हैं कि इस हाईवोल्टेज मैच को कहां लाइव देख सकते हैं. (When and Where to Watch India vs South Africa Match Free). फ्री में कहां देखें IND vs SA मैच हिंदुस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही वनडे सीरीज के लाइव मैच का फ्री प्रसारण DD Sports पर हो रहा है. लेकिन इसके लिए आपके पास फ्री डिश होना जरुरी है. वहीं बाकि फैंस के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ हिंदुस्तान की वनडे सीरीज के लाइव मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा और इसके लाइव स्ट्रीमिंग राइट्स जियोहॉटस्टार के पास हैं. स्टार स्पोर्ट्स पर कई भाषाओं में अलग-अलग चैनलों पर लाइव मैच का प्रसारण हो रहा है. IND vs SA वनडे सीरीज का हाल हिंदुस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही तीन मैच की वनडे सीरीज के पहले दो वनडे मैचों के बीच सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है. इस सीरीज का पहला मैच हिंदुस्तान के नाम रहा तो दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने बाजी मारी. वहीं इस सीरीज में अबतक सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के बल्ले से आए हैं. उन्होंंने दोनों मैचों में शानदार शतक लगाए हैं. रांची में कोहली के बल्ले से 135 रन की पारी आई तो रायपुर में 102 रन बनाए. इसके अलाव रायपुर में रुतुराज गायकवाड़ ने भी शानदार शतक लगाया था. उन्होंने 105 रन की पारी स्पोर्ट्सी थी. वहीं साउथ अफ्रीका की ओर से एडन मार्करम ने भी शतक जड़ा था. साउथ अफ्रीका की टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडन मार्करम, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, मार्को यानसन, टोनी डी जॉर्जी , रुबिन हरमन, ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेलटन, प्रेनेलन सुब्रायन. हिंदुस्तान की टीम: केएल राहुल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल. नया विचार पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को हिंदुस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच कहां स्पोर्ट्सा जाएगा? तीसरा और निर्णायक वनडे मैच विशाखापत्तनम में स्पोर्ट्सा जाएगा, जहां दोनों टीमें सीरीज जीतने के लिए उतरेंगी. IND vs SA 3rd ODI मैच कितने बजे शुरू होगा? हिंदुस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच 1:30 दोपहर में शुरू होगा. इससे पहले 1 बजे टॉस होगा. हिंदुस्तान बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा वनडे फ्री में कहां देखा जा सकता है? इस मैच का फ्री प्रसारण DD Sports पर उपलब्ध रहेगा. लेकिन इसके लिए फ्री डिश होना जरूरी है. स्टार स्पोर्ट्स पर किस भाषा में लाइव प्रसारण उपलब्ध होगा? स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर हिंदी, इंग्लिश और कई क्षेत्रीय भाषाओं में लाइव प्रसारण देखा जा सकता है. IND vs SA मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी? हिंदुस्तान और साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होगी. हिंदुस्तान की ओर से किन बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं? विराट कोहली ने दोनों मैचों में शतक लगाए हैं. जबकि रायपुर के मुकाबले में रुतुराज गायकवाड़ ने भी 105 रन की पारी स्पोर्ट्सी थी. ये भी पढ़ें- Viral Video: मैच के पहले ये कैसा टोटका कर रहे हैं रोहित शर्मा, पंत ने ये क्या करा दिया ये क्या हो रहा है? मोहम्मद सिराज का सेलेक्शन नहीं होने पर भड़के आकाश चोपड़ा, देखें Video The post IND vs SA 3rd ODI: फ्री में कहां देख सकते हैं हिंदुस्तान-साउथ अफ्रीका मैच, जानें Live Streaming की पूरी डिटेल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kal ka Mausam : इन राज्यों में चलेगी ठंडी हवा, कांपेंगे लोग, आ गया IMD का अलर्ट

Kal ka Mausam : हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 5 दिसंबर को दक्षिण तमिलनाडु में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा 6 और 7 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर-पश्चिम झारखंड और उत्तरी ओडिशा में ठंड की लहर जारी रह सकती है. 6 दिसंबर को उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है. इन राज्यों में बर्फबारी की संभावना 5 और 8 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 5 और 7 दिसंबर को, जबकि उत्तराखंड में 7 और 8 दिसंबर को हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है. दिल्ली में शीतलहर का पूर्वानुमान दिल्ली में शुक्रवार को भी जहरीली हवा से कोई राहत नहीं मिली और वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई. इस बीच, हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार के लिए शीतलहर का पूर्वानुमान जारी किया है. दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री कम है. शनिवार को न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है. 6 दिसंबर को सुबह में धुंध नजर आ सकता है. राजस्थान में कड़ाके की ठंड राजस्थान के कई इलाकों में तेज सर्दी जारी है. फतेहपुर में गुरुवार रात न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक राज्य के कई हिस्सों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह तक ज्यादातर इलाके शुष्क रहेंगे और ठंड का असर इसी तरह जारी रहेगा. महाराष्ट्र और गुजरात का कैसा रहेगा मौसम महाराष्ट्र में अगले 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. उसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. वहीं, गुजरात क्षेत्र में अगले 7 दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. अगले 3 दिनों में उत्तर-पश्चिम हिंदुस्तान के न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. यह भी पढ़ें : Bihar Ka Mausam: बिहार में आज से इस दिन तक आफत बनकर चलेगी पछुआ हवाएं, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा, मौसम विभाग की चेतावनी देश के मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर हिस्सों में अगले 7 दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. नया विचार पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को The post Kal ka Mausam : इन राज्यों में चलेगी ठंडी हवा, कांपेंगे लोग, आ गया IMD का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top